जयपुर। राजस्थान राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुनाव पर्यवेक्षक लगा दिए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव को चुनाव पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी है। रविवार को पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पर्यवेक्षकों की सूची जारी की, जिसमें राजस्थान के लिए दोनों नेताओं को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है। माना जा रहा है कि टीएस सिंह देव और पवन बंसल जल्द ही राजस्थान आएंगे और उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के बाड़ेबंदी में शामिल होंगे। राजस्थान राज्यसभा के चुनाव 10 जून को होने हैं। कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही पर्यवेक्षक अगले एक-दो दिन में उदयपुर पहुंच कर कांग्रेस विधायक और समर्थित विधायकों को कैम्प में संबोधित करेंगे।
गौरतलब है कि राज्यसभा की 4 सीटों के लिए 10 जून को मतदान होगा। इस बार राजस्थान की 4 सीटों पर 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं, जिनमें भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. सुभाष चंद्रा के खड़े होने से मुकाबला रोचक हो गया है। 2 सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा की जीत तय है, लेकिन चौथी सीट के लिए दोनों ही दलों को निर्दलीयों और छोटे दलों के विधायक को का समर्थन लेना होगा। राजस्थान के लिए कांग्रेस से रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी मैदान में हैं तो भाजपा से घनश्याम तिवाड़ी को टिकट दिया गया है. इसके साथ ही भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. सुभाष चंद्रा भी चुनाव मैदान में हैं।
कांग्रेस से पहले ही भाजपा ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को राजस्थान भाजपा राज्यसभा चुनाव प्रभारी बना दिया था। केंद्रीय मंत्री तोमर जयपुर पहुंच गए है। माना जा रहा है कि सोमवार से प्रशिक्षण के नाम पर भाजपा के विधायकों की बाड़ेबंदी को संबोधित करेंगे। जयपुर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री तोमर ने बीजेपी विधायकों की बाड़ेबंदी से इंकार किया था। तोमर ने कहा कि लोकतंत्र में विधायकों की बाड़ेबंदी नहीं होनी चाहिए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भारत को बोलने की अनुमति देने वाली संस्थाओं पर “व्यवस्थित हमला” हो रहा है। उन्होंने कहा कि बातचीत को बाधित किए जाने के कारण ‘‘सरकार की नीतियों को गोपनीय तरीके से प्रभावित या नियंत्रित करने वाले प्रभावशाली लोग या एजेंसियां’’ देश में संवाद को नए तरीके से परिभाषित कर रही हैं।
प्रतिष्ठित ‘कैंब्रिज विश्वविद्यालय’ के ‘कॉर्पस क्रिस्टी कॉलेज’ में सोमवार शाम आयोजित ‘इंडिया एट 75’ कार्यक्रम में राहुल ने छात्रों, विशेषकर भारतीय मूल के छात्रों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने हिंदू राष्ट्रवाद, कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार की भूमिका और देश के लोगों को संगठित करने के प्रयासों जैसे व्यापक विषयों पर अपनी राय साझा की।
