Browsing: राष्ट्रीय

 PT – मुंबई (महाराष्ट्र) । दुनिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन में से एक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी पूरे दुनिया में चर्चा का विषय रही है, इस विवाह समारोह में देश विदेश की सब बड़ी हस्तियाँ शामिल हुई। मुकेश अंबानी ने छोटे बेटे की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया और भव्य आयोजन किया, हालाँकि इतनी बड़ी रकम उनके लिये कोई मायने नहीं रखती। आम शादियों के मुकाबले इस शादी के समारोह ज्यादा दिनों तक चले, लगभग छै माह तक का यह आयोजन था। इन समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या भी काफी ज्यादा थी और ये मेहमान भी बेहद खास थे। बॉलीवुड की हस्तियों से लेकर दुनिया के बड़े गायक और नेताओं तक सभी इस शादी का हिस्सा बने।

धर्म और संस्कृति को भी पूरे तरीके से ध्यान में रखते हुये इन्होने साधू संतों को भी बराबर स्थान और सम्मान दिया, देश के बड़े संत भी शादी के बाद अनंत अंबानी और राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इस शादी में सभी मेहमानों को बुलाने के लिए मुकेश अंबानी ने पूरे इंतजाम किए थे। ये इंतजाम कितने पुख्ता थे। इसकी कहानी खुद बाबा बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री ने अपने प्रवचन में बताई। बाबा बागेश्वर धाम के फेसबुक हैंडल पर इसका वीडियो भी शेयर किया गया है।

धीरेंद्र शास्त्री के लिए अंबानी ने भिजवाया प्लेन :

धीरेंद्र शास्त्री अपने प्रवचन में बताया कि अनंत अंबानी की शादी के बाद आशीर्वाद समारोह के लिए उन्हें निमंत्रण मिला था। उन्होंने शुरुआत में यह कहकर मना कर दिया कि वह ऑस्ट्रेलिया में हैं। इस वजह से वे वहां नहीं आ सकेंगे। बाद में मिलकर आशीर्वाद देंगे और पूरा एकसाथ दे देंगे। हालांकि, अंबानी परिवार नहीं माने और धीरेंद्र शास्त्री के लिए निजी प्लेन भिजवा दिया। प्लेन में सोने की भी व्यवस्था थी। ऐसे में धीरेंद्र शास्त्री के पास मना करने की कोई वजह नहीं बची, वहीँ उन्होंने बताया की विवाह में जाने के लिये गुरूजी का भी आदेश हुआ।

वह अपने 5-6 शिष्यों के साथ प्लेन में बैठे और सुबह-सुबह मुंबई पहुंच गए। यहां आराम करने के बाद वह शंकराचार्य सहित अन्य सभी संतों से मिले। अनंत और राधिका को आशीर्वाद दिया और उसी प्लेन से वापस भी लौट आए। अम्बानी परिवार ने उनके लिये पूरे आने-जाने की इकठ्ठा व्यवस्था कर दी थी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने प्रवचन के दौरान अपने चिर-परिचित अंदाज में भक्तों को कहानी बयां की। उन्होंने प्लेन के लिए चील गाड़ी और एयर होस्टेस के लिए सिस्टर जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। इससे प्रवचन सुन रहे भक्त अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

राजनाथ, शाह, गडकरी, ज्योतिरादित्य समेत 30 कैबिनेट मिनिस्टर
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने रविवार 9 जून की शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे जवाहर लाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। मोदी ने ईश्वर के नाम की शपथ ली। इसके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान ने शपथ ली। मोदी समेत अब तक अब तक 42 मंत्री शपथ ले चुके हैं।
NDA सरकार में मोदी समेत 72 मंत्री बनेंगे। इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 7 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ।
राष्ट्रपति भवन में 7 देशों के लीडर्स के अलावा देश के फिल्म स्टार भी इस समारोह में पहुंचे। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी शामिल हैं। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी मौजूद हैं।
 

