Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान

November 25, 2026

सेवा-सेतु से आसान हुई नाम परिवर्तन की प्रक्रिया, ईश्वर पोरते बने ईश्वर सिंह; राजपत्र की प्रति मिलते ही जताया आभार

November 25, 2026

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से चितालंका के मनोज कुमार का घर हुआ रोशन, दो महीने से बिजली बिल शून्य

November 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
छत्तीसगढ़

ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान

Author AuthorBy Author AuthorNovember 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रतनपुर उपार्जन केंद्र में 32 क्विंटल धान लेकर पहुंचीं ग्राम चोपन की महिला किसान सरिता ने खरीदी व्यवस्था और ऑनलाइन टोकन सुविधा की सराहना की

panchayattantra24.- एमसीबी। जिले में धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह और हर्ष का माहौल है। शासन द्वारा किसानों की उपज के सुव्यवस्थित उपार्जन एवं उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं का सकारात्मक प्रभाव खरीदी केंद्रों में देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एमसीबी जिले के ग्राम चोपन निवासी महिला किसान सरिता अपनी 32 क्विंटल धान की उपज लेकर रतनपुर धान उपार्जन केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने खरीदी व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।
किसानों की सुविधा के लिए शुरू की गई ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान विक्रय प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक हो गई है। अब किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा से किसानों के समय और श्रम की बचत हो रही है तथा वे निर्धारित तिथि पर आसानी से अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्र पहुंच रहे हैं।
उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था, पर्याप्त बारदाने, तौल की सुविधा तथा किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन सुविधाओं के चलते किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिल रही है।
महिला किसान सरिता ने धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था, ऑनलाइन टोकन सुविधा एवं किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी पहल से धान विक्रय प्रक्रिया आसान हुई है और किसानों को काफी सुविधा मिल रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सेवा-सेतु से आसान हुई नाम परिवर्तन की प्रक्रिया, ईश्वर पोरते बने ईश्वर सिंह; राजपत्र की प्रति मिलते ही जताया आभार

November 25, 2026

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से चितालंका के मनोज कुमार का घर हुआ रोशन, दो महीने से बिजली बिल शून्य

November 25, 2026

धान खरीदी केंद्र शिफ्ट करने पर किसानों का फूटा गुस्सा, SDM कार्यालय का किया घेराव…

November 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
  • सेवा-सेतु से आसान हुई नाम परिवर्तन की प्रक्रिया, ईश्वर पोरते बने ईश्वर सिंह; राजपत्र की प्रति मिलते ही जताया आभार
  • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से चितालंका के मनोज कुमार का घर हुआ रोशन, दो महीने से बिजली बिल शून्य
  • घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान
  • छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर चमका चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति और रोमांचक पर्यटन का बनेगा नया केंद्र

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.