Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, दो ऑपरेटरों की सेवा समाप्त करने के निर्देश

October 31, 2026

पटवारियों से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अपील, बोले- सरकार मांगों पर करेगी गंभीरता से विचार

October 31, 2026

सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकना पड़ेगा महंगा, 10 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान; शिकायतकर्ता को मिलेगा 10 हजार का इनाम

October 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 31
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » पटवारियों से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अपील, बोले- सरकार मांगों पर करेगी गंभीरता से विचार
रायपुर

पटवारियों से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अपील, बोले- सरकार मांगों पर करेगी गंभीरता से विचार

Author AuthorBy Author AuthorOctober 31, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेशभर में पीवी ऐप के विरोध में पटवारियों का अनिश्चितकालिन हड़ताल जारी है. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आंदोलन के माध्यम से अपनी बात रखना जरूरी है. कर्मचारी जनता की सेवा के लिए नियुक्त हैं, इसलिए उन्हें जनहित को ध्यान में रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए. सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी. उन्होंने पटवारियों से अपील करते हुए कहा कि वह काम पर लौटें और जनता के हितों को प्राथमिकता दें.
किसानों के नुकसान का होगा सर्वे
चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण बरबाद हुई फसलों के नुकसान से किसानों को उभारने के लिए सरकार सर्वे कराएगी. डिप्टी सीएम साव ने कहा कि जिन किसानों ने नियम और निर्धारित प्रक्रिया के तहत फसल नुकसान की जानकारी दी है, उनका सर्वे कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय पर गंभीर है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है.
कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है : उपमुख्यमंत्री साव
दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन पर डीसीएम साव ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है, उसे जनहित और जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है. देश में अराजकता और अस्थिरता पैदा करना कांग्रेस का एजेंडा बन गया है. डिप्टी सीएम ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस आंदोलन कर रही है, उनका आम जनता से कोई सरोकार नहीं है. कांग्रेस और विपक्षी दलों के प्रति जनता में आक्रोश है, जिसका परिणाम आने वाले समय में दिखाई देगा.
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जनहित, राज्य के विकास और देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव का आयोजन हो रहा है और कांग्रेस यहां मौजूद रहने के बजाय दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस अनावश्यक मुद्दों पर आंदोलन कर रही है, जनता सब देख और समझ रही है.
राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर नहीं, उपमुख्यमंत्री ने कहा- कांग्रेस से प्रमाण लेने की जरूरत नहीं
राज्योत्सव 2026 को लेकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर नहीं होने पर सरकार को घेरा. इस मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री साव ने पलटवार करते हुए कहा कि राज्योत्सव छोड़कर आंदोलन करने जा रहे कांग्रेस के लोग किस मुंह से छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान की बात कर रहे हैं? कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी और छत्तीसगढ़ियावाद के नाम पर प्रदेश को अपमानित करने और लूटना का काम किया है.
उन्होंने नक्सलवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के मान-सम्मान और गौरव के मुद्दे पर कांग्रेस का रवैया जनता जानती है. छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति सरकार के मन में सम्मान और श्रद्धा का भाव है, इसके लिए कांग्रेस से प्रमाण लेने की जरूरत नहीं है.

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

राज्यपाल डेका ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026

कबीरधाम के दिव्यांग तैराकों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 8 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव

October 31, 2026

सेवा सेतु केंद्र से मिली मदद, आवेदन से लेकर प्रमाण-पत्र जारी होने तक मिला मार्गदर्शन

October 31, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • आयुष्मान योजना में लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, दो ऑपरेटरों की सेवा समाप्त करने के निर्देश
  • पटवारियों से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अपील, बोले- सरकार मांगों पर करेगी गंभीरता से विचार
  • सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकना पड़ेगा महंगा, 10 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान; शिकायतकर्ता को मिलेगा 10 हजार का इनाम
  • कुरेली बिजली सब स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर की दर्दनाक मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा; सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर सवाल
  • राज्यपाल डेका ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.