Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर: बलौदाबाजार पुलिस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर पहुंची है। निवास के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद है, पुलिस को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में चौथी बार नोटिस जारी होने के बाद विधायक ने बयान देने जाने से मना किया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस को जो भी बयान लेना है, उनके पास आए और लेकर जाए। देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस बार-बार नोटिस देकर परेशान कर रही है।
जेल में बंद युवाओं पर बनाया जा रहा गलत बयान का दबाव देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि जेल में बंद सतनामी समाज के युवाओं को मेरे खिलाफ जबरन बयान देने के लिए धमकाया जा रहा है। उनसे ये बोलने को कहा जा रहा है कि देवेंद्र यादव 12 गाड़ियों में भरकर लोगों के साथ आए थे। मेरे द्वारा सतनामी समाज की आवाज उठाना विष्णुदेव सरकार को नागवार गुजरा। बलौदाबाजार पुलिस सुबह से मेरे घर को छावनी बनाकर रखी है।बिना किसी सूचना वो घर में दाखिल होने का प्रयास कर रहे हैं।सरकार अपना निकम्मापन छुपाने अब इस स्तर तक गिर चुकी है
 

panchayattantra24.-रायपुर: केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर ‘‘दिव्य कला मेला‘‘ का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी इस अवसर पर उपस्थित हैं। 
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो अलग-अलग मामलों में 3 महिलाओं की मौत गई है। पत्थलगांव इलाके में रोपा लगाने के दौरान 9 महिलाएं आकाशीय बिजली का शिकार हुईं। इनमें 2 की मौत हो गई। वहीं बागबहार थाना इलाके में भी रोपा लगाने के दौरान ही एक महिला की जान गई। छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया। सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन प्रदेश के कई जगहों पर बारिश हो सकती है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो जगह भारी बारिश होने के आसार हैं।
 डैम की बात करें तो, छत्तीसगढ़ में बड़े और छोटे मिलाकर कुल 46 बांध हैं। इनमें औसत 80 फीसदी पानी भर गया है। धमतरी के रविशंकर सागर यानी गंगरेल बांध में 92.49 फीसदी पानी भर चुका है। 
अब तक औसत से 7 फीसदी ज्यादा बारिश
 1 जून से 15 अगस्त तक प्रदेश में 814.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से 7% ज्यादा है। 7 जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई है। वहीं 4 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से कम और बाकी जिलों में सामान्य वर्षा हुई है। पूरे सीजन में 1142.1 मिलीमीटर बारिश होती है। जो वर्तमान में हुई बारिश से 327.6 मिमी ही कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में अच्छी बारिश के आसार हैं। 
 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद सुनील सोनी को चुन लिया गया है। सुनील सोनी सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पसंद बताए जा रहे हैं।
वहीं कांग्रेस से पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, कांग्रेस के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, सतनाम पनाग और सुमीत दास के नामों की चर्चा है।

 

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी में कल भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी. इसे लेकर विधायक राजेश मूणत ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली. कांग्रेस के गौ सत्याग्रह पर मूणत ने कहा, अच्छी बात है कांग्रेस सत्याग्रह कर रही है. गौठान पर सुनिश्चित व्यवस्था तो करते, चारागाह बनाकर रखे थे. कांग्रेसी राजनीतिक स्टंटबाजी कर रहे.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमितेश शुक्ल ने कांग्रेस की परिस्थियों पर चिंता जाहिर की है. इसे लेकर विधायक राजेश मूणत ने कहा, अमितेश शुक्ल कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं. उनके पिता कद्दावर नेता ही नहीं 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे. वर्तमान स्थिति पर वक्तव्य दे रहे हैं तो कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है. मूणत ने कहा, कांग्रेस एक विचारधारा से हटकर गिरोह बन गया है. ऐसे लोगों को प्रोत्साहन देने से कांग्रेस की यह स्थिति बन गई है.
