Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: राष्ट्रीय
पंचायत तंत्र – नई दिल्ली lभारत में अब टीकाकरण के जरिए कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। देश में फिलहाल, दो वैक्सीन- कोविशील्ड और कोवैक्सीन से टीकाकरण अभियान तेज गति से जारी है। सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि भारत की मदद से कई देशों में इन टीकों के जरिए टीकाकरण हो रहा है। भारत ने संकट काल में जिस तरह से पड़ोसी देशों और गरीब देशों की वैक्सीन देकर मदद की है, इसकी वजह से पूरी दुनिया में भारत की जयजयकार हो रही है। हालांकि, भारत का पूरी दुनिया में और डंका तब बजेगा, जब सात और वैक्सीन बनकर तैयार हो जाएंगी। दरअसल, भारत में अभी सात और नए टीकों पर काम हो रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि देश कोरोना के सात और नए टीके विकसित कर रहा है। सभी लोगों को टीका लगाने की दिशा में काम जारी है। उन्होंने कहा कि टीके को खुले बाजार में उतारने की केंद्र सरकार की फिलहाल कोई योजना नहीं है, इसका फैसला परिस्थिति के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने का काम मार्च से शुरू होगा। उन्होंने कहा-हम सिर्फ दो टीकों पर निर्भर नहीं हैं, क्योंकि देश सात और स्वदेशी टीके विकसित करने पर काम कर रहा है, भारत विशाल देश है और सभी तक पहुंचने के लिए हमें और अनुसंधान की जरूरत है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सात नए टीकों में से तीन टीके परीक्षण के चरण में, दो टीके प्री-क्लिनिकल चरण में, एक फेज-1 और एक अन्य फेज-2 के परीक्षण के चरण में है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोरोना टीका आपात स्थिति के आधार पर लगाया जा रहा है, पूरी निगरानी तथा नियंत्रित तरीके से टीकाकरण किया जा रहा है। मंत्री के मुताबिक अगर टीके को खुले बाजार में उतार दिया जाए तो उनपर कोई नियंत्रण नहीं रह जाएगा।
वहीं, भारत में आम जनता के लिए कोरोना वायरस की वैक्सीन आधे मार्च के बाद किसी भी समय उपलब्ध हो सकती है। हर्षवर्धन ने संसद में बताया कि इस चरण में 50 साल से अधिक वायु वाले लोग शामिल होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि 50 साल से अधिक आयु वर्ग वालों को कोरोना वायरस का ज्यादा खतरा रहता है। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन की शुरुआत इस साल 16 जनवरी को हुई थी। तब से लेकर फरवरी के पहले सप्ताह तक स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस और फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने संसद में बताया कि वैक्सीनेशन के पहले चरण में सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के लगभग एक करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, जो कि काफी तेजी से आगे भी बढ़ रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दूसरी चरण में लगभग 2 करोड़ फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया जाना है, 2 फरवरी से देश के कई स्थानों में दूसरे चरण का वैक्सीनेशन शुरू भी हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण के पूरा होने के बाद तीसरा चरण शुरू होगा जिसमें 50 साल से अधिक के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके लिए एक तारीख बताना संभव नहीं हो सकता है, लेकिन संभावना है कि मार्च के दूसरे, तीसरे या चौथे सप्ताह में वैक्सीनेशन कभी शुरू हो जाएगी। मंत्री ने कहा कि आगे की वैक्सीनेशन के लिए सरकार के पास पर्याप्त खुराक है और यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम के तहत मौजूदा कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं को मजबूत किया गया है और टीकों के भंडारण के लिए उपयोग किया जा रहा है। 1 फरवरी तक, सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 2 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक प्रदान की गई है।
