Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: राष्ट्रीय

panchayattantra24.com, मुंबई। आपके मोबाइल पर अब जोकर वायरस का खतरा मंडरा रहा है. यदि आप भी अपने मोबाइल पर ये 8 ऐप इस्तेमाल करते है तो संभव है कि आपके मोबाइल पर जोकर वायरस अटैक कर सकता है।
गूगल प्ले-स्टोर पर जोकर मैलवेयर (जोकर वायरस) की एंट्री साल 2019 में हुई थी. साल 2020 जुलाई में भी Joker गूगल प्ले-स्टोर पर आया था और करीब 11 एप को अपना शिकार बनाया था और अब फिर से जोकर मैलवेयर की वापसी हो गई है।
इस बार जोकर उन कैटेगरी के एप को इसने शिकार बनाया है जिन्हें पिछले साल बैन कर दिया गया था. जैसे- कैम स्कैनर आदि. पिछले साल जुलाई में सिक्योरिटी एजेंसी चेक प्वाइंट ने जोकर ड्रोपर (Joker Dropper) और प्रीमियम डायलर (Premium Dialer) स्पाइवेयर का पता लगाया था और इस बार Quick Heal सिक्योरिटी लैब ने इसकी जानकारी दी है. क्विक हील ने आठ ऐसे मोबाइल एप्स का पता लगाया है जो प्ले-स्टोर पर मौजूद हैं और उनमें यह Joker मैलवेयर मौजूद हैं।
ये है वो 8 ऐप
Auxiliary Message
यह एक मैसेजिंग एप है जो कि काफी हद तक गूगल के मैसेजिंग एप जैसा है लेकिन इसमें कुछ स्पेशल इमोजी आदि दिए गए हैं. गूगल प्ले-स्टोर अब इस एप को हटा दिया गया है, लेकिन सर्च में ही इसकी एपीके फाइल मिल रही है. यदि आपके फोन में यह एप है तो इसे तुरंत डिलीट कर दें।
Fast Magic SMS
यह एप अभी भी गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद है. इसे आखिरी बार 17 अप्रैल को अपडेट किया गया है. इसका इंटरफेस साधारण मैसेजिंग एप से थोड़ा अलग है. इसकी साइज 30एमबी है. यह मैसेज एप आमतौर पर बिजनेस मैसेजिंग के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन क्विक हील ने इस एप को यूजर्स के लिए खतरनाक बताया है।
Free CamScanner
पिछले साल सरकार ने कई सारे चाइनिज एप्स पर बैन लगाया था जिसमें कैमस्कैनर भी शामिल था. वैसे तो कैमस्कैनर काफी काम का और शानदार एप था लेकिन उसके साथ सिक्योरिटी का खतरा था. उस एप के विकल्प के तौर पर फ्री कैमस्कैनर एप को रिलीज किया गया है लेकिन इसमें भी जोकर मैलवेयर है. यदि आपके फोन में यह एप है तो इसे फौरन डिलीट कर दें।
Super Message
सुपर मैसेज एप में प्रिडिक्टिव इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा इस एक ही एप से मैसेजिंग से लेकर ई-मेल तक की सुविधा मिलती है. इसमें क्लाउड का भी सपोर्ट है, लेकिन यह एप आपकी सिक्योरिटी के लिए ठीक नहीं है।
Element Scanner
यह एप खासतौर पर किसी प्रेजेंटेशन या पीपीटी फाइल या पीडीएफ फाइल से टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए डिजाइन किया गया है. इस एप के जरिए भी आपके फोन में जोकर मैलवेयर पहुंच सकता है।
Go Messages
गो मैसेज एप का इंटरफेस काफी हद तक व्हाट्सएप जैसा है. कहने के लिए तो यह एक टेक्स्ट मैसेजिंग एप है लेकिन इसके जरिए आप मल्टीमीडिया मैसेज भी भेज सकते हैं. इसमें कई तरह की इमोजी और जिफ फाइल का सपोर्ट मिलता है।
Travel Wallpapers
यह एक वॉलपेपर एप है. इसमें आपको मोबाइल से लेकर टैबलेट तक के वॉलपेपर मिलते हैं. इस एप पर एचडी वॉलपेपर मिलते हैं. इस एप से वॉलपेपर को डाउनलोड करके आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक पर भी शेयर कर सकते हैं।
Super SMS
इस एप को मैसेजिंग के साथ-साथ बैकअप के लिए भी डिजाइन किया गया है. यह एप सभी तरह के मैसेज का बैकअप ले सकता है, लेकिन क्विक हील के मुताबिक इस एप में भी जोकर मैलवेयर है।
नई दिल्ली, 29 अप्रैल। कोविड-19 सहायता मानकों और इस महामारी से लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत भारतीय प्रोद्योगिकी दिग्गज जेके ऑर्गेनाइजेशन अब ‘‘मिशन क्रिटिकल’’ रूख को अपनाते हुए संस्थान के सभी हित धारकों का षीघ्र टीकाकरण सुनिष्चित कर रही है।
जेके ऑर्गेनाइजेशन ने अपने सभी कर्मचारियों और व्यवसायिक भागिदारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सभी के टीकाकरण का एक सिस्टम तैयार किया है। अभी तक ग्रुप 12000 लोगों का टीकाकरण करवा चुका है। मई से सभी वयस्कों को टीकाकरण की मंजूरी दिए जाने के बाद, अब ग्रुप ने 40000 से ज्यादा लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।
‘‘मिशन क्रिटिकल’’ के तहत संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता इस बात की है कि टीकाकरण सुविधा कर्मचारियों की पहुंच के अन्दर हो, साथ ही सभी सुरक्षा मानकों की पालना भी हो।
जेके ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष भरत हरि सिंघानिया ने कहा कि, हमारे लोगों की, हमारे ग्राहकों की, व्यवसायिक भागिदारों की व जिन समुदायों में हम कार्यरत हैं, सभी की सुरक्षा और सलामती हमारे लिए सर्वोपरि और सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाकी सब कुछ, बाद में आता है।
इसके अलावा संस्थान के एक बड़े समुदाय व इनके कर्मचारियों को जमीनी स्तर पर सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देष्य से जेके ऑर्गेनाइजेशन ने देष भर में अन्य सुरक्षा मानकों को भी अपनाया है।
कोविड-19 हैल्प डेस्क: समूह द्वारा नई दिल्ली में एक मल्टी-स्पेषिएलिटी पुश्पावती सिंघानिया रिसर्च इन्स्टीट्यूट (पी.एस.आर.आई. हास्पिटल) स्थापित किया गया है। यह हैल्प डेस्क जटिल सहायताएँ जैसे – स्वास्थ्य परामर्ष, टीकाकरण एवं हास्पिटलाइजेषन की सुविधा उपलब्ध करायेगी, ताकि देष महामारी की इस दूसरी चुनौती का सक्रिय रूप से मुकाबला कर सके।
कोविड कोर ग्रुप: एक एपेक्स ग्रुप, जिसमें उच्च प्रबन्धन के लोग षामिल है, भी बनाया गया है, जो हर सप्ताह कोविड-19 के सुरक्षा मानकों की समीक्षा करेगा। यह समूह कर्मचारियों के हितों जुड़े अनेक मुद्वों पर निर्णय ले चुका है, जिसमें अबाधित वेतन – वृद्धि, बढ़ते हुए वायरस पर अंकुष लगाने के लिए त्वरित गति से ‘‘वर्क फ्रार्म होम’’ को सक्रियता से लागू करना इत्यादि षामिल है।
मेडिकल एड: ‘‘मिशन क्रिटिकल’’ मैनर के तहत समुदाय एवं प्रवासी श्रमिकों के हितों को देखते हुए जेके ऑर्गेनाइजेशन ने सरकार के सहयोग से प्लांट के निकट एक आइसोलेषन वार्ड स्थापित किया है, जो कि मास्क, सेनेटाइज़र एवं पीपीई-किट इत्यादि से सुसज्जित है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर गया था ये ऑक्सीजन टैंकर