 

panchayattantra24.-महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि ‘विकसित भारत’ का मार्ग ‘विकसित बंदरगाहों’ से होकर गुजरता है। उन्होंने भारत के बंदरगाहों के विकास के महत्व पर जोर दिया। राज्यपाल जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण के 35वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार (29 मई) को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। राज्यपाल की मौजूदगी में वधावन में ग्रीनफील्ड बंदरगाह के विकास के लिए जेएनपीए और पीएसए तथा जेपीएनए और सीएमएसीजीएम के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। 
राज्यपाल ने इस अवसर पर सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के प्रतिनिधियों और जेएनपीए के अधिकारियों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने भंडारकर प्रकाशन द्वारा जेएनपीए की 35वीं वर्षगांठ पर प्रकाशित कॉफी टेबल बुक और विशेष संस्करण का विमोचन किया। इस अवसर पर जेएनपीए का विशेष कवर और कॉर्पोरेट कस्टमाइज्ड माई स्टैम्प भी जारी किया गया। इस अवसर पर मुंबई बंदरगाह प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव जलोटा, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय सेठी, सीमा शुल्क के मुख्य आयुक्त राजेश पांडे, महाराष्ट्र के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल किशन कुमार शर्मा, जेएनपीए के अध्यक्ष उन्मेष शरद वाघ, महाप्रबंधक एवं सचिव मनीषा जाधव तथा जेएनपीए के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आमंत्रित व्यक्ति उपस्थित थे।
 

 panchayattantra24.-हमीरपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़सर में रोड शो किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहे। भ्रष्टाचार को लेकर बार-बार बात करने वाली भाजपा पिछले 10 वर्षों में ही विश्व की सबसे अमीर पार्टी कैसे बन गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भी देश में 55 साल राज किया, लेकिन उनकी पार्टी कभी इतनी अमीर नहीं बन पाई। अखिल भारतीय 
राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी ने चंदे के नाम पर हजारों करोड़ बना डाले हैं। उन्होंने कहा कि यही फर्क भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा में है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। भाजपा ने जिस तरह देश के संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटा है, वह देश के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा का धनबल के जरिए देश में सत्ता हासिल करना ही एकमात्र मकसद रह गया है। हालांकि हिमाचल में वह इस काम में सफल नहीं हो पाए हैं। 
 प्रियंका गांधी ने यह बात सोमवार को अपने हिमाचल दौरे के दौरान चंबा और कांगड़ा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा के कार्यकाल में देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। देश में 30 लाख से अधिक सरकारी पद खाली पड़े हैं, वही बेरोजगारों की संख्या 70 करोड़ पहुंच गई है। इस सरकार ने सिर्फ अपने खरबपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए ही दिन-रात काम किया है जबकि आम जनता से इनका कोई लेना देना नहीं है। मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद अमीर दोस्तों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया। यही नहीं, पूर्व यूपीए सरकार के समय बनाया गया वन रैंक वन पेंशन का सारा ढांचा बदलकर पूर्व सैनिकों के साथ अन्याय किया गया है। सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बंद कर दी गई और देश के किसानों व बागबानों के साथ मोदी सरकार ने विश्वासघात किया। पिछले 10 वर्षों में धर्म, क्षेत्र और संप्रदाय के नाम पर भाजपा ने देश की जनता को बांटने का काम किया है। सत्ता के लिए धनबल का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल में सरकार बनने के बाद आई भयानक आपदा के दौरान ना हिमाचल की मदद की और न ही यहां के लोगों का दुख दर्द जाना। भाजपा की विचारधारा और सोच सिर्फ सत्ता में बने रहने की होकर रह गई है।
 

 
panchayattantra24.-श्रीनगर: आर्टिकल 370 हटने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने हजारों लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए बख्शी स्टेडियम से कहा कि यह वह कश्मीर है, जिसका बरसों से इंतजार था। पीएम मोदी ने कहा कि हम दशकों से इस नए कश्मीर का इंतजार कर रहे थे। इसी कश्मीर के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सिर्फ एक क्षेत्र नहीं है बल्कि भारत का मस्तक है। विकसित जम्मू-कश्मीर ही विकसित भारत की प्राथमिकता है। एक जमाना था, जब पूरे देश में लागू होने वाले कानून यहां नहीं लागू होते थे। गरीब कल्याण की योजनाएं पूरे देश में लागू होती थीं, लेकिन मेरे कश्मीरी भाई-बहनों को उसका फायदा नहीं मिल पाता था। 
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज श्रीनगर सिर्फ जम्मू-कश्मीर ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए पर्यटन की एक नई पहल कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर पर्यटन के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। अकेले 2023 में ही यहां 2 करोड़ लोग आए थे। यही नहीं उन्होंने सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को 2 एम्स मिलने जा रहे हैं। इसके अलावा यहां से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता है। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर की सक्सेस स्टोरी पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। 
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर बंदिशों से आजाद है। कांग्रेस और उसके साथियों ने आर्टिकल 370 को लेकर देश को गुमराह किया। उसका फायदा कुछ परिवारों को ही मिल रहा है। कुछ परिवारों के फायदे के लिए जम्मू-कश्मीर को जंजीरों में जकड़ दिया गया था। आज 370 नहीं है तो जम्मू-कश्मीर के युवाओं के काम को पूरा सम्मान मिल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान से आए शरणार्थी, वाल्मीकि समुदाय के लोगों और सफाई कर्मचारी भाइयों को यहां लाभ नहीं मिल रहे थे। अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को आरक्षण मिल रहा है और उन्हें सीटों में भी आरक्षण मिल रहा है। पंचायतों में हमने जम्मू-कश्मीर के ओबीसी को आरक्षण दिया है। आज हर वर्ग को उनके अधिकार लौटाए जा रहे हैं। 
पीएम मोदी ने श्रीनगर पहुंचते ही शंकराचार्य हिल्स क प्रणाम किया। शंकराचार्य हिल्स श्रीनगर के बीचोंबीच स्थित है। इस पर शंकराचार्य मंदिर बना हुआ है। इसकी स्थापना सैकड़ों साल पहले शंकराचार्य ने कश्मीर पहुंचकर की थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर दौरे पर करीब 6,400 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने स्थानीय वस्तुओं की एक एग्जिबिशन का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बात की और पूछा कि कैसे उन्हें केंद्र सरकार की योजनाों का लाभ मिल रहा है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन से पहले घाटी के युवाओं के अनुभव भी पूछे।
 

