Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में साय सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान खरीदी केंद्र

September 1, 2026

जनदर्शन में कलेक्टर लंगेह ने सुनी आमजनों की समस्याएं, 44 आवेदनों पर त्वरित निराकरण के निर्देश

September 1, 2026

तकनीकी वस्त्र उद्योग में छत्तीसगढ़ तलाशेगा नई संभावनाएं, शिक्षा से बाजार तक बनेगी कार्ययोजना

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 2
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » पिता के निधन के 3 माह पूरे होने से पहले बेटी को मिली अनुकंपा नियुक्ति, जिला पंचायत धमतरी ने दिखाई संवेदनशीलता
छत्तीसगढ़

पिता के निधन के 3 माह पूरे होने से पहले बेटी को मिली अनुकंपा नियुक्ति, जिला पंचायत धमतरी ने दिखाई संवेदनशीलता

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-धमतरी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी सेवा शर्तों एवं शासन के प्रचलित निर्देशों के अनुरूप जिला पंचायत धमतरी ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए स्वर्गीय भूपेन्द्र देवांगन की पुत्री सुश्री गायत्री देवांगन को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। उनके पिता के निधन के तीन माह से भी कम समय में नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें पंचायत सचिव (कर्मी) के पद पर नियुक्ति आदेश सौंपा गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने जिला पंचायत कार्यालय में सुश्री गायत्री देवांगन को नियुक्ति आदेश प्रदान किया।
स्वर्गीय भूपेन्द्र देवांगन जनपद पंचायत नगरी अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनका 04 मई 2026 को हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। सेवा अवधि में उनकी लगभग आठ वर्ष की अवधि शेष थी। उनके आकस्मिक निधन से परिवार के सामने उत्पन्न आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए शासन के प्रावधानों के तहत उनकी पुत्री सुश्री गायत्री देवांगन को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।
सुश्री गायत्री देवांगन को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर अस्थायी रूप से जनपद पंचायत नगरी में पदस्थ किया गया है। नियुक्ति के बाद उन्हें दो माह की उन्मुखीकरण अवधि में जनपद पंचायत नगरी में कार्य करने का अवसर दिया गया है। इस दौरान वे पंचायत सचिव के दायित्वों, पंचायतों के प्रशासनिक कार्यों तथा शासन की विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की कार्यप्रणाली से परिचित होंगी। उन्मुखीकरण अवधि पूर्ण होने के बाद संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा रिक्त ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव के आधार पर उनकी पदस्थापना की जाएगी।
नियुक्ति शासन द्वारा निर्धारित सेवा शर्तों एवं नियमों के अधीन होगी। परिवीक्षा अवधि के दौरान उनके कार्य, व्यवहार एवं आचरण का नियमित मूल्यांकन किया जाएगा। नियुक्ति आदेश के अनुसार सुश्री देवांगन को पांच दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में नियुक्ति आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत के जिला लेखाधिकारी चंदन टंडन एवं उपसंचालक पंचायत नकुल प्रसाद वर्मा उपस्थित थे।
अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से परिवार के एक सदस्य को रोजगार का अवसर प्रदान कर उसे आर्थिक संबल उपलब्ध कराना शासन की संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सुश्री गायत्री देवांगन को उनके पिता की शासकीय सेवा के दायित्वों से जुड़े परिवार को उपलब्ध इस अवसर से भविष्य में अपने परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने में सहयोग मिलेगा।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

’शोभित को थी चलने फिरने की समस्या, सीएम हेल्पलाइन नंबर से त्वरित मिला बैटरी चलित ट्राइसाइकिल’

September 1, 2026

जनदर्शन में कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति ने सुनी आमजन की समस्याएं

September 1, 2026

तीन एकड़ जमीन से 40 लाख का कृषि उद्यम, जानकी बाई ने रचा आत्मनिर्भरता का नया मॉडल

September 1, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में साय सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान खरीदी केंद्र
  • जनदर्शन में कलेक्टर लंगेह ने सुनी आमजनों की समस्याएं, 44 आवेदनों पर त्वरित निराकरण के निर्देश
  • तकनीकी वस्त्र उद्योग में छत्तीसगढ़ तलाशेगा नई संभावनाएं, शिक्षा से बाजार तक बनेगी कार्ययोजना
  • जांजगीर-नैला में स्वच्छता व्यवस्था की कलेक्टर ने परखी हकीकत, मणिकंचन केंद्र में गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण पर जोर
  • कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने आगामी पर्वों की तैयारियों का लिया जायजा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.