Browsing: राष्ट्रीय

 P. T. – प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का झांसी एनकाउंटर हुआ था। कहा जा रहा है कि प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास गोलीबारी हुई है।

माफिया को पीछे से मारी गई गोली

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, माफिया अतीक और अशरफ को पुलिस मेडिकल के लिए ले गई। उसी वक्त अचानक से दो-तीन लोगों ने अतीक और उसके भाई के ऊपर गोलियां दाग दी। इस गोलीकांड में अतीक और अशरफ दोनों की ही मौत हो गई। बता दें कि माफिया को पीछे से गोली मारी गई है। करीब दस राउंड फायरिंग हुई। इस बीच सिपाही भी घायल हो गया।

 

पुलिस ने 3 लोगों को पकड़ा

माफिया अतीक और उसके भाई को गोली मारने वाले तीनों हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमलावरों को थाने ले जाया गया है। इस बीच एक सिपाही भी घायल हो गया। घायल सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को 36 वनवेब इंटरनेट उपग्रहों (Satellites) को अंतरिक्ष में एक साथ लॉन्च इतिहास रच दिया है. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने अब तक के सबसे भारी लॉन्च रॉकेट, लॉन्च व्हीकल मार्क-III (LVM-III) से लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) पर लॉन्च किया
43.5 मीटर लंबा और 643 टन वजनी भारतीय रॉकेट LVM3 श्रीहरिकोटा स्थित रॉकेट पोर्ट के दूसरे लॉन्च पैड से लॉन्च किया गया. 5,805 किलोग्राम वजन वाला यह रॉकेट ब्रिटेन स्थित नेटवर्क एक्सेस एसोसिएटेड लिमिटेड (वनवेब) के 36 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में स्थापित किया है. इससे पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में उपग्रहों के समूह की पहली पीढ़ी स्थापित हो गई है. वनवेब उपग्रहों के जरिए आने वाले समय में उपग्रहों के जरिए सीधे इंटरनेट सेवा देने की एयरटेल कंपनी की योजना है.
तीन चरणों वाला रॉकेट है LVM3
बात करें भारत के सबसे भारी लॉन्च रॉकेट LVM3 की, तो यह एक तीन चरणों वाला रॉकेट है, जिसमें पहले चरण में तरल ईंधन, ठोस ईंधन द्वारा संचालित दो स्ट्रैप-ऑन मोटर, तरल ईंधन द्वारा संचालित दूसरा और क्रायोजेनिक इंजन होता है. इस रॉकेट की क्षमता एएलईओ तक 10 टन और जियो ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) तक चार टन वजन के उपग्रह को ले जाने की है.
 

 

K.W.N.S.-मुंबई। महाराष्ट्र के मनोनीत राज्यपाल रमेश बैस शनिवार को यहां पद की शपथ लेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बंबई उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस.वी. गंगापुरवाला दोपहर करीब 12.40 बजे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके कैबिनेट सहयोगियों, प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों और शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति में नए राज्यपाल को शपथ दिलाएंगे।
झारखंड के राज्यपाल रह चुके 75 वर्षीय बैस को पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा सेवानिवृत्ति का विकल्प चुनने के बाद इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र स्थानांतरित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके कैबिनेट सहयोगियों और अन्य लोगों ने शुक्रवार रात मुंबई हवाईअड्डे पर उनकी पत्नी रामबाई, बैस, 75 की अगवानी की।
झारखंड के राज्यपाल रह चुके 75 वर्षीय बैस को पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा सेवानिवृत्ति का विकल्प चुनने के बाद इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र स्थानांतरित कर दिया गया है।
 

 