 
 panchayattantra24.-धनबाद।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को झारखंड के सिंदरी से करीब 36 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और शुभारंभ किया। उन्होंने सिंदरी में हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड का नया संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करते हुए इसे भारत की आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम बताया। प्रधानमंत्री ने चतरा जिले के नॉर्थ कर्णपुरा में एनटीपीसी की 660 मेगावाट की क्षमता वाली विद्युत उत्पादन इकाई और रामगढ़ जिले के नॉर्थ उरीमारी में सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) के कोल हैंडलिंग प्लांट का भी उद्घाटन किया। 
उन्होंने देवघर से गोड्डा को जोड़ने वाली नई रेल लाइन एवं टोरी शिवपुर तीसरी रेलवे लाइन को लोकार्पित किया और देवघर-डिब्रूगढ़ के बीच नई ट्रेन, टाटा बादमपहाड़ डेली मेमू ट्रेन को भी रवाना किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने रेलवे की सात परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर उपस्थित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने यह संकल्प लिया था कि सिंदरी में बंद पड़े खाद कारखाने को पुनर्जीवित करूंगा। 2018 में इसका शिलान्यास किया था और आज उद्घाटन किया है। यह मोदी की गारंटी थी और आज यह गारंटी पूरी हुई है। 
 उन्होंने कहा कि सिंदरी खाद कारखाने की फिर से शुरुआत झारखंड और देश के नौजवानों के लिए रोजगार के हजारों नए अवसरों की शुरुआत है। देश को यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में जब हमारी सरकार बनी थी, तब मात्र 224 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन होता था। आज हमारे संकल्पों और प्रयासों की बदौलत 310 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन हो रहा है। हमने सिंदरी के पहले रामागुंडम, गोरखपुर और बरौनी में खाद कारखानों को खुलवाया है और अब देश यूरिया के मामले में आत्मनिर्भर होने की ओर अग्रसर है।
प्रधानमंत्री ने झारखंड में नई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करते हुए आज के दिन को झारखंड में रेल क्रांति का दिन बताया। उन्होंने कहा कि आज से बाबा वैद्यनाथ का धाम देवघर और माता कामख्या शक्तिपीठ रेल लाइन से जुड़ गए हैं। मोदी ने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि अभी-अभी आए आंकड़े बताते हैं कि देश ने अक्टूबर से दिसंबर की तिमाही में 8.4 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है। यह आंकड़ा दिखाता है कि भारत का सामर्थ्य कितनी तेजी से बढ़ रहा है।
उन्होंने विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने के लिए विकसित झारखंड बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए हमारी सरकार हर संभव कदम उठा रही है। इन परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास के मौके पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी भी उपस्थित रहे।
 