panchayattantra24.com,लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कहने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखनऊ के लिए ऑक्सीजन टैंकर भेजा था. रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र से चला ऑक्सीजन टैंकर बुधवार को सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में पहुंचा।
ऑक्सीजन की भारी किल्लत से जूझ रहे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को इससे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. छत्तीसगढ़ ने मानवीय मदद के तौर पर ऑक्सीजन भेजी है।
बता दें कि लखनऊ में ऑक्सीजन की भारी किल्लत को देखते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन कर मदद मांगी थी. उसके बाद छत्तीसगढ़ की मशीनरी सक्रिय हुई. उरला के पंकज ऑक्सीजन से एक टैंकर ऑक्सीजन रविवार की सुबह लखनऊ के लिए रवाना किया गया. ऑक्सीजन टैंकर क्रमांक सीजी-04 जेबी 1665 रायपुर से लखनऊ के मेदांता अस्पताल पहुंच गया है. इससे मरीजों को राहत मिल सकेगी।
छत्तीसगढ़ भी देश के दूसरे राज्यों की तरह कोरोना संक्रमण का दंश झेल रहा है, बावजूद इसके कई दूसरे राज्यों में लगातार ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है. भिलाई स्टील प्लांट से महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत देश के 9 राज्यों में इस वक्त ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है।

