Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए भारत सरकार ने सम्मानित किया है। बस्तर के चित्रकोट और ढूढमारस गांवों को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता 2024 में विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में दिया गया। चित्रकोट को सामुदायिक पर्यटन मॉडल के लिए और ढूढमारस को एडवेंचर
पर्यटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चित्रकोट और ढूढमारस ग्राम के लोगों और पर्यटन विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से राज्य के पर्यटन उद्योग को और गति मिलेगी। इसके लिए राज्य में वेलनेस टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा दिए गए इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के सचिव अन्बलगन पी., छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, और जंगल सफारी और ज़ू रायपुर के निदेशक गणवीर धम्मशील उपस्थित थे। इसके साथ ही अनएक्सप्लोर्ड बस्तर के संस्थापक जीत सिंह आर्य, और स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधि मंसिंग बघेल व सोनाधर बघेल (ढूढमारस), तथा खगेश्वर मौर्य व सुकमन कश्यप (चित्रकोट) भी इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए मौजूद थे। इस सम्मान के साथ, छत्तीसगढ़ राज्य के पर्यटन को एक नई दिशा मिलेगी, और यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य की पहचान को सशक्त करेगा। गौरतलब है कि इन दोनों स्थानों पर पर्यटन को बढ़ावा देने में स्थानीय समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ढूढमारस गांव अपनी रोमांचक एडवेंचर गतिविधियों के लिए पर्यटकों को आकर्षित करता है, जबकि चित्रकोट का जलप्रपात अपने प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहर के कारण विश्वप्रसिद्ध है। इस सम्मान से इन दोनों पर्यटन स्थलों की पहचान और भी व्यापक हो गई है।

panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग स्थित चंड़ी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक गजेंद्र यादव, आयुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जीतेन्द्र शुक्ला भी मौजूद थे।

panchayattantra24.- रायपुर । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। बता दें कि जेपी नड्डा संगठन के सभी बड़े नेताओं के साथ एक बैठक लेंगे। प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर एक रिव्यू मीटिंग भी करेंगे। नड्डा भाजपा के सदस्यता अभियान में अपना टारगेट पूरा कर चुके सांसद-विधायक और अलग-अलग इलाकों के जन प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा करेंगे।
बीजेपी सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने सदस्यता अभियान में अच्छी सफलता हासिल की है। अब तक छत्तीसगढ़ में 19 लाख भाजपा सदस्य बन चुके हैं। निर्धारित अवधि में प्रदेश भाजपा सदस्यता का लक्ष्य हासिल करेगी।
panchayattantra24.-रायपुर। आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने निवास कार्यालय पर माओवादी हिंसा से पीड़ित बस्तर के लगभग 55 नागरिकों का गर्मजोशी से स्वागत किया, जो अपनी व्यथा और समस्याओं को लेकर दिल्ली गए थे। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक पीड़ित से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उपमुख्यमंत्री ने उनकी पीड़ाओं को ध्यान से सुना। इस मौके पर उन्होंने पीड़ितों को दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं जैसे रेडियो, घड़ी, थाली, लोटा, गिलास, टॉर्च, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, बैग और बच्चों के लिए चॉकलेट का वितरण कर उनकी सहायता की। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि “बस्तर के गांव-गांव में विकास के मार्ग को नक्सलियों ने आईईडी से जकड़ रखा है। ये आईईडी न गांववालों को पहचानती है, न जानवरों को। इसके धमाकों में सैकड़ों लोग अपंग हो चुके हैं। किसी का पैर कट गया है, किसी की आंखें चली गई हैं, तो कोई अपने हाथ खो चुका है। यह माओवादी हिंसा गांवों को दहशत में डालने का काम कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यहां उपस्थित सभी लोग उन मानवाधिकार समर्थकों से सवाल कर रहे हैं जो नक्सलियों का समर्थन करते हैं। आखिर क्यों कोई बस्तर के लोगों के दर्द पर चर्चा नहीं करता? बस्तर के गांववालों की जिंदगी पर कोई क्यों नहीं बोलता? यह अत्याचार कब तक चलेगा?”
