Browsing: राष्ट्रीय

पंचायत तंत्र – नई दिल्ली । पूरे देश में शनिवार को कोरोनो (Corona) वायरस मामलों की संख्या बढ़कर करीब 60 हजार हो गई. मोदी सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमें वायरस (Corona) के साथ जीना सीखना होगा और यह एक कठिन लड़ाई है, हमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में कहा, हमें वायरस के साथ जीना सीखना होगा. हमें इन सामाजिक दूरी नियमों को लागू करने के लिए कुछ व्यवहार परिवर्तन लाने की आवश्यकता है ।

पिछले कुछ दिनों में कोरोना मामलों में अचानक उछाल आने और प्रतिदिन 3000 मामले पार करने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह प्रतिक्रिया आई है.अग्रवाल ने कहा, पिछले 24 घंटों में करीब 3,500 नए मामले सामने आए और शुक्रवार को कुल 103 मौतें हुईं ।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 16,540 कोरोना रोगी जो कि कुल मामलों का लगभग 29.36 प्रतिशत है, अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि पिछले 24 घंटों में 1,273 लोग ठीक हुए हैं. भारत में कुल मामलों की कुल संख्या 56,342 है. इसमें से 37,916 सक्रिय मामले हैं जबकि 1,886 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, 216 जिलों में, किसी भी पॉजिटिव मामले का पता नहीं चला है ।

पंचायत तंत्र – दिल्ली l दिल्ली में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब लक्ष्मी नगर के कैट्स एम्बुलेंस सेवा 102 के 45 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 80 कर्मचारियों का टेस्ट हुआ था। यह बेहद लापरवाही का मामला है, क्योंकि कैट्स एंबुलेंस के जरिए मरीजों का अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। कुछ कैट्स ऑफिसर का परिवार भी चपेट में आ गया है।
गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद 6 हजार तक पहुंचने वाली है। पिछले 24 घंटों में 448 नए मामले सामने आए है। चौंकाने वाली बात ये है तमाम एहतियात के बावजूद संक्रमण का चक्र टूटे नहीं टूट रहा। हैरानी होगी कि दिल्ली में सिर्फ 6 दिन के अंदर 2000 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

नई दिल्ली। भारत में विदेशी नागरिकों सहित कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या शनिवार (2 मई) को बढ़कर 37,776 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जारी आंकड़ों में कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के चलते 1223 मौतें हुई हैं और वर्तमान में कुल 26,535 व्यक्ति महामारी से संक्रमित हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2411 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 71 लोगों को इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 692 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 10018 (1 माइग्रेटेड) पर पहुंच गई है।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार (2 मई) शाम 5 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोविड-19 से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक 485 मौतें हुई हैं, जबकि मध्यप्रदेश में 145 लोगों को इस वायरस ने लील लिया है। वहीं, गुजरात में संक्रमण के चलते 236 और दिल्ली में 61 लोगों की जान गई है।
कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले 11506 महाराष्ट्र से ही आए हैं। इसके बाद 4721 मामलों के साथ गुजरात दूसरे, जबकि 3738 मामलों के साथ दिल्ली तीसरे और 2719 केस के साथ मध्यप्रदेश चौथे स्थान पर है। राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान 82 नए मामले सामने आए हैं और इनका आंकड़ा बढ़कर 2666 हो गया। राज्य में इस दौरान चार और मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 62 हो गई हैं। राज्य में 1116 मरीज ठीक हुए हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 47 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2455 हो गई है तथा मृतकों की संख्या एक बढ़कर 43 हो गई है। राज्य में अभी तक 656 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
 

पंचायत तंत्र  – रायपुर, 2 मई 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर उनसे छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों की वापसी के लिए देश के विभिन्न शहरों से 28 ट्रेनों के संचालन का अनुरोध किया है। श्री बघेल ने भारत सरकार द्वारा फंसे हुए मजदूरों की उनके घर तक वापसी के लिए ट्रेनों के संचालन के निर्णय का स्वागत करते हुए मानवीय आधार पर रेल्वे  द्वारा ट्रेनों के संचालन की निःशुल्क व्यवस्था करने और ट्रेनों के संचालन के लिए जल्द से जल्द तारीख और समय तय करने का आग्रह किया है।  
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि देश भर में पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा भी कोविड-19 का बहादुरी से मुकाबला किया जा रहा है। हमने अपने राज्य में इस महामारी के संक्रमण को रोकने में काफी हद तक सफलता पायी है। इस समय छत्तीसगढ़ के बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं। हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचना के अनुसार लगभग 1.17 लाख से भी अधिक प्रवासी कामगार देश के 21 राज्यों और 4 केन्द्र शासित प्रदेशों में फंसे होने की जानकारी है। परिवहन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद संख्या बढ़ सकती है। यदि प्रवासी श्रमिकों के अलावा अन्य लोगों जैसे छात्र, पर्यटक आदि को जोड़ते हैं तो यह संख्या बहुत बड़ी होगी। 
श्री बघेल ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा फंसे हुए मजदूरों की उनके घर तक वापसी के लिए ट्रेनों के संचालन के निर्णय का स्वागत करता हूं। इस संदर्भ में आपके संज्ञान में लाना चाहूंगा कि हमारे प्रशासनिक तंत्र को विभिन्न राज्यों के साथ समन्वय स्थापित करने और फंसे हुए लोगों और विशेष रूप से फंसे हुए श्रमिकों के सुरक्षित आवागमन के लिए योजना बनाने के लिए निर्देशित किया है। देश भर में फंसे हुए लोगों के लिए जो ट्रेने विशेष रूप से संचालित की जा रही हैं, उसे फंसे हुए मजदूरों और व्यापक लाॅकडाउन से प्रभावित लोगों को बिना किसी परेशानी के आगे की यात्रा के लिए निःशुल्क संचालित की जानी चाहिए। रेल्वे बोर्ड के द्वारा एक मई को जारी पत्र के अनुसार स्लीपर मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेन के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है, जो कि उचित नहीं है क्यांेकि सभी प्रवासी श्रमिक लाॅकडाउन के कारण फंसे हुए हैं और पीड़ित हैं। मानवीय आधार पर रेल्वेे द्वारा निःशुल्क व्यवस्था की जानी चाहिए। इस संबंध में आपसे अनुरोध करता हूं कि प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों एवं नागरिकों की वापसी हेतु पर्याप्त संख्या में ट्रेनों का संचालन करने का कष्ट करें। 
श्री बघेल ने जम्मू से रायपुर-बिलासपुर 7 ट्रेनें, लखनऊ से रायपुर-बिलासपुर 3 ट्रेनें, कानपुर से रायपुर-बिलासपुर 2 ट्रेनें, चेन्नई से रायपुर-बिलासपुर 1 ट्रेन, बंगलौर से रायपुर-बिलासपुर 1 ट्रेन, पुणे से रायपुर-बिलासपुर 2 ट्रेनें, इलाहाबाद से बिलासपुर 1 ट्रेन, दिल्ली से रायपुर-बिलासपुर 3 ट्रेनें, हैदराबाद-सिकंदराबाद से रायपुर-बिलासपुर 3 ट्रेनें, विशाखापट्नम से रायपुर 1 ट्रेन, सूरत-अहमदाबाद से रायपुर 1 ट्रेन, कोलकाता से रायपुर 1 ट्रेन, जयपुर से रायपुर 1 ट्रेन, पटना से दुर्ग 1 ट्रेन के संचालन का आग्रह किया है।

पंचायत तंत्र –  नई दिल्ली l सरकार के अंदरखाने से खबर आ रही है कि ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) की हुई बैठक में लॉक डाउन का दूसरा फेज 3 मई को खत्म होने के बाद भी रेल और हवाई सेवाएं नहीं शुरू करने की सिफारिश की गई है | शनिवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी कहा था कि अभी निजी विमानन कंपनियां हवाई यात्रा के टिकट न बेचें. उनका ये बयान तब आया था जब कुछ विमानन कंपनियों द्वारा 4 मई के आगे के फ्लाइट टिकट की बुकिंग शुरू कर दी गई थी l

इस बैठक से साफ़ हुआ है कि 3 मई से रेल और हवाई यात्रा शुरू होने के आसार नहीं है | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में कोविड-19 के लिए बनी GOM की पांचवी बैठक में इन विषयों पर रिपोर्ट तैयार करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भेजी गई है | सूत्रों के मुताबिक इसमें कहा गया है कि रेल और हवाई सेवाएं 3 मई के बाद शुरू नहीं होंगी | ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में कहा गया है कि इस बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय की राय और पीएम मोदी द्वारा हालात के आकलन के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा l

पंचायत तंत्र – नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर राहत की खबर है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है, जिससे पिछले 24 घंटे में 447 केस और 22 मौतें दर्ज की गई हैं। नए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12380 हो गई है। वहीं, इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 414 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कुल 12380 मामलों में से 10477 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 1488 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस से सर्वाधिक 187 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 3398 हो गई है। 

 पंचायत तंत्र –  नई दिल्ली l देशभर में जारी कोरोना कहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशव्यापी लॉकडाउन के 21वें दिन यानी आज मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश पूरी मजबूती के साथ कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है। जिस तरह से देशवासियों ने त्याग और तपस्या का परिचय दिया है, वह कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अहम है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसकी अवधि मंगलवार यानी आज खत्म हो रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना जिस तेजी से फैल रहा है उसने दुनियाभर में सरकारों और हेल्थ एक्सपर्टों को और ज्यादा सतर्क कर दिया है। भारत में कोरोना के खिलाफ लड़ाई अब आगे कैसे बढ़े, हम विजयी कैसे हों, हमारा नुकसान कैसे हो, लोगों की दिक्कतें कैसे कम हो, इन बातों को लेकर राज्यों के सात मैंने निरंतर चर्चाएं की हैं। सबका यही सुझाव यही आता है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। कई राज्यों ने पहले ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं। 
– देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि नमस्ते मेरे प्यारे देशवासियों, कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई काफी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। आप सभी देशवासियों की तपस्या, आपके त्याग की वजह से भारत अब तक कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है। आप लोगों ने कष्ट सहकर भी अपने देश को बचाया है। हमारे इस भारतवर्ष को बचाया है। मैं जानता हूं आपको कितनी दिक्कतें आई हैं। किसी को खाने की परेशानी, किसी को आने-जाने की परेशानी, तो कोई घर-परिवार से दूर है, लेकिन आप देश की खातिर एक अनुशासित सिपाही की तरह अपने कर्तव्य निभा रहे हैं। मैं आप सबको आदरपूर्वक नमन करता हूं। 
पीएम मोदी ने कहा कि साथियों, आज पूरे विश्व में कोरोना की जो स्थिति है, हम सब उससे परिचित हैं। अन्य देशों के मुकाबले भारत ने कैसे अपने यहां संक्रमण को रोकने के प्रयास किए, आप इसके सहभागी भी रहे हैं और साक्षी भी। जब हमारे यहां कोरोना का एक भी केस नहीं था, उससे पहले ही भारत ने कोरोना प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी थी। कोरोना के मरीज 100 तक पहुंचे, उससे पहले विदेश से आए हर यात्रियों के लिए भारत ने 14 दिनों का आइसोलेशन शुरू कर दिया था। मॉल, जिम आदि को बंद कर दिया गया। 
 उन्होंने कहा कि जब हमारे यहां कोरोना के 550 केस थे, तभी भारत ने 21 दिन के संपूर्ण भारत के लॉकडाउन का एक अहम और बड़ा कदम उठा लिया। हमने समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया, बल्कि जैसे ही दिखी उसी समय उसे रोकने का प्रयास किया। 
पीएम मोदी ने हा कि वैसे यह ऐसा संकट है, जिसमें किसी भी देश के साथ उचित नहीं है। मगर फिर भी कुछ सच्चाइयों को नकार नहीं सकते। ये भी एक सच्चाई है कि दुनिया के सामर्थ्यवान देशों की तुलना करें तो भारत आज बहुत ही संभली हुई स्थिति में है। महीना-डेढ़ महीना पहले कई देश कोरोना संक्रमण के मामले में एक तरह से भारत के बराबर खड़े थे। आज उन देशों में भारत की तुलना में कोरोना के केस 25 से 30 गुना बढ़ गए हैं। उन देशों में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। भारत ने सही अप्रोच नहीं दिखाया होता और सही फैसले नहीं लिए होते तो आज भारत की स्थिति क्या होती, इसकी कल्पना करते ही रोएं खड़े हो जाते हैं। मगर बीते दिनों के अनुभवों से यह साफ है कि हमने जो रास्ता चुना है, आज की स्थिति में वही हमारे लिए सही है। 
उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का लाभ देश को मिला है। सिर्फ आर्थिक दृष्टि से देखें तो यह महंगा जरूर लगता है, मगर भारतवासी की जिंदगी के आगे इसकी कोई तुलना नहीं हो सकती। सीमित संसाधनों के बीच भारत जिस मार्ग पर चला है, उस मार्ग की चर्चा आज दुनियाभर में हो रही है। 
सरकारी कामकाज शुरू होने की उम्मीद : सरकारी विभागों में शीर्ष स्तर पर शुरू हो चुके कामकाज को इसी दिशा में उठाया कदम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, आवश्यक सेवाएं और कृषि संबंधी गतिविधियां अभी लॉकडाउन के दायरे में नहीं हैं। इन सेवाओं में कुछ और कार्य शामिल हो सकते हैं। साथ ही कई सरकारी सेवाएं ऑनलाइन शुरू की जा सकती हैं।
केंद्रीय मंत्री दफ्तर पहुंचे: अब तक लॉकडाउन के कारण घर से काम कर रहे केंद्रीय मंत्रियों और अफसर सोमवार से दफ्तर पहुंचने लगे हैं। इनमें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, रसायन व उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, खेल मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई नाम शामिल हैं।
कौन-कौन राज्य कर चुके हैं लॉकडाउन का ऐलान : पंजाब, ओडिशा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना व पश्चिम बंगाल कोरोना लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लागू कर चुके हैं। इसके अलावा आठ राज्यों में इसके लिए पूरी तैयारी चल रही है।
देश में कोरोना की स्थिति
भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला लगातार बढ़ रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में 1211 मामले सामने आने के बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10363 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 31 लोगों की मौत हुई है, जिससे कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 339 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कुल 10363 मामलों में से 8988 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 1035 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस से सर्वाधिक 160 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 2711 हो गई है।
किन्हें मिल सकती है रियायतें:
 -उद्योग जहां सामाजिक दूरी बनाकर काम करने, कार्मिकों के लिए परिवहन या आवासीय सुविधा है, उन्हें संचालन की मंजूरी के आसार।
-ई-कॉमर्स ई-कॉमर्स के जरिये आपूर्ति के अलावा जरूरी सेवाओं में अस्पताल सेवाएं,स्टेशनरी, गारमेंट, इलेक्ट्रिकल आदि दुकानें शामिल होंगी।
 -आबकारी कई राज्यों ने आबकारी सेवा को भी लॉकडाउन से बाहर रखने की मांग रखी है। इस पर कोई ऐलान हो सकता है।
 -परिवहन रेल, विमान व बस सेवा तुरंत शुरू होने के आसार नहीं। बाद में कुछ रूटपर ट्रेन सेवा संभव। जहां संक्रमण नहीं वहां बसें चलेंगी।

