Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 494/24 धारा 409(3)(5), 111, 308(5), 61(2) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गैंग के गिरफ्तार आरोपियों से गैंग में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ करने के साथ ही तकनीकी विश्लेषणों के माध्यम से भी गैंग में संलिप्त अन्य आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रहीं है। 
इसी क्रम में प्रकरण में संलिप्त आरोपी सागर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर सागर की पतासाजी की जा रहीं थी, कि टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी सागर वर्तमान में आर्म्स एक्ट के प्रकरण में बठिन्डा (पंजाब) स्थित सेन्ट्रल जेल में निरूद्ध है। जिस पर माननीय न्यायालय रायपुर से आरोपी सागर का प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम के सदस्यों द्वारा बठिन्डा (पंजाब) के सेन्ट्रल जेल से आरोपी सागर को प्रोडक्शन वारंट में रायपुर लाकर अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – सागर उर्फ टाइटल पिता देशराज उम्र 21 साल निवासी ग्राम सांगा जिला मानसा (पंजाब)। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर।  छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप की जांच अब CBI करेगी। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महादेव ऐप का मामला सीबीआई को सौंपने जा रही है। करीब 70 थानों में अलग-अलग FIR दर्ज है। बिरनपुर और CG PSC स्कैम के बाद ये तीसरा मामला होगा, जो विष्णुदेव सरकार CBI को सौंपने जा रही है। ED के मुताबिक केस में प्रदेश के कई सीनियर नेता, अधिकारियों और कारोबारियों के नाम दर्ज हैं। महादेव सट्टा ऐप क्या है? 
महादेव सट्टा ऐप सट्टे के लिए बनाया गया है। इस पर यूजर पोकर, कार्ड गेम, चांस गेम नाम के लाइव गेम खेलते हैं। ऐप के जरिए क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल और चुनाव जैसे खेलों में भी अवैध सट्टा लगाया जाता है। अवैध सट्टे के नेटवर्क के जरिए ऐप का जाल तेजी से फैला। सबसे ज्यादा खाते छत्तीसगढ़ में खोले गए। महादेव बेटिंग ऐप को कई ब्रांच से चलाया जाता था। छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल महादेव ऑनलाइन बुक ऐप के मुख्य प्रमोटर हैं। वे दुबई से अपनी गतिविधियों का संचालन करते थे। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल हर ब्रांच को फ्रेंचाइजी के तौर पर बेचते थे। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की तरफ से 21 अगस्त यानी बुधवार को देशभर में बंद का ऐलान किया गया है। समिति ने आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में यह कदम उठाया है। हालांकि, खबरें हैं कि इस दौरान सरकारी दफ्तर, बैंक और जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने भी अनुसूचित जाति SC और अनुसूचित जनजाति ST का प्रतिनिधित्व कर रहे संगठनों की तरफ से बुलाए गए बंद का समर्थन करने का फैसला किया है। 
छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है. यहां भी बंद का प्रभाव देखने को मिल रहा है. लेकिन राजधानी रायपुर की बात करें तो बंद का कोई असर नहीं है. रायपुर में सभी स्कूल-कॉलेज, बस सेवा, पेट्रोल पंप और दुकानें खुली हुई है. वहीं शहर में पुलिस अलर्ट मोड पर है. छत्तीसगढ़ में बंद के लिए बहुजन समाज पार्टी, सर्व आदिवासी समाज और भारतीय बौद्ध महासभा ने समर्थन दिया है. सर्व आदिवासी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, आज भारत बंद का आयोजन किया गया है, छत्तीसगढ़ में इसका असर दिख रहा है. 
इस प्रदर्शन को छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ और छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने समर्थन नहीं दिया है. वहीं समाज के लोगों द्वारा राजधानी में रैली का आयोजन किया जा रहा है. दुकानों को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है. राजधानी पुलिस अलर्ट मोड पर है जबरदस्ती बंद कराने या हुड़दंग हुई तो कार्रवाई होगी.
 

