Browsing: राष्ट्रीय

 
panchayattantra24.com, यूपी। धर्मनगरी से आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जनता का दिल जीतने की कोशिश करेंगी। नौका मंच से वे संबोधन कर सकतीं हैं। स्वामी मत्स्यगजेंद्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक का कार्यक्रम है। उनकी सुरक्षा के लिए धर्मनगरी में एसपीजी ने डेरा जमा लिया है। मंदिर के पुजारियों से वार्ता कर मंदाकिनी नदी की गहराई और दोनो ओर के घाट की ओर सुरक्षा को लेकर पूर्वाभ्यास भी किया है। मंगलवार को चित्रकूट मप्र के कांग्रेस विधायक नीलांशू चतुर्वेदी व कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रंजना बरातीलाल पांडेय ने बताया कि यह पहली बार होगा कि नाव पर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी संबोधन करेंगी। हालांकि यह कार्यक्रम अभी तय नहीं है इसके लिए सुरक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट का इंतजार है।
आज दोपहर को लगभग एक बजे राष्ट्रीय महासचिव प्रयागराज के रास्ते चित्रकूट पहुंचेंगी। डेढ़ बजे भगवान मत्स्यगजेंद्र नाथ स्वामी का जलाभिषेक फिर मंदाकिनी किनारे मंच से महिलाओं के साथ संवाद होगा। तीन बजे भगवान कामदनाथ मंदिर जाकर पूजन करेंगी। सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र व मंच स्थल से लेकर मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था तैनात रहेगी। कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने मंदाकिनी तट पर मंच से लेकर पंडाल के इंतजाम को कराते रहे वहीं चित्रकूट की जिला उपाध्यक्ष रंजना बरातीलाल पांडेय लगातार गांव गांव जाकर महिलाओं को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए प्रेरित करती दिखीं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू मंगलवार की देर शाम को चित्रकूट पहुंच गये हैं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल से लेकर अन्य स्थानों पर तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियों को लेकर जिले के कई पदाधिकारियों की उदासीनता मिलने पर फटकार भी लगाई। संभावना है कि आज सुबह छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश के मीडिया प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी चित्रकूट पहुंचेंगे।
 

Aryan Khan Drugs Case: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े अब अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान के केस की जांच नहीं करेंगे। इसके अलावा इन्हें और 5 मामलों से भी अलग कर दिया गया है। एनसीबी ने क्रूज मामले समेत छह मामलों को मुंबई इकाई से लेकर एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) को सौंप दिया है।

इन छह मामलों की जांच करेगी SIT

  • आर्यन खान
  • समीर खान
  • अरमान खान
  • मुम्ब्रा केस (MD)
  • जोगेश्वरी (चरस 1 किलो)
  • डोंगरी वाली (MD का केस)
  • डीडीजी संजय कुमार सिंह करेंगे जांच का नेतृत्व

एनसीबी के उप महानिदेशक (उत्तर-पश्चिम क्षेत्र) मुथा अशोक जैन के अनुसार ‘‘प्रशासनिक आधार’’पर की गई है और चूंकि इन छह मामलों के ‘‘व्यापक और अंतर-राज्यीय प्रभाव’’ हैं, इसलिए उन्हें दिल्ली में संचालन इकाई को स्थानांतरित कर दिया गया है।

कई व्यक्तिगत और सेवा संबंधी आरोपों का सामना कर रहे वानखेड़े एजेंसी के मुंबई क्षेत्र के निदेशक बने रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि क्रूज ड्रग मामले के अलावा महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के दामाद से जुड़े मामले को भी मुंबई क्षेत्रीय इकाई से ले लिया गया है। सूत्रों ने कहा कि एजेंसी को इन छह मामलों की जांच में कुछ मुद्दे मिले हैं और इसलिए उन्हें मुंबई इकाई से हटाया गया है।