panchayattantra24.com, मुंबई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है. गढ़चिरौली जिले के एटापल्ली के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया।
बता दें महाराष्ट्र का गढ़चिरौली नक्सल प्रभावित जिला है।
इससे पहले सोमवार को गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने भारत बंद का आह्वान कर बड़ी घटना को अंजाम दिया था. परमिली इलाके में नक्सलियों ने अचानक चार ट्रैक्टर और दो टैंकरों में आग के हवाले कर दिया, जिससे लाखों का नुकसान हो गया।

panchayattantra24.com, लखनऊ। पूरे देश में जहां रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर मारामारी चल रही है,वहीं लखनऊ में इसकी कालाबाजारी करने वाले चार शख्स को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है. लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस ने इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले 2 डॉक्टर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
ठाकुरगंज पुलिस के थाना प्रभारी ने बताया कि राज्य शासन के निर्देश के तहत रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों पर पुलिस गहराई से नजर रखी हुई है. इसी क्रम में सूचना मिलने पर दो डॉक्टरों के खिलाफ छापेमार कार्रवाई की गई. इस क्रम में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 लाख 69 हजार रुपए नगद और 34 रेमडेसिवीर इंजेक्शन भी बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किये गये चार लोगों में डॉ अतहर और डॉ सम्राट के अलावा तहजीबुल हसन और विपिन कुमार के नाम शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि इन चारों लोगों को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना जारी है. पुलिस ने उम्मीद जताई है कि विवेचना के दौरान रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले कुछ और नाम सामने आ सकते हैं,जिनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी को लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही सख्त रुख दिखा चुके हैं।
मोदी जी ने अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में शमशान उत्सव शुरु कर दिया, बनारस की जनता ने ऐसा मंजर न कभी देखा था न कभी सोचा था. याद रहे यह मृत्यु नहीं हत्या है

panchayattantra24.com,वाराणसी। देश में कोरोना वायरस तेजी से फैलता जा रहा हैं. जिसके कारण कई लोगों कि मौत भी हो रही है. वहीं अब वाराणसी में हो रहे मौतों को लेकर अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो एक भारतीय मॉडल और सामाजिक कार्यकर्ता रोशनी कुशाल जायसवाल का है।
इस वायरल वीडियो में रोशनी कुशाल जायसवाल ने गंगा के किनारे जल रही चिताओं को लेकर बात कि है और पीएम मोदी पर निशाना साधा है. सामाजिक कार्यकर्ता रोशनी ने बंगाल में चल रहे चुनाव में पीएम मोदी की मौजुदगी को लेकर सवाल उठाया है. रोशनी ने कहा कि मोदी जी ने अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में शमशान उत्सव शुरु कर दिया है. बनारस की जनता ने ऐसा मंजर न कभी देखा था न कभी सोचा था. याद रहे यह मृत्यु नहीं हत्या है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रोशनी ने लिखा कि –
“सबका होगा अंतिम संस्कार, यही है मोदी सरकार 2014 से पहले मोदी जी अपने भाषणों में कहा करते थे, माँ गंगा ने मुझे बुलाया है आज उसी माँ गंगा के किनारे कैसे चिताओ का अंबार लगा है और मोदी जी बंगाल चुनाव में पूरी तरह से व्यस्त है. नमस्कार मैं रोशनी कुशल जायसवाल और मोदी जी ने अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में शमशान उत्सव शुरु कर दिया. बनारस की जनता ने ऐसा मंजर न कभी देखा था न कभी सोचा था. याद रहे यह मृत्यु नहीं हत्या है. मैं पूछना चाहती हूं काशी की जनता से और भारत के 130 करोड़ जनता से की बनारस के सांसद नरेंद्र दामोदर दास मोदी और यहां के 8 विधायक, 3 मंत्री और 1 मेयर सबके सब भारतीय जनता पार्टी से है और सब के सब इस सेकंड कोरोना में लापता है।

