Browsing: रायपुर

P. T. – रायपुर। छग विस अध्यक्ष रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी नितिन नबीन को जन्मदिन की बधाई दी। X पर रमन सिंह ने लिखा, छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी और बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री @NitinNabinजी को जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ। बाबा बर्फ़ानी आपको उत्तम स्वाथ्य और दीर्घायु जीवन का मंगल आशीर्वाद प्रदान करें और आप सतत् माँ भारती की सेवा में समर्पित रहें ऐसी कामना करता हूँ।

P. T. – रायपुर। हर बार की तरह इस बार भी गणेश पूजा की तैयारी जोरों पर है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रेलवे वैगन रिपेयर वर्कशॉप कॉलोनी में इस बार गणेशोत्सव पर कुछ अनोखा होने जा रहा है। यहां 11 हजार लॉकिंग प्लेट, नट बोल्ट, वायसर और रेलवे के विभिन्न स्क्रैप मटेरियल से लोहे के गणेशजी की कलाकृति तैयार हो रही है। जिसके निर्माण में कलाकार अशोक देवांगन अपनी टीम के साथ जुटे हुए हैं।

वैगन रिपेयर शॉप में यह स्ट्रक्चर बन रहा है, जिसकी ऊंचाई 12 फीट, चौड़ाई 8 फीट और वजन होगा लगभग 1000 किलो। जानकारी के मुताबिक एक माह की अल्पावधि में इसे एक्ट अप्रेन्टिस प्रशिक्षुओं की मदद से तैयार किया जा रहा है। यह कलाकृति यहां स्थायी रूप से प्रदर्शित रहेगी। अशोक देवांगन हैं स्क्रैप के जादूगर स्क्रैप के जादूगर कहे जाने वाले अशोक देवांगन इससे पहले भी लोहे के स्क्रैप से कई स्थानों पर विशालकाय कलाकृतियों का निर्माण कर चुके हैं। देश के विभिन्न रेलवे के कारखानों में इंडिया गेट, गेट वे ऑफ इंडिया, ताजमहल, कुतुबमीनार, बुद्ध और 500 से अधिक बस्तर आर्ट पर उनकी बनाई कलाकृतियां लगाई जा चुकी हैं।

P. T. – रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी नीतियों के कारण प्रदेश में कुपोषण की समस्या गंभीर हो गई थी। भाजपा सरकार के कार्यकाल में कुपोषण में कमी लाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है।

रायपुर जाने के दौरान कटघोरा में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री राजवाड़े ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को नियमित रूप से पोषित आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रदेश में कुपोषण की स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार की योजनाएं और प्रयास जमीनी स्तर पर असर दिखा रहे हैं, और आने वाले समय में कुपोषण की समस्या को और भी नियंत्रित किया जाएगा।

P. T. – जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल पितृपक्ष में गया के लिए विशेष रेलगाड़ी चलाएगा। यह गाड़ियां भोपाल और जबलपुर से गया के मध्य संचालित होंगी। रानी कमलापति से विशेष गाड़ी (01667) का 16, 21, 26 सितंबर व एक अक्टूबर को संचालन होगा। यह दोपहर 1:20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:20 बजे गया पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी 01668 गया (19, 24, 29 सितंबर) से दोपहर 3 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:20 बजे भोपाल पहुंचेगी। यह गाड़ी बीना, कटनी, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय देहरी आन सोन होकर चलेगी।

जबलपुर-गया विशेष गाड़ी (01701) 18, 23 और 28 सितंबर को चलेगी। यह जबलपुर शाम 7:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8:30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी (01702) का संचालन 17, 22, 27 सितंबर व दो अक्टूबर को गया से दोपहर 3:10 बजे होगा।

दोनों गाड़ियों के लिए आज से रेल टिकट आरक्षण आरंभ कर दिया जाएगा। विशेष गाड़ी में वातानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के डिब्बे रहेंगे।

जबलपुर-गोंदिया होकर चलेगी धनबाद-कोयंबटूर विशेष गाड़ी

इस महीने से जबलपुर से नैनपुर-गोंदिया-बल्लारशाह होकर दक्षिण भारत के लिए एक और रेलगाड़ी आरंभ हो रही है। रेलवे ने धनबाद-कोयंबटूर के मध्य विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय किया है। आरंभिक रुप से गाड़ी को तीन के परिचालन की स्वीकृति दी गई है।

