Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: राष्ट्रीय

panchayattantra24.com, गुवाहाटी (असम)। छत्तीसगढ़ माॅडल का स्वरूप पूरे भारत में एक विकसित प्रदेश की ओर अग्रसर होता दिख रहा है, उससे लोग आशान्वित हैं कि भारतीय राजनीति में भूपेश बघेल जैसा राजनेता के छवि व वचन ही असम जैसे राज्य को विकसित राज्य की ओर ले जा सकता है, और उनका यही विश्वास कांग्रेस को मजबूती प्रदान कर रहा है. यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं असम के प्रभारी विकास उपाध्याय ने कही।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और असम चुनाव के मुख्य समन्वयक स्टार प्रचारक भूपेश बघेल आज एक अप्रैल से लेकर तीन अप्रैल तक लगातार विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इस दौरान वे बरपेटा, नालबारी, कामरूप, गोलपारा, चांग, होजई जैसे महत्वपूर्ण स्थानों में सघन दौरा कर पब्लिक मीटिंग के साथ ही आम सभाओं को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विकास उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़ में किए गए कार्यों का असम की जनता मूल्यांकन कर रही है, और एक विश्वास के तौर पर उनकी बातों को देख व सुन रही है।
विकास उपाध्याय ने कहा कि असम की जनता भूपेश बघेल के भाषण को सुनने एवं उन्हें देखने इस बात का लेकर इंतजार रहता है कि वे राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी का क्या संदेश उन्हें देने वाले हैं. जिस तरह से राहुल गांधी विभिन्न राज्यों में पार्टी द्वारा चुने गए मुख्यमंत्रियों से जनता से किए वायदों को पूरा करने एक समय सीमा निर्धारित कर दी थी, ठीक उसी के अनुरूप असम की जनता कांग्रेस नेताओं के बातों को विश्वास और गंभीरता से ले रही है. उन्होंने कहा कि असम की जनता भारतीय जनता पार्टी एवं उनके नेताओं को विश्वास करना छोड़ दी है और मन बना चुकी है कि इस चुनाव में कांग्रेस महागठबंधन को ही भारी बहुमत से जीताकर सत्ता तक पहुँचानी है।
दिल्ली lकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना की वजह से देशभर में 291 लोगों की जान गई है। इसी के साथ देश में अब कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 20 लाख 39 हजार 644 पर पहुंच गए हैं। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के 5 लाख 21 हजार 808 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 32 हजार 231 मरीज ठीक हुए हैं।अभी तक कोरोना से 1 करोड़ 13 लाख 55 हजार 993 लोग ठीक हो चुके हैं, तो वहीं इससे कुल 1 लाख 61 हजार 843 लोगों की जान जा चुकी है।

panchayattantra24.com,गुवाहाटी। असम में चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है. छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर चुनाव प्रचार के लिए असम के दौरे पर है. वे गुरूवार को दलगांव विधानसभा क्षेत्र पहुंचे. उन्होंने यहां कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रणनीति बनाई. मंत्री अकबर ने दावा किया कि असम में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।
मोहम्मद अकबर ने बताया कि असम के दलगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक इलियास अली के साथ बैठक कर रणनीति बनाई गई. कांग्रेस का इस सीट पर यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के साथ दोस्ताना मुकाबला हो रहा है. इलियास अली यहां से पिछले तीन चुनाव जीतते आ रहे हैं।
अकबर ने चुनाव में बूथ स्तर तक के मैनेजमेंट को लेकर प्रत्याशी के साथ रणनीति बनाई. कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव में पार्टी की जीत का विश्वास जताया है. दलगांव विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ से कार्यकर्ताओं का एक दल भी जगदलपुर के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मलकीत सिंह गेंदू और बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य के नेतृत्व में पहुंचा है. इसमें जिला कांग्रेस कमेटी सचिव महेंद्र महापात्र, जाहिद हुसैन, सेनियल दास, रोजविन दास आदि शामिल है. मंत्री अकबर ने इन्हें भी प्रचार के तरीकों को लेकर मार्गदर्शन दिया।