 
panchayattantra24.रायपुर। भाजपा के सदस्यता अभियान-2024 की बैठक में CM विष्णुदेव साय शामिल हुए। X पोस्ट में सीएम ने लिखा, प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान – 2024 और कार्यशाला का शुभारंभ राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ किया।
 इस दौरान उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव , विजय शर्मा सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव , मंत्री गण, सांसद गण, विधायक साथी, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित रहे। 
 

 
panchayattantra24.रायपुर। 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित 7 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी और विभिन्न वर्ग समुदाय के लोग टाउन हॉल पहुंच रहे हैं। यहां प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों की स्मृतियों को बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी में स्कूली विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक है। 
प्रदर्शनी देखने के लिए यहां प्रतिदिन आने वाले स्कूली विद्यार्थियों के मध्य क्विज प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन तथा विजयी प्रतिभागियों को तत्काल मिलने वाले पुरस्कार से प्रदर्शनी को लेकर स्कूली विद्यार्थियों और युवाओं में रूझान बढ़ा है। क्विज प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए इस क्षेत्र के अनुभवी श्री अनंत विकास अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्कूली विद्यार्थियों के मध्य आयोजित उक्त दोनों प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ के इतिहास, भूगोल, पुरातत्व पर्यटन, संस्कृति, लोक कला, खेती-किसानी सहित अन्य विषय पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं और सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाता है। 
भिलाई की रहने वाली नर्सिंग की छात्रा चेतना साहू आज टाउन हॉल पहुंची प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद उन्होंने कहा कि ऐसी रोचक और ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी पहली बार देखी है, जिसमें छत्तीसगढ़ के वीर क्रांतिकारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। यह लोगों और विशेष कर युवाओं के लिए ज्ञानवर्धक व उपयोगी है। उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं की जानकारी सिर्फ राज्योत्सव के स्टाल में देखने को मिलती थी। छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने का यह प्रयास सराहनीय है। अधिवक्ता श्री सुरेंद्र वर्मन ने बताया कि छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों और पुरोधाओं के बारे में रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारियां छायाचित्र में प्रदर्शित की गई है, जो नई पीढ़ी और युवाओं के लिए प्रेरक है। 
 यहां यह उल्लेखनीय है कि इस प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीते 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया था। सात दिवसीय यह प्रदर्शनी 21 अगस्त तक चलेगी। छायाचित्र प्रदर्शनी में आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारियों का योगदान और उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज, स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान उनकी जीवन यात्रा, जंगल सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन एवं स्वतन्त्रता आंदोलन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उनके योगदानों को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा संचालित की गई है। मुख्य योजनाओं महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, रामलला दर्शन योजना, कृषक उन्नति योजना, महिला सशक्तीकरण, पीएम जनमन योजना, मुख्यमंत्री जनदर्शन आदि प्रमुख रूप से शामिल है। प्रदर्शनी में अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजित रामलला की प्रतिमूर्ति रखी गई है। प्रदर्शनी स्थल पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। 
 

 
 