पंचायत तंत्र – नेशनल टूरिज्म डे के मौके पर एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की हिमानी शिवपुरी उर्फ कटोरी अम्मा ने छत्तीसगढ़ में अवश्य घूमने वाले पर्यटन स्थलों के बारे में बताया। छत्तीसगढ़ राज्य एक समृद्ध संस्कृति और आकर्षक प्राकृतिक विविधता से परिपूर्ण है। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध स्थलों में कवर्धा पैलेस, कुटघाट डैम, खड़िया डैम, शिव भोरमदेव मंदिर, सरोदा जलाशय और रतनपुर किला शामिल हैं। अपनी टॉप डेस्टिनेशन लिस्ट के बारे में बात करते हुए हिमानी शिवपुरी(कटोरी अम्मा)ने कहा, ष्अपनी पवित्र सुंदरता, वहां के वन्यजीवों और उनके दशहरे के उत्सव को जोश को देखने के लिए बस्तर घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। मुझे बस्तर में हाथ से बनी चीजें बहुत पसंद हैं और मेरा पूरा घर उसी से सजा हुआ है। वहां पर घूमने की एक सबसे अच्छी जगहों में विवेकानंद सरोवर भी है, उसे बुद्धा तालाब के रूप में भी जाना जाता है, वहां का ठंडा पानी आपको शहर की जिंदगी की भागमभाग और शोरगुल से छुट्टी देता है। रतनपुर से कुटघाट डैम लगभग 10 किलोमीटर दूर है और वह एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है। ये कुछ ऐसी जगहें हैं जो इस शहर में मेरी पसंदीदा हैं।ष् इस शहर में क्या-क्या स्वादिष्ट चीजें मिलती है, इस पर बात करते हुए हिमानी शिवपुरी (कटोरी अम्मा) ने कहा, ष्छत्तीसगढ़ में चावल, बाजरा और ज्वार जैसी मुख्य फसलें उगाई जाती हैं जोकि वहां के लोकल व्यंजनों में न सिर्फ एक अच्छा पोषण प्रदान करती है बल्कि वह काफी स्वादिष्ट भी होती हैं। मुठियाा बहुत ही अच्छी पकौड़ी है जो आपके नाश्ते की जरुरत को पूरा करते हैं। जब मैं शहर में उसके आसपास कहीं सफर कर रही होती हूं तो खाने के लिए चीला और आमट मेरा पसंदीदा कॉम्बिनेशन है, इस खाने की सुगंध और स्वाद आपको आपके घर जैसा ही महसूस कराएगी।ष् रायपुर, जोकि सभी शहरों के बीच अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है, के बारे में बात करते हुए हिमानी शिवपुरी ने कहा, ष्भारत का एक बहुत बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़ लगातार प्रगति कर रहा है। नया रायपुर, एक ऐसा पहला स्मार्ट शहर है जोकि अपने व्यापर और आतिथ्य-सत्कार का केंद्र हैं। अपने उन्नत विकास के अलावा, इस शहर ने अपनी स्थानीय कलाओं और शिल्पकला को बहुत ही खूबसूरती के साथ संरक्षित किया है। ढोकरा कला बहुत ही आकर्षक है, मैं जब भी रायपुर जाती हूं तो इसे खरीदना हमेशा ध्यान में रखती हूं। छत्तीसगढ़ भारत के उन कुछ गिने-चुने राज्यों में से एक है, जो प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है।ष्
एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में हिमानी शिवपुरी को कटोरी अम्मा के रूप में देखिए हर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे

panchayattantra24.com,रांची। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुी है। लालू यादव के फेफड़ों में संक्रमण होना बताया जा रहा है।
शुक्रवार को उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पुत्र तेजस्वी, तेज प्रताप और मीसा भारती उन्हें देखने रिम्स पहुंचे। लालू यादव को देखने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि हमारा परिवार उनके लिए बेहतर इलाज चाहता है। सभी रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों को यह विश्लेषण करना है कि उन्हें यहां इलाज दिया जा सकता है। उनकी हालत गंभीर है। मैं मुख्यमंत्री से शनिवार को मुलाकात करूंगा।
वहीं रिम्स के डॉक्टरों ने कहा कि लालू यादव के फेफड़ों में संक्रमण है और हम उनका इलाज कर रहे हैं। हमने एम्स में फेफड़ों के एचओडी के साथ उनकी हालत पर बातचीत की है।
पंचायत तंत्र- नई दिल्ली। कोरोना की मार से बेहाल दुनियाभर के शेयर बाजारों से डरे निवेशकों ने सोने-चांदी की तरफ रुख किया तो दोनों धातुओं की चमक खूब बढ़ी। पिछले 10 वर्षों में इस बार गोल्ड ने 27.7 फीसद रिटर्न दिया। इससे पहले साल 2011 में सोना निवेशकों को मालामाल करते हुए करीब 31 फीसद का रिटर्न दिया था। वहीं अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 23 फीसद से ज्यदा उछला। इस दौरान चांदी के निवेशकों ने खूब चांदी काटी। सर्राफा बाजार में चांदी 76000 रुपये प्रति किलो से भी अधिक बिकी।इन सबके बावजूद सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से अब तक 6259 रुपये सस्ता हो चुका है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो इस साल अब तक यह 9577 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है।
अगस्त में तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। बता दें चांदी का भाव एमसीएक्स पर 25 अप्रैल 2011 को रिकॉर्ड 73,600 रुपये प्रति किलो तक उछला था, जबकि हाजिर बाजार में चांदी का भाव 2011 में 77,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। सोने का भाव 16 मार्च 2020 को 38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
नए साल 2021 में भी सोने-चांदी में रहेगी रैली
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की मानें तो आने वाले नए साल 2021 में भी सोने-चांदी में रैली देखने को मिलेगी। केडिया के मुताबिक 2020 की तरह साल 2021 में भी गोल्ड और सिल्वर के भाव में तेजी देखने को मिलेगी, क्योंकि अर्थव्यवस्था में गिरावट इन्हें सपोर्ट कर रही है। केडिया बड़े विश्वास के साथ कहते हैं कि इसमें कोई शक नहीं कि 2021 में कोविड-19 का वैक्सीन सोने-चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सोना 60000 और 85000 तक जा सकती है चांदी
इसके बावजूद कम ब्याज दर, इक्विटी मार्केट की तेजी और ईटीएफ में खरीदारी सोने-चांदी की चमक बढ़ाएंगे। इन्वेस्ट के लिहाज से निवेशकों के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा है। इससे सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिलेगा।सितंबर 2018 से सोने में रैली बनी हुई है और 2021 में भी रैली देखने को मिल सकती है। केडिया कहते हैं कि 2021 में सोना 60000 रुपये प्रति ग्राम और चांदी 85000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है।