विश्वविद्यालय में भारतीय मूल की शिक्षाविद डॉ. श्रुति कपिला के साथ बातचीत में राहुल ने उन सभी बिंदुओं को दोहराया, जिनका जिक्र उन्होंने पिछले सप्ताह एक सम्मेलन के दौरान किया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने भारतीय राजनीति पर ‘‘सरकारी नीतियों को कथित तौर पर गोपनीय तरीके से प्रभावित या नियंत्रित करने वाले प्रभावशाली लोगों या एजेंसियों’’ के प्रभाव का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए भारत तब ‘जीवंत’ होता है, जब भारत बोलता है और जब भारत चुप हो जाता है, तब यह ‘बेजान’ हो जाता है। मैं देखता हूं कि भारत को बोलने की अनुमति देने वाली संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है-संसद, चुनाव प्रणाली, लोकतंत्र की बुनियादी संरचना पर एक संगठन द्वारा कब्जा किया जा रहा है।’’
राहुल ने कहा, ‘‘बातचीत को बाधित किए जाने के कारण ‘‘सरकारी नीतियों को गोपनीय तरीके से प्रभावित या नियंत्रित करने वाले प्रभावशाली लोग या एजेंसियां’’ इन रिक्त स्थानों में प्रवेश कर रही हैं और देश में संवाद को नए तरीके से परिभाषित कर रही हैं।’’
छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को लेकर राहुल ने दिया बयान
लेक्चर थियेटर के बाहर छात्रों का एक छोटा समूह तख्तियां थामे खड़ा था, जिन पर लिखा था, ‘‘राहुल गांधी खनन पर अपना वादा निभाएं’’, जो छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के संदर्भ में था। इस मुद्दे पर राहुल ने कहा था कि वह पार्टी के भीतर इस पर काम कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने कई अन्य विषयों पर छात्रों के साथ बात की, जिसमें भारत को एक राष्ट्र के बजाय ‘‘राज्यों के संघ’’ के रूप में परिभाषित करने पर उनका दृष्टिकोण भी शामिल था। उन्होंने कहा कि यह एक ‘‘सुंदर विचार’’ है, जो प्रत्येक राज्य के लोगों को उनका सही स्थान देता है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह भारतीयों के दिलों तक पहुंचता है।’’ संवाद सत्र के दौरान, राहुल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत का एक ऐसा दृष्टिकोण बना रहे हैं, जो देश के सभी हिस्सों की आबादी को शामिल नहीं करता है, जो अनुचित है और भारत के विचार के खिलाफ है।
उन्होंने भारत में धर्मनिरपेक्षता से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मुझे समस्या तब होती है, जब भारत को लेकर किसी के दृष्टिकोण में लोगों को बाहर कर दिया जाता है। मुझे इससे ऐतराज नहीं है कि किसे बाहर रखा जा रहा है, बल्कि मुझे समस्या इस बात से है कि लोगों को बाहर करने में जबरदस्त ऊर्जा खर्च की जा रही है, जो अनुचित है। मुझे समस्या इस बात से भी है कि यह वास्तविक भारत नहीं है।’’
हम एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी की लड़ाई धन के बड़े पैमाने पर केंद्रीकरण और मीडिया सहित देश के भीतर अन्य संस्थानों पर कब्जा करने के खिलाफ है। उन्होंने कहा, ‘‘आप भारतीय मीडिया में कहीं भी 30 सेकंड से अधिक इस बात को नहीं देख पाएंगे। इसका कारण भारतीय मीडिया पर कब्जा है। भारतीय मीडिया को सरकार का समर्थन करने वाले कुछ बड़े उद्योगपति नियंत्रित कर रहे हैं। इसलिए, हम एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं, हम भारत राष्ट्र पर कब्जा करने वालों के खिलाफ लड़ रहे हैं और यह आसान नहीं है …। इसमें समय लगेगा। यह मुश्किल होने वाला है, लेकिन हम कोशिशें जारी रख रहे हैं।
‘‘हिंदू राष्ट्रवाद’’ से कैसे लड़ेंगे राहुल गांधी?
यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस ‘‘हिंदू राष्ट्रवाद’’ की विचारधारा से लड़ने की योजना कैसे बना रही है, राहुल ने कहा कि वह इस शब्द से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें ‘हिंदू’ जैसा कुछ नहीं है और वास्तव में इसमें कुछ भी राष्ट्रवादी नहीं है। मुझे लगता है कि आपको उनके लिए एक नया नाम सोचना होगा, लेकिन वे निश्चित रूप से ‘हिंदू’ नहीं हैं। आपको यह बताने के लिए मैंने हिंदू धर्म का विस्तार से अध्ययन किया है। लोगों की हत्या करना और उन्हें पीटना ‘हिंदू’ होना नहीं है।
राहुल ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और प्रधानमंत्री को लेकर मेरी समस्या यह है कि वे भारत के मूलभूत ढांचे के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जब आप ध्रुवीकरण की राजनीति करते हैं, जब आप 20 करोड़ लोगों को अलग-थलग करते हैं तो आप कुछ बेहद खतरनाक कर रहे हैं और आप कुछ ऐसा कर रहे हैं, जो मूल रूप से भारत के विचार के खिलाफ है।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि प्रधानमंत्री ने अच्छी चीजें की हैं, लेकिन मुझे भारत के विचार पर हमला करना अस्वीकार्य है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राहुल पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपनी टिप्पणियों से भारत को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था। पार्टी ने कहा था कि विदेशी धरती से भारत के बारे में लगातार की जा रही उनकी आलोचनात्मक टिप्पणी देश को धोखा देने के समान है।
राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी अगस्त में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद अक्टूबर-नवंबर से लोगों को सक्रिय रूप से जोड़ने के तरीके के रूप में पदयात्राओं के साथ जमीनी स्तर पर लोगों से मिलने और उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की योजना पर काम कर रही है।
यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी को गांधी परिवार से बाहर नेतृत्व की जरूरत है, उन्होंने कहा, ‘‘यह कांग्रेस पार्टी को तय करना है। अध्यक्ष पद का चुनाव होने वाला है, पार्टी को इस पर फैसला करना है।
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल पर लोगों को मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने शनिवार को जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर क्रमश: 8 और 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम कर दिया है। इसके बाद तेल कंपनियों ने आज रविवार के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद आज 22 मई को राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये हो गई है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 111.35 और डीजल के दाम 97.28 रुपये रुपये प्रति लीटर हो गया है। बता दें कि दिल्ली में पहले पेट्रोल 105.41 रुपये लीटर मिल रहा था। यानी की दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 8.69 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है।
ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
नई दिल्ली। 1988 के रोड रेज केस में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। सिद्धू को अब किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ दायर करीब तीन दशक पुराने इस रोड रेज के मामले में समीक्षा याचिका पर यह आदेश दिया। यह आदेश जस्टिस एएम खानविलकर और संजय किशन कौल की बेंच ने दिया।
उल्लेखनीय है कांग्रेस नेता को गैर इरादतन हत्या के आरोपों से बरी कर दिया गया था, लेकिन उन्हें स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के अपराध का दोषी ठहराया गया था। पटियाला के सत्र न्यायालय के जज ने 22 सितंबर, 1999 को सिद्धू और उनके सहयोगी को सुबूतों के अभाव और संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था। बाद में यह मामला हाई कोर्ट होते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू के खिलाफ रोड रेज मामले में नोटिस का दायरा बढ़ाने की मांग वाली एक अर्जी पर आदेश सुरक्षित रख लिया था। वहीं पहले से चल रही समीक्षा याचिका में भी एक आवेदन दायर किया गया था। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शीर्ष अदालत के पहले के आदेश का हवाला देते हुए अपने खिलाफ रोड रेज मामले का दायरा बढ़ाने की मांग करने वाली याचिका का विरोध किया था। जिसमें कहा गया था कि रोड रेज (सड़क पर गुस्से में की गई मारपीट) के मामले में इस बात का कोई सुबूत नहीं है कि पीड़ित की मौत सड़क पर एक झटके से हुई। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इन दलीलों का खारिज कर दिया।
