Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर संभाग में शामिल सभी पांच जिलों में अनुकंपा नियुक्ति के लिए मिले 64 आवेदनों पर जल्द ही कार्रवाई पूरी होकर प्रभावितों को सरकारी नौकरी मिलने का रास्ता खुल गया है। संभागायुक्त महादेव कावरे ने संभाग के पांचों कलेक्टरों को इन प्रकरणों पर जल्द से जल्द कार्रवाई कर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए है। कावरे ने यह निर्देश वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग स्तरीय कलेक्टर्स कांफ्रेंस में दिए। उन्होंने धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद जिले के कलेक्टरों को उनके जिलों में लंबित 40 अनुकंपा नियुक्ति आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।
रायपुर जिले में लंबित 24 आवेदनों के निराकरण के लिए संभागायुक्त ने सक्षम अधिकारी की अध्यक्षता में तत्काल समिति गठित कर कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में कावरे ने सरकारी दफतरों में समय पर अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश भी कलेक्टरों को दिए। कावरे ने कहा कि निर्धारित समय पर कर्मचारी शासकीय कार्यालय में पहुंचे। साथ ही कार्यालय भी निर्धारित समय में खुलें। उन्होंने सभी कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारियों के नाम की पट्टिकाएं लगाने को भी कहा। कलेक्टर कांफ्रेंस में संभाग के पांचों जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत के सीईओ और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
कलेक्टर्स कांफ्रेंस में कावरे ने ग्रामीण क्षेत्रों में साॅलिड और लिक्विड कचरे के निष्पादन के बारे में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कचरे को अलग-अलग करने के लिए ग्राम पंचायतों में बने मंणीकंचन केंद्र या शेड निर्माण की समीक्षा की तथा शेष ग्राम पंचायतों में भी जल्द से जल्द ऐसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कावरे ने घर-घर से कचरा इकट्ठा करने के लिए ट्राइसायकिल, ई-रिक्शा सहित स्वच्छता दीदियों के लिए दस्ताने, डब्बे आदि व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने को कहा। संभागायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्गाे के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान बटाकंन से होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए सभी जिला कलेक्टरों से सुझाव भी मांगे। उन्होंने राजस्व रिकाॅर्ड में त्रुटि सुधार करने के लिए शिविर आयोजित करने, गलती सुधारने के बाद साथ-साथ नक्शा मिलान करने और रिकाॅर्ड अपडेट करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में संभागायुक्त ने जीरो पाॅवरटी अभियान, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण, श्रमिकों के राशन कार्ड बनाने सहित जल जीवन मिशन के तहत संभाग में हो रहे कार्याे की भी विस्तृत समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।

panchayattantra24.-रायपुर । मंत्री रामविचार नेताम से विधायक गोमती साय ने मुलाकात की। मंत्री नेताम ने X पोस्ट में लिखा, आज रायपुर स्थित बीज निगम कार्यालय पर पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायिका गोमती साय ने सौजन्य भेंट वार्ता की। इस दौरान उनके साथ आए अतिथियों ने अम्बिकापुर में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के लिए सादर आमंत्रित किया। इस धार्मिक आयोजन पर चर्चा करना एक सुखद और आध्यात्मिक अनुभव रहा।
रायपुर स्थित बीज निगम कार्यालय पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय कश्यप और जिला पंचायत सभापति विद्या सिदार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्रीय विकास और जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। आज रायपुर स्थित बीज निगम कार्यालय में धमतरी के बांधागांव निवासी प्रतिष्ठित वैद्यराज दशरथ नेताम जी ने शिष्टाचार भेंट की।