पंचायत तंत्र – नई दिल्ली l रिलायंस जियो देश की इकलौती ऐसी कंपनी है, जो इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी (IFC) प्लान ऑफर करती है। इन प्लान्स के जरिए ग्राहक उन 22 एयरलाइन्स में डेटा और कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं, जिनके साथ जियो की पार्टनरशिप है। बता दें कि फिलहाल यह सुविधा केवल विदेश यात्रा के लिए है। हालांकि भारत में IFC सर्विस शुरू होने पर जियो ग्राहक भारत के भीतर यात्रा करते समय भी इसका फायदा उठा सकेंगे। इन प्लान्स की शुरुआत 499 रुपये से होती है।
रिलायंस जियो तीन इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी प्लान ऑफर करती है, जिनकी कीमत 499 रुपये, 699 रुपये और 999 रुपये है। 499 रुपये वाले प्लान में 250MB डेटा, 100 आउटगोइंग वॉइस कॉलिंग मिनट्स और 100 एसएमएस मिलते हैं। इसकी वैलिडिटी एक दिन की ही है। वहीं, 699 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को एक दिन के लिए 500MB डेटा, 100 आउटगोइंग वॉइस कॉलिंग मिनट्स और 100 एसएमएस दिए गए हैं।
इसी प्रकार अगर आप ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो 999 रुपये वाला IFC प्लान ले सकते हैं। इसमें ग्राहकों को एक दिन की वैलिडिटी के साथ 1 जीबी डेटा, 100 आउटगोइंग वॉइस कॉलिंग मिनट्स और 100 एसएमएस मिलते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको इनकमिंग कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती है। जियो के इन-फ्लाइट पैक्स कंपनी के प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
इन एयरलाइन्स में मिलेगी सुविधा
रिलायंस जियो ने अब तक 22 एयरलाइन्स के साथ साझेदारी की है, जिनमें इन प्लान्स का फायदा लिया जा सकता है। ये एयरलाइन्स Aer लिंगस, एयर सर्बिया, अलीतालिया, असियाना एयरलाइंस, बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस, कैथे पैसिफिक, इजिप्ट एयर, एमिरेट्स, एतिहाद एयरवेज, यूरो विंग्स, ईवा एयर, कुवैत एयरवेज, लुफ्थांसा, मलेशिया एयरलाइंस, मलिंदो एयर, SAS स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस, सिंगापुर एयरलाइंस, SWISS, TAP एयर पुर्तगाल, तुर्किश एयरलाइंस, उज़्बेकिस्तान एयरवेज और वर्जिन अटलांटिक हैं।
नई दिल्ली l कोरोना के संक्रमण की धीमी होती रफ्तार के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि 28 दिसंबर को कोरोना वैक्सीन की पहली खेप दिल्ली पहुंच रही है। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई गै। रजीव गांधी अस्पताल में ट्रकों में लादकर बड़े आकार के डीप फ्रीजर पहुंचाए गए हैं।
फिलहाल भारत में किसी भी फार्मा कंपनी की वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी नहीं दी गई है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कल कहा था कि जनवरी तक भारत में टीकाकरण का काम शुरू हो जाएगा।
पंचायत तंत्र – कर्नाटक l दुनिया में सबसे पवित्र रिश्ता मां-बेटे का होता है. मां अपने जान से भी ज्यादा अपने बेटे को प्यार करती है. की कोई भी मुसीबत हो मां अपने बेटे को उससे बचा लेती है. लेकिन अगर वही बेटा दरिंदा बन जाए और मां की अस्मत को तारतार कर दे तो क्या होगा. आज के इस कलयुग कुछ ऐसे भी बेटे हैं जो जानवरों से भी बद्दतर हो गए हैं. एक ऐसा ही मामला कर्नाटक (Karnataka) से सामने आया है. जिसने हर किसी को झकझोर के रख दिया. दरअसल के बेटे ने अपनी का पहले बलत्कार किया और उसके बाद हत्या कर दी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है l
पंचायत तंत्र – भारत में त्योहार सभी के दिलों के नजदीक हैं क्योंकिइस दिन पूरे परिवार के लोग एक साथ मिलकर आपस में खुशियां बांटते हैं। लेकिन यह बच्चों के लिए एक ऐसा मौका होता है, जब उन्हें सामान्य दिनों के रूटीन से अलग हटकर स्नैक्स और मिठाइयां खाने का मौका मिलता है, जो वास्तव में काफी नुकसान पहुंचाने वाली होती हैं। इससे आगे चलकर बच्चोंकी सेहत और इम्युनिटी को नुकसान पहुंच सकता है।
न्यूट्रीशन स्पेश्यलिस्ट और पाइलेट्स एक्सपर्ट माधुरी रुईया के अनुसार,फेस्टिव सीजन में बच्चों के खाने के तरीके पर विशेष निगाह रखना बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह अपने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने की जगह सेहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले पोषक और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों का ही सेवन कर रहे हैं। नीचे दिए गए 3 फूड आइटम्स की सिफारिश करते हुए माधुरी कहती हैं कि ये चीजें पैरंट्स के पास फेस्टिव सीजन में मौजूद होने ही चाहिए। अभिभावकों को इन खाद्य पदार्थों को बच्चों के रोजाना के खाने में शामिल कर यह ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे त्योहार के दिनों में प्रसन्न, स्वस्थ और सुरक्षित रहें।
बादाम
हो सकता है कि अधिकतर बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक खाना अच्छा न लगता हो। वह उसे खाने में आनाकानी करते हों। इन बच्चों के भोजन में पौष्टिक तत्वों को शामिल करना किसी भी पैरंट्स के लिए काफी मुश्किल काम हो सकता है। इस हालत में पैरंट्स के लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि वह नए-नए तरीके से बच्चों के खाने में उनकी सेहत को दुरुस्त रखने वालेफूडआइटम्स को शामिल करें, जिससे बच्चों को पौष्टिक खाना बेस्वाद न लगकर स्वादिष्ट लगे। इसी तरह का एक स्वादिष्ट और सेहतमंद फूड आइटम बादाम है, जो आपके बच्चे की इम्युनिटी बढ़ाने में योगदान दे सकता है। बादाम विटामिन-ई का बहुत अच्छा स्त्रोत होता है, जो बच्चों के फेफड़ों की इम्युनिटीबढ़ाने के लिए एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है। विटामिन-ई वायरस और बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण से बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने वाले तत्व के रूप में जाना जाता है। बादाम कॉपरका भी काफी उच्च स्त्रोत हैं। यह इम्यून सिस्टम की प्रणाली को सुचारू बनाए रखने में मदद करता है।1 बादाम में जिंक भी पाया जाता है। जिंक शरीर की इम्युनिटीबढ़ाने में केंद्रीय भूमिका निभाता है। यह शरीर के सामान्य विकासके लिए बेहद जरूरी है। यह जन्मजात इम्यूनिटी को बढ़ाने में दखल देने वाली कोशिकाओं की कार्यप्रणाली में सुधार करती है। शरीर में जीवाणुओं के कारण होने वाले संक्रमण को रोकने वाली श्वेत रक्त कोशिकाओं, न्यूट्रोफिल्स और कुदरती रूप से संक्रमण खत्म करने वाली किलर सेल्स को बढ़ावा देता है। आखिर में बादाम आयरन का सबसे अच्छा स्त्रोत है। आयरन इम्युनिटीको बढ़ाने वाली कोशिकाओं को शरीर में फैलाने और विकास में प्रमुख भूमिका निभाता है। इसमें खासतौर से लिम्फोसाइट्सशामिल हैं, जो किसी भी तरह से संक्रमण से लड़ने में काफी कारगर होते हैं।1
आप अपने बच्चों के रोजाना के खाने में एक मुट्टठी बादाम जरूर शामिल करें। इससे लंबे समय के लिए बच्चोंके शरीर में रोग से लड़ने की क्षमता मजबूतबनेगी!
केले
केला एक स्वादिष्ट और बिना किसी परेशानी के आसानी से खाया जानेवाला फल है। कई बच्चे केले को बड़े शौक से खाते हैं, जिससे आपके लिए अपने बच्चों के भोजन में केले को शामिल करना आसान बन जाता है। केला कई पोषक तत्वों का अच्छा स्त्रोत होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, सेलिनियम और प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं क विकास में सहायता करता है। यह शरीर में प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है औरखाने को आसानी से पचाने में मदद देता है। इसलिए आप फेस्टिव सीजन में बच्चे की रोग प्रतिरोधकक्षमता को बढ़ाने के लिए उसके खाने में एक केले को शामिल करना सुनिश्चित करें। आप इन्हें बच्चों को बनाना शेक या जूस के रूप में दे सकते हैं । उसे सेहतमंद ब्रेड के रूप में पकाकर या सेंककर बच्चों को दे सकते हैं या अपने बेटे या बेटी को शाम के नाश्ते में इसे ऐसे ही खाने को दे सकते हैं।
हल्दी
हल्दी को शक्तिशाली भारतीय मसालों में से एक कहा जाता है। इसमें कैल्शियम, फाइबर, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं। यह पोषण प्रदान करने का आसान रूप है, जिसका कई तरह से प्रयोग किया जाता है। आप हल्दी को सब्जी में मिलाकर बच्चों के भोजन में शामिल कर सकते हैं। आप बच्चों को दूध में भी हल्दी मिलाकर उन्हें दे सकते हैं।हल्दी को सूजन कम करने और जलन में राहत पहुंचाने के गुण के लिए भी जाना जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ा सकती है। इसके अलावा हल्दी में जीवाणुओं और विषाणुओं से लड़ने की भी ताकत होती है। यह शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाने में हमारी मदद करती है। इसलिए अपने बच्चों के भोजन में त्योहार से पहले और त्योहार के दौरान हल्दी को शामिल जरूर कीजिए।
For more information; please contact
Atul Malikram @9755020247
पंचायत तंत्र – अक्टूबर 2020: कोविड-19 महामारी दुनिआ भर की स्थिति ने भारत की सोलर इंडस्ट्री पर गहरा प्रभाव डाला है जिसमें डीलरों और फिल्ड पर डिस्ट्रीब्यूटर्स भी शामिल हैं। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, वे सप्लाई चैन, लोजिस्टिक्स और गुड्स प्रोक्योरमेंट से संबंधित कुछ मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, जिसके कारण उनके रेवेन्यू में 60-70 प्रतिशत की गिरावट आई है। ऐसी स्थिति में, भारत की प्रमुख सोलर कंपनी जनसोलर अपने सोलर प्रोडक्ट्स की एक विस्तृत सीरीज को बेचने के लिए पूरे भारत में डीलरों और डिस्ट्रीब्यूटर्स को आमंत्रित कर रहे हैं, जो उन्हें रिटर्न ऑन इनवेस्टमेंट (आरओआई) को अधिकतम करने के फायदे के साथ एक लाभदायक साझेदारी की पेशकश कर सकते है | यह ब्रांड सोलर पैनल, सोलर बैटरी, सोलर इनवर्टर, सोलर मैनेजमेंट यूनिट, सोलर चार्ज कंट्रोलर, MC4 कनेक्टर्स , डीसी वायर – स्टैंडअलोन और डिफरेंट कॉम्बिनेशंस में सोलर एंड टू एंड सोलर सॉल्यूशन देता है।
डीलरों के लिए पार्टनरशिप्स की वर्तमान पेशकश में तीन ऑनबोर्डिंग केटगिरिस – सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम शामिल हैं। सोलर पार्टनर्स के कुछ एकसाइटिंग बेनिफिट्स में ई-कॉमर्स लिस्टिंग, डिजिटल एड्स, रीजनल न्यूज़पेपर एड्स, फ्री ऐप एक्सेस का उपयोग और अन्य शामिल हैं। सोलर बिज़नेस पर महामारी के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कंपनी बिना किसी सिक्योरिटी डिपॉजिट के डीलरशिप की पेशकश कर रही है और सीमित अवधि के लिए 1199 / – का न्यूनतम बोर्डिंग फी रखी है।
