Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: राष्ट्रीय

panchayattantra24.-जयपुर। छग के CM भूपेश बघेल ने अजा राजस्थान में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान न्यूज़ एजेन्सी ANI से बातचीत में उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ वे(BJP) हार चुके हैं, तेलंगाना में उनका कुछ है नहीं। राजस्थान के लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। राजस्थान के लोग बहकावे में नहीं आएंगे… महंगाई की जो मार पड़ रही है उसके लिए केंद्र सरकार ज़िम्मेदार है।”
रोड शो की जानकारी देते बताया कि मेवाड़ की वीरभूमि को प्रणाम! आज राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस पार्टी के मजबूत प्रत्याशी प्रोफ़ेसर गौरव वल्लभ के समर्थन में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। जनता का मूड बता रहा है कि इस बार षड्यंत्रकारी बुरी तरह परास्त हो रहे हैं। राजस्थान में भी पुनः कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
panchayattantra24.-कपकोट। बीते 16 नवंबर 2023 को बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के अंतर्गत आने वाला भराड़ी बाजार में घटि घटना एक मुस्लिम द्वारा हिंदू लड़के को पीटने तथा हिंदुओं को गाली देने पर और दोषी पर कार्यवाही नहीं करने पर तथा दोषी मुस्लिम को सुरक्षा देने पर कल 21 नवंबर 2023 मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और सुदर्शन वाहिनी संगठन सभी हिंदू दलों ने बैठक की।
बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि अगर दोषी पर जल्द कार्यवाही नहीं होगी तो क्षेत्र में सभी हिंदू संगठनों के द्वारा उग्र आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने कपकोट प्रखण्ड इकाई की कार्यकारी गणन की.. जिसमें विश्व हिंदू परिषद प्रखण्ड अध्यक्ष कपकोट राजेन्द्र सिंह कपकोटी और बजरंग दल अध्यक्ष कपकोट मनीष सिंह कपकोटी को मनोनीत किया गया। इस बैठक में जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद बागेश्वर कैलाश सिंह गढिया, जिला संयोजक बजरंग दल विजय परिहार, कमल बनकोटी, पूर्व जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद बागेश्वर पूरन रावत, संगठन मंत्री सुदर्शन वाहिनी उत्तराखण्ड जगदीश सिंह गढिया एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
panchayattantra24.-मुंबई। अमिताभ बच्चन आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे है। उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने ‘अमिताभ बच्चन ग्रोव’ बनाने के लिए एक पर्यावरण संगठन के साथ साझेदारी की है। पंडित ने 11 अक्टूबर को सिने आइकन के 81वें जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए 8,100 पेड़ समर्पित किए हैं। पंडित ने पर्यावरण संगठन ‘ग्रो ट्रीज डॉट कॉम’ के साथ मिलकर तैयारी की है और ये पेड़ महाराष्ट्र के रामटेक क्षेत्र में लगाए जाएंगे।
हरित आवरण को ‘अमिताभ बच्चन ग्रोव’ कहा जाएगा और इसे संगठन के ‘ट्रीज फॉर टाइगर्स’ प्रोजेक्ट में एकीकृत किया जाएगा। साथ ही परियोजना के विवरण के साथ एक ई-प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत किया गया। प्रमाणपत्र में लिखा होगा, ”आपकी उपस्थिति ने हमें सिखाया है कि आसमान तक पहुंचने के साथ-साथ जड़ों से जुड़े कैसे रहना है। आपके नाम पर रखा गया ‘अमिताभ बच्चन ग्रोव’ दुनिया को आपकी सदाबहार विरासत की याद दिलाता रहेगा।” अभिनेता के प्रति प्यार के प्रतीक के रूप में, नागपुर जिले में स्थित परियोजना क्षेत्र में एक बोर्ड भी लगाया गया है। इसमें लिखा है, ”एक ऊंचे, आश्रय देने वाले पेड़ की तरह, उनकी भी विशाल उपस्थिति, गहरी जड़ें और एक सदाबहार जीवंतता है। वह दर्शाता है कि कैसे पृथ्वी से जुड़े रहें, जीवन के विभिन्न चक्रों का जश्न मनाएं और सहजता से आकाश तक पहुंचें।”
”आइकोनिक सुपरस्टार के 81वें जन्मदिन पर, आनंद पंडित ने 8,100 से अधिक पेड़ों का यह वृक्ष उद्यान लगाया है। यह उपहार, बच्चन की विरासत की तरह, शाश्वत और कालातीत रहेगा।” पंडित ने कहा कि उपवन में स्वदेशी प्रजातियां शामिल हैं और स्थानीय समुदायों के सहयोग से इसका सावधानीपूर्वक पोषण किया जाएगा। ”अमित जी के जीवन के काम ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है और अब ‘अमिताभ बच्चन ग्रोव’ जैव विविधता को पोषित करने और बाघों को आश्रय प्रदान करने में मदद करेगा।”