panchayattantra24.रायपुर । 1 सितंबर से बीजेपी सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। वहीं, इस अभियान के शुरू होने से पहले ही इसपर सियासत गरमाने लगी है। BJP सदस्यता अभियान पर पूर्व मंत्री TS सिंहदेव का बयान सामने आया है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि, पिछली बार BJP से जुड़ने का मैसेज मुझे भी आया था। BJP उत्साह में सदस्यता अभियान का मैसेज ना भेजें। बीजेपी दूसरी पार्टी से जुड़े लोगों को सदस्य न बनाए। पूर्व मंत्री TS सिंहदेव ने कहा, कि BJP को सभी मूर्तियों में आस्था होनी चाहिए। BJP आस्था की बजाय शो-बाजी कर रही है। दूसरे के कामों को छोटा दिखाने की कोशिश है। सिंहदेव ने कहा, कि BJP अपने कामों को बड़ा बताना चाहती है। बता दें कि बीते 17 अगस्त को गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई थी। इस दौरान सदस्यता टोली की घोषणा की गई थी। साथ ही समय सारिणी के विस्तार पर चर्चा हुई, जिसमें बताया गया कि पार्टी का सदस्यता अभियान 1 सितंबर से शुरू होगा। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस बैठक को लेकर कहा था कि, पार्टी का लक्ष्य इस अभियान में 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाना है। संबित पात्रा ने कहा कि पिछली बार जब ऐसा अभियान चलाया गया था तो पार्टी की सदस्यता संख्या 18 करोड़ हो गई थी। उन्होंने कहा कि लोग मिस्ड कॉल के माध्यम से पार्टी से जुड़ सकेंगे। साथ ही QR code और नमो एप के जरिए भी लोग पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । डिवाइडर से विज्ञापन बोर्ड नहीं हटाए जाने पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है। जो तस्वीर सामने आई है वो घड़ी चौक से तेलीबांधा रोड के बीच की है। बता दें कि पुराना पुलिस हेड क्वार्टर और डीएफओ रायपुर के कार्यालय के सामने विज्ञापन बोर्ड निकल रहा है। अच्छी और खाली रोड़ होने और बीच में कोई चौराहा नही होने के वजह से लोग तेजी से वाहन चलाते निकलते हैं। जिससे गंभीर दुर्घटना की आशंका है। अब सवाल यह भी है कि विज्ञापन बोर्ड को सुधारना निगम के जिम्मे है या एजेंसी की है? 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । गृहमंत्री विजय शर्मा के व्हाट्स एप पर बस्तर के ग्रामीण ने वीडियो भेजा है। जिसमें खास क्या है इसका खुलासा x में गृहमंत्री विजय शर्मा ने करते हुए बताया कि यह वीडियो बस्तर के एक सज्जन ने व्हाट्स एप में भेजा है!! बस्तर संभागीय मुख्यालय से लगभग 78 किमी दूर बिनता घाटी में, पहाड़ियों के बीच इंद्रावती नदी किनारे बसे ग्राम कोरली के साहूराम कश्यप जी मेरा वक्तव्य सुनते हुए। 15 अगस्त को आकाशवाणी में बस्तर की समस्याओं और बस्तर के विकास के संबंध में अपने विचार रखे थे। 
 

 
 

panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि तीन लोकसभा में कांग्रेस की सीटों को मिलाकर वह अभी भाजपा के बराबर नहीं है. कांग्रेस हारकर भी जीतने का दिखावा कर रही है. भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यशाला में शामिल होने रायपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. कांग्रेस के जीतने सदस्य उतने वोट नहीं आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 11 करोड़ से अधिक 2014-15 में सदस्य बनी थी, उससे अधिक 2019 में वोट आए थे. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, उन्हें सिर्फ नकारात्मक राजनीति करती है. कांग्रेस देश को तोड़ने का काम करती है. कांग्रेस के बारे में लोगों को समझ आ गया है. कांग्रेसी प्रगति नहीं देखना चाहते, यह नकारात्मक राजनीति करते हैं.
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला में शामिल होंगे. 17 तारीख को बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में सदस्यता अभियान की कार्यशाला हुई थी. इसके बाद अब देश के तमाम प्रदेशों की राजधानी में सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजन होगा. भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि आज और कल दो दिन में सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन होगा, जिसके बाद जिले में कार्यशाला होगी. लक्ष्य है कि हर घर तक कार्यकर्ता पहुँचे , सभी को सदस्य बनाएं. बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. संगठन पर्व उत्सव के रूप में मनाया जाएगा. 
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर । कुछ देर बाद रायपुर जेल में तीन दिन की रिमांड काटने के बाद विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार के न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके लिए दोनों जिलों की पुलिस भारी संख्या में बल तैनात किया है। ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में 10 जून को हिंसा और आगजनी हुई थी। इस प्रकरण में शनिवार को भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर राजधानी स्थित केंद्रीय जेल भेज दिया गया था। अब तीन दिन की न्यायिक रिमांड के बाद मंगलवार को बलौदाबाजार के न्यायालय में पेश किया जाएगा। बलौदाबाजार पुलिस देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड बढ़ाने के लिए मांग करेगी। वहीं यादव ने भी की जमानत के लिए आवेदन लगाया गया है।