नई दिल्ली। मई में एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दूसरी बार झटका लगा है। घरेलू सिलेंडर (LPG Cylinder Price Today) एक बार फिर महंगा हुआ है। वहीं, कामर्शियल सिलेंडर के दाम भी आज यानी 19 मई 2022 से बढ़ गए हैं। इस महीने दूसरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े है। पहली बार 7 मई को 50 रुपये बढ़ाए गए थे और आज भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई है।
पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ खाने-पीने की चीजें महंगी होने से त्रस्त जनता एलपीजी के बढ़ते दाम से भी परेशान है। अभी बीते 7 मई को घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर 50 रुपये और महंगा हो गया। इससे देश के अधिकतर शहरों में एलपीजी सिलेंडर का भाव 1000 रुपये के पार पहुंच गया, लेकिन दिल्ली इसमें पीछे रह गई थी। आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में 3 रुपये 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई तो यह फासला मिट गया। अब पूरे देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1000 के पार है। बता दें पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 809 रुपये से 1003 रुपये पर पहुंच गया। आज से दिल्ली व मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1003 रुपये और कोलकाता में 1029 व चेन्न्ई में 1018.5 में मिलेगा।
सात मई को एलपीजी के रेट में बदलाव की वजह से घरेलू सिलेंडर जहां 50 रुपये महंगा हुआ तो वहीं, 19 किलो वाला कामर्शियल सिलेंडर करीब 10 रुपये सस्ता हुआ। आज इसके रेट में 8 रुपये की वृद्धि की गई है। अब 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2354, कोलकाता में 2454, मुंबई में 2306 और चेन्नई में 2507 का बिक रहा है।
एक मई को इसमें करीब 100 रुपये का इजाफा हुआ था। वहीं, मार्च को 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में केवल 2012 रुपये थी। 1 अप्रैल को यह 2253 और 1 मई को बढ़कर 2355 रुपये पर पहुंच गया। पिछले एक साल में कामर्शियल सिलेंडर के रेट में 750 रुपये की वृद्धि हुई है।
नई दिल्ली। महंगाई की आग में झुलस रहे आम आदमी के लिए थोड़ी सी रहात हरी सब्जियां दे रही हैं। चंद महीने पहले तक 60 से 80 रुपये प्रति किलो के भाव से बिकने वाली सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट आई है। नेनुआ, भिंडी, तोरई, करेला, लौकी के भाव औंधेमुंह गिरकर गांव-कस्बों के खुदरा बाजारों में 5 रुपये पर आ गए हैं, जबकि शहरों में अभी भी हरी सब्जियां 20 से 30 रुपये किलो बिक रही हैं।
शादियों के सीजन के चलते हरी सब्जियों की डिमांड कम हो गई है। इसका असर ये है कि किसानों को अपनी सब्जियों की लागत तो छोड़िये, मंडी तक पहुंचाने का किराया भी नहीं निकल रहा है। रविवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के मथौली कस्बे में नेनुआ, भिंडी, तोरई, करेला, लौकी 5 रुपये किलो बिक रहे थे। वहीं, परवल 30 रुपये और टमाटर 60 रुपये किलो था।
अगर सरकारी आंकड़ों की बात करें तो पिछले एक महीने में टमाटर का खुदरा औसत भाव 54.74 प्रतिशत उछलकर 26.27 रुपये से 41.11 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं प्याज 9.18 फीसद सस्ता हुआ है। उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्याज 26.36 रुपये के औसत भाव से 23.94 रुपये पर आ गया है। शादी समारोहों में आलू की मांग को देखते हुए यह एक महीने में 7.82 फीसद चढ़कर 21.36 रुपये से 23.03 रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि अधिकतर खुदरा बाजारों में इसकी कीमत 10 से 20 रुपये प्रति किलो के बीच है।
दनकौर। घर से गायब दो समलैंगिक युवतियों ने मंदिर में शादी कर ली। पुलिस ने दोनों युवतियों को बरामद किया तो मामले का खुलासा हुआ। अधिकारियों ने दोनों युवतियों को उनके मनचाहे स्थान पर पुलिस सुरक्षा में भेज दिया है।
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के एक गांव की युवती 20 अप्रैल को गायब हो गई थी। परिजन उसे कई दिन तक तलाशते रहे, मगर वह नहीं मिली। इसके बाद कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। उधर ,दिल्ली के अंबेडकर नगर के थाना क्षेत्र से भी उसी दिन एक और युवती गायब हुई थी। अंबेडकर नगर थाने में परिजनों ने भी उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
दरअसल, अंबेडकर नगर से गायब हुई युवती दनकौर के एक गांव से गायब युवती के मामा की बेटी है। दोनों ने दिल्ली में एक मंदिर में शादी कर ली। दिल्ली पुलिस और दनकौर पुलिस काफी दिनों से गुमशुदा दोनों युवतियों की तलाश कर रही थी, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा था।