panchayattantra24.-रायपुर । लगातार मिल रही शिकायतों के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज प्रदेश के सबसे बड़े अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने निकले. शिकायतों में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने और सफाई व्यवस्था की कमी की बात सामने आई थी.
मंत्री जायसवाल ने सबसे पहले मेकाहारा अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. सफाई में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने “कॉल मी सर्विस” सफाई कंपनी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया.
इसके बाद, स्वास्थ्य मंत्री दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, जिला अस्पताल पंडरी, और प्रसव हॉस्पिटल काली बाड़ी का भी निरीक्षण करने निकले. इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में सफाई, सुरक्षा और मरीजों की सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान मंत्री जायसवाल ने सफाई, सुरक्षा, किचन खाना, ड्यूटी टाइमिंग को लेकर जानकारी ली. वहीं हॉस्टल में सुविधा बढ़ाने के लिए PWD के अधिकारियों को निर्देश दिए. निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अस्पतालों के संबंधित अधिकारियों को अपने बंगले पर बैठक के लिए बुलाया है. इस बैठक में मेकाहारा के अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज के डीन, हॉस्टल अधीक्षक, PWD के अधिकारी, और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल होंगे, जहां मंत्री अधिकारियों की क्लास लेंगे.

panchayattantra24.-रायपुर । प्रदेश में चालू खरीफ सीजन के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का वितरण जारी है। 21 अगस्त 2024 की स्थिति में किसानों को लगभग 12 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका हैं, जो लक्ष्य का 88 प्रतिशत है। वितरित किए गए उर्वरकों में 5 लाख 81 हजार 342 मीट्रिक टन यूरिया, 2 लाख 62 हजार 207 मीट्रिक टन डीएपी, 1 लाख 51 हजार 259 मीट्रिक टन एनपीके, 50 हजार 431 मीट्रिक टन पोटाश तथा एक लाख 52 हजार 664 मीट्रिक टन सुपर फास्फेट का वितरण शामिल है।
चालू खरीफ सीजन के लिए राज्य में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र के माध्यमों से किसानों को 13 लाख 68 हजार मीट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरूद्ध अब तक 15.24 लाख मीट्रिक टन का भण्डारण करा लिया गया है। भण्डारण के विरूद्ध लगभग 12 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किसानों को किया जा चुका है। किसानों को सुगमता पूर्वक खाद का वितरण सोसायटी और निजी विक्रेताओं द्वारा किया जा रहा है। किसानों को किसी प्रकार से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा खाद-बीज वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
किसानों को 8.83 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित मांग का 90 प्रतिशत बीज का हो चुका है वितरण रायपुर, 22 अगस्त 2024/ प्रदेश के किसानों को चालू खरीफ सीजन में विभिन्न फसलों की बोनी के लिए सरकारी समितियों एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से सुगमता के साथ प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक किसानों को विभिन्न खरीफ फसलों के 8 लाख 83 हजार क्विंटल प्रमाणित बीज वितरण किए गए हैं, जो कि राज्य में बीज की मांग का 90 प्रतिशत है।
गौरतलब है कि राज्य में खरीफ की विभिन्न फसलों के प्रमाणित बीज की कुल मांग 9 लाख 78 हजार क्विंटल है, इसके विरूद्ध 9 लाख 31 हजार क्विंटल प्रमाणित बीज भण्डारण किया जा चुका है। किसानों को अब तक 8.83 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण किया गया है, जो मांग का 90 प्रतिशत है। राज्य में लक्ष्य का 95 प्रतिशत बोनी पूर्ण चालू खरीफ सीजन में अब तक लक्ष्य का 95 प्रतिशत बोनी पूर्ण हो चुका है। जबकि इस सीजन में राज्य सरकार द्वारा 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों के बोनी का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 46.35 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है।
राज्य में अब तक 820.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 820.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से 22 अगस्त 2024 सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1740.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 456.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि प्रदेश की औसत वार्षिक वर्षा 1236 मिलीमीटर है। प्रदेश के किसानों को मिला 6281 करोड़ रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य के अधिक से अधिक किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण किया जा रहा है। प्रदेश में किसानों को अब तक राज्य सहकारी बैंकों के द्वारा 2058 सहकारी समितियों के माध्यम से लगभग 6281 करोड़ रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण किया गया है। इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा किसानों को 7300 करोड़ रूपए ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को उनके मांग और रकबे के अनुरूप अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किया जा रहा है। जबकि पिछले वर्ष आज की स्थिति में 6 हजार 193 करोड़ रूपए के अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किए गए थे। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को खेती-किसानी की प्रारंभिक जरूरतों को पूरा करने तथा खेती-किसानी में सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना प्रारंभ किए गए हैं। इसके अलावा किसानों को साहूकारों के चंगुलों से बचाना इसका एक प्रमुख उद्देश्य था। वर्तमान समय में इस योजना के माध्यम से प्रदेश के लाखों किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। इससे किसानों को प्रारंभिक और खेती-किसानी की जरूरतों के लिए न सिर्फ राहत मिली है, बल्कि फसलों के उत्पाद में लगातार वृद्धि भी हो रही है।
panchayattantra24.-रायपुर । ईडी के दुरूपयोग और विपक्ष के नेताओं को फंसाने के षड्यंत्र के विरोध में आज कांग्रेस ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि इस देश में संविधान और कानून सबके लिए बराबर है. कोई भी कितना भी शक्तिशाली व्यक्ति क्यों न हो जांच होती है और कार्रवाई भी होती है. कांग्रेस को देश की संस्थाओं पर विश्वास ही नहीं है.
ED कांग्रेस आज ईडी दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी इसपर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि इस देश में संविधान और कानून सबके लिए बराबर है. कोई भी कितना भी शक्तिशाली व्यक्ति क्यों न हो मामले की जांच होती है और कार्रवाई भी निश्चित रूप से होती है. ईडी एक स्वतंत्र एजेंसी है जो भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है. पुलिस भी अपना काम करती है. कांग्रेस को देश की संस्थाओं पर विश्वास ही नहीं है.
विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस 24 अगस्त को करेगी प्रदर्शन इसपर मंत्री जायसवाल ने कहा कि बलौदाबाजार घटना के जो वीडियो और फुटेज सामने आए हैं. उसमें सभी ने देखा कि किस तरह से कांग्रेस के लोगों ने भड़काऊ भाषण दिया और बयानबाजी की, जिसके बाद इतनी बड़ी घटना छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार घटी. कांग्रेस को प्रेशर पॉलिटिक्स न करके इस पर सहयोग करना चाहिए. प्रेशर पॉलिटिक्स कांग्रेस हमेशा से करती आई है जो आगे चलके देश और समाज के लिए नुक़सानदेह होगा. गुरु घासीदास की धरती पर ऐसी घटना प्रदेश के सम्मान को घटाने वाला है. प्रदेश की जनता हमारी सरकार से खुश है. कांग्रेस मुद्दा विहीन पार्टी है सिर्फ धरना और विरोध प्रदर्शन कर अपनी ओर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास करती है.