गाड़ी (03325) धनबाद से चार सितंबर से एक जनवरी, 2025 के मध्य प्रत्येक बुधवार को कोयंबटूर के लिए चलेगी। वापसी में गाड़ी (03326) कोयंबटूर से सात सितंबर से चार जनवरी, 2025 के मध्य प्रत्येक शनिवार को धनबाद के लिए संचालित होगी।

कोयंबटूर के लिए यह गाड़ी जबलपुर से रात 12:50 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी का गया, डेहरी आन सोन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, विजयवाड़ा, पेरंबूर (चेन्नई) सहित अन्य स्टेशनों में ठहराव रहेगा। यह गाड़ी दहशरा, दीपावली, छठ पूजा जैसे त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही है। जबलपुर से दक्षिण भारत और उत्तर भारत की यात्रा के लिए नया विकल्प मिलेगा।

P.T. – रायपुर l छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा हरेली पर्व मनाने के बाद अब विष्णु भैया का घर यानी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री निवास तीजा-पोरा के पारंपरिक गौरव की झांकी तरह सज रहा है। मुख्यमंत्री निवास को मिट्टी के खूबसूरत नंदिया बइला और रंगीन खिलौनों से सजाया जा रही है। परंपरागत वंदनवार के रंग बिखरने लगे हैं। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री साय की पत्नी कौशल्या साय सजावट के साथ-साथ परंपरागत छत्तीसगढ़िया व्यंजनों के साथ ठेठरी-खुरमी बनाने की तैयारी भी करवा रही हैं। तीजा-पोरा तिहार से पहले मुख्यमंत्री साय अपने निवास से ही बटन दबाकर 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन के एक- एक हजार रुपए भी भेजने वाले हैं।

 हरेली की तरह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रायपुर स्थित निवास में तीजा-पोरा का तिहार 2 सितम्बर को सुबह 11 बजे से उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री निवास परिसर में छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा की गई हैं। इस मौके पर नांदिया-बैला की पूजा की जाएगी। तीजा महोत्सव का आयोजन होगा। तीजा-पोरा त्यौहार के लिए कार्यक्रम में बहनों को आमंत्रित किया गया है। इस तरह महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री निवास एक दिन के लिए मायका बन जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाएं, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाए और मितानिनों सहित लगभग 3 हज़ार महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर महिलाओं के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यक्रम, योजनाओं से अवगत कराने हेतु प्रदर्शनी एवं स्टॉल भी लगाया गया है। 

 महिलाओं के कल्याण की प्रचलित योजना एवं कार्यक्रम हेतु संस्कृति विभाग के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, साथ ही खेल विभाग के समन्वय से महिलाओं के लिए खेल का भी आयोजन होगा। 

 इस अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को राष्ट्रीय पोषण माह 2024 अंतर्गत शपथ पत्र का वाचन भी कराया जाएगा।

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अवसर पर पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री साय कार्यक्रम स्थल से प्रदेश में सुपोषण रथ का संचालन हेतु सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी दिखाएंगे।

 
panchayattantra24.-रायपुर । रायपुर दक्षिण विस उपचुनाव और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज आज राजीव भवन में मीटिंग ले रहे थे इस बीच भूपेश बघेल पहुंचे और उपचुनाव के लिए अपने करीबी को प्रत्याशी बनाने का दवाब बनाया। जिसके बाद मीटिंग में गहमागहमी शुरू हो गई। सूत्रों के अनुसार भूपेश बघेल चाहते है कि बीपीएस स्कूल भिलाई वाले मामले में कांग्रेस पार्टी भूपेश बघेल का खुला साथ दे। लेकिन पार्टी किसी व्यक्ति के द्वारा निजी स्वार्थ के लिए चलाए गए आंदोलन या धरना प्रदर्शन को व्यक्तिगत होने के कारण इन सभी मामलों में शामिल नहीं होने का मन बना चुकी है। इसी वजह से भूपेश बघेल और दीपक बैज में तनातनी चल रही है।
दूसरी ओर जानकारी आ रही है वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव प्रदेश में फिर से सक्रीय राजनीति करेंगे। इसलिए आलाकमान ने उनकी मंशा अनुरूप AICC में किसी भी प्रदेश का पद नहीं दिया है। और उन्हें बहुत जल्द प्रदेश कांग्रेस की बागडोर सौंपी जा सकती है। इसी वजह से वर्तमान प्रदेश अध्य्क्ष और पूर्व सीएम भूपेश बघेल बार-बार एक साथ बैठक कर रहे है। वहीं दूसरी ओर दीपक बैज तयसुदा कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आगामी चुनाव को देखते हुए आज दोपहर 1 बजे के उपरांत सभी सदस्यों के साथ बैठक ले रहे थे। तभी भिलाई के मामले को लेकर पूर्व सीएम भुपेश बघेल राजीव भवन आ धमके और घंटो तक दीपक बैज से चर्चा करते रहे। 
गौरतलब है कि रायपुर दक्षिण विस में उपचुनाव होने है और नगर पालिका निगम का चुनाव करीब है। इसलिए भी पूर्व सीएम बघेल चाहते है कि अपने चेले -चपाटे को ही टिकट मिले। दोनों ही चेले सन्नी अग्रवाल या फिर ऐजाज ढेबर लड़े। लेकिन आलाकमान ने दीपक बैज को फ्री हैंड दे रखा है कि जो भी फैसले लें सबकी रायशुमारी कर लें। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु , प्रमोद दुबे, गिरीश दुबे , अमरजीत चावला और प्रदेश कमेटी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
 