 

panchayattantra24.-शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में सभी कांग्रेस विधायकों की ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ बुलाई है। विधायक आशीष बुटेल ने कहा, “यह एक महत्वपूर्ण बैठक है, देखते हैं क्या होता है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह हुड्डा और डीके शिवकुमार शिमला पहुंच गए हैं। दोनों नेता यहां कांग्रेस के सभी विधायकों से मुलाकात करेंगे और उनसे फीडबैक लेकर रिपोर्ट तैयार करेंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर पार्टी हाईकमान की ओर से कुछ बड़ा फैसला किया जा सकता है। बागी गुट की ओर से नेतृत्व परिवर्तन की मांग भी उठाई गई है। बुधवार को ही पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे और सुक्खू सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पार्टी में दो खेमों में बंटती दिख रही है।
विक्रमादित्य सिंह ने अपने पिता को सम्मान नहीं दिए जाने और अपने अपमान का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधायकों की अनदेखी की वजह से यह नौबत आई है। हालांकि, उन्होंने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, ‘अभी तक ऐसा कुछ नहीं है… मैं हमेशा जो भी कहता हूं वह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कहता हूं…ऐसा कुछ नहीं है, यह सब अफवाह है। मैं सच बोलता हूं और बिना राजनीतिक मिलावट के कहता हूं। जो भी हमें कहना होगा हम साफ तरह से कहेंगे।’
 

 
 
 panchayattantra24.-यूपी। प्रियंका गांधी भारत जोड़ों न्याय यात्रा में शामिल हुई। वही सांसद दानिश अली ने कहा, आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा अमरोहा पहुंच रही है और अमरोहा का सांसद होने के नाते जनता की तरफ से इस यात्रा का हम स्वागत करेंगे और हम उनके साथ यात्रा में शामिल होंगे। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो नया यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 8 जिले से होते हुए आगरा से फतेहपुर सीकरी लोकसभा होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी। सीट बंटवारे की वजह से उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो रहे थे। सीट बंटवारे के बाद अखिलेश यादव 25 फरवरी को शामिल होने की सहमति जाते चुके हैं। यही नहीं प्रियंका गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से वह अब तक उत्तर प्रदेश में पहुंची भारत जोड़ो ने यात्रा में शामिल नहीं हो पाई थी। 24 फरवरी से एक बार फिर से शुरू हो रही वह शामिल होंगी।
 

 
 panchayattantra24.-राजस्थान। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सीतापुर में आज तीर्थ नैमिषारण्य दर्शन को आ रहे हैं। शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे उनका नैमिष में दर्शन कार्यक्रम है। लखनऊ से वह कार से नैमिष पहुंचेंगे। सबसे पहले वह मां ललिता देवी मंदिर में पूजन अर्चन करेंगे उसके बाद चक्रतीर्थ पर जाएंगे। 12.15 बजे से वह लगभग एक घंटे इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी के साथ खैराबाद के एक रिजार्ट में मंथन करेंगे। उसके बाद विधानसभा मीटिंग और जन प्रतिनिधियों के साथ अलग बैठक के बाद सवा चार बजे प्रबुद्ध जन सम्मेलन करेंगे। 
 जिला सूचना विभाग ने उनके आगमन की पुष्टि की है। प्रशासनिक व कार्यकर्ताओं के स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी यूपी के चुनावी रण में उतार दिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। वे सीतापुर स्थिति नैमिषारण्य में पार्टी की क्लस्टर बैठक सहित अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भजन लाल शर्मा शुक्रवार सुबह 10 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। वे यहां से सीधे नैमिषारण्य जाएंगे। वहां पूर्वाह्न 11.30 बजे नैमिषारण्य में संतों से भेंट करेंगे। इसके बाद वे लोकसभा कलस्टर बैठक एवं विधानसभा बैठक में सम्मिलित होंगे।
 

 
panchayattantra24.-अयोध्या। ऐतिहासिक क्षण, जगत 500 वर्षों की तपस्या पूरी हो चुकी है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। आखिरकार वह घड़ी आ गई, जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। 500 वर्षों के इंतजार के बाद आज प्रभु श्रीराम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराज चुके हैं। अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान संपन्न हो चुका है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए चौदह जोड़े यजमान होंगे। एक दिन बाद यानी 23 जनवरी से मंदिर को आमजनके लिए खोल दिया जाएगा।
हेलिकॉप्टर से की गई फूलों की वर्षा : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के ऊपर हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। पीएम मोदी राम मंदिर परिसर पहुंच चुके हैं, कुछ ही देर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत होने जा  रही है।
मुकेश अंबानी बोले- आ रहें हैं भगवान राम रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी मंदिर परिसर पहुंच गए हैं। मंदिर परिसर पहुंचे मुकेश अंबानी ने कहा कि आज भगवान राम आ रहे हैं। 22 जनवरी को पूरे देश के लिए राम दिवाली होगी। वहीं, नीता अंबानी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है।