Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जल जीवन मिशन ने बदली ग्रामीणों की दिनचर्या, हैंडपंप की कतारों और पानी ढोने की मशक्कत से राहत

October 27, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, मंत्रालय में बैठकों के बाद नियुक्ति पत्र वितरण और सम्मान समारोह में होंगे शामिल

October 27, 2026

सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक आज, धान खरीदी और कर्मचारियों की मांगों पर बड़ा फैसला संभव!

October 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, October 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » जनदर्शन में कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति ने सुनी आमजन की समस्याएं
छत्तीसगढ़

जनदर्शन में कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति ने सुनी आमजन की समस्याएं

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-कवर्धा। कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति ने कलेक्टर सभागार में आयोजित जनदर्शन में वनांचल क्षेत्र से पहुंचे बैगा आदिवासी सहित आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं मांगों की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा निराकरण की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
लता साहू कहती हैं विष्णु भइया के सहयोग से पलायन की मजबूरी छूटी, आज लखपति दीदी के रूप में बनी नई पहचान
बिहान से जुड़कर बदली जिंदगी, डीपीआरसी में कैंटीन संचालन से सालाना 2 से 2.50 लाख की आय
कवर्धा, 01 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका के स्थायी साधनों से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर कबीरधाम जिले के ग्राम सेमो निवासी श्रीमती लता साहू के जीवन में दिखाई देता है। कभी परिवार के भरण-पोषण के लिए पति के साथ दूसरे शहरों में मजदूरी करने वाली लता आज अपने ही क्षेत्र में स्वरोजगार से जुड़कर लखपति दीदी के रूप में अपनी नई पहचान बना चुकी हैं।
लता साहू बिहान योजना से जुड़कर जय मां संतोषी स्व-सहायता समूह की सदस्य बनीं और वर्तमान में समूह की सचिव हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आजीविका के नए अवसर मिले। पति के सहयोग से उन्होंने कैंटीन का कार्य शुरू किया और वर्तमान में कबीरधाम जिले के डीपीआरसी में कैंटीन का संचालन कर रही हैं। इसके साथ ही विवाह, छठी एवं अन्य सामाजिक आयोजनों में भोजन बनाने का कार्य भी करती हैं। इन गतिविधियों से उन्हें सालाना लगभग 2 लाख से 2.50 लाख तक की आय प्राप्त हो रही है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और अब उन्हें रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ता। उनकी तीनों बेटियां पढ़ाई कर रही हैं और लता उन्हें अच्छी शिक्षा देकर डॉक्टर बनाने का सपना देख रही हैं।
लता साहू अपने संघर्ष को याद करते हुए कहती हैं कि पहले परिवार चलाने के लिए गांव छोड़कर बाहर मजदूरी करने जाना पड़ता था। वह समय बहुत कठिन था। आज अपने ही क्षेत्र में रहकर काम कर रही हूं। कैंटीन मेरे लिए रोजगार के साथ लोगों को कम कीमत में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने का माध्यम भी है। आज मैं अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर पा रही हूं और अपनी बेटियों के भविष्य के लिए बेहतर सोच पा रही हूं।
आज लता की मेहनत और आत्मनिर्भरता ने उन्हें परिवार के साथ-साथ समाज में भी सम्मान दिलाया है। उनकी सास भी उनकी सफलता पर गर्व करते हुए कहती हैं-“मोर किस्मत अच्छा हवय, जेन मोला लता जइसने बहू मिले हे।” अपनी सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं और मिले अवसरों को देते हुए लता कहती हैं “विष्णु भइया के योजना और सहयोग से आज मैं लखपति दीदी बनी हूं। पहले रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता था, आज अपने क्षेत्र में रहकर काम कर रही हूं। मेरे परिवार को मुझ पर गर्व है। मैं अपने विष्णु भइया को दिल से धन्यवाद देती हूं।”
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बिहान योजना के माध्यम से स्व-सहायता समूहों को मजबूत कर महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसका परिणाम है कि ग्रामीण महिलाएं अब केवल परिवार तक सीमित न रहकर आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं और अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ समाज में सम्मानजनक पहचान बना रही हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कपड़े की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक!

October 27, 2026

बालिका@Work कार्यक्रम: सुकमा के 30 स्कूली बच्चों ने समझी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

October 26, 2026

सेवा सेतु केंद्र से प्रमिला कोसले को मिली राहत, कम समय में बना विवाह प्रमाण पत्र; आधार कार्ड में नाम सुधारना हुआ आसान

October 26, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जल जीवन मिशन ने बदली ग्रामीणों की दिनचर्या, हैंडपंप की कतारों और पानी ढोने की मशक्कत से राहत
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, मंत्रालय में बैठकों के बाद नियुक्ति पत्र वितरण और सम्मान समारोह में होंगे शामिल
  • सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक आज, धान खरीदी और कर्मचारियों की मांगों पर बड़ा फैसला संभव!
  • कपड़े की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक!
  • छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, 28-29 अक्टूबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.