Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: राष्ट्रीय

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बड़ा बवाल शुरू होने के आसार हैं। खबर है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गए हैं। खबर है कि उनकी वकीलों की टीम अग्रिम जमानत के लिए अदालत का रुख करने वाली थी। पाकिस्तान में इमरान के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। उनपर एंटी टैरेरिज्म एक्ट यानी ATA के तहत मामला दर्ज हुआ है।
खबर है कि गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान अपने घर पर नहीं हैं। इधर, उनकी पार्टी के सदस्यों ने कार्यकर्ताओं से सड़क पर प्रदर्शन के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। उनके खिलाफ इस्लामाबाद सदर मजिस्ट्रेट अली जावेद ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप हैं कि उन्होंने जनसभा के दौरान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश को धमकी दी थी।
दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपने करीबी शहबाज गिल की गिरफ्तारी के चलते इस्लामाबाद पुलिस प्रमुख और महिला जज को धमकियां दी थी। FIR में कहा गया है कि खान के भाषण के चलते पुलिस, न्यायाधीशों और देश में डर और अनिश्चितता का माहौल है। इसके अलावा पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने खान के भाषण के सीधे प्रसारण पर भी रोक लगा दी है।
पाकिस्तान में बवाल के आसार
पीटीआई के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने के लिए कहा था। खान की गिरफ्तारी की स्थिति में उन्होंने विरोध प्रदर्शन करने की बात कही थी। खबर है कि पुलिस अधिकारियों ने पीटीआई प्रमुख के आवास बानी गाला तक जाने वाले रास्तों को ब्लॉक कर दिया है। साथ ही रास्ते पर अनधिकृत लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।
YouTube ब्लॉक करने के आरोप
पीटीआई प्रमुख रावलपिंडी के लियाकत बाग में रविवार को भाषण दे रहे थे। खबर है कि उस दौरान यूट्यूब में परेशानियां देखी गईं। पूर्व पीएम ने सरकार पर अस्थाई रूप से देश में यूट्यूब को ब्लॉक करने के आरोप लगाए। प्रतिबंधों को लेकर पीटीआई ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार पर फासीवादी शासन की बात कही।
दिल्ली। न्यूजीलैंड ने आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से धूल चटाकर तीन मैच की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। मेहमान टीम के जीत के हीरो कप्तान टॉम लैथम रहे जिन्होंने महत्वपूर्ण समय पर आकर 75 गेंदों पर 69 रनों की शानदार पारी खेली। लैथम ने चौथे विकेट के लिए डेरेल मिशेल (63) के साथ 120 रनों की साझेदारी भी की। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए काइल मेयर्स के शतक के साथ शे होप और निकोलस पूरन के अर्धशतक के दम पर कीवी टीम के सामने 302 रनों का लक्ष्य रखा था। न्यूजीलैंड ने इस स्कोर को 47.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतीर वेस्टइंडीज की टीम को काइल मेयर्स और शे होप ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 173 रन जोड़े थे। होप 100 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे, वहीं उनके आउट होने के एक गेंद पर मेयर्स भी चलते बने। मेयर्स ने 110 गेंदों पर 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 105 रनों की शतकीय पारी खेली।
दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद कप्तान निकोलस पूरन को किसी बल्लेबाज का अच्छा साथ नहीं मिला, इसके बावजूद उन्होंने 55 गेंदों पर 4 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 91 रन की तूफानी पारी खेली।
न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवर में पांच विकेट पर 307 रन बनाकर जीत दर्ज की। टॉम लैथम ने 69 रन बनाए और डेरिल मिशेल के साथ चौथे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी करके इस बड़े लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाई। मिशेल ने 63 रन बनाए।
इससे पहले मार्टिन गुप्टिल (57) और डेवोन कॉनवे (56) ने दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की थी। आखिर में जिम्मी नीशाम ने 11 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के जड़े।
मुंबई। 11 अगस्त को आमिर खान और करीना कपूर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षा बंधन रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों से ट्रेड एनालिस्ट्स को उम्मीदें थीं और दोनों ही फिल्मों को बायकॉट भी किया गया। ऐसे में दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन पर इसका बुरा असर पड़ा है।
क्या है रक्षा बंधन का कलेक्शन
फिल्म रक्षा बंधन, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है और अपना बजट तक निकालती नहीं दिख रही है। अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, सादिया खतीब, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत , सहेजमीन कौर और सीमा पहवा स्टारर फिल्म अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। फिल्म ने एक हफ्ते से अधिक वक्त में अभी तक 50 करोड़ का भी आंकड़ा नहीं छू पाया है। अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक Koimoi ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि फिल्म ने 9वें दिन करीब 75 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया है।
पहला दिन: 8.20 करोड़ रुपये
दूसरा दिन: 6.40 करोड़ रुपये
तीसरा दिन:6.51 करोड़ रुपये
चौथा दिन: 7.05 करोड़ रुपये
पांचवा दिन:6.31 करोड़ रुपये
छठवां दिन: 1.58 करोड़ रुपये
सातवां दिन: 1.25 करोड़ रुपये
आठवां दिन: 1.05 करोड़ रुपये
नौवां दिन: करीब 75 लाख रुपये
क्या है लाल सिंह चड्ढा का कलेक्शन
बीते कुछ सालों में रिलीज हुईं फिल्मों में लाल सिंह चड्ढा को आमिर खान की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म कहा जा सकता है। फिल्म रिलीज के पहले से ही चर्चा में थी और इसे खूब ट्रोल किया जा रहा है। आमिर खान, करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह की लाल सिंह चड्ढा को खूब बायकॉट किया गया था और अब भी सोशल मीडिया पर ऐसा ट्रेंड दिख रहा है। अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक Koimoi ने बताया कि फिल्म ने 9वें दिन करीब 1.25 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।
पहला दिन: 11.70 करोड़ रुपये
दूसरा दिन: 7.26 करोड़ रुपये
तीसरा दिन: 9 करोड़ रुपये
चौथा दिन: 10 करोड़ रुपये
पांचवा दिन: 7.87 करोड़ रुपये
छठवां दिन: 2.10 करोड़ रुपये
सातवां दिन: 1.70 करोड़ रुपये
आठवां दिन: 1.45 करोड़ रुपये
नौवां दिन: करीब 1.25 करोड़ रुपये
बायकॉट और ट्रोल हुईं फिल्में
बता दें कि आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा, हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक फिल्म है। जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने ऑस्कर में भी अपना जलवा दिखाया था। लाल सिंह चड्ढा के लिए आमिर बीते कई सालों से मेहनत कर रहे थे लेकिन कई वजहों से फिल्म को बायकॉट किया गया। वहीं अक्षय की फिल्म को भी ट्रोल किया गया। याद दिला दें कि इससे पहले अक्षय की बच्चन पांडे और सम्राट पृथ्वीराज भी बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
नई दिल्ली। खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के चलते मोटापा, मधुमेह, स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप और ह्रदय की बीमारियां का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों से बचाव के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव करें, सही डाइट लें और रोजाना एक्सरसाइज करें। वहीं, बीमारी से ग्रसित होने पर दवा लेने के साथ ही इन नियमों का जरूर पालन करें। साथ ही दवा लेते समय खानापन पर विशेष ध्यान दें। डॉक्टर की मानें तो खाने पीने की कई ऐसी चीजें हैं, जिनका सेवन करने के बाद दवा का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर आपको नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-
पत्तेदार सब्जियां
जानकारों की मानें तो हरी पत्तेदार सब्जियां के सेवन के साथ या खाने के बाद दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। खासकर, विटामिन-के युक्त चीजों के सेवन के बाद वार्फरिन का सेवन करना नुकसानदायक होता है। वार्फरिन का यूज रक्त प्रवाह, रक्त के थक्कों और रक्त संबंधी बीमारियों के प्रभाव को कम करने के लिए किया जाता है। इसके लिए केल, ब्रोकली और पत्तेदार सब्जियों के सेवन के तत्काल बाद दवा का सेवन बिल्कुल न करें।
ग्रीन टी
चाय के साथ दवा या दवा लेने के बाद चाय बिल्कुल न पिएं। दवा में मौजूद रासायनिक तत्व ग्रीन टी के साथ अभिक्रिया कर एसिडिटी को बढ़ावा दे सकता है। इसके लिए जरूरी है कि चाय के साथ दवा बिल्कुल न लें। ग्रीन टी के साथ दवा लेने से आपको नुकसान पहुंच सकता है।
शराब
शराब के साथ दवा का सेवन बिल्कुल न करें। हेल्थ जानकारों की मानें तो शराब का सेवन करने से लिवर पर बुरा असर पड़ता है। लिवर खराब भी हो सकता है। वहीं, लंबे समय तक दवा के सेवन से लिवर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसके लिए शराब के साथ दवा का सेवन बिल्कुल न करें। इससे सेहत संबंधी कई परेशानियां होती हैं। इसके अलावा, केले के साथ ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने वाली दवाइयों का सेवन बिल्कुल न करें। पोटेशियम रिच फ़ूड के साथ दवा (ब्लड प्रेशर) का सेवन न करें।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