panchayattantra24.comमुंबई।  मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप में चलने वाली ड्रग पार्टी का हिस्सा होने के कारण NCB ने आर्यन खान को हिरासत में लिया था. इस केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले 7 दिनों से NCB की गिरफ्त में ही हैं. वहीं, अब आज उनकी जमानत के मामले में मुंबई कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है. आर्यन के वकील कल सेशन कोर्ट में जमानत की याचिका लेकर जाएंगे। 
आर्यन की जमानत याचिका खारिज
बता दें कि मुंबई के किला कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी, जिसे कोर्ट ने अब खारिज कर दिया है. आर्यन खान फिलहाल अभी जेल में ही रहेंगे. वहीं, इस मामले में कोर्ट का कहना है कि आर्यन की याचिका मेंटेनेबल नहीं है, इसलिए इसे रिजेक्ट किया जाता है. ऐसे में अब आर्यन खान और अन्य सभी आरोपियों को जेल में रहना होगा। 
नम्बर 1 में रहेंगे आर्यन खान 
आर्यन खान के साथ 5 कैदियों को मुंबई के सबसे बड़े आर्थर जेल के बैरक नम्बर.1 में रखा गया है. यह जेल की पहली फ्लोर पर बना एक स्पेशल क्वारंटीन बैरक है. यहां 5 दिनों के लिए आर्यन खान और अन्य को क्वारंटीन में रखा जाएगा. किसी को यूनिफार्म पहनने की जरूरत नहीं है. लेकिन उन्हें अन्य कैदियों की तरह ही ट्रीट किया जाएगा. आर्यन और अन्य 5 कैदियों को जेल का ही खाना खाना पड़ेगा. क्वारंटीन में रहते हए अगर किसी को कोरोना के लक्षण लगते हैं तो उनका टेस्ट किया जाएगा. वैसे आर्यन समेत सभी अन्य की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई थी. सभी ने वैक्सीन के दोनों डोज लिए हुए हैं. इसी कारण उन्हें महज 5 दिन का क्वारंटीन दिया गया है। 
जेल में पहुंचते ही आर्यन खान के साथ क्या हुआ
आर्यन खान और बांकी 8 आरोपियों के साथ जेल पहुंच चुके हैं. पुरुष कैदियों को आर्थर रोड जेल और महिला कैदियों को बायकुला जेल में भेजा गया है. जेल पहुंचकर आर्यन परेशान हो गए थे, क्योंकि आर्थर रोड जेल में कई खूंखार कैदी हैं। 
कोर्ट में सतीश मानशिंदे ने दी दलील
आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने स्टार किड की जमानत के लिए कोर्ट में बहस कर रहे हैं. सतीश मानशिंदे का कहना है कि आर्यन खान पर आरोप है, लेकिन उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला है. एनसीबी ने 5 दिन आर्यन को कस्टडी में रखा लेकिन उनके खिलाफ कुछ नहीं निकाल पाई. उन्होंने कहा कि आर्यन इज्जतदार परिवार से आते हैं. उनका अन्य आरोपियों से कोई नाता नहीं है. ऐसे में उन्हें जेल नहीं होनी चाहिए। 
 

 
panchayattantra24.com,लखनऊ।  सपा अध्यक्ष और उत्तर पदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को सड़क मार्ग से लखीमपुर खीरी पहुंचे. अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर कहा कि वहां जाने की अनुमति पहले भी दी जा सकती थी. लेकिन भारी दबाव के बाद अनुमति मिली. उन्होंने कहा कि इस सरकार में न्याय मिलना मुश्किल है. आरोपी आज भी फरार हैं. क्योंकि जिन पर आरोप है वो गृह राज्यमंत्री हैं। 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखीमपुर पहुंच चुके हैं. यहां से वह पलिया के लिए रवाना हुए जहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात होगी. वहीं सपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को पुलिस ने वहीं रोक दिया गया. अखिलेश यादव ने कहा कि मंत्री के इशारे पर पुलिस काम कर रही है. पुलिस हिरासत में यूपी में सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं. यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त है. सिटिंग जज की निगरानी में जांच हो. यूपी में एक आईपीएस फरार है. सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं है. गृह राज्यमंत्री के रहते न्याय नहीं मिलेगा. भाजपा अपनी मनमर्जी से काम कर रही है. सुप्रीम कोर्ट से इन परिवार को न्याय मिलेगा। 
बता दें कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा और बवाल के बाद सियासी नेताओं का आंदोलन भी अपने-अपने तरीके से जारी है. सभी दलों के नेताओं में वहां पहुंचने की होड़ लगी हुई है. कई दिन तक पुलिस हिरासत में रहने और घटनास्थल पर नहीं जाने देने के बाद बुधवार को यूपी सरकार ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और उनके भाई राहुल गांधी को वहां जाने की अनुमति दी तो अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी वहां पहुंच गए। 
 