 

panchayattantra24.-जशपुर । जल संसाधन विभाग के ईई विजय जामनिक को राज्य शासन ने सस्पेंड कर दिया है। जल संसाधन विभाग द्वारा जारी किए गए निलंबन आदेश में ईई विजय जामनिक पर सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के अवकाश अवधि का स्वयं का वेतन निकालने और विभागीय कार्यो में लापरवाही बरतने का आरोप है। 
अपनी सैलेरी निकालने और केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं में लापरवाही बरतने के आरोप में राज्य शासन ने जांच कमेटी बनाई थी। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि कर दी है। साथ ही कार्रवाई की अनुशंसा कमेटी ने शासन से की थी। कमेटी की रिपोर्ट और अनुशंसा के बाद राज्य शासन ने ईई को सस्पेंशन आर्डर थमा दिया है। विजय जामनिक का विभागीय कामकाज के दौरान विवादों से नाता रहा है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । भीम आर्मी के संस्थापक और सांसद चंद्रशेखर आजाद पार्टी के सामाजिक न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आज रायपुर पहुंचे. इस दौरान एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि सामाजिक न्याय यात्रा को मजबूत करने का काम हुआ है. पूरे प्रदेश भर से समस्या को लेकर रैली है. बलौदाबाजार की घटना को लेकर भीम आर्मी के संस्थापक और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सरकार के इशारे पर प्रशासन ने आरोपियों को बचाने और सतनामी समाज के लोगों पर जुर्म करने के लिए कार्रवाई की. यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है. इसको लेकर पूरे देश में आक्रोश है. उन्होंने पार्टी के आयोजन का जिक्र करते हुए कहा कि यह हमारी यात्रा का प्रथम चरण है, इसी तरह से और तीन यात्रा निकाली जाएगी. बड़ी-बड़ी सभाएं करके समाज को एकजुट करेंगे. सरकार द्वारा जो जुर्म किया जा रहा है, सरकार द्वारा जिन अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है, उसके खिलाफ हमारा मोर्चा जारी रहेगा.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर के भाटागांव स्थित बस स्टैंड पर खड़ी बस में एक 50 साल की महिला से रेप हुआ है। बस ड्राइवर ने फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। महिला जब बेसुध हो गई तो शुक्रवार रात करीब 11 बजे उसके साथ दुष्कर्म किया। 
इससे पहले आरोपी दिनभर महिला के साथ था। उसे खाना भी खिलाया। आरोपी सोनी लाल झरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता महासमुंद जिले की रहने वाली है। पारिवारिक विवाद की वजह से वह घर छोड़कर निकल गई थी। बीते तीन दिनों से वह बस स्टैंड के पास ही रह रही थी। तभी से महिला पर ड्राइवर की बुरी नजर थी। इससे पहले महिला से गैंगरेप की बात सामने आई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें एक ही आरोपी की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर । पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने घायल तूलिका कर्मा का हाल-चाल जाना। सड़क हादसे में घायल दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती है। बघेल ने ट्विटर पर पोस्ट करते बताया कि आज रामकृष्ण केयर अस्पताल में सड़क हादसे में घायल दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तूलिका कर्मा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ.