panchayattantra24.-बलौदाबाजार। शासन की सेवा-सेतु पहल आम नागरिकों के लिए विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल, सुगम एवं सुलभ बनाने में सहायक साबित हो रही है। इसके माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है और उनके कार्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरे हो रहे हैं।
इसी कड़ी में लाभार्थी ईश्वर पोरते ने अपने नाम में परिवर्तन कर ईश्वर सिंह किए जाने के लिए तहसील कार्यालय सिमगा में आवेदन प्रस्तुत किया था। सेवा-सेतु के माध्यम से उनके आवेदन पर आवश्यक कार्यवाही की गई। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ राजपत्र में नाम परिवर्तन का प्रकाशन हुआ और उन्हें राजपत्र की प्रति भी प्राप्त हो गई।
पोरते ने बताया कि सेवा-सेतु के माध्यम से नाम परिवर्तन की प्रक्रिया सरल एवं सुगम तरीके से पूरी हुई। उन्होंने इस सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं तहसील कार्यालय सिमगा के प्रति आभार व्यक्त किया।
सेवा-सेतु के माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाएं सहजता से उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह पहल डिजिटल माध्यम से शासन की सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने और उनके कार्यों को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