K.W.N.S.-देवघर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देवघर में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि कोई मंत्री-मुख्यमंत्री बनता है तो हाथ से करप्शन करता है, लेकिन इन्होंने ट्रैक्टर और रेलवे के वैगन से भ्रष्टाचार करना शुरू कर दिया। उन्होंने हेमंत सोरेन को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि वे चुनाव मैदान में आकर दो-दो हाथ कर लें। राज्य की जनता उन्हें सरकार से हटाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह का आह्वान किया वे 2024 में राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाकर एक बार फिर से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाएं।
झारखंड में एक महीने के भीतर अमित शाह की यह दूसरी रैली है। इसके पहले बीते 7 जनवरी को उन्होंने चाईबासा में पार्टी की पहली विजय संकल्प रैली को संबोधित किया था। देवघर में आज दूसरी विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने यहां इफको के नैनो यूरिया प्लांट की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि इस प्लांट से प्रतिवर्ष छह करोड़ बॉटल तरल यूरिया का उत्पादन होगा, जिसकी मदद से फसलों की पैदावार में डेढ़ गुना तक इजाफा होगा।
अमित शाह ने कहा कि वे संताल परगना को जीतने का संकल्प लेने यहां पहुंचे हैं। यहां से शिबू सोरेन के परिवार का बोरिया बिस्तर बांधकर भेज देना है। हेमंत सोरेन को आदिवासियों का विरोधी बताते हुए गृह मंत्री ने कहा कि वोट बैंक के लालच में वे यहां की जनसांख्यिकी बदल रहे हैं। यहां घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है। आदिवासियों और पिछड़े वर्ग की जनसंख्या कम हो रही है। घुसपैठिए आदिवासियों की जमीन हड़प रहे हैं। वे यहां की बहू-बेटियों पर अत्याचार कर रहे हैं। साहेबगंज, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा में खुलेआम घुसपैठ हो रहा है और हेमंत सोरेन इसपर रोक लगाने के बजाय सब कुछ मुस्कुरा कर देख रहे हैं।
उन्होंने कहा- हेमंत बाबू, संथाल परगना में आपने विकास का कोई काम नहीं किया केवल जनता को मूर्ख बनाने का काम किया। जनता अब आपको जान चुकी है और आप से हिसाब मांगती है। आदिवासी बेटियों की हत्या का जवाब आपसे मांगा जा रहा है। गरीबों और आदिवासियों के विकास का पैसा दिल्ली के दरबार में पहुंचाया जा रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र साइबर क्राइम का हब बन गया है। यहां बच्चों को गलत रास्ते पर ले जाकर बड़े-बड़े अपराध हो रहे हैं। भारत सरकार ने साइबर क्राइम से लड़ने के लिए जितनी भी मदद देनी चाही, लेकिन हेमंत बाबू किसी पर आगे नहीं बढ़े।
केंद्र सरकार की उपलब्धियों और कार्यों का उल्लेख करते हुए शाह ने कहा कि मोदी जी की सरकार ने गरीब, आदिवासी और पिछड़ों के हित को हमेशा वरीयता दी है। आजादी के बाद पहली बार एक गरीब आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं, यह हर गरीब और हर आदिवासी का सम्मान है। कोरोना में हमने तय किया था कि सरकार किसी भी घर का चूल्हा बंद नहीं होने देगी, हमने ढाई साल तक प्रति व्यक्ति-प्रतिमाह पांच किलो अनाज मुफ्त पहुंचाया है। अब एक और साल तक हम गरीबों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करवाएंगे।
रैली में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्य के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास, सांसद निशिकांत दुबे, सुनील सोरेन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश सहित कई नेता मौजूद रहे। रैली के पहले अमित शाह और उनकी पत्नी ने देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना की।
 
 
 

 K.W.N.S.-पुलवामा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पुलवामा में आ पहुंची है। आज शनिवार को यात्रा पुन: शुरू हुई है। पदयात्रा पेट्रोल पंप के पास शिराज फिलिंग स्टेशन नमबल, अवंतिपोरा, पुलवामा से फिर से शुरू हुई है। यात्रा अपने अंतिम चरण में आ गई है। शुक्रवार को यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा कारणों के कारण रोक दी गई थी। कांग्रेसी सांसद ने सुरक्षा इंतजाम को नाकाफी बताते हुए कहा कि पुलिस व्यवस्था पूरी तरह धराशायी हो गई थी। 
हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले दो दिनों में यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और 30 जनवरी को श्रीनगर में होने वाले समारोह में भी। अगर आप व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर सकते हैं और संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने की सलाह दे सकते हैं तो मैं आभारी रहूंगा। महबूबा मुफ्ती यात्रा में हुईं शामिल : कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा से फिर शुरू हुई। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं।
 