शादी के बाद दोनों युवतियां दिल्ली में किराये मकान में रह रही थीं। जांच के दौरान दनकौर पुलिस ने युवती को बरामद कर दिया। वह दुल्हन की वेशभूषा में थी और उसके साथ रह रही दूसरी युवती दूल्हे के रूप में मिली। दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने स्वेच्छा से एक-दूसरे के साथ शादी कर ली है और वह एक-दूसरे के साथ ही रहना चाहती हैं।
दोनों के परिजन कोतवाली आ गए और उन्हें समझाते रहे, मगर वह अपने फैसले पर अड़िग रहीं। युवतियों के इस प्रसंग को लेकर दोनों के परिजन भी आपस में लड़ते नजर आए। वहीं, दोनों युवतियों ने स्पष्ट कहा कि वह बालिग हैं और एक दूसरे के साथ ही रहना चाहती हैं। दोनों युवतियों को उनकी सुरक्षा के चलते पुलिस ने एक रिश्तेदार के साथ उन्हें उनकी मर्जी के स्थान पर भेज दिया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम 7.30 बजे से 8.30 बजे तक आरबीसीसी प्रेसीडेंट स्टेट नई दिल्ली में आयोजित रात्रि भोज में शामिल होने के बाद रात्रि 9 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रस्थान कर रात्रि 10.45 बजे रायपुर लौटेंगे।
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने आज शनिवार के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज 2 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को राहत दी गई थी और कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था लेकिन आज पेट्रोल और डीजल के रेट में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 80 पैसे महंगा हुआ है वहीं, डीजल की कीमतों में भी 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में, एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 102.61 रुपये और डीजल की कीमत 93.87 रुपये हो गई।
मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 85 पैसे की बढ़ोतरी की गई है, जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रति लीटर क्रमशः ₹117.57 और ₹101.79 हो गई हैं। जबकि चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 76 पैसे की वृद्धि हुई है और अब यह 108.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.28 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 84 पैसे बढ़े हैं और डीजल 80 पैसे बढ़े हैं। इसके बाद यहां एक लीटर पेट्रोल 112.19 और डीजल 97.02 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
12 दिन में 7.20 रुपये महंगा हुआ तेल
बता दें कि शुक्रवार से पहले गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। 22 मार्च को करीबन 137 दिन बाद पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े थे। तब से अब तक 12 दिनों में 10 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। इस दौरान लगभग ₹7.20 प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सीएनजी की कीमत में 80 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई, जबकि पाइप से रसोई गैस की दरों में 5 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर की बढ़ोतरी की गई।
ऐसे तरह चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (YOGI ADITYANATH) का 25 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। जिसमें 12 मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। इस सूची में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू, त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब, हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत शामिल हैं।
बिहार, नागालैंड, मेघालय और पुडुचेरी के सीएम जहां बीजेपी सत्तारूढ़ गठबंधन (YOGI ADITYANATH) का हिस्सा है और विपक्ष शासित राज्यों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, भाजपा शासित राज्यों के 5 उपमुख्यमंत्री भी इस अवसर पर शिरकत करेंगे। बीजेपी जहां विपक्षी दलों के नेताओं को न्योता दे रही है, वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वह इस कार्यक्रम से दूर रहेंगे। इसके अलावा, योग गुरु बाबा रामदेव, कई मंदिरों और मठों के महंत और उद्योगपति यूपी सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अन्य राज्यों से आए लगभग 2500 भाजपा कार्यकर्ताओं को निमंत्रण मिला है और पार्टी ने उनकी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था की है।
पार्टी के 100 कार्यकर्ता शपथ ग्रहण के लिए आएंगे
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र (YOGI ADITYANATH) से पार्टी के 100 कार्यकर्ता शपथ ग्रहण के लिए आएंगे। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम तक जहां शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है और वहां से भाजपा मुख्यालय तक पूरे रास्ते को पार्टी के झंडे, बैनर और फूलों से सजाया जाएगा। योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे।