Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

साइलेंट किलर बन रही सिकल सेल बीमारी: बस्तर के हर ब्लॉक में लगेंगे विशेष जांच शिविर, हजारों बच्चों और युवाओं की होगी स्क्रीनिंग

July 31, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

July 31, 2026

बस्तर के समग्र विकास को नई गति देने की पहल: प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ₹10,500 करोड़ की यूरिया परियोजना सहित कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

July 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, July 31
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में चींटियों का आतंक: 3 दिनों से बंद सिजेरियन डिलीवरी, मरीजों को नई तारीख मिलने से बढ़ी परेशानी
दुर्ग

जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में चींटियों का आतंक: 3 दिनों से बंद सिजेरियन डिलीवरी, मरीजों को नई तारीख मिलने से बढ़ी परेशानी

Author AuthorBy Author AuthorJuly 31, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मदर-चाइल्ड यूनिट का ऑपरेशन थिएटर इन दिनों चींटियों के कब्जे में है। ओटी में अब प्रसूताओं को संक्रमण का खतरा बढ़ गया है, जिसके कारण बीते 3 दिनों से सिजेरियन डिलीवरी बंद कर दी गई है। अब सीजेरियन डिलीवरी के लिए प्रसूताओं और अन्य सर्जरी के लिए दूसरे डेट दिये जा रहें हैं, जिसको लेकर लोग परेशान हो रहें हैं।
प्रबंधन के अनुसार, मदर-चाइल्ड यूनिट के ओटी में 23 और 24 जुलाई को ज्यादा चीटियां देखी गई, ओटी के अंदर टूटी हुई टाइल्स और दीवाल की दरारों से चींटियों को आते देखा गया। वहीं समय-समय पर पेस्ट कंट्रोल नहीं कराए जाने की लापरवाही भी सामने आई, जिसके बाद ओटी बंद कर दिया गया।
वहीं अब ओटी बंद करने से हॉस्पिटल में ऑपरेशन थियेटर में होने वाले पहले से तय ऑपरेशन प्रभावित होने लगे हैं, क्योंकि एमसीएच के ओटी में होने वाले ऑपरेशन को पहले टीटी ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया गया था।
वहां कुछ ऑपरेशन भी किए गए, लेकिन बाद में विभागाध्यक्ष डॉ. बीआर साहू ने लिखित रूप से अन्य सर्जरी के लिए संक्रमण का खतरा बताया। इसके बाद सभी सीजेरियन डिलीवरी को मेजर ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट कर दिया गया, जिसमें सिर्फ इमरजेंसी सिजेरियन डिलीवरी ही कराई जा रही हैं।
प्रबंधन के अनुसार, औसतन रोज 4 से 5 सर्जरी हॉस्पिटल में कराई जाती है। वही इन सबके बीच अब ऑपरेशन थिएटर का फ्यूमिगेशन प्रक्रिया पूरी गई है, लेकिन जब तक कल्चर रिपोर्ट में संक्रमण पूरी तरह शून्य नहीं आ जाता, तब तक यह ओटी शुरू नहीं किया जा सकता। जिससे ऑपरेशन थिएटर बैक्टीरिया और वायरस से पूरी तरह मुक्त रहे और मरीजों को किसी तरह का संक्रमण का खतरा न हो।
दुर्ग के सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज का कहना है कि ऑपरेशन थिएटर में चींटियां दिखाई देने के बाद मरीजों की सुरक्षा को सबसे पहले प्राथमिकता दी गई। यदि ऐसी स्थिति में ऑपरेशन जारी रखे जाते, तो यह गंभीर लापरवाही होती। इसलिए समय रहते टीम का गठन किया गया और तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर मरीजों को सुरक्षित तरीके से इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान : बालोद में 2.45 लाख से अधिक महिलाएं लगाएंगी पौधे, पर्यावरण संरक्षण का बनेगा जनआंदोलन

July 28, 2026

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक दिन में 7 नशा तस्कर गिरफ्तार, 2.514 किलो गांजा और 500 नशीली गोलियां जब्त

July 27, 2026

 ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, एक्सप्रेस पकड़ने के चक्कर में फिसला पैर

July 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • साइलेंट किलर बन रही सिकल सेल बीमारी: बस्तर के हर ब्लॉक में लगेंगे विशेष जांच शिविर, हजारों बच्चों और युवाओं की होगी स्क्रीनिंग
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
  • बस्तर के समग्र विकास को नई गति देने की पहल: प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ₹10,500 करोड़ की यूरिया परियोजना सहित कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा
  • PM मोदी को रायपुर में प्रस्तावित ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में शामिल होने का मिला आमंत्रण, मुख्यमंत्री साय ने रखीं बस्तर और विकास परियोजनाओं की बड़ी योजनाएं
  • खजूर कारोबार में बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा, स्टेट जीएसटी की कार्रवाई में 1.30 करोड़ रुपये का कर जमा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.