पंचायत तंत्र  – रायपुर l 04 अप्रैल 2020/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री रामविलास पासवान को पत्र लिखकर कहा है कि वर्तमान में फैली महामारी नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संदर्भ में देश के अन्य राज्यों में पीडीएस के लिए चावल की आवश्यकता की पूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ शासन सहयोग हेतु इच्छुक है। उन्होंने इसके लिए खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में भारतीय खाद्य निगम चावल उपार्जन की मात्रा 24 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 31.11 लाख मीट्रिक टन की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है। 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष  2019-20 में 18.20 लाख किसानों से समर्थन मूल्य पर कुल 83.67 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। प्रदेश में धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग चावल जमा करने का कार्य राज्य शासन एवं भारत सरकार खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के मध्य हुए एमओयू के अनुसार किया जाता है। राज्य शासन एवं भारत सरकार खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के एमओयू की कंडिका 18 में समस्त सरप्लस चावल भारतीय खाद्य निगम द्वारा उपार्जन किए जाने का प्रावधान है। 
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग भारत सरकार द्वारा 19 दिसम्बर 2019 को भेजे पत्र में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में भारतीय खाद्य निगम में केन्द्रीय पूल अंतर्गत 24 लाख टन उसना चावल उपार्जन की अनुमति प्रदान की गई है। प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में कुल खरीदी 83.67 लाख मीट्रिक टन धान से निर्मित होने वाले चावल 56.51 लाख मीट्रिक टन में से राज्य के द्वारा पीडीएस की आवश्यकता हेतु 25.40 लाख मीट्रिक टन चावल उपार्जन किया जाएगा। (सेंट्रल पूल 15.48 लाख मीट्रिक टनए स्टेट पूल 9.92 लाख मीट्रिक टन) एवं शेष 31.11 लाख मीट्रिक टन चावल सरप्लस होगा। इसमें से भारत सरकार द्वारा भारतीय खाद्य निगम में 24 लाख मीट्रिक टन चावल उपार्जन की अनुमति दिए जाने से कुल उपार्जित धान में से 73.20 लाख मीट्रिक टन धान का ही निराकरण संभव हो सकेगा एवं लगभग 10.47 लाख मीट्रिक टन धान (अनुपातिक चावल 7.11 लाख मीट्रिक टन ) अनिराकृत स्थिति में रहेगा। राज्य शासन द्वारा पूर्व में भी 25 फरवरी 2020 को भेजे गए अर्द्ध शासकीय पत्र के माध्यम से भारतीय खाद्य निगम में चावल की उपार्जन की मात्रा बढ़ाकर 31 लाख टन किए जाने का अनुरोध किया गया था। 
वर्तमान में फैली महामारी नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संदर्भ में देश में अन्य राज्यों में पीडीएस के लिए चावल की आवश्यकता की पूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ शासन सहयोग हेतु इच्छुक है, इसके लिए खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में भारतीय खाद्य निगम में चावल उपार्जन की मात्रा 24 लाख टन से बढ़ाकर 31.11 लाख टन किए जाने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध है।