panchayattantra24.-जयपुर। अक्टूबर में मोदी की चित्तौड़गढ़ और जोधपुर यात्रा के दौरान बड़ी घोषणाएं करने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि यहां वह आचार संहिता लागू होने से पहले कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। यहां केंद्रीय मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पार्टी नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक हुई। बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई। अगले चरण की बैठक शनिवार और रविवार को दिल्ली में होगी। इसमे वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, प्रह्लाद जोशी, अरुण सिंह, चंद्रशेखर, गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी एवं अर्जुनराम मेघवाल जैसे केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।
सूत्रों ने बताया कि अमित शाह, नड्डा, बीएल संतोष और राजस्थान के दिग्गज आरएसएस नेता भी इस बैठक का हिस्सा होंगे। करीब 19 टिकटों की घोषणा 1 अक्टूबर को हो सकती है और टिकटों की घोषणा का अगला दौर 15 तारीख को श्राद्ध खत्म होने के बाद किया जाएगा। अगर इन 19 टिकटों पर आम सहमति नहीं बनी, तो 15 तारीख के बाद इनकी भी घोषणा कर दी जायेगी, इसकी पुष्टि पार्टी कार्यकर्ताओं ने की है। साथ ही इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि क्या राज्य में कमजोर सीटों पर 33 फीसदी महिला आरक्षण लागू किया जा सकता है। बैठक में इस बात पर प्रजेंटेशन दिया गया कि राजस्थान के पांच संभागों मारवाड़, मेवाड़, वागड़, शेखावाटी और पूर्वी राजस्थान की सीटों पर कैसे काम किया जा सकता है। बैठक में पूनिया ने यह प्रेजेंटेशन दिया। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह पार्टी कार्यालय में बीएल संतोष और पूनिया के बीच सीट बंटवारे और स्टार प्रचारकों पर चर्चा हुई, जो करीब ढाई घंटे तक चली।

panchayattantra24.-शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला में बड़ा हादसा हुआ है. यहां भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो गया. भूस्खलन की चपेट में शिव मंदिर आ गया. ऐसे में सावन के सोमवार पर पूजा करने पहुंचे करीब 50 लोग मलबे में दब गए. 9 शव निकाले जा चुके हैं. जबकि अन्य श्रद्धालुओं को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
बताया जा रहा है कि शिमला के समरहिल इलाके में ये हादसा हुआ. यहां शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आ गया. इसके चलते करीब 50 लोग मलबे में दब गए. पुलिस और प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर कहा कि शिमला से दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में शिव मंदिर ढह गया. अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं. स्थानीय प्रशासन मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए मलबे को हटाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है।

panchayattantra24.-कोयंबटूर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोयंबटूर हवाई अड्डे पर पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को दिल्ली से वायनाड के लिए निकले। वह सुबह 9:30 बजे कोयंबटूर पहुंचे। यहां से वायनाड जाएंगे। राहुल 12 और 13 अगस्त यानी दो दिन अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे। राहुल यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सांसदी बहाल होने के बाद राहुल का यह पहला वायनाड दौरा है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के दौरे की जानकारी दी थी।
उन्होंने बताया था कि, वायनाड के लोग इस बात से बहुत खुश हैं कि लोकतंत्र की जीत हुई है। उनकी आवाज संसद में वापस लौट आई है, राहुल सिर्फ उनके सांसद ही नहीं बल्कि परिवार के सदस्य जैसे हैं।
panchayattantra24.-भोपाल/रायपुर। सर्वोच्च न्यायालय से मिली राहत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता बहाल कर दी गई है। इससे मध्यप्रदेश में कांग्रेसी उत्साहित हैं और उनका कहना है कि राहुल गांधी ने हम सभी को एक ही मंत्र दिया है — डरो मत। राहुल गांधी की सदस्यता बहाल किए जाने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, “राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने के फैसले का मैं स्वागत करता हूँ। अब संसद में हमें फिर वह सिंह गर्जना सुनने को मिलेगी जो जनता को अभय और लोकतंत्र विरोधियों को भय देती है। राहुल गांधी का एक ही मंत्र हम सबको याद रखना है — डरो मत।”
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी की सदस्यता की बहाली पर कहा कि संसद में सड़क की आवाज फिर गूंजेगी। समस्त देशवासियों को बधाई। बघेल ने यह भी लिखा, ऐसी दिखती है, नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत,अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत, असत्य के खिलाफ सत्य की जीत, तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र की जीत, षड्यंत्रों के खिलाफ इंडियन की जीत।

panchayattantra24.-पुणे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के पुणे शहर के दौरे पर हैं। यहां वह विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा। वहां पहुंचने के बाद पीएम मोदी दगडूशेठ मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे पहुंच चुके हैं। यहां पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार समेत कई गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया।
प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, उन्हें लोकमान्य तिलक की विरासत का सम्मान करने के लिए 1983 में तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट द्वारा गठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने राष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए काम किया है और जिनके योगदान को केवल उल्लेखनीय और असाधारण के रूप में देखा जा सकता है। साथ ही, बयान में कहा गया है कि इसे हर साल एक अगस्त को लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर प्रस्तुत किया जाता है।

panchayattantra24.अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ चंदलोदिया क्षेत्र में अमावद नगर निगम (AMC) और रेलवे द्वारा नवनिर्मित जगतपुर रेलवे फ्लाईओवर का उद्घाटन किया।

K.W.N.S.-ओडिशा। बालासोर ट्रेन हादसे में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम दुर्घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची. ये CBI की जांच का दूसरा दिन है. ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए रेल हादसे में अब तक 288 लोग जान गंवा चुके हैं. हादसे के 110 घंटे बाद भी 83 शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. जिन 205 शवों की पहचान हुई है, उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. बाकी शवों की पहचान के लिए भारतीय रेलवे ने समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर आम लोगों की मदद मांगी है. रेलवे ने एक वेबसाइट की लिंक जारी कर शवों की तस्वीर डाली है. रेलवे ने अपील की है कि इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं, ताकि परिजन उनके अपनों की पहचान कर सकें।