असम चुनाव में कांग्रेस पार्टी गठबंधन के साथ लड़ रही है. गठबंधन में यूडीएफ सहित बोडोलैंड डेमोक्रेटिक फ्रंट (बीडीएफ) शामिल है. कांग्रेस गठबंधन ने 100 से ज्यादा सीट जीतने का दावा किया हैं।

panchayattantra24.com,मथुरा। वृंदावन की होली पूरे विश्व में विख्यात है. यहां वसंत पंचमी से ही होली शुरू हो जाती है. मथुरा-वृंगदावन में कई अलग-अलग तरीकों से होली खेली जाती है, यहां के हर मंदिर और गांव में कुल 40 दिनों तक होली का उत्सव चलता है. होली के त्योहार को गोकुल, वृंदावन और मथुरा में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है. अब जाने क्या है लट्ठमार होली…
लट्ठमार होली की मान्यता
मान्यता है कि लट्ठमार होली भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के समय से खेली जा रही है. उस समय श्री कृष्ण अपने सखाओं के साथ होली खेलने के लिए बरसाना जाते थे. उसके बाद वे राधा और उनकी सखियों के साथ ठिठोली करते थे. उनकी हरकतों से रुष्ट होकर राधारानी और उनकी सखियां कृष्ण और उनके सखाओं पर डंडे बरसाया करती थीं. उनके वार से बचने के लिए कृष्ण और उनके सखा ढालों और लाठी का प्रयोग करते थे।
लट्ठमार होली का दृश्य
धीरे-धीरे उनका ये प्रेमपूर्वक होली खेलने का तरीका परंपरा बन गया. तब से आज तक बरसाना और वृंदावन के बीच लट्ठमार होली खेली जाती है. पहले वृंदावन के लोग कमर पर फेंटा लगाकर बरसाना की महिलाओं के साथ होली खेलने पहुंचते हैं, उसके अगले दिन बरसाना के लोग वृंदावन की महिलाओं के साथ होली खेलने जाते हैं. होली खेलने वाले पुरुषों को होरियारे और महिलाओं को हुरियारिनें कहा जाता है।
ये है होली का पूरा शेड्यूल
16 मार्च 2021 रमणरेती आश्रम महावन पर टेसू फूल, केसर गुलाल होली
22 मार्च 2021 फाग आमंत्रण उत्सव – नंदगाँव
22 मार्च 2021 लड्डु होली व होली की द्वितीय चौपाई – बरसाना
23 मार्च 2021 रंगीली गली में लठामार होली – बरसाना
24 मार्च 2021 लठामार होली – नंदगांव
25 मार्च 2021. लठामार / रंग होली – गांव रावल, श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सांस्कृतिक/ फूलों की होली. श्री द्वारकाधीश मंदिर होली – मथुरा.
26 मार्च 2021 छड़ीमार होली – गोकुल
28 मार्च 2021. होलिका दहन, फालैन में जलती हुई होली से पंडा निकलेगा, श्रीद्वारिकाधीश मंदिर से होली डोला का नगर भ्रमण.
29 मार्च 2021 श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में टेसू फूल / अबीर गुलाल होली
29 मार्च 2021 संपूर्ण जनपद मथुरा में अबीर-गुलाल / रंग होली
30 मार्च 2021 दाऊजी का हुरंगा – बलदेव, हुरंगा – जाव, हुरंगा – नंदगाँव, गांव मुखराई में चरकुला नृत्य/सांस्कृतिक कार्यक्रम
31 मार्च 2021 हुरंगा – गांव बठैन

panchayattantra24.com, डिब्रुगढ़ (असम)। असम के चुनावों में भाजपा के चुनावी वायदे को असम की जनता ने सिरे से खारिज कर दिया है. पूरे प्रदेश में कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार आगे की ओर बढ़ रही है. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं असम प्रभारी के साथ ही स्क्रीनिंग कमेटी में सदस्य के तौर पर कैंपेनिंग कर रहे विकास उपाध्याय ने कही।
टिकट वितरण के पश्चात् कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार एक-एक विधानसभा में डोर टू डोर कैंपेनिंग कर रहे विकास उपाध्याय ने इच्छा जाहिर की थी कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फिर से एक बार असम में चुनावी सभाओं को संबोधित करें. असम चुनाव की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 मार्च से लेकर 16 मार्च तक लगातार तीन दिन असम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में धुंआधार प्रचार करेंगे।
जीतने वाले प्रत्याशी को दिया टिकट