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने यह भी कहा की माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुसार बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का अंत किया जाएगा। जो लोग सुरक्षा बलों के मनोबल को तोड़ने की कोशिश करते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि यह केवल बस्तर का नहीं बल्कि पूरे देश का मुद्दा है। नक्सली बस्तर के विकास और लोगों की शांति को बर्बाद करने में लगे हुए हैं और इसका प्रतिकार अब आवश्यक हो गया है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बस्तर के पीड़ितों का हौसला बढ़ाया और उनके साथ मजबूती से खड़े रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बस्तर के लोग माओवादी आतंक के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं और सरकार उनके साथ पूरी शक्ति से इस लड़ाई को लड़ेगी।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल लगातार प्रयासरत है। इसी तारतम्य में बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित प्राक्कलन समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ में नए कृषि विज्ञान केंद्र खोलने और वन क्षेत्रों वाले जिलों में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का मुद्दा उठाया। बैठक का आयोजन “कृषि विज्ञान केन्द्रों (केवीके) के माध्यम से जलवायु अनुकूल कृषि, प्राकृतिक और जैविक खेती को प्रोत्साहन” विषय कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और आगामी कार्य योजना तैयार की गई। इस बैठक का उद्देश्य स्थायी कृषि विकास के लिए एक ठोस आधार तैयार करना था, जिससे किसानों को जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशील बनाने और उनकी आजीविका को सुरक्षित रखने में मदद मिल सके।
केंद्र सरकार वर्ष 2015-16 से देश में प्राथमिक रूप से जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर सभी राज्यों में परम्परागत कृषि विकास योजना (पीकेवीवाई) और पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए जैविक मूल्य श्रृंखला विकास मिशन (एमओवीसीडीएनईआर) नामक योजनाएं बनाई गई हैं। दोनों योजनाओं का कार्यान्वयन राज्य सरकार के माध्यम से किया जाता है। पीकेवीवाई योजना को न्यूनतम 20 हेक्टेयर आकार के क्लस्टर मोड़ में कार्यान्वित किया जा रहा है और राज्यों को जैविक उपज के विपणन (मार्केटिंग) की सुविधा के लिए मैदानी क्षेत्रों में 1000 हेक्टेयर और पहाड़ी क्षेत्रों में 500 हेक्टेयर के क्लस्टर आकार में कार्यान्वित करने के लिए कहा गया है। सभी किसान पात्र हैं, लेकिन किसी समूह के भीतर एक किसान अधिकतम 2 हेक्टेयर तक लाभ उठा सकता है।
panchayattantra24.-रायपुर । नक्सलियों से पीड़ितों के लिए प्रदेश सरकार ने अहम फैसला लिया है। सरकार ने सभी नक्सल पीड़ितों को पेंशन देने की तैयारी कर रही है। यह राशि सरकार उन लोगों को दी जाएगी, जिनके परिवार ने नक्सली हिंसा से शरीर का कोई अंग गंवाया हो। उन लोगों को सरकार के तरफ से पेंशन मिलेगा। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस बात की संकेत देते हुए कहा कि सिर्फ पेंशन ही नहीं अन्य मुद्दों पर भी काम जारी है।
इस पर केंद्र और राज्य सरकार विचार कर रही है। इसकों लेकर विष्णु देव सरकार जल्द ही निर्णय लेंगे। बता दें कि इसकी राशि केंद्र सरकार फंड करेगी। राज्य सरकार जल्द ही इसकी तैयारी शुरू करेंगीं। यह पेंशन सरकार छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के नक्सली पीड़ित परिवारों को भी देगी। इस योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होगी। बताया जा रहा है कि 2-3 महीनों में पीड़ितों के लिए सरकार कोई नई योजना लाएगी।
panchayattantra24.-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने गृहग्राम बगिया में अपने बचपन के शिक्षक राजेश्वर पाठक का पैर छूकर अभिवादन किया. इसके साथ ही सीएम साय ने अपने 94 वर्षीय शिक्षक को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया. वहीं सीएम साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया. उन्होंने जिले में बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से नए सब स्टेशन का भूमिपूजन भी किया.