इसी तरह डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी डिस्ट्रीब्यूटर्स और एक्सक्लूसिव डिस्ट्रीब्यूटर्स के दो पार्ट्स में अलग अलग किया गया है । योजनाओं और फाइनेंसियल इन्सेन्टिव्स में सेकेंडरी सेल्स सपोर्ट, रेग्युलर न्यूज़ पेपर एड्स, जस्टडायल, इंडियामार्ट और गूगल में लिस्टिंग, टेक्निकल सपोर्ट, डिस्प्ले बोर्ड और मार्केटिंग मटेरियल का नियमित वितरण शामिल हैं।
इस समय में वर्तमान देश भर में 300+ डीलर सोलर बिज़नस को आगे बढ़ाने के लिए जनसोलर के साथ काम कर रहे हैं और नोटेबल प्रॉफिट मार्जिन द्वारा एसोसिएशन से लाभ उठा रहे हैं। अगले 12 महीनों में कंपनी का लक्ष्य 5000 + डीलरों के विस्तार नेटवर्क का निर्माण करना है।
जनरूफ के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री प्राणेश चौधरी इस बारे में बात करते हुए कहते हैं, “हम देश के हर कोने में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराना चाहते हैं। इसलिए, हम अपने उत्पादों को बेचने के लिए लोकल डिस्ट्रीब्यूटर्स और डीलरों की पार्टनरशिप का स्वागत कर रहे हैं ताकि हम अपनी सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सकें। हम डिस्ट्रीब्यूटर्स और डीलरों को उनके लाभ को बढ़ाने में मदद करने के लिए कई बेनिफिट्स और इंसेंटिव भी दे रहे हैं। जनसोलर के साथ हम बहुत ही उचित दर पर सोलर प्रोडक्ट्स और रूफटॉप सोल्यूशन प्रदान कर रहे हैं और इसलिए हम अपने प्रोडक्ट्स को हर आम आदमी के लिए सुलभ बनाने की योजना बना रहे हैं। ”
पंचायत तंत्र – 2020 : भारत के प्रमुख कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ब्रैंड्स में से एक, ऊषा इंटरनेशनल ने आज एयरोस्ट्रॉन्ग रेंज के पंखे लॉन्च किए। इन पंखों का ऊंचा लिफ्ट एंगल पंखे से कमरे में दूर-दूर तक हवा फेंकना सुनिश्चित करता है। यह बिना किसी रुकावट के उपभोक्ताओं को लगातार जबर्दस्त परफॉर्मेंस देता है, जो इसे गर्मी को दूर भगाने के लिए परफेक्ट प्रोडक्ट बनाता है।
नए एयरोसट्रॉन्ग रेंज के पंखे दो वैरिएंट्स में ऑफर किए जाते हैं-एयरोस्ट्रॉन्ग कर्व और एयरोस्ट्रॉन्ग एंगल। ये दोनों ही पंखे कम वोल्टेज पर काफी बेहतरीन ढंग से चलते हैं। ये पंखे बिजली की बचत करना भी सुनिश्चित करते हैं। ज्यादा लंबे समय तक चलने के वादे के साथ ये पंखे मैटेलिक शेड्स में आते है, जिस पर समय के साथ न तो जंग लगता है और न ही इन पंखों की चमक फीकी पड़ती है। यह बेहतरीन ढंग से डिजाइन किए गए घरों को एक शानदार खूबसूरत टच देते हैं। इसके अलावा ये पंखे 390 आरपीएम की हाई स्पीड पर चलते हैं और 220 वर्ग मीटर प्रति मिनट की दर से तेज रफ्तार से हवा फेंकते हैं।
पंखे की पूरी रेंज आजकल के उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है, जो अपने घर को आकर्षक ढंग से सजाना चाहते हैं। नई जेनरेशन के ये यूजर्स एयरोस्ट्रॉन्ग वैरिएंट्स में उपलब्ध मैटेलिक कलर कॉम्बिनेशन को काफी पसंद करेंगे। एक्सक्लूसिव और विशेष रूप से डिजाइन किए गए एयरोस्ट्रॉन्ग एंगल में अल्युमिनियम ब्लेड होते हैं और यह मैटेलिक लक्सन, गोल्डब्लैक, मैटेलिक ब्लैक, व्हाइट, आइवरी के रंगों में उपलब्ध है। एयरोस्ट्रॉन्ग कर्व में तीन विकल्प मिलते हैं, जिसमें मैटेलिक वाइट, बेकर्स ब्राउन और ब्रॉन्ज शामिल हैं।
एयरोस्ट्रॉन्ग कर्व का दाम 2190 रुपये हैं, जबकि एयरोस्ट्रॉन्ग एंगल की कीमत 2280 रुपये रखी गई है। दोनों ही पंखे 2 वर्ष की वारंटी के साथ मिलते हैं।
अधिक जानकारी के लिए कृपया https://www.ushafans.com/ पर विजिट करें :