panchayattantra24.com,उत्तर प्रदेश। के लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 4 किसान, 3 बीजेपी कार्यकर्ता और 1 बीजेपी नेता का ड्राइवर शामिल है. इस बीच लखीमपुर खीरी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और अलग-अलग पार्टियों के नेता लखीमपुर खीरी आने की कोशिश में हैं. इस बीच यूपी पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को हिरासत में ले लिया है, जबकि कांग्रेस ने दावा किया है कि उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 
  हालांकि, साढ़े पांच घंटे बाद प्रियंका को सीतापुर के हरगांव से हिरासत में ले लिया गया. इसके बाद उन्हें सीतापुर के ही गेस्ट हाउस ले जाया गया है. वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, जयंत चौधरी समेत अन्य विपक्षी नेता सोमवार सुबह लखीमपुर के लिए रवाना होंगे. सूत्रों के अनुसार, पुलिस ज्यादातर नेताओं को लखीमपुर खीरी तब तक नहीं जाने देगी, जब तक घटनास्थल पर हालात बेहतर नहीं हो जाते हैं। 
इससे पहले लखनऊ से लखीमपुर के लिए निकलने के दौरान उनकी और अन्य कांग्रेसी नेताओं की पुलिस से झड़प भी हुई. पुलिस ने प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाने से रोकने के लिए हाउस अरेस्ट भी किया, लेकिन वह कुछ दूर पैदल चलकर गाड़ी पर सवार होकर लखीमपुर खीरी के लिए लखनऊ से निकल गईं. प्रियंका ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए किसानों को कुचलने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। 
 

panchayattantra24.com,अयोध्या।  भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर महंत परमहंस ने 2 अक्टूबर को जल समाधि लेने की घोषणा थी. महंत परमहंस ने घर में हवन किया. घर के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात है. परमहंस को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। 
बता दें कि अयोध्या के महंत परमहंस आचार्य महाराज ने भारत को ‘हिंदू राष्‍ट्र’ घोषित करने की मांग की है. जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने कहा कि मेरी मांग है कि 2 अक्टूबर तक भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ घोषित कर दिया जाए वरना सरयू नदी में जल समाधि ले लूंगा. अयोध्‍या के तपस्‍वी छावनी के जगदगुरु परमहंस आचार्य महाराज ने इसके साथ ही एक और विवादास्‍पद मांग की है. उन्‍होंने केंद्र सरकार से मांग की है क‍ि वह देश के मुस्लिम और क्रिश्‍चन समुदाय के लोगों की नागरिकता समाप्‍त कर दे। 
 

panchayattantra24.com,सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार एक्शन में हैं। कहीं अधिकारियों को दो टूक लहजों में चेतावनी दे रहे हैं तो कहीं सीधे कार्रवाई। शनिवार को भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ ऐसे ही मूड में नजर आए। उन्होंने कहा कि कृषि भूमि में अब कोई सीमेंट प्लांट नहीं लगेगा। सतना में प्रचूर मात्रा में चूना पत्थर मौजूद है। लेकिन जहां खेती हो रही वहां से चूना पत्थर नहीं निकलेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लीज की ऐसी ही एक फाइल को मंच से ही कैंसिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने खनिज मंत्री निर्देश देते हुए कहा कि फाइल में कैंसल लिखें।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सतना जिले के रैगांव के दौरे पर हैं। यहां आयोजित एक आम सभा में उन्होंने ये ऐलान किया। आपको बता दें खंडवा लोकसभ और रैगांव सहित 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है।
 