panchayattantra24.-रायपुर। खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने आज अपने निवास कार्यालय में खेल न्यूज़ की वार्षिक पत्रिका ट्रू मैगज़ीन का विमोचन किया। उन्होंने खेल पत्रिका के प्रयासों की सराहना की। खेल न्यूज़ के संचालक विवेक रॉय ने बताया कि खेल न्यूज़ प्रदेश का एकमात्र स्पोर्ट्स न्यूज़ पत्रिका है। जिसमे प्रदेश के खेल खिलाड़ियों की खबर पूरे वर्ष भर प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया जाता है। इस मौके पर पर बिलासपुर डीएफए के सचिव डॉ अजय यादव व शिक्षाविद डॉ तार्निश गौतम उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 27 सितंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए अब शिक्षक भी आवेदन देकर सामूहिक अवकाश ले रहे हैं। हड़ताल के लिए शिक्षकों सामूहिक रूप से अवकाश का आवेदन दे रहे हैं।
केन्द्र के समान देय तिथि से 4 प्रतिशत डीए और लंबित एरियर्स समेत अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से अधिकारी-कर्मचारी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इन्हीं मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारी और शिक्षकों ने 27 सितंबर को काम बंद कलम बंद हड़ताल की घोषणा की है। सभी शिक्षक अवकाश लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के आंदोलन में शामिल होंगे और मांगों का समर्थन करेंगे। चूंकि हजारों की संख्या में शिक्षक हड़ताल पर जा रहे हैं, ऐसे में संभावना है कि 27 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में स्कूल बंद रहेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में शासकीय विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग की स्वीकृति एवं विभागों द्वारा भर्ती विज्ञापन का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, नगर सैनिकों सहित अन्य विभागों में रिक्त पदों की भर्ती की वित्त विभाग द्वारा स्वीकृति एवं भर्ती की लंबित प्रक्रिया शुरू करने की सहमति के बाद विभाग भर्ती की प्रक्रिया को पूरा करने में जुटे हैं।
सीएम विष्णु देव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने न्यायालयों में रिक्त पदों पर नई भर्ती की मंजूरी दे दी है। न्यायालयों में कुल 362 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों की कमी को दूर कर न्यायपालिका के कार्यों को सुचारू बनाना है। उपमुख्यमंत्री अरूण साव के निर्देशानुसार विधि विधायी विभाग द्वारा रिक्त पदों की पूर्ति के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव प्रेषित किया गया था। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर विधि एवं विधायी विभाग की प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने तत्काल स्वीकृति प्रदान की है।
वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद न्यायालयों में व्यवहार न्यायाधीश के 57, स्टेनोग्राफर के 46, सहायक ग्रेड-3 के 118, स्टेनोटायपिस्ट के 07, वाहन चालक के 08, प्रोसेस सर्वर के 05 और चौकीदार, गार्डनर, स्वीपर, वाटरमेन के 83 एवं एक सहायक प्रोग्रामर के रिक्त पदों की पूर्ति का रास्ता खुल गया है। राज्य के न्यायालयों में रिक्त पदों की भर्ती होने से न केवल न्यायालयों में कार्य दक्षता बढ़ेगी, बल्कि न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी लाने में भी मदद मिलेगी। न्यायालयों में कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या होने से कामकाज का निष्पादन भी समय पर हो सकेगा।
यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी 321 पदों पर बीते छह महीने से लंबित भर्ती की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। व्यापम द्वारा ली गई ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन आगामी 30 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक पूरा करने के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न संवर्ग के रिक्त 650 पदों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 181 पदों, ग्रामीण आजीविका मिशन में 237 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग द्वारा स्वीकृति ली जा चुकी है। बिलासपुर में 465 नगर सैनिकों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है।