Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा की प्राक्कलन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2024-25 के लिए प्राक्कलन समिति की घोषणा की है। जिसमे बृजमोहन अग्रवाल को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। प्राक्कलन समिति संसद के चयनित सदस्यों की एक समिति है। जिसका गठन लोकसभा द्वारा किया जाता है, इसका उद्देश्य सरकारी मंत्रालयों और विभागों के कामकाज की जाँच करना है, जो व्यय और धन के उपयोग के संदर्भ में हैं। यह प्रशासन में दक्षता और अर्थव्यवस्था के लिए वैकल्पिक नीतियों का सुझाव भी देता है।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय राजमार्ग एवं अन्य मार्गो में घटित सड़क दुर्घटनाओं में आगे बढ़कर घायलों की जान बचाने वाले गुड सेमेरिटंस (नेक इंसानों) को एसएसपी रायपुर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही घायलों की मदद करते रहने की अपील की गई। बता दें कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं घायलों को त्वरित उपचार हेतु माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को गुड सेमेरिटंस अर्थात नेक व्यक्ति की संज्ञा देते हुए इन्हे प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने निर्देशित किया गया है। जिसका पालन करते हुए एसएसपी रायपुर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रतिमाह सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर जान बचाने वाले गुड सेमेरिटंस (नेक इंसान) को प्रशस्ति पत्र एवं शिल्ड देकर सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 17 अगस्त 2024 को सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले 04 गुड सेमेरिटंस को पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
बता दें कि देश में प्रति वर्ष सड़क दुर्घटना में लगभग डेढ़ लाख लोगो की मृत्यु होती है, जिसका प्रमुख कारण घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा नही मिलने के कारण होता है। सड़क दुर्घटना के दौरान दुर्घटना के बाद प्रथम 30 मिनट का समय घायलों के लिए गोल्डन आवर्स होता है, इस दौरान यदि घायल व्यक्ति को किसी भी प्रकार से हास्पिटल तक पहुंचा दिया जाता है या फिर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा दिया जाता है तो 90% मामले में घायल की जान बचाई जा सकती है। किन्तु आज के समय में अधिकांशतः व्यक्ति कानूनी लफड़े में नही पड़ने के चक्कर में घायल व्यक्ति की जान बचाने हेतु कोई उपाय नही करता, जिससे घायल व्यक्ति उपचार के अभाव में तड़फ-तड़क कर घटनास्थल में ही दम तोड़ देता है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायुपर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि थाना क्षेत्र में घटित सड़क दुर्घटना में घायल को त्वरित सहायता पहुंचाने हेतु गुड सेमेरिटंस का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने एवं घायल को त्वरित सहायता पहुंचाकर जान बचाने वाले गुड सेमेरिटंस को प्रोत्साहित व पुरस्कृत कराने निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 17 अगस्त 2024 को रायपुर जिले में घटित विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटंस को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा मोंमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही इनका शहर के प्रमुख मार्गो एवं चौराहों में बड़े-बड़े होर्डिंग में पोस्टर लगाकर प्रचार-प्रसार करने निर्देशित किया गया। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटंस निम्नलिखित है:-
01. लिलक धृतलहरे पिता राधेलाल धृतलहरे उम्र 24 वर्ष, ग्राम मुनगी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर द्वारा दिनांक 14.07.2024 को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल डायल 112 को फोन कर एम्बुलेंस बुलाकर उपचार हेतु हास्पिटल भेजकर घायल की जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 02. धर्मेंद्र सिंह नेगी पिता हयात सिंह नेगी उम्र 51 वर्ष, अशोका रतन, थाना खम्हारडीह रायपुर द्वारा दिनांक 30.07.2024 को शंकर नगर ब्रिज के नीचे सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल डायल 112 को फोन कर एम्बुलेंस बुलाकर उपचार हेतु हास्पिटल भेजकर घायल की जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