panchayattantra24.com,-बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को दुमका, चाईबासा और देवघर कोषागार से करीब 1,000 करोड़ रुपये अवैध तरीके से निकालने के मामले में दोषी ठहराया गया है और रांची में विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें पहले ही चाईबासा में दर्ज दो और देवघर में एक मामले में जमानत दे दी थी. इस जमानत दिलाने में कपिल सिब्बल ने कौन-कौन से दांव खेले ये आज हम आपको बताएंगे।
यह मामला दुमका कोषागार से 3.5 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है. न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने शनिवार को सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता को जमानत दे दी।
नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट कहती है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को दुमका, चाईबासा और देवघर कोषागार से करीब 1,000 करोड़ रुपये अवैध तरीके से निकालने के मामले में दोषी ठहराया गया है और रांची में विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें पहले ही चाईबासा में दर्ज दो और देवघर में एक मामले में जमानत दे दी थी. दुमका कोषागार मामले में जमानत मिलने के बाद, उन्हें जल्द ही जेल से रिहा किए जाने की संभावना है।
पहले ही पकने लगी राजनीतिक खिचड़ी?
लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि उन्होंने अपनी आधी सजा काट ली है. साथ ही उनकी उम्र काफी हो गई है और उन्हें गंभीर बिमारियों ने भी ग्रसित कर लिया है इसलिए उन्हें जमानत दी जाए. इस मामले में आधी सजा पूरी करने वाले बाकी के दोषियों को जमानत मिल चुकी है. इसपर सीबीआई के वकील ने दलील दी कि चारा घोटाला के दुकमा कोषागार मामले में लालू यादव की जमानत याचिका का कोई सवाल नहीं बनता है. लालू यादव को 14 साल की सजा सुनाई गई है. सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने दो अलग धाराओं में लालू को 7-7 साल की सजा सुनाई थी. कोर्ट ने कहा था कि एक सजा पूरी होते ही दूसरी सजा शुरू हो जाएगी।
CBI की दलील को काटने के लिए कपिल सिब्बल का प्लान क्या है?
रांची हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव के वकील ने कपिल सिब्बल और देवर्षि मंडल ने कहा कि लालू प्रसाद ने इस मामले में छह अप्रैल को सजा की आधी अवधि पूरी कर ली है, क्योंकि कोर्ट ने 19 फरवरी को माना था कि लालू प्रसाद की आधी सजा पूरी करने में एक माह 17 दिन कम है. वहीं सीबीआई का यह कहना कि लालू प्रसाद को 14 साल की सजा मिली है. यह मुद्दा जमानत पर सुनवाई के दौरान नहीं, बल्कि अपील पर सुनवाई के दौरान उठाया जाना चाहिए. अदालत किसी भी समय जमानत प्रदान कर सकती है, जैसा कि आरसी-20 में सुप्रीम कोर्ट ने लालू को जमानत दी है, लेकिन चारा घोटाला से संबंधित सभी मामलों में हाईकोर्ट ने आधी सजा पर बेल देने का मानक तय किया है. इसी आधार पर लालू ने भी जमानत देने की गुहार लगाई है. इसलिए आरजेडी सुप्रीमो को जमानत मिलनी चाहिए. कपिल सिब्बल की दलील को मानते हुए जज साहब ने लालू यादव की जमानत को मंजूरी दे दी।

