Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे और आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके साथ ही सीएम साय मंत्रालय भी जाएंगे. निर्धारित समय के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12.05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से महासमुंद के लिए रवाना होंगे. 12:30 विशाल मेगा मार्ट परिसर में आयोजित रुद्राभिषेक हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. उसके बाद सीएम साय महासमुंद से पुलिस मुख्यालय नया रायपुर पहुंचेंगे. यहां मंत्रालय में विभागों से जुड़े कार्य करेंगे.
 
 

 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर । बीजेपी जिला उपाध्यक्ष रायपुर ललित जैसिंघ ने राजभवन के स्वागत समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को 15 अगस्त की बधाई दी। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल शाम राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल रमेन डेका ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी उपस्थित थीं। 
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व, खेलकूद एवं युवा कल्याण, मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सहित अन्य विधायकगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। समारोह में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मदन सिंह चौहान, शमशाद बेगम, डॉ. राधेश्याम बारले, उषा बारले, स्वामी जी.सी.डी भारती, अनुज शर्मा उपस्थित थे। 
 

 
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार अब एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही है. शहीद परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने के लिए निर्णय लिया गया हैं. अब हर महीने के दूसरे बुधवार को प्रत्येक रेंज के आईजी शहीद परिवारों की समस्याओं को सुनेंगे. इसके साथ ही डीजीपी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये से भी चर्चा की जा सकेगी. दरअसल, अमर जवान शहीद परिसर के माटा लोना हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने शहीद परिवारों को संबोधित किया. इस दौरान कहा कि आप सभी उन वीर सैनिकों के परिवार के सदस्य हैं जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सर्वाेच्च बलिदान दिया है. 
देश की रक्षा के लिए किए गए आपके परिवार के इस त्याग और बलिदान को हम सभी बार-बार प्रणाम करते हैं. आपका यह त्याग और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. सरकार ने निर्णय लिया है कि हर महीने के दूसरे बुधवार को प्रत्येक रेंज के आईजी शहीद परिवारों की समस्याओं को सुनेंगे. साथ ही डीजीपी से भी उसी दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की जा सकेगी. 
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सवेरे राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित 78 वें स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पेरड कमांडर रविन्द्र मीणा के नेतृत्व में 16 प्लाटूनों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर सलामी दी। आकर्षक मार्च पास्ट के लिए केन्द्रीय बलों में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को प्रथम और राज्य बलों में छत्तीसगढ सशस्त्र बल (महिला) को प्रथम पुरस्कार से मुख्यमंत्री साय ने सम्मानित किया । 
78 वें स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में पुलिस परेड मैदान में पेरड कमांडर रविन्द्र मीणा ने परेड का निरीक्षण कराया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा मुख्यमंत्री के साथ रहे। प्लाटूनों के हर्ष फायर की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने हर्ष और उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े और प्रदेश के निरंतर विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्याे, नीतियों, योजनाओं पर केन्द्रित जनता के नाम संदेश का वाचन किया। 
परेड कमांडर श्री रविन्द्र मीणा के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व बल, भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, केन्द्रीय सशस्त्र बल (पुरूष), ओडिसा पुलिस, छत्तीसगढ सशस्त्र बल (पुरूष), छत्तीसगढ सशस्त्र बल (महिला), छत्तीसगढ पुलिस बल महिला, छत्तीसगढ पुलिस 6 वीं वाहिनी, जेल प्लाटून, नगर सेना 13 वीं वाहिनी (पुरूष), नगर सेना (महिला), एन सी सी जूनियर (पुरूष), एन सी सी जूनियर (महिला), पुलिस अश्वारोही दल, बैंड प्लाटून प्रथम वाहिनी के जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सलामी दी। 
आकर्षक मार्च पास्ट के लिए केन्द्रीय बलों में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को प्रथम, भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल दूसरा तथा ओडिसा पुलिस को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जिन्हें मुख्यमंत्री श्री साय ने पुरस्कृत किया। इसी प्रकार राज्य बलों में छत्तीसगढ सशस्त्र बल (महिला) को प्रथम पुरस्कार, जेल प्लाटून को द्वितीय और केन्द्रीय सशस्त्र बल (पुरूष) को तीसरा पुरस्कार मिला। एन सी सी के लिए एनसीसी जूनियर ब्वायस को प्रथम और एनसीसी जूनियर गर्ल्स को द्वितीय पुरस्कार मुख्यमंत्री ने प्रदान किया।
 