panchayattantra24.-रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई एवम रायपुर पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आज केपीएस स्कूल डुंडा रायपुर में कार्यशाला आयोजित की गई सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया जिंदगी न मिलेगी दोबारा का अभियान आज से शुरू किया गया।
जिसमे केपीएस डुंडा रायपुर में इसका शुभारंभ शदाणी दरबार तीर्थ के संत युधिष्ठिर लाल एवम ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के द्वारा किया गया संत युधिष्ठिर लाल ने कहा बच्चे आज कुछ सीख कर जाए और उसको अपने जीवन का हिस्सा बनाए आपकी जो उम्र है सोलह से बीस इसी में टर्निंग प्वाइंट है ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने कहा हर बच्चे को अपने जीवन का एक लक्ष तय करना होगा और अपने दिनचर्या में नियम बहुत जरूरी है केपीएस स्कूल के संचालक आशुतोष त्रिपाठी ने सभी अतिथि गण का स्वागत किया।
ट्रैफिक पुलिस से टी के भोई ने बहुत विस्तार से ट्रैफिक के नियम बताए और लाल पीली और हरी बत्ती की जानकारी दी नशा मुक्ति के लिए शीतल मोगरे ने बताया आज बच्चा बहुत जल्दी बुरी आदत में फस जाता है हमको इन सभी बातों से दूर रहना है स्वास्थ विशेषग डॉ रागिनी ने कहा बच्चे दिन में दो बार ब्रश जरूर करे और चॉकलेट का सेवन न करे आज के आयोजन में संत युधिष्ठिर लाल,विधायक मोतीलाल साहू,केपीएस स्कूल के संचालक आशुतोष त्रिपाठी,सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, डॉ जयेंद्र नारंग,ट्रैफिक पुलिस से टी के भोई,शीतल मोगरे, डॉ रागिनी, डॉ एन डी गजवानी,नंदलाल साहित्य,नितिन कृष्णानी,कमल विधवानी, बंटी गावड़ा,महेश खिलनानी इस आयोजन को मैनेज अनिल ज्योत्सिंघानी द्वारा किया जा रहा है सभी ने इस अवसर पर बधाई दी।
panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने आधी रात क़े बाद करीब 1.30 बजे नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा ट्रांसफर किया. नई सरकार आने क़े बाद ये पहला ट्रांसफर होगा, जिसमे एकमुश्त 166 अधिकारियो और कर्मचारियों को बदल दिया गया. इनमें जॉइंट डाइरेक्टर से लेकर बाबू और भृत्य तक शामिल हैं.




panchayattantra24.-रायपुर। ST-SC आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर के विभिन्न संगठनों ने आज यानी 21 अगस्त को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है. भारत बंद को लेकर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधा है.
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर विपक्ष की कांग्रेस पार्टी पर कुत्सित राजनीत कर देश को अराजकता में झोंकने का षड्यंक्ष करने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस बंद पर सवाल खड़ा करते हुए लिखा कि जब केंद्र सरकार ने अपनी राय स्पष्ट कर दी है – की ST-SC आरक्षण में क्रिमी लेयर लागू नहीं होगा – तब कल 21 अगस्त 2024 को भारत बंद के आह्वान का औचित्य क्या है ? बता दें, दलित और आदिवासी संगठनों ने हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर भारत बंद का ऐलान किया है. नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स (NACDAOR) ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए न्याय और समानता की मांग की है. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ट्वीट कर विपक्ष पर निशाना साधा है.

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने दुर्ग प्रवास के दौरान आज तितुरडीह स्थित कृष्ण कुंज में ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कचनार के पौधे का रोपण किया। विधायक गजेन्द्र यादव ने भी जामुन का पौधा लगाया। इस अवसर पर दुर्ग जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

panchayattantra24.-आरंग। हाईवा की टक्कर से बाइक से स्कूल जा रही दो छात्रों में से एक की मौत हो गई, वहीं एक छात्र गंभीर रूप से घायल है, जिसका रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा. यह घटना उगेतरा, नवागांव खार के पास हुई. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुरूम से भरे हाईवा पर आग लगा दी. तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है. फिलहाल स्थिति काबू में है. आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि ग्राम उगेतरा निवासी कक्षा 9वीं का छात्र धीरज सेन और कक्षा 10वीं का छात्र रूपेश साहू ग्राम तोरला के शासकीय हाईस्कूल में पढ़ाई करते थे।
दोनों छात्र मोटरसाइकिल से अपने स्कूल जा रहे थे, तभी नवागांव खार के पास विपरीत दिशा के आ रहे मुरूम से भरे हाइवा वाहन ने मोटरसाइकल को टक्कर मार दी. घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों छात्रों को अभनपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां रूपेश साहू की मौत हो गई. वहीं धीरज सेन का रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने हाईवा के चालक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार हाईवा हाईवा भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ था और ग्राम डोमा से मुरूम लेकर आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ है।