03. हेमंत देवांगन पिता संतोष देवांगन, उम्र 21 वर्ष, ग्राम तर्री थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर द्वारा दिनांक 03.07.2024 को ग्राम तोरला भुरका मोड के पास सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल डायल 112 को फोन कर एम्बुलेंस बुलाकर घायल व्यक्ति को उपचार हेतु हास्पिटल भेजकर जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 04. अनूप साहू पिता बसंत साहू उम्र 45 वर्ष ग्राम भेन्ड्री, थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर द्वारा दिनांक 03.07.2024 को ग्राम तोरला भुरका मोड के पास सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल डायल 112 को फोन कर एम्बुलेंस बुलाकर घायल व्यक्ति को उपचार हेतु हास्पिटल भेजकर जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

panchayattantra24.-रायपुर । स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज मैट्स यूनिवर्सिटी ने अपना ओरिएंटेशन प्रोग्राम “आरंभ” 2024 यूनिवर्सिटी कैंपस रायपुर में आयोजित किया । कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता के रूप में एसएसपी संतोष सिंह उपस्थित थे । उन्होंने अपने प्रेरक शब्दों से छात्रों को आशीर्वाद दिया और छात्रों को सफलता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियो को नशे से दूर रहने हेतु हिदायत देते हुए आपने जीवन के लक्ष्य को किस तरह प्राप्त किया जाये इस बारे में बताया और आपने जीवन के उदाहरण देते हुए शिक्षा के महत्व को समझते हुए छात्रों को प्रेरित किया ।
कार्यक्रम के दूसरे वक्ता के तौर पर डॉ. केशव राव थे इन्होने विद्यार्थियों को जीवन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए जीवन पथ पर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन से पहले इनर इंजीनियरिंग पर ईशा फउंडेशन द्वारा योग कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक गतिविधियाँ की गईं, जिसके बाद कई खेल हुए और छात्रों ने नृत्य प्रदर्शन और संगीत का आनंद लिया । साथ ही छात्रों को नई शिक्षा नीति और उसकी संरचना के बारे में बताया गया । सभी नए छात्रों को विभाग के शिक्षकों से परिचित कराया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ अच्छा समन्वय किया । विभाग के प्रमुख डॉ. उमेश गुप्ता ने छात्रों को मैट्स यूनिवर्सिटी में उनके करियर और विभिन्न अवसरों के बारे में बताया । कार्यक्रम में कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति डॉ. के.पी.यादव, महानिदेशक प्रियेश पगारिया, प्रो वाइस चांसलर डॉ. दीपिका दंड, रजिस्ट्रार गोकुलनंद पांडा ने छात्रों को आशीर्वाद दिया और अपने भाषणों से उन्हें अनुग्रहित किया ।

panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या देवी साय के साथ सपरिवार आज मुख्यमंत्री निवास पर पवित्र सावन मास के अवसर पर आयोजित शिव रूद्रामहाभिषेक हवन-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ रुद्राभिषेक करते हुए भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
दिव्य कला मेला: दिव्यांग कारीगर एवं उद्यमियों के शिल्प कौशल व उत्पादों को मार्केटिंग के लिए मिला मंच

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में आयोजित दिव्य कला मेला को दिव्यांगजनों के साथ-साथ आमजनों द्वारा भी बेहद सराहा और पसंद किया जा रहा है। लोग रक्षा बंधन पर्व के लिए खरीददारी करने के लिए भी मेले में आ रहे हैं। 16 राज्यों से आए हुए दिव्यांग कारीगर एवं उद्यमियों के शिल्प कौशल व उत्पादों को सराहा व खरीदा जा रहा है। दिव्यांगजनों को इस मेले में मार्केटिंग के लिए बेहतरीन मंच मिला है। रंग बिरंगी राखी,घर की साज सज्जा, ऊनी, सूती व रेशमी कपड़े, विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ, ऑर्गेनिक खाद्य सामग्री, जूट से बने सामान, हस्तशिल्प व हथकरघा के सामान, पश्मीना शॉल, जूते, ज्वैलरी, लकड़ी के सामान, खिलौने और हर राज्य के खाने पीने के स्टाल लगाए गए हैं। यह मेला सवेरे 10.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक संचालित किया जा रहा है तथा प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का आयोजन 23 अगस्त तक आयोजित है।
