मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्दी ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी। फिल्म के लिए कंगना की तैयारी जोर शोर से जारी है और फिल्म में वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। कंगना के किरदार के बाद बाकी किरदारों के लुक भी धीरे धीरे रिवील हो रहे हैं। ऐसे में अब मिलिंद सोमन के किरदार और लुक से पर्दा उठ गया है। फिल्म इमरजेंसी में सैम मानेकशॉ के किरदार में मिलिंद सोमन नजर आएंगे और सोशल मीडिया पर उनका फर्स्ट लुक सामने आया है, जो सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आ रहा है।
सैम मानेकशॉ बने मिलिंद सोमन
मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने किरदार की जानकारी दी है। मिलिंद ने सैम मानकेशॉ के किरदार में अपनी एक तस्वीर शेयर की है और वो इस किरदार में बखूबी जच रहे हैं। आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सेलेब्स भी मिलिंद के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मिलिंद को ऐसे किरदार में देखना वाकई बेहतरीन होगा।
इमरजेंसी के बाकी किरदार
याद दिला दें कि अभी तक इमरजेंसी के प्रमुख किरदारों के खुलासे हो चुके हैं। फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार में कंगना रनौत, जयप्रकाश नारायण के किरदार में अनुपम खेर, अटल बिहारी वाजयेपी के किरदार में श्रेयस तलपड़े, पुपुल जयकर के किरदार में महिमा चौधरी और सैम मानेकशॉ के किरदार में मिलिंद सोमन नजर आएंगे। याद दिला दें कि कंगना की आखिरी रिलीज फिल्म धाकड़ थी, जो बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी।
कंगना क्यों कर रही हैं डायरेक्शन
कंगना रनौत ने बताया था कि आखिर वो क्यों खुद फिल्म इमरजेंसी को डायरेक्ट कर रही हैं। पीटीआई- भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक कंगना रनौत ने कहा, ‘मेरे निर्देशन में बनी पिछली फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ को दर्शकों से अच्छा रिसपॉन्स मिला था। तब से मैं एक फिल्म निर्देशित करने के बारे में सोच रही थी, लेकिन मेरे पास कई एक्टिंग असाइनमेंट पेंडिंग पड़े हुए थे। मुझे लगता है कि मैं लोगों की नब्ज पहचानती हूं। मुझे लगता है कि ऑडियंस को ऐसा कुछ चाहिए जो उन्हें मानसिक रूप से जागरुक कर सके।’
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: राष्ट्रीय



नई दिल्ली। खराब दिनचर्या और गलत खानपान की वजह से कई बीमारियां दस्तक देती हैं। इनमें एक किडनी स्टोन की बीमारी है। हिंदी में किडनी स्टोन को पथरी कहा जाता है। यह किडनी से संबंधित बीमारी है। इससे पीड़ित व्यक्ति की किडनी में स्टोन यानी पत्थर का निर्माण होने लगता है। हालांकि, पत्थरों के आकार में अंतर होता है। किसी व्यक्ति की किडनी में बड़े आकार के पत्थर का निर्माण होता है। वहीं, अन्य पीड़ित व्यक्ति की किडनी में छोटे आकार के स्टोन का निर्माण होता है। छोटे पत्थर तो मूत्राशय के जरिए बाहर निकल जाते हैं, लेकिन बड़े पत्थर कष्ट यानी दुःख देते हैं। इससे न केवल मूत्र निकासी के समय पीड़ा होती है, बल्कि कमर और पेट में भी दर्द होता है। इसके लिए पथरी के मरीजों को रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। साथ ही डॉक्टर से अवश्य परामर्श लेनी चाहिए। इसके अलावा, इन चीजों का रोजाना सेवन से भी पथरी की समस्या में आराम मिलता है। अगर आप भी पथरी को गलाकर दूर करना चाहते हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं-
कुल्थी की दाल खाएं
अक्सर दादी-नानी पथरी से निजात पाने के लिए कुल्थी की दाल खाने के लिए कहती हैं। वहीं, डॉक्टर भी कुल्थी की दाल खाने की सलाह देते हैं। इसके सेवन से पथरी में बहुत जल्द आराम मिलता है। इस दाल के नियमित रूप से डाइट में शामिल करने से पथरी गलकर मूत्राशय के जरिए बाहर निकल जाता है।
कलमी शाक का काढ़ा पिएं
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पथरी के लिए कलमी शाक किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से पथरी की समस्या से निजात मिलता है। इसके लिए कलमी शाक को पानी में मिलाकर काढ़ा तैयार कर लें। आप चाहे तो स्वाद के लिए काढ़े में नींबू का रस मिला सकते हैं। इस काढ़ा के नियमित सेवन से पथरी में बहुत जल्द आराम मिलता है।
सेब के सिरके का सेवन करें
इसमें साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो पथरी को छोटे छोटे कणों में विभाजित करता है। इससे पथरी में आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना सुबह में एक गिलास पानी में दो चम्मच सेब के सिरके को मिलाकर सेवन करें। इसके सेवन से पथरी में बहुत जल्द आराम मिलेगा।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