पंचायात तंत्र – हेल्थ डेस्क । देश मे आज कोरोना के बेहद कम संख्या में पॉजिटिव केश सामने आए है जबकि विश्व मे मरने वाले कि संख्या 27300 है ,कोविद19इंडिया डॉट ओआरजी के माध्यम से यह खबर आई है जबकि भारत मे मरने वालो की संख्या 20 बताई गयी है

भारत ने पहली बार देखा,कोरोना वायरस

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के शोधकर्ताओं ने भारत में कोरोनावायरस की पहली तस्वीरें साझा की हैं। वैज्ञानिकों ने ट्रांसमिशन इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप इमेजिंग के जरिए नए कोरोना वायरस की तस्वीरें कैद की हैं। देश में कोरोना वायरस का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। ये तस्वीरें उसी की हैं। दरअसल, महिला को वुहान से भारत आने के बाद कोरोना का पता चला था।

इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च मेंं प्रकाशित शोध के मुताबिक, चीनी महिला के गले के सैम्पल को इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप से देखने के बाद तस्वीर सामने आई है। नए कोरोनावायरस (Sars-Cov-2) की तस्वीर मेर्स और सार्स से काफी मिलती जुलती है। कोरोनावायरस के चारों ओर एक ताजनुमा (क्राउन) संरचना है, जिसके कारण इसे कोरोना नाम दिया गया है। लैटिन में क्राउन का मतलब कोरोना होता है।

कोरोना जानवरों से इंसान में कैसे पहुंचा, पता चलेगा

आईसीएमआर के पूर्व डायरेक्टर जनरल डॉ. निर्मल गांगुली के मुताबिक, ये तस्वीरें काफी जटिल हैं, जो आनुवांशिक तौर पर कोरोनावायरस की उत्पत्ति और इसके विकास से जुड़ी कई अहम बातें समझने में मदद करेंगी। तस्वीरों के अध्ययन के बाद यह पता लगाया जा सकेगा कि यह वायरस जानवरों से इंसान में कैसे पहुंचा। रिसर्च के परिणाम वायरस के खिलाफ वैक्सीन और दवा तैयार करने में अहम रोल अदा करेंगे।

कोरोना के एक कण का आकार 75 नैनोमीटर

पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में केरल से आए कोरोना के सैम्पल की जीन सीक्वेंसिंग हो चुकी है। यह जीन सीक्वेंसिंग चीन के वुहान में फैले कोरोनावायरस से 99.98% तक मिलती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के डिप्टी डायरेक्टर डॉ अतानु बसु के मुताबिक, कोरोनावायरस का एक कण सुरक्षित रख लिया गया है। इसके एक कण का आकार 75 नैनोमीटर है।

 पंचायत तंत्र- मुंबई। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल तक 21 दिनों का लॉक डाउन घोषित किया है। अब केंद्र सरकार ने विभिन्न राज्यों के लिए बतौर प्रभारी तय किए गए केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी-अपनी कमान संभाल ली है।
सभी मंत्री प्रभार वाले राज्यों के जिला कलेक्टर के सीधे संपर्क में हैं। सभी कलेक्टर से कहा गया है कि वे हर गांव, टोला तक जाकर लोगों की स्थिति की जानकारी लें। उनको जागरूक करें और लॉकडाउन की स्थिति सुनिश्चित करें।
वहीं, सरकारी सूत्रों के अनुसार, लॉकडाउन अवधि और बढ़ाई जा सकती है। एक हफ्ते में संक्रमण प्रभावित मरीजों की संख्या को देखते हुए इस बारे में फैसला किया जाएगा।