गौरतलब है कि केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विगत दिवस राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई मैदान में 17वें ’दिव्य कला मेला’ का भव्य शुभारंभ किया है। दिव्य कला मेला एक ऐसी पहल है जो दिव्यांग उद्यमियों और कारीगरों को उनकी कला और उद्यम का प्रदर्शन करने का एक नया मंच प्रदान करता है। इस मेले का आयोजन नई दिल्ली से लेकर देश के विभिन्न शहरों जैसे वाराणसी, भोपाल, मुंबई, गुवाहाटी, इंदौर, जयपुर, सिंकदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, पटना शहरों में हुआ है। भविष्य में देश के शहरों में भी इसका आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिव्य कला मेले में लाखों की संख्या में दिव्यांग और आमजन पहुंचते हैं। दिव्य कला मेले को लेकर लोगों का यह कहना है कि सरकार की तरफ से यह एक बहुत शानदार पहल है इससे न सिर्फ दिव्यांगजनों की उद्यमिता का प्रदर्शन होता है बल्कि वोकल फॉर लोकल के थीम को भी बढ़ावा मिलता है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय द्वारा अधिसूचना के अनुसार 19 अगस्त रक्षाबंधन पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 19 अगस्त 2024, सोमवार को ‘रक्षाबंधन’ पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्व में सामान्य अवकाश घोषित किया गया था। नवीन अधिसूचना के अनुसार अब 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर छत्तीसगढ़ में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 11 अक्टूबर 2023 जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए यह अधिसूचना जारी की गई है।
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मांग को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्यवाही करते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह ने रायपुर में दिव्यांगजन पार्क बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी पार्क के लिए नवा रायपुर में 5 एकड़ जमीन देने की घोषणा की। दरअसल शनिवार को दिव्य कला मेले के शुभारंभ के अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह के समक्ष राजधानी रायपुर में ‘दिव्यांग इन्क्लूसिव पार्क’ बनाने की मांग की। श्री अग्रवाल ने कहा कि पार्क बनने से दिव्यांगजनों को शारीरिक गतिविधियों और एक्सरसाइज के साथ ही मानसिक विश्राम और मनोरंजन के लिए स्थान उपलब्ध हो जायेगा।
दिव्यांग पार्क ऐसे वातावरण प्रदान करते हैं जहाँ दिव्यांगजन अन्य लोगों के साथ बातचीत और सामाजिक संपर्क कर सकते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ती है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मांग को तत्काल संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि, अगर मुख्यमंत्री राजधानी में 5 एकड़ जमीन उपलब्ध करा दें तो वो दिव्यांग इन्क्लूसिव पार्क बनाने को तैयार हैं। जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल ही नवा रायपुर में 5 एकड़ जमीन देने की घोषणा कर दी। और डॉ वीरेंद्र सिंह ने भी दिव्यांग इन्क्लूसिव पार्क को तत्काल मंजूरी दे दी। यह छत्तीसगढ़ का पहला दिनव्यांजनों को समर्पित पार्क होगा।

panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में लोरमी के विकासखण्ड और तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से कहा कि लोरमी के विकास और वहां के नागरिकों को खुशहाल बनाने के लिए मैं भी आपकी टीम का हिस्सा हूं। हम सब मिलकर क्षेत्र का तेजी से विकास करेंगे और जन आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में लोरमी प्रदेश में नज़ीर बने, ऐसा काम हम सबको मिलकर करना है।
उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में कहा कि हम सबको मिलकर लोरमी की समस्याओं को दूर करना है। क्षेत्रवासियों को सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोरमी के लोगों के लिए नई कार्ययोजनाएं तैयार करें और उन्हें गंभीरता से अमलीजामा पहनाएं। उन्होंने लोक सेवक के तौर पर नागरिकों से अच्छा व्यवहार रखने और उनकी समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील की के वे अच्छे कार्यों से अपनी पहचान बनाएं। अपने विभाग और खुद की प्रतिष्ठा बढ़ाएं। लोरमी में हो रहे कार्यों का दूसरे विकासखण्ड और तहसील अनुसरण करें, ऐसा काम करें।
उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में लोरमी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सहित सभी विभागों के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लोरमी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शहर में नगर पालिका के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने को कहा। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को सिंचाई और घरेलू उपयोग के लिए क्षेत्र में पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री साव ने जिला खाद्य अधिकारी को अचानकमार क्षेत्र में बारिश के दिनों में पर्याप्त राशन का भंडारण करने को कहा। उन्होंने पीडीएस दुकानों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सभी दुकानों की व्यवस्था जांचने के भी निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री साव ने श्रम विभाग के अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया। उन्होंने संगठित क्षेत्र और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण और योजनाओं की जानकारी देने शिविर आयोजित करने को कहा। उन्होंने इन शिविरों में श्रमिकों को अन्य विभागों की योजनाओं की भी जानकारी देने को कहा।
उप मुख्यमंत्री साव ने जनपद पंचायत कार्यालय में हेल्प-डेस्क स्थापित कर लोगों को अपेक्षित जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुंगेली जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम जी.एल. यादव, तहसीलदार शेखर पटेल, एसडीओपी माधुरी धिरही, जनपद पंचायत के सीईओ चंद्रकुमार धृतलहरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालजी चन्द्राकर, बीएमओ डॉ. जी.एस. दाऊ और बीईओ डी.एस. राजपूत सहित सभी विभागों के अधिकारी बैठक में मौजूद थे।

panchayattantra24.-रायपुर: मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी के बीटीआई ग्राउंड में दिव्य कला मेले का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार भी शामिल हुए. उन्होंने सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मांग पर 5 एकड़ में दिव्यांग पार्क बनाने की घोषणा की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि सामाजिक और न्याय अधिकारिता मंत्रालय ने दिव्य कल मेला का आयोजन किया है. केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार लगातार 8 बार सांसद रहे हैं. सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी अपराजेय योद्धा हैं. 8 बार विधायक के बाद पहली बार में सांसद बने हैं. सीएम ने कहा, दिव्यांगजनों को पहले विकलांग कहते थे वह अच्छा नहीं लगता था. प्रधानमंत्री ने दिव्यांग लोगों का सम्मान बढ़ाया, अब दिव्यांग कहने से अच्छा लगता है. मेले में लगे स्टाल का भ्रमण किए हैं. दिव्यांग कला मेला 7 दिनों तक चलने वाला है. जनता से आग्रह है कि वह मेला आएं और दिव्यांगों का उत्साह बढ़ाएं. दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने लोन व्यवस्था होती है. समाज कल्याण विभाग की ओर से लोन उपलब्ध कराया जा रहा है.
केंद्रीय सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, दिव्यांगों को पहले तरह तरह के नाम से बुलाया जाता था. दिव्यांगों के आरक्षण को 4 प्रतिशत किया गया. सुगम्य भारत अभियान प्रारंभ किया गया. बृजमोहन अग्रवाल हमारे साथ बोर्ड में शामिल थे. 16 दिव्यांग कला मेला का आयोजन अलग-अलग शहरों में हुआ है. दिव्य कला शक्ति का आयोजन राष्ट्रपति भवन से प्रारंभ किया गया था. दिव्य कला शक्ति का देशभर में 12 कार्यक्रम का आयोजन हुआ है. उन्होंने कहा, दिव्यांगों को आर्थिक, सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है. कार्यक्रम का उद्देश्य है कि दिव्यांग उद्यमियों को अपने उत्पाद की बिक्री के लिए एक प्लेटफॉर्म मिले. बृजमोहन अग्रवाल की मांग को स्वीकृति देते हुए केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा, छत्तीसगढ़ में 5 एकड़ जमीन में दिव्यांजनों के लिए दिव्यांग पार्क बनाया जाएगा.

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड पहुंचे। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित ‘‘दिव्य कला मेला‘‘ के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल। दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अनूठी पहल। देश भर के दिव्यांग उद्यमियों कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल को प्रदर्शित किया जाएगा। मेले में देश के विभिन्न क्षेत्रों के पसंदीदा व्यंजनों का भी आनंद भी लिया जा सकेगा।