मूणत ने 18 अगस्त होने वाली कावड़ यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली. उन्होंने कहा, 18 अगस्त को सुबह 10 बजे से गुढ़ियारी के मारुति मंगल भवन से भव्य कावड़ यात्रा निकलेगी. उज्जैन की वाद्य यंत्र की टीम आ रही है. अलग-अलग जगह से कलाकार भी आ रहे हैं. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम विष्णुदेव साय होंगे. इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. रायपुर के अंदर जनसहयोग के माध्यम से भव्य कावड़ यात्रा हम निकाल रहे हैं. शांति का टापू छत्तीसगढ़ बने, यह संकल्प लेकर हम यात्रा निकाल रहे हैं. सभी भक्तों को हमने आमंत्रित किया है. 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर के कालीबाड़ी स्थित डी बी गर्ल्स कॉलेज में गहन आईईसी अभियान का शुभारंभ किया गया है। जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शिरकत की और युवाओं से अपने साथियों और अपने समुदाय में जागरूकता का संदेश फैलाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के सुझावों के अनुसार, राज्य भर में एचआईवी और यौन संचारित संक्रमणों के बारे में आम जनता विशेषकर युवाओं के ज्ञान के स्तर को बढ़ाने के लिए गहन आईईसी अभियान शुरू किया गया है। इस मौके पर जायसवाल ने एड्स की रोकथाम हेतु जन जागरुकता रथ वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
 कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को विशेष रूप से एचआईवी और एसटीआई के बारे में जागरूक करना तथा एच.आई.वी. / एड्स संक्रमितों के प्रति होने वाले भेदभावों को कम करना है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के माध्यम से राष्ट्रव्यापी एच.आई.वी./ एड्स के रोकथाम की जन-जागरूकता हेतु सघन प्रचार-प्रसार कार्यक्रम (आईईसी) आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे शहरी तथा ग्रामीण नागरिकों एवं युवाओं को जागरूक किया जा सके ताकि एच.आई.वी./ एड्स संक्रमण पर नियंत्रण एवं रोकथाम किया जा सके। 
छत्तीसगढ़ में आज से राज्य स्तरीय एच.आई.वी/एड्स के रोकथाम हेतु सघन प्रचार-प्रसार कार्यक्रम शुरू किया गया, जो कि विशेषकर पांच जिलों रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर एवं सरगुजा के गांव-गांव में किया गया। इसके माध्यम से शहरी तथा ग्रामीण जन को जागरूक किया जा सकेगा। इसके लिए राज्य में कला दलों के माध्यम से विशेष कार्यक्रम, विभागीय कर्मचारियों, पीयर एजुकेटर, परामर्शदाताओं आदि के माध्यम से ग्राम स्तर पर परिचर्चा, उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से सभी कॉलेजों तथा हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से ग्राम सभा में परिचर्चा, नगरीय प्रशासन विभाग के सहयोग से स्ट्रीट वेंडरों का संवेदीकरण तथा युवाओं तक पहुंचने के लिये एड्स नियंत्रण के सोशल मीडिया प्लेटफार्म, एस.एम.एस., दूरदर्शन, आकाशवाणी, एफ.एम. चैनलों, साईकिल बाईक रैली, युवाओं की रैली के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उप चुनाव होने वाले हैं. इसे लेकर भाजपा की तैयारी जोरों पर है और अपनी जीत का दावा कर रही है. इसी कड़ी में उपचुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से बातचीत की और विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है. विधानसभा उप चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा में व्यक्तिगत किसी की इच्छा नहीं होती. बृजमोहन अग्रवाल बहुत वरिष्ठ नेता है, लेकिन उन्होंने कभी अपनी इच्छा व्यक्त नहीं की. उनका मार्गदर्शन और सुझाव मिलता रहा है. 
