Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर । राजधानी के खम्हारडीह में आज सुबह अवैध तरीके से संचालित ठेले और दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है. यह अवैध दुकानें खम्हारडीह थाने को शिफ्ट करने के लिए प्रस्तावित जमीन पर लगाई गई थीं, जिन्हें भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में थाना शिफ्टिंग की तैयारी के तहत हटाया गया है. इस दौरान रायपुर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को आश्वस्त किया कि प्रभावित दुकानदारों को अलग से व्यवस्थापन दिया जाएगा.
वहीं कई दुकानदारों ने अचानक की गई इस बुल्डोजर कार्रवाई पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि हम यहां कई दिनों से अपने व्यवसाय चला रहे थे और हमारे लिए यह दुकानें दो वक्त की रोजी-रोटी का साधन थीं. वहीं तहसीलदार पवन कोसपा ने बताया कि 10 से 12 अवैध दुकानें हैं जिन्हें हटाया जा रहा है. दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे, लेकिन उनकी दुकानों को नहीं हटाया गया था. उन्होंने आगे कहा कि रायपुर में शहर में जहा भी अवैध कब्जे या अवैध दुकानों का संचालन होगा वहां इस प्रकार से कार्यवाही की जाएगी.
panchayattantra24.-रायपुर । देशभर से रोजाना रेप के मामले सामने आ रहे है. जिसके विरोध में आज काली पट्टी बांधकर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस पार्टी के महिला कार्यकर्ता और अन्य नेता विधायक शामिल हुए.
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े बताते हैं कि अब भी भारत में हर साल महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े चार लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए जाते हैं. इनमें रेप के साथ ही छेड़छाड़, दहेज हत्या, अपहरण, महिलाओं की तस्करी और एसिड अटैक जैसे अपराध भी शामिल हैं. 2012 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के जहां 2.44 लाख मामले दर्ज हुए थे, 10 साल बाद यानी 2022 में 4.45 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए. इसका मतलब है कि औसत रूप से हर दिन 1200 से ज्यादा मामले दर्ज हुए.

panchayattantra24.-रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में रायपुर पश्चिम क्षेत्र के विधायक राजेश मूणत ने जैन समाज के प्रतिनिधि के रूप में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर पुखराज मूणत, विजय कांकरिया, भी उपस्थित थे। राज्यपाल रमेन डेका से डॉ. सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने की सौजन्य मुलाकात राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में डॉ. सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलाधिपति संतोष चौबे और कुलपति डॉ. आर.पी. चौबे ने सौजन्य भेंट की। उन्होने विश्वविद्यालय की गतिविधियों विशेषकर सांइस एवं टेक्नालॉजी, जनजातीय और हिन्दी भाषा के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। राज्यपाल ने इन विषयों पर और ज्यादा कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अरविंद तिवारी उपस्थित थे।
panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को 10 से 22 सितंबर तक स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित EPPI Con 2024 कांफ्रेंस में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। आईआईएम रायपुर के तत्वाधान में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के ग्लोबल आउटरीच के डायरेक्टर ने स्वास्थ्य मंत्री को इस कांफ्रेंस में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। इस कांफ्रेंस के माध्यम से छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा करने के साथ ही राज्य की प्राथमिक स्वास्थ्य इकाइयों (आशा कार्यकर्ता एवं मितानिन) को मजबूत करने की योजना पर कार्य होगा।
कांफ्रेंस के मुख्य उद्देश्य के अनुसार आशा एवं मितानिन कार्यकर्ताओं को डिजिटल साक्षर बनाने के लक्ष्य पर काम करना है तथा उन्हें आईआईएम, आईआईटी, एम्स एवं एनएनएलयू के साथ मिलकर ट्रेनिंग देकर और सक्षम बनाना है ताकि राज्य मे निचले स्तर पर ही बुनियादी एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहें।
panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को एक बार फिर झटका लगा है। दरअसल आबकारी विभाग ने एक साल के भीतर दूसरी बार दारू की कीमतों में बढ़ोतरी की है। बताया जा रहा है कि इस बार 40 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। यानि अब आपको एक क्वार्टर दारू खरीदने के लिए 40 रुपए अधिक देना पड़ेगा। इतना ही नहीं बीयर के दाम में भी 30 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। शराब के नए रेट 1 सितंबर 2024 से लागू कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग ने अलग—अलग ब्रांड के शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जिसमें व्हाइट एंड ब्लू, फ्रंटलाइन, विडंसर, रॉयल पैशन, आपटर डार्क, ऑल सीजन, वाइट रैबिट, ब्लैक एंड व्हाइट, 100 पाइपर्स डिलक्स, एसी ब्लैक, डबल ब्लैक के साथ ही जम्मू डिलक्स विस्की शामिल हैं। बता दें कि आबकारी विभाग ने एक साल के भीतर दूसरी बार शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इससे पहले नई आबकारी नीति के तहत 1 अप्रैल 2024 से प्रदेश में शराब की कीमतों में 10 से 40 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई थी।

panchayattantra24.-रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास पर राज्य के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल महामाया धाम रतनपुर पर आधारित पुस्तिका ‘छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रतनपुर’ का विमोचन किया।
उन्होंने पुस्तिका का विमोचन करते हुए कहा कि इसमें रतनपुर के सभी मंदिरों, तालाबों और सांस्कृतिक विरासतों की जानकारी दी गई है, जो बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए मार्गदर्शिका के रूप में कार्य करेगी।
उन्होंने रतनपुर के तीर्थ स्थल और पर्यटन स्थल के रूप में प्रचार-प्रसार के लिए भी इसे उपयोगी बताया। विमोचन के दौरान पुस्तिका के लेखक बलराम पाण्डेय सहित सर्वश्री कन्हैया यादव, रविंद्र दुबे, संतोष तिवारी, तीरथ यादव, बबलू कश्यप तथा बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी सर्वश्री संजय सोनी, वासित अली एवं ताहिर अली भी मौजूद थे।

panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक(मानव संसाधन) अशोक वर्मा अपनी अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन 01 के महासचिव आर सी चेट्टी ने प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला एवं संगठन प्रतिनिधियों के साथ अशोक वर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया,साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की।
उन्होंने बताया कि अशोक वर्मा जी के कार्यकाल में कर्मचारी हित में अनेकों कार्य हुए। कर्मचारियों,पेंशनरों तथा उनके आश्रितों के लिए लागू की गई अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना उनके कार्यकाल की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। इस अवसर पर संगठन की ओर से महासचिव, प्रांतीय अध्यक्ष के साथ प्रांतीय प्रचार सचिव पवन दास, प्रांतीय कार्यालय सचिव बलजीत कंवर एवं भारी संख्या में डाटा एंट्री ऑपरेटर्स एवं वितरण कंपनी के परिचारक लाइन(संविदा) कर्मचारी उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर । ग्रामीण व्यवस्था को चुनौती देते हुये ग्राम में असामाजिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों में से एक और ग्राम टेकारी निवासी मिथिलेश उर्फ छड्डे पिता रामकुमार वर्मा बीते कल पोला के दिन मंदिरहसौद पुलिस के हत्थे चढ़ गया । चोरी और चाकू के साथ पकड़ में आने के पुराने रिकार्डधारी इस आरोपी को इस बार पुलिस ने 84 पौव्वा अवैध शराब के साथ पकड़ा है । गिरफ्तारी बाद उसे न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम वर्ग धारिणी राणा के न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
इसके पूर्व दो दिन पहले ही इसी ग्राम के एक और पुलिसिया रिकार्डधारी अंकलेश्वर वर्मा को थाना अमला ने 90 पौव्वा शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा था जो भी अदालती आदेश पर जेल में है । ज्ञातव्य हो कि ग्राम में असामाजिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों को ग्रामवासी ग्रामीण व्यवस्था के तहत बार – बार समझाईश दे रहे थे पर वे हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। कुछ दिन पहले कतिपय असामाजिक तत्वों ने एक व्यक्ति के बकरे को जबरिया ले जा एक निर्माणाधीन शासकीय भवन में काट डाला था । इस दिन ग्राम प्रमुखों के बाहर रहने व वापस लौटने के पहले ही दोनों पक्षो के बीच आपसी समझौता हो जाने के कारण ग्रामीणों की इच्छा के बाद भी रिपोर्ट नहीं हो पाया पर आक्रोशित ग्रामीणों ने लिप्त तत्वों की अच्छी खासी धुनाई कर दी थी । इसके कुछ दिनों बाद ही एक कार का शीशा तोड़ मोबाईल चोरी की घटना घटी व फिर बीते 30 व 31 जुलाई की मध्य रात्रि कतिपय असामाजिक तत्वों ने गौठान के त्रिस्तरीय चारदीवारी को जगह-जगह तोड़ बंद मवेशियो को खदेड़ दिया था जिसके चलते फसल को काफी नुकसान पहुंचा था ।
इससे आक्रोशित ग्रामीणों के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी सचिन सिंह से मुलाकात कर पतासाजी करने व असामाजिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों के खिलाफ ठोस व प्रभावी कार्यवाही का आग्रह किया था । श्री सिंह के आश्वासन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत पहले अगलेश्वर को व फिर मुखबिर की सूचना पर ग्राम नारा में कोल्हान नाला के पास दोपहर समय शराब के साथ गश्ती प्रधान आरक्षक अमित मिश्रा व आरक्षक खिलेश्वर साहू की टीम ने आरोपी को पकड़ा । इस आरोपी के पिता रामकुमार वर्मा द्वारा भी पूर्व में शराब बेचे जाने का पुलिसिया रिकार्ड है।

panchayattantra24.-रायपुर । खरोरा पुलिस ने शराब कोचिया के घर रेड मारी। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि खरोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम केशला स्थित एक मकान में एक व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से शराब रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये मकान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया।
रेड कार्यवाही के दौरान मकान में एक व्यक्ति उपस्थित था जिसने पूछताछ में अपना नाम लोकनाथ देवांगन होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर मकान के कमरे में थैलों में देशी शराब रखा होना पाया गया। लोकनाथ देवांगन से शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी लोकनाथ देवांगन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 237 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 43,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 588/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – लोकनाथ देवांगन पिता स्व राम चरण देवांगन उम्र 45 साल निवासी वार्ड क्र0 16 पंचायत भवन के पास केशला थाना खरोरा जिला रायपुर।

panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीज पोरा, महतारी वंदन तिहार के अवसर पर सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर सभी को तीजा पोरा तिहार की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा आज से तीन दिन बाद तीजा है। आज हम मुख्यमंत्री निवास में इसे मना रहे हैं। आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे निमंत्रण पर प्रदेश भर से बहनें अपने भाई के घर आई हैं। मैं सभी का स्वागत करता हूं । आज इस खास मौके पर हमने महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त की राशि हमने भेजी है। हमने 70 लाख बहनों को तीज का उपहार भेजा है आज पोरा है और यह पशु प्रेम का तिहार है। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है और यहां के किसान समृद्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के रास्ते पर चलते हुए राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के चंहुमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है।