 
panchayattantra24.- रायपुर । सीएम विष्णुदेव साय ने X पर जानकारी देते हुए लिखा, 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा कचहरी चौक, रायपुर के टाउनहॉल में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के महापुरुषों व वीर सपूतों की स्मृतियों का अवलोकन किया। 
प्रदर्शनी में आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ का योगदान, अमर क्रांतिकारियों के महत्वपूर्ण दस्तावेज, स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उनकी जीवन यात्रा एवं उनके योगदानों को प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही हमारी सरकार की योजनाओं से प्रदेशवासियों के जीवन में हुए सकारात्मक बदलाव की भी प्रदर्शनी लगाई गई है। 
हमारे पूर्वजों ने संघर्ष और बलिदान से हमें यह देश सौंपा है। उनके सपनों को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। पूर्वजों के सर्वोच्च बलिदान को कोटि-कोटि नमन करता हूँ। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । जनसम्पर्क संचालनालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। जनसंपर्क के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अपर संचालक उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी, आलोक देव, संयुक्त संचालक पंकज गुप्ता, पवन गुप्ता, बालमुकुंद तम्बोली, धनंजय राठौर, जयंत देवांगन, सुरेन्द्र ठाकुर, इस्मत जहां दानी, सहित संचालनालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने सौजन्य भेंट की और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी उपस्थित थी। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 46 पुलिस अधिकारियों और जवानों का उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदकों से सम्मानित किया। साय ने पुलिस वीरता पदक से 26, राष्ट्रपति पुलिस पदक से 02, सराहनीय सेवा सुधार पदक से 2 और राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पदकों से 5 अधिकारी-कर्मचारियों को अलंकृत किया। 
राष्ट्रपति के पुलिस वीरता पदक 2024 
 श्री हेमंत पटेल, निरीक्षक, जिला-बलौदाबाजार, मालिक राम, निरीक्षक, जिला-कांकेर, श्री सुक्कु राम नाग, उप निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, श्री संतोष चंदन, प्रधान आरक्षक, जिला-नारायणपुर,श्री साकेत कुमार बंजारे, निरीक्षक, जिला-बीजापुर, श्री भुवन सिंह बोरा, कंपनी कमाण्डर, 21 वीं वाहिनी छसबल, बालोद, श्री संजय पात्न, उप निरीक्षक, जिला-दंतेवाड़ा श्री धरम सिंह तुलावी, उप निरीक्षक, जिला-बीजापुर, श्री वीरेन्द्र कंवर, उप निरीक्षक, जिला-सुकमा, श्री पतिराम पोड़ियाम, उप निरीक्षक, जिला-कांकेर, श्री दिलीप कुमार वासनिक, प्लाटून कमाण्डर, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग, शहीद रमेश सुनीता बुझे की धर्मपत्नी श्रीमती जुरी, प्रधान आरक्षक, जिला-बीजापुर की धर्मपत्नि श्रीमती सुनीता जुर्री, शहीद रमेश कोरसा, आरक्षक, जिला-बीजापुर की धर्मपत्नी श्रीमती उषा कोरसा, शहीद सुभाष नायक, आरक्षक, जिला-बीजापुर की धर्मपत्नी श्रीमती दुशीला नायक, शहीद रामदास कोर्राम, आरक्षक, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग की धर्मपत्नी श्रीमती परमशीला कोर्राम, शहीद जगतराम कंवर, आरक्षक, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग की धर्मपत्नी श्रीमती कुमारी बाई कंवर, शहीद सुख सिंह, आरक्षक, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग की धर्मपत्नी श्रीमती सेवंतीन फरस, शहीद रमाशंकर सिंह, आरक्षक, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग की धर्मपत्नी श्रीमती बिस्तुरी सिंह पैकरा, शहीद शंकर नाग, आरक्षक, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग की धर्मपत्नी श्रीमती सुखदई नाग, शहीद किशोर एण्ड्रिक, सहायक आरक्षक, जिला-बीजापुर की धर्मपत्नी श्रीमती रिंकी एण्ड्रिक, शहीद सनकूराम सोढ़ी, सहायक आरक्षक, जिला-बीजापुर के पुत्र श्री सुनील सोढी, शहीद बोसाराम करटामी, सहायक आरक्षक, जिला-बीजापुर की धर्मपत्नी श्रीमती सोनमती करटामी, श्री धरम सिंह तुलावी, उप निरीक्षक, जिला-बीजापुर, श्री शिव कुमार रामटेके, प्रधान आरक्षक, जिला-बीजापुर, श्री छन्नूराम पोयाम, आरक्षक, जिला-बीजापुर, श्री गौतम कोरसा, आरक्षक, जिला-बीजापुर 
 विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक 2024 अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता, पुलिस मुख्यालय रायपुर, श्री के. एल. ध्रुव उप पुलिस महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, कांकेर सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक 2024 दुखू राम आचला तत्कालीन सेनानी, 14वीं वाहिनी छसबल, धनोरा-बालोद वर्तमान में सेवा निवृत्त, श्रीमती नेहा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-खैरागढ़- छुईखदान-गंडई, श्रीमती येशेश्वरी येरेवार, उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर, श्री टीकाराम कुरें, सहायक सेनानी, 22वीं वाहिनी छसबल, भीरागांव- कांकेर, श्री महेश शुक्ला, सहायक प्लाटून कमाण्डर, 6 वीं वाहिनी छसबल, रायगढ़, श्री जेम्स लकड़ा, कंपनी कमाण्डर, 2री वाहिनी छसबल, सकरी-बिलासपुर, श्री ओमप्रकाश साहू, उप निरीक्षक (अ), विशेष आसूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर, श्री उदय सिंह सिदार, प्रधान आरक्षक, 15वीं वाहिनी छसबल, बीजापुर, श्री महेन्द्र कुमार पाठक, उप निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, श्री मनोज कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक, जिला-बस्तर, श्री देवीशरण सिंह, प्रधान आरक्षक, विशेष आसूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर 
सराहनीय सुधार सेवा पदक 2024 गिरधर सेन, सेवा निवृत्त प्रहरी, केन्द्रीय जेल रायपुर, श्री लक्ष्मीराम यादव, प्रहरी, जिला जेल कोरबा राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कार 2024 राज्यपाल पुरस्कार शिल्पा साहू, उप पुलिस अधीक्षक, रेंज पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग मुख्यमंत्री पुरस्कार दिलहरण सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक, जिला-धमतरी रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार भारती मरकाम, निरीक्षक, जिला-बिलासपुर वीरनारायण सिंह पुरस्कार अजाक थाना, जिला-बेमेतरा पुलिस महानिदेशक पुरस्कार अंजू सिंह, महिला प्रधान आरक्षक, जिला-राजनांदगांव 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने ध्वजारोहण किया। देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। छत्तीसगढ़ में भी आजादी के इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मनाया जा रहा है। 
वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा बस्तर और केन्द्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में तिरंगा फहराएंगे वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में ध्वजारोहण करेंगे। एसएसबी में सुबह 7.30 बजे सेकेंड इन कमान शंकर ने फहराया तिरंगा – गार्ड ऑफ ऑनर के साथ तिरंगे को सलामी दी – नेपाल- भूटान बॉर्डर के सीमा प्रहरी छत्तीसगढ़ के रावघाट प्रोजेक्ट में सेवाएं दे रहे। – भिलाई के सेक्टर हेडक्वार्टर सहित नक्सली क्षेत्र में तैनात बटालियन में भी कार्यक्रम हुए। 
 

panchayattantra24.-रायपुर। देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। छत्तीसगढ़ में भी आजादी के इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह में सीएम साय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सीएम साय ने परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्य सचिव अमिताभ जैन, DGP अशोक जुनेजा सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। सीएम साय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियोक के कठिन संघर्ष और बलिदान के बूते देश को आजादी मिली है। शहीद गैंद सिंह, धुरवा राव, शहीद वेंकटराव, वीर गुंडाधुर, जैसे हमारे अनेक ऐतिहासिक नायकों के अदम्य साहस बलिदान से आजादी मिली है। 
नक्सल घटनाओं से निपटने के लिए राज्य अन्वेंषण एजेंसी का गठन किया गया है। 8 महीने में जवानों ने 146 नक़्सलियों को मार गिराया गया है। हमने 32 नए सुरक्षा कैंप खोले गए है। 29 नए कैंप शुरू करने जा रहे है। बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में विकास के लिए नियद नेल्ला नार योजना शुरू की गई है। प्रदेश में रिकॉर्ड 145 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी की गई।24 लाख 75 हज़ार किसानों को 13 हज़ार 320 करोड़ अंतरित किए गए है। सरकार युवाओं की प्रगति के लिए हर अवसर प्रदान करेगी।