Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
P. T. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा सदस्यता वार रूम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि जिला और मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई है और सदस्यता अभियान की तैयारी चल रही है।
उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 सितंबर से होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहले सदस्य बनेंगे। इसके बाद पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता सदस्य बनेंगे और पुराने सदस्य भी सदस्य बनेंगे, साथ ही नए लोगों को जोड़ने का अभियान चलेगा। नितिन नबीन ने कहा कि सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में हमने 10 करोड़ का लक्ष्य रखा है और उस लक्ष्य को हम अवश्य प्राप्त करेंगे।
भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने बताया कि छत्तीसगढ़ की टीम ने इसकी रचना बना ली है और इसके लिए वाररूम विकसित किया गया है,जहां से लगातार निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार ने 8-9 महीने में ही सरकारी योजनाओं में बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा, जिससे लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने को तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि हमें सदस्यता अभियान के माध्यम से सबको जोड़ना है। पिछले सदस्यता अभियान में पार्टी की ओर से रखे गए लक्ष्य से ज्यादा हमने लक्ष्य प्राप्त किया था। पिछले सदस्यता अभियान में 10 करोड़ का लक्ष्य रखा था और हमने 11 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया। फिर हमने दोबारा सदस्यता अभियान चलाया था, जिसमें 18 करोड़ लोग भाजपा के सदस्य बने। अब सदस्यता अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें हमने 10 करोड़ का लक्ष्य रखा है और उस लक्ष्य को हम अवश्य प्राप्त करेंगे।





panchayattantra24.-रायपुर । देश के गृहमंत्री अमित शाह चम्पारण धाम से दर्शन कर रायपुर लौट गए है. यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ व 7 पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशकों के साथ अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में अगले चार से छह महीनों के लिए ठोस रणनीति तैयार करेंगे. दोपहर ढाई बजे से छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्रों में सुरक्षा व विकास संबंधी बैठक में विकास कार्यों में तेजी लाने पर भी विचार-मंथन होगा. दोनों बैठकों में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्रदेश के नक्सल क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों व नक्सल विरोधी मुहिम को लेकर प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा.
जानकारों का कहना है कि केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार का फोकस अब बस्तर में नक्सलों की बची-खुची ताकत को भी खत्म करने या कमजोर करने पर है. अब सुरक्षा बलों के निशाने पर नक्सलियों के बड़े नेता और माओवादियों की मिलिट्री कंपनी और बटालियन होंगी. क्योंकि ये गुट अभी भी सक्रिय हैं.