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के नए मामलों में तीन दिनों से मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है। आज रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 28,591 नए कोरोना केस आए। इससे पहले शनिवार को 33376, शुक्रवार को 34973 नए केस आए थे। वहीं पिछले 24 घंटे 338 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। 34,848 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 6595 एक्टिव केस कम हो गए। 
केरल में बीते दिन कोविड के 20,487 नए मामले आए जबकि 181 और मरीजों की मौत दर्ज की गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43 लाख 55 हजार 191 हो गई है जिनमें से 22,844 लोगों की जान गई है। केरल में कल 26,155 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिन्हें मिलाकर अब तक 41,00,355 मरीज महामारी को मात दे चुके हैं। 
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 32 लाख 36 हजार लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 4 लाख 42 हजार 655 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 24 लाख 9 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है। कुल 3 लाख 84 हजार 921 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
 

 
 panchayattantra24.com,छिंदवाड़ा। राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक होने पर इन दिनों जमकर हंगामा बरपा है. राहुल गांधी ने इसे देश के लोकतंत्र पर हमला बताया तो वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्विटर को धमकी दे डाली. हालांकि एक हफ्ते कांग्रेस के साथ तकरार के बाद ट्विटर ने राहुल गांधी का अकाउंट बहाल कर दिया है। 
दरअसल, कमलनाथ अपने गृह जिला छिंदवाड़ा के दौरे पर हैं. जहां कमलनाथ मीडिया से बात करते हुए केंद्र और राज्य सरकार को कई मुद्दों पर घेरते हुए नजर आए. इस दौरान राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर को ब्लॉक करने पर उन्होंने कहा कि ट्विटर ने यह गैरकानूनी काम किया है, अब ट्विटर भी राजनीतिक करने लगा है. समय आएगा जब उसका हिसाब लिया जाएगा। 
बता दें कि बीते शुक्रवार को ट्विटर ने राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को अस्थाई तौर पर सस्पेंड कर दिया था. दरअसल, कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में कथित दलित बच्ची के बलात्कार और हत्या मामले में उसके परिजन की तस्वीर साझा करने को ट्विटर ने नियमों का उल्लंघन बताया था. इसके बाद ट्विटर ने राहुल समेत पार्टी और कई वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद कर दिए थे। 
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक होने के बाद कांग्रेस आग बबूला हो गई. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में बीते दिनों ट्विटर के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया था. इतना ही नहीं ‘मैं भी राहुल गांधी’ अभियान भी छेड़ दिया है. हजारों कार्यकर्ताओं ने ट्विटर में अपना नाम बदलकर राहुल गांधी लिख लिए हैं। 
मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस नेताओं ने भी ट्विटर पर अपनी फोटो बदल कर राहुल गांधी की लगा ली थी. इसके साथ ही कई लोगों ने फोटो के साथ ही नाम बदलकर राहुल गांधी लिखा. जिसमें पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा, जीतू पटवारी, कुणाल चौधरी, जयवर्धन सिंह का नाम शामिल हैं. इसके पहले यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने अपना ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर राहुल गांधी रख लिया था. इसके साथ ही अपनी डीपी हटाकर राहुल गांधी का लगा लिया। 
 

 
panchayattantra24.com, नागपुर। केंद्र सरकार की नाकामियों को देखते हुए इस बात को स्वीकार करना पड़ेगा कि इन्हें (भाजपा) को सरकार चलाना नहीं आता. यह केवल नारा नहीं है, बल्कि अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह की नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की उपलब्धियां सामने होती है, तब यह बात आम इंसान भी कहता है कि सरकार तो केवल कांग्रेस को चलाना आता है. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नागपुर में प्रेस कांफ्रेंस में बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र की सत्तारुढ़ भाजपा नीत एनडीए सरकार की नीतियों को लेकर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को सात बरस से अधिक समय हो चुके हैं. सिवाय हिन्दू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, युद्ध करेंगे, घूस कर मारेंगे. जैसे भड़काऊ भाषण बातों के अलावा  इनके खाते में जनहित के नाम पर शून्य है. अगर जनहित की चिंता होती हो पेट्रोल-डीजल से लेकर साग-सब्जियों के भाव आसमान नहीं छू रहे होते। 
उन्होंने रिटेल प्राइज इंडेक्स, कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स और होलसेल प्राइज इंडेक्स में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए कहा कि ‘बहुत हुई महंगाई की मार’ के नारे से साथ सत्ता में आने वाली मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल में नोटबंदी और जीएसटी जैसे अदूरदर्शी कदमों से देश के अर्थव्यवस्था को रसातल में धकेल दिया. तो दूसरे कार्यकाल में कोरोना से निपटने में विवेकहीन कदमों से जनता को मार ही डाला. इनको महंगाई की चिन्ता न तो पहले कार्यकाल में थी, और न ही दूसरे कार्यकाल में।