असम प्रदेश के स्क्रीनिंग कमेटी में विकास उपाध्याय की उपस्थिति ने टिकट वितरण में काफी हद तक जीत वाले प्रत्याशियों को टिकट दिए जाने सफलता हासिल की है. पिछले तीन माह से लगातार अपर असम के एक-एक विधानसभा से लेकर जिला एवं ब्लाॅक स्तर पर जिस तरह से विकास उपाध्याय ने डोर टू डोर दौरा कर लगातार बैठकें एवं शिविर के माध्यम से असम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया. उसका नतीजा निश्चित तौर पर हाल ही के चुनाव में साफ दिखाई दे रहा है।
कांग्रेस गठबंधन में नहीं कोई बगावत
विकास उपाध्याय ने कहा, टिकट वितरण के पश्चात् कांग्रेस गठबंधन में किसी तरह का कोई बगावत न होना इस बात का संकेत है कि असम की जनता कांग्रेस गठबंधन को स्पष्ट बहुमत के रूप में देखना चाहती है. वहीं भाजपा पूरी तरह से बैकफूट में नजर आ रही है. भाजपा के प्रत्याशी 05 साल पहले जिन घोषणाओं को लेकर सत्ता में काबिज हुए थे, वे वायदे पूरे न होने की वजह से असम की जनता समझ गई है कि पूरी भाजपा एवं उसके नेता जूमलेबाज हैं।
तीन दिन भूपेश बघेल करेंगे प्रचार
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मूल निवासी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभा आयोजित करने एवं असम में प्रचार करने को लेकर लगातार मांग कर रहे थे. इस बात को लेकर विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा की थी और असम चुनाव की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा तीन दिवसीय चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय हो गया है, जो 14 से 16 मार्च तक असम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सभा लेकर कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में प्रचार करेंगे।
कांग्रेस के पक्ष में बनाएंगे माहौल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 मार्च को पहला दिन डिब्रुगढ़ पहुँचकर जिले के चैबा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अजोय फुकन के पक्ष में बोरगुरई में और अतुवा मुण्डा के पक्ष में राजगढ़ एवं प्रांजल घटवार के लिए सेपोन पहुँचकर चुनाव प्रचार करेंगे. वहीं 15 मार्च को लखीन चन्द चेटिया के पक्ष में ढोल्ला (सैखोवा) में सभा को संबोधित करेंगे. इसी दिन देवव्रत सैंकिया के पक्ष में मैकीपोरे जाकर नेता प्रतीपक्ष के उपलब्धियों के साथ कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेंगे. इसी तरह राजकुमार नीलनेत्र के लिए डिब्रुगढ़ में जनसंपर्क कर विशाल रैली के साथ कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएँगे।
कांग्रेस के पक्ष में मत देने की करेंगे अपील
विकास उपाध्याय ने बताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16 मार्च को भी कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे. इस दिन वे प्रणती फुकन के पक्ष में प्रचार करने नहरकटिया में जनसभा को संबोधित कर जनसंपर्क करेंगे. इसके साथ ही ध्रुवा गोगई के लिए भी दुलियाजन डेली मार्केट में आयोजित विभिन्न जनसंपर्क एवं चुनावी सभा को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मत देने की अपील असम की जनता से करेंगे।

panchayattantra24.com, देश में कोरोना वैक्सीनेशन का काम मिशन मोड में जारी है. अभी तक ढाई करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज़ लगाई जा चुकी हैं. इस बीच कुछ खबरें चिंताजनक भी आ रही हैं. महाराष्ट्र में दो स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद भी पॉजिटिव पाए गए हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, महाराष्ट्र के जालना में सरकारी अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद कोरोना की चपेट में आए हैं, हालांकि अभी उन्हें कोरोना के काफी कम लक्षण हैं।
सर्जन पद्मजा सराफ ने इसको लेकर कहा कि वैक्सीन के बाद करीब 42 दिनों में एंटीबॉडीज डेवलेप होती हैं. इस दौरान हर किसी को मास्क लगाकर रखना चाहिए और हर किसी नियम का पालन करना चाहिए. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में इन दिनों कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते दिन ही पूरे राज्य में 14 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए, जो इस साल का रिकॉर्ड आंकड़ा है. सिर्फ जालना जिले में ही कुल 204 नए केस दर्ज किए गए हैं।
बंगाल में दो सीनियर सिटीजन की मौत महाराष्ट्र से अलग पश्चिम बंगाल में दो सीनियर सीटिजन की मौत हो गई है, दोनों को ही कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई थी. सरकारी अधिकारी के मुताबिक, वैक्सीन की डोज देने के बाद दोनों सीनियर सिटीजन की मौत हुई है, इस मामले की जांच की जा रही है. हालांकि, शुरुआत जांच में ये सामने आया है कि दोनों की मौत दिल की बीमारी के कारण हुई है. लेकिन किसी अंतिम परिणाम तक पहुंचने के लिए पूरी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. ये घटना बंगाल के दार्जिलिंग और धूपगिरी इलाके की है. आपको बता दें कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन का फेज टू 1 मार्च से शुरू हुआ था. अब 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले हर व्यक्ति को वैक्सीन दी जा रही है. अभी तक ढाई करोड़ के करीब वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि यदि महिला से शादी करने का किया गया वादा शुरू से झूठा है तो उसे रेप माना जा सकता है, अन्यथा ये रेप नहीं होगा। शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी करते हुए रेप के एक अरोपी के खिलाफ दाखिल चार्जशीट निरस्त करने का आदेश दिया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का है।
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और एमआर शाह की पीठ ने यह आदेश आरोपी सोनू की विशेष अनुमति याचिका पर दिया। सोनू ने याचिका में एफआईआर और चार्जशीट निरस्त करने का आग्रह किया था। कोर्ट ने आदेश में कहा कि एफआईआर और चार्जशीट को पढ़ने भर से तथा साथ में पीड़ित के बयान से साफ है कि जब दोनों के बीच संबंध बना तब उसकी ओर से शादी करने का कोई इरादा नहीं था। न ही यह कहा जा सकता है कि शादी करने का वादा झूठा था।
पीठ ने फैसले में कहा कि अभियुक्त और पीड़ित के बीच रिश्ता आपसी सहमति का था। वहीं दोनों इस रिश्ते में करीब डेढ़ वर्ष से थे। बाद में जब अभियुक्त ने शादी करने से मना किया तो उसके आधार पर एफआईआर दर्ज करवाई गई। इस मामले में एफआईआर साफ कह रही है कि अभियुक्त और शिकायतकर्ता के बीच संबंध एक साल से ज्यादा समय से थे।
उसका अरोप था कि शादी के लिए अभियुक्त के परिजन राजी थे लेकिन अब शादी के लिए मना कर रहे हैं। इससे लगता है कि उसकी एकमात्र शिकायत सोनू का उससे विवाह नहीं करना है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में शादी करने से मनाही बाद में की गई है जिसके आधार पर एफआईआर हुई है। हमें लगता है कि इस मामले में रेप का कोई आरोप नहीं बनता है। क्योंकि यह सामने नहीं आया है कि शादी का झूठा वादा करके सबंध बनाए गए।
दो बातें सिद्ध करनी होंगी
पीठ ने कहा कि पीबी पवार बनाम महाराष्ट्र केस में हम तय कर चुके हैं कि धारा 375 के तहत महिला की सहमति कब और कैसे होगी। यह स्थापित करने के लिए दो बाते सिद्ध करनी होंगी :
1. शादी का वादा झूठा होना चाहिए, बुरे इरादे से दिया गया हो और अभियुक्त का वादा करने के समय ही उसका उसे पूरा करने का कोई इरादा न हो।
2. ये झूठा वादा बहुत नया हो और तुरंत किया गया हो या इस वादे का महिला पर उससे संबंध बनाने के बारे में फैसला लेने से सीधा संबंध हो।

panchayattantra24.com,आगरा। ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे मिली है. इसके बाद सीआईएसएफ ने सतर्कता बरतते हुए आनन-फानन में पर्यटकों को बाहर निकाल दिया है. आसपास की दुकानें भी बंद करा दी गई हैं. मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंच चुका है।
जानकारी के मुताबिक ताज महल के पूर्वी और पश्चिमी गेटों को बंद कर दिया है. आसपास का बाजार भी बंद करा दिया है. हालांकि ताजमहल के अंदर बम ले जाना नामुमकिन है क्योंकि पर्यटकों को बड़े सुरक्षा जांच चक्र के बीच गुजर कर अंदर ले जाया जाता है।