  K.W.N.S.-श्रीनगर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर में लगातार जारी है। राहुल गांधी आज रामबन से पदयात्रा पर निकले है। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंचकर संपन्न होगी। भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर कांग्रेस पार्टी देशव्यापी आयोजन की तैयारी में है। कांग्रेस सांसद और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा के समापन अवसर पर राहुल गांधी 30 जनवरी को सुबह 10 बजे श्रीनगर स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि पार्टी अध्यक्ष की ओर से व्यक्त भावनाओं का अनुसरण करते हुए कांग्रेस की सभी प्रदेश समिति, जिला समिति, ब्लॉक कमेटी भी 30 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। वहीं भूस्खलन और बारिश ने रोड को किया ब्लॉक, इस वजह से भारत जोड़ो यात्रा रोकी गई। 
केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को करोड़ों लोगों का समर्थन मिला है जिसकी कल्पना नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने राहुल गांधी के प्रेम और एकता के संदेश को देश में जन-जन तक पहुंचाया है। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग और जनता की सहभागिता ने इसे एक ऐतिहासिक यात्रा का रूप दे दिया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने भारतीय राजनीति की तस्वीर को बदलकर रख दिया है।
राहुल गांधी के बाद प्रियंका संभालेंगी मोर्चा, हर राज्य में महिला मार्च कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुआई में भारत जोड़ो यात्रा के खत्म होने से पहले पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा संभालने की तैयारी कर रही है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत प्रियंका गांधी सभी राज्यों की राजधानियों में महिला मार्च का नेतृत्व करेंगी। यह अभियान गणतंत्र दिवस से शुरू होगा। आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में ध्वजारोहण के साथ खत्म हो रही है। कांग्रेस ने फॉलोअप के तौर पर पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो त्रिस्तरीय अभियान का खाका बनाया है। पूरे दो माह के इस अभियान में पार्टी ने राहुल गांधी का संदेश और केंद्र सरकार की विफलताओं को हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में चुनाव हैं। राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे सहित तमाम बड़े नेता चुनाव प्रचार करेंगे। इसके फौरन बाद कर्नाटक में चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी पूरा फोकस चुनाव प्रचार पर रहेगा। इसके बाद नया कार्यक्रम बनाया जाएगा। पार्टी का कहना है कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। इस अभियान के तहत पार्टी सभी बूथ तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ जिले स्तर पर सम्मेलन और राजधानियों में रैलियां भी की जाएंगी। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि अभी तय नहीं है कि राहुल गांधी रैलियों में हिस्सा लेंगे या नहीं पर इतना स्पष्ट है कि प्रियंका गांधी लगभग हर प्रदेश में महिला मार्च करेंगी और रैलियों में भी हिस्सा लेंगी। 
 हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ का मार्च एक साथ निकाला जा सकता है क्योंकि चंडीगढ़ दोनों प्रदेशों की राजधानी है। राहुल गांधी की अगुआई में भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों जम्मू कश्मीर में हैं। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा 130 दिनों में साढ़े तीन हजार किमी से लंबा सफर तय कर चुकी है। यात्रा श्रीनगर में ध्वजारोहण के साथ खत्म होगी। समापन समारोह के लिए पार्टी ने समान विचारधारा वाले दो दर्जन से अधिक दलों को आमंत्रित किया है।
 

 
 K.W.N.S.-मुंबई। बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाले अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के उपाध्यक्ष श्याम मानव की सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गई है. श्याम मानव को पहले भी सुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन अब इसे और ज्यादा बढ़ा दिया गया है. यह कदम उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उठाया गया है. पहले श्याम मानव की सुरक्षा में महाराष्ट्र स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के 2 जवान तैनात रहते थे. इनके पास हथियार भी होता था. लेकिन अब उनके साथ SPU के 2 जवानों के अलावा दो गनमैन और 3 पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगे. यानी अब उनकी सुरक्षा में 4 बंदूकधारी रहेंगे।
 श्याम मानव नागपुर के सरकारी आवास रवि भवन में पिछले कई दिनों से रुके हुए हैं. यही से वे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए उन्हें चुनौती देते आए हैं. बता दें कि हाल ही में सुरेश भट सभागृह में हुए श्याम मानव के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा किया था. अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी थी कि अगर वो उनके बीच दिव्य दरबार लगाते हैं और चमत्कार करके दिखाते हैं तो वो उन्हें 30 लाख रुपये देंगे. समिति का कहना था कि धीरेंद्र शास्त्री ‘दिव्य दरबार’ नाम से जो सभा करते हैं, उसमें दो कानूनों का उल्लंघन होता है. पहला 2013 का महाराष्ट्र का जादू-टोना विरोधी कानून और दूसरा 1954 का ड्रग्स एंड रेमेडीज एक्ट.
 

   

K.W.N.S.-पंजाब। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत लुधियाना के दोराहा से की। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने 21 समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के अध्यक्षों को 30 जनवरी को श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में राहुल गांधी के साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारूक और उमर अबदुल्लाह, क्रछ्वष्ठ से तेजस्वी और लालू यादव को न्योता दिया गया है। वहीं कांग्रेस ने शरद यादव को भी अलग से न्योता दिया है। 
 ऐसे 21 दलों का नाम सामने आया है जिन्हें कि कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। कांग्रेस ने ञ्जरूष्ट, छ्वष्ठ, शिवसेना, ञ्जष्ठक्क, नेशनल कॉन्फ्रेंस को आमंत्रित किया है। साथ ही कांग्रेस ने सपा, बसपा, ष्ठरू्य, भाकपा, ष्टक्करू, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा, पीडीपी, राकांपा, एमडीएमके, विदुथलाई चिरुथिगाल काची पार्टी, ढ्ढरूरु, ्यस्रू, क्रस्क्क को न्योता भेजा गया है। 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई थी। यह यात्रा 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में समाप्त होगी। श्रीनगर में यात्रा के समापन पर राहुल गांधी तिरंगा भी फहराएंगे। यह यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों से होकर गुजरी है और फिलहाल पंजाब में है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब तक 3,300 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर चुकी है और यात्रा होने तक कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
 

 K.W.N.S.-हरियाणा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत सनोली पानीपत रोड से की। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश से होकर हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है. यूपी में यात्रा जब बागपत के रास्ते मेरठ की तरफ चली तो राहुल गांधी जैसा दिखने वाला शख्स चर्चा में आ गया. फैसल चौधरी नाम का यह शख्स दिखने में हूबहू राहुल गांधी जैसा लग रहा था. इसने राहुल की तरह की टीशर्ट पहनी हुई थी. उनकी तरह की थोड़ी दाढ़ी भी बढ़ाई हुई थी। 
बातचीत में पता चला कि फैसल चौधरी मेरठ के ही रहने वाले हैं. वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी हैं. फैसल ने बताया कि पिछले एक साल से उनको लोग राहुल गांधी का हमशक्ल बता रहे हैं. फैसल चौधरी ने कहा कि बहुत लोग बोलते हैं कि आप राहुल की तरह दिखते हो. बहुत से लोग साथ में फोटो खिंचवाते हैं, वीडियो बनवाते हैं. राहुल गांधी जैसे लगते हो… सुनकर कैसा लगता है? इस सवाल पर फैसल ने कहा कि अच्छा लगता है. हम उनकी कॉपी हैं. सबसे बड़ी बात है कि हम उनकी पार्टी के कार्यकर्ता हैं. फैसल ने बताया कि वह 4 जनवरी और फिर 5 जनवरी 2023 को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और पैदल चले. वह बोले कि भारत जोड़ो यात्रा से अच्छा मेसेज जाएगा. ये नफरत के खिलाफ है. इसमें बेरोजगारी, किसानों का मुद्दा भी उठाया जा रहा है, जो अच्छी बात है। 
 

 
   K.W.N.S.-जयपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत गोल्या से की। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पिछले कई दिनों से राजस्थान के अलग-अलग जिलों से निकल रही है। बुधवार को ये यात्रा दौसा पहुंच गई जहां पर राहुल गांधी ने एक बार फिर क्रस्स् और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। अब उनके निशाने पर बीजेपी तो रही ही, लेकिन साथ-साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा भी आ गए। एक नुकड़ सभा के दौरान डोटसरा ने राहुल की तुलना महात्मा गांधी से कर दी थी, इसी बात से कांग्रेस नेता नाराज हो गए। 
गोविंदसिंह डोटासरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जिस तरह से अंग्रेजों के खिलाफ महात्मा गांधी ने संघर्ष किया था, अब राहुल गांधी भी उसी तर्ज पर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रदेश अध्यक्ष की तारीफ रास नहीं आई। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में दो टूक कह दिया कि कोई भी उनकी तुलना महात्मा गांधी से नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि महात्मा गाधी एक महान शख्सियत थे, उन्होंने तो अपनी पूरी जिंदगी देश को आजाद करवाने के लिए निकाल दी, उन्होने 10-12 साल जेल में भी काटे। ऐसे में उनसे मेरी तुलना बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए। अब राहुल गांधी सिर्फ यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने अपने बयान में आगे ये भी कह दिया कि कांग्रेस नेताओं को हर मीटिंग में इस बात का जिक्र नहीं करना चाहिए कि राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू ने क्या काम किया, जो किया अच्छा किया। लेकिन हमे जनता को ये बताना चाहिए हम उनके लिए क्या करने वाले हैं। 
अब कांग्रेस नेताओं को नसीहत देने के बाद राहुल गांधी ने संघ पर जोरदार निशाना साधा। उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया कि क्रस्स् में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि संघ तो हमेशा से ही महिलाओं को दबाने का काम करता आया है। इसी वजह से उस संगठन एक भी महिला सदस्य नहीं है। बीजेपी पर भी सवाल दागते हुए राहुल ने कहा कि ये लोग जय श्री राम बोलते हैं, जय सिया राम नहीं। ये लोग मां सीता का अपमान क्यों करते हैं।