panchayattantra24.com,गुवाहाटी। असम में 48 साल की एक महिला लेखिका शिखा शर्मा के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट लिखने के बाद देशद्रोह का केस दर्ज हुआ है. ये पूरा मामला मंगलवार का है, जिसके बाद गुवाहाटी से लेखिका को गिरफ्तार किया गया है. लेखिका शिखा शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों को लेकर फेसबुक पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट किया और जवानों की शहादत पर सवाल उठाया है।
इस पोस्ट के बाद पुलिस ने उन्हें मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को बीजापुर में नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया था. जिसमे सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो सहित 22 जवान शहीद हो गए थे. जिसे लेकर लेखिका शिखा शर्मा ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखा था. अब उन पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. शिखा के खिलाफ आईपीसी की धारा 124ए (राजद्रोह) के आधार पर अपराध पंजीबद्ध किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर मुन्ना प्रसाद का कहना है कि ‘शर्मा को 8 अप्रेल को कोर्ट में पेश किया जाएगा.’ लेखिका सोशल मीडिया पर काफी मुखर हैं. उन्होंने सोमवार को फेसबुक पर कथित रूप से लिखा था, ‘कर्तव्य का पालन करते हुए जान गंवाने वाले वेतनभोगी पेशेवरों को शहीद नहीं कहा जा सकता. इस तर्क के आधार पर विद्युत विभाग में काम करने वाले कर्मचारी की बिजली के संपर्क में आने से यदि मौत हो जाती है, तो उसे भी शहीद का दर्जा देना चाहिए. मीडिया को लोगों की भावनाओं से नहीं खेलना चाहिए. इस पोस्ट के बाद उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

panchayattantra24.com,लखनऊ। छत्तीसगढ़ के बीजापुर नक्सली हमले में उत्तर प्रदेश के दो जवान राजकुमार यादव (अयोध्या) और धर्मेंद्र कुमार (चंदौली) की शहादत पर सीएम योगी ने शोक जताया. मुख्यमंत्री ने शहीदों के नाम पर उनके पैतृक गांव में सड़क बनाने, शहीदों के परिजनों को 50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता व परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का एलान किया।
नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर बड़ा नक्सली हमला सामने आया है. नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए है. जिसमें एक जवान चंदौली के भी शामिल है. शहीद धर्म देव जिले के नक्सल प्रभावित शहाबगंज ब्लाक के ठेकहा चईका गांव के रहने वाले है. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से लड़ते हुए शहादत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं गांव में मातम पसरा है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद का नाम धर्मदेव कुमार (32) के रामआश्रय गुप्ता कृष्णावती देवी का सबसे बडे संतान है. तीन भाइयों में धर्मदेव सबसे बड़े है. जबकि दूसरे भाई धनंजय कुमार भी सीआरपीएफ में तैनात हैं. जबकि तीसरे भाई आनन्द कुमार घर पर ही रहते है. शहीद धर्मदेव की शादी करीब एक दशक पूर्व मीना देवी से हुई थी. जिनकी दो बेटियां है. मीना 8 वर्ष व साक्षी 2 वर्ष है।
बता दें कि शहीद धर्मदेव व उनके भाई धनंजय एक साथ सीआरपीएफ में 2012 में भर्ती हुए थे. उनकी ट्रेनिंग भी साथ हुई और फिलहाल वे एक साथ ही ड्यूटी पर तैनात थे. वहीं धर्मदेव की शहादत की सूचना के बाद गांव में लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है. वहीं शहीद होने की खबर सुनने के बाद से ही मां-पिता और पत्नी बेसुध हो गए है।
वही डीएम व एसपी ने गांव जाकर परिवार का हाल चाल जाना. साथ ही परिजनों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

panchayattantra24.com,गुवाहाटी (असम)। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व असम प्रभारी विकास उपाध्याय ने असम के पथरकंडी विधानसभा सीट के बीजेपी उम्मीदवार कृष्णेंदु पाॅल की कार में ईवीएम मिलने पर आश्चर्य व्यक्त किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के अनैतिक कार्य बगैर गृह मंत्री अमित शाह के शह के बिना नहीं हो सकता।
विकास उपाध्याय ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भूपेश बघेल के धुँआधार प्रचार से भाजपा के शीर्ष नेता भयभीत हो गए हैं. यही वजह है कि हार के डर से अब भाजपा के लोग अपने आदतन गलत तरीके से जीत हासिल करने का रास्ता अख्तियार करने लगे हैं. उन्होंने उक्त घटनाक्रम में चुनाव आयोग से तत्काल संज्ञान लेने की बात कर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।
विकास उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के स्टार प्रचारक व समन्वयक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज व्यस्ततम् कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सरूखेत्री, गोलपारा, धुबरी जैसे महत्वपूर्ण स्थानों में पब्लिक मीटिंग एवं आम सभा के साथ कई जगह रोड-शो कर कांग्रेस के पक्ष में धुँआधार प्रचार करेंगे।