panchayattantra24.com,भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों से आने वाले लोगों के लिए होम आइसोलेशन अनिवार्य कर दिया है. इस दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर यथोचित उपचार कराना होगा ।
ओडिशा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्रा की ओर से शुक्रवार को प्रदेश के तमाम कलेक्टर, म्युनिसिपल कमिश्नर, डायरेक्टर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अलावा ईस्ट कोस्ट रेलवे के जनरल मैनेजर को आदेश जारी किया गया है. इसमें छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए इन राज्यों से आने वाले यात्रियों की हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन में स्क्रीनिंग करने के साथ सेम्पटोमेटिक यात्रियों का मौके पर ही रेपिड एंटीजेन टेस्ट करने कहा गया है ।
इसके अलावा इन राज्यों से आने वाले तमाम यात्रियों को सात दिन के लिए अनिवार्यत: होम आइसोलेशन में रहने और इस दौरान कोरोना के लक्षण नजर आने पर आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने और टेस्ट के पॉजिटिव आने पर प्रोटोकाल के तहत कोविड ट्रीटमेंट इलाज कराने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ सभी जिलों में आरटी-पीसीआर टेस्टिंग के स्तर को ऊंचा उठाने और आईईसी कैम्पेन को मिशन मोड पर क्रियान्वित करने पर जोर दिया गया है ।

panchayattantra24.com, महाराष्ट्र । एक किसान ने दूध बेचने के लिए हेलिकॉप्टर खरीदा. शायद ये सुन आपको ये किसी फिल्म की कहानी लग रही होगी. लेकिन ये कहानी नहीं, सच है ।
दरअसल पेशे से किसान जनार्दन भोईर ने डेयरी का काम शुरू किया है. इसी कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने हेलिकॉप्टर खरीद लिया. इस हेलीकॉप्टर की कीमत 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है ।
बताई हेलिकॉप्टर खरीदने की वजह
इस किसान ने अपने हेलिकॉप्टर खरीदने की वजह बताई है. जनार्दन कहते है कि उन्हें अपने दूध के कारोबार को देशभर में फैलाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में कई बार जाना होता है. ऐसे में आने-जाने की परेशानी से बचने के लिए उन्होंने ये हेलिकॉप्टर खरीद लिया ।
जनार्दन ने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि उन्हें अपने डेयरी व्यवसाय के लिए अक्सर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात जाना पड़ता है. चूंकि कई स्थानों पर हवाई अड्डों की सुविधा नहीं है, इसलिए उनका काफी समय यात्रा में जाता था. उन्होंने एक दोस्त के सुझाव पर हेलीकॉप्टर खरीदने का फैसला किया है ।
शुरू हो गया ट्रायल
हेलीकॉप्टर को जनार्दन के गांव में ट्रायल के लिए भेजा गया है, यहां जनार्दन ने ग्राम पंचायत सदस्यों को अपने हेलीकॉप्टर में सवारी भी कराई. उन्होंने 2.5 एकड़ जमीन पर एक सेफ्टी वाल के साथ एक हेलीपैड बनाने की व्यवस्था की है. हेलीकॉप्टर के लिए एक गैरेज, एक पायलट रूम और एक तकनीशियन रूम भी होगा. जनार्दन ने कहा कि हेलीकॉप्टर की डिलीवरी 15 मार्च को उनके पास की जाएगी ।
आप भी खरीदना चाहते है हेलिकॉप्टर ?
हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए आपको सबसे पहले DGCA से अनुमति की आवश्यकता होगी और अनुमति मिलने के बाद ही आप हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं. आपको एक सबूत पेश करने की आवश्यकता होगी कि इस हेलिकॉप्टर को भविष्य में हमेशा से एक पायलट ही उड़ाएगा, इसके अलावा कोई दूसरा इंसान इसे उड़ाने की कोशिश नहीं करेगा तथा इसके रखरखाव पर पूरा ध्यान दिया जाएगा ।
सबसे पहले भारत सरकार के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के कार्य वेबसाइट में दिए गए आवेदन को अच्छी तरह से भर के गृहमंत्री के NOC के लिए आवेदन करना होगा. यदि आपके पास IEC कोड है तो आयात परमिट के लिए आपको सीमा शुल्क के लिए फिर से आवेदन करना होगा ।