इस उप चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल का अनुभव बहुत बड़ा कारगर सिद्ध होगा. रायपुर दक्षिण भाजपा का पारंपरिक सीट है. बृजमोहन अग्रवाल रिकार्ड मतों से जीतते आए हैं अब हम और इससे आगे बढ़ेंगे. मुझे लगता है डबल इंजन सरकार के लिए जनता पूरी तरह तैयार है. छत्तीसगढ़ में ट्रेनों के रद्द होने को लेकर कहा- जिस तरीके से रेल की दुर्घटनाएं हो रही है, पटरी की मरम्मत और और रेलवे का इलेक्ट्रिफिकेशन हो रहा है. इस वजह से रेल परिचालन बाधित हो रहा है. 2047 तक विकसित भारत बनाना है. प्रधानमंत्री ने कहा है इसमें रेलवे का भी अहम योगदान होगा. आने वाले दिनों में रेलवे की सुविधा बेहतर होगी. 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा आयोजित होने वाले ‘स्वदेशी मेला’ की विवरणिका (ब्रोशर) का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि प्रदर्शनी का आयोजन भारतीय विपणन विकास केंद्र (स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई) द्वारा किया जाएगा। भारतीय विपणन विकास केंद्र के मेला प्रबंधक श्री सुब्रत चाकी ने बताया कि पिछले दो दशक से यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष विभिन्न जिलों में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वदेशी मेला भारतीय उद्यमियों के लिए नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध करता है। यह मेला भारतीय उत्पादकों, ग्रामीण, कुटीर, निजी, सहकारी और सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों के लिए लाभकारी व्यापार उपक्रम के रूप में उभरा है। जिससे इस कार्यक्रम की लोकप्रियता आमजन के बीच बढ़ती जा रही है। इस वर्ष यह स्वदेशी मेला कबीरधाम में 17 से 23 अक्टूबर, बिलासपुर में 15 से 21 नवम्बर, रायपुर में 27 दिसम्बर 2024 से 3 जनवरी 2025, राजनांदगांव में 7 फ़रवरी से 13 फरवरी 2025 व जगदलपुर में 2 मार्च से 9 मार्च 2025 तक आयोजन किया जाएगा। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। सर्व हिंदू समाज ने बांग्लादेश में हिन्दू पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया। सर्व हिंदू समाज की मांग है कि बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाए जाएं। ज्ञात हो बांग्लादेश में 200 से अधिक हिंदुओं के ऊपर अत्याचार के आंकड़े अब तक जारी किए गए हैं। 
कट्टरपंथी के द्वारा यह कृत्य किया जा रहा है। मंदिरों गुरुद्वारों धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसी तारतम्य में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध में सर्व हिंदू समाज द्वारा एक दिवस धरना प्रदर्शन नेताजी सुभाष चौक बस स्टैंड माना कैंप में आयोजित किया गया। वहीं इसको लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया है। जिसमें रायपुर ग्रामीण के पूर्व विधायक नंदकुमार साहू, जिला के भाजपा उपाध्यक्ष श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती, माना मंडल के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नरेश पिल्ले, भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी जी, माना नगर पंचायत के पार्षदगण, और सब गणमान्य नागरिक एवं बंग बंधु उपस्थित हुए। 
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दो दिवसीय दौरा होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि तिथि अभी तय नही हुई है। 23 और 24 अगस्त को उनका दौरा होने की उम्मीद है। एक-दो दिनों में गृह मंत्री के मिनट टू मिनट कार्यक्रम आ सकता है। 
बताया जा रहा है कि गृह मंत्री विशेष रुप से नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करेंगे। नक्सल हिंसा पर नियंत्रण की स्थिति के साथ प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसे देखते हुए पुलिस और गृह विभाग के साथ ही अन्य विभागों में भी बैठक की तैयारी शुरू हो गई है। पिछली बैठक में गृह मंत्री शाह ने राज्य पुलिस और प्रदेश में तैनात केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही विभिन्न विभागों को लक्ष्य देकर गए थे। इसमें नए सुरक्षा कैंप खोलने के साथ ही सड़कों का निर्माण आदि शामिल था। बताते चलें कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री ने प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त कराने का दावा किया था।