panchayattantra24.-सूरजपुर। आज कलेक्टर श्रीमती रेना जमील द्वारा जिले में खाद्य विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक ली गई। बैठक में उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न के भंडारण एवं वितरण की स्थिति, राशन कार्डों की ई-केवाईसी तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में राशन कार्डधारियों की ई-केवाईसी की प्रगति की जानकारी लेते हुए वरिष्ठ नागरिकों की आईरिस के माध्यम से ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही मृत व्यक्तियों के नाम राशन कार्ड से हटाने, विवाहित महिलाओं की ई-केवाईसी तथा आधार अपडेशन की कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा गया। आधार अपडेशन के लिए रोस्टर तैयार कर जिले के सभी ग्रामों में अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों से पीडीएस चावल के उठाव, जमा एवं वितरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उसना चावल के उठाव की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रगति की जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि धान खरीदी के लिए किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन सुनिश्चित कराया जाए।
बैठक में कार्यालय कृषि उपज मंडी से मंडी की आय एवं कृषि उपज की आवक की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा किसानों को ऋण वितरण, खाद की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
इसके अलावा बैठक में उचित मूल्य दुकानों एवं खाद्यान्न गोदामों में चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस विभाग को ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा गया, ताकि शासकीय खाद्यान्न की चोरी एवं अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
बैठक में खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ), खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारी, सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं (एआरसीएस) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
