panchayattantra24.-गरियाबंद। गरियाबंद में जल-जंगल जमीन बचाओ संघर्ष समिति की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया।कोकड़ी ग्राम में आयोजित इस महा ग्रामसभा में शामिल गरियाबंद और धमतरी जिले के उदंती सीता नदी अभयारण्य क्षेत्र इलाके में आने वाले 128 गांव के लोग शामिल हुए, जिन्होंने विस्थापन का खुल कर विरोध किया।
महा ग्रामसभा में बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव,सिहावा विधायक अंबिका मरकाम के अलावा समाज के कई निर्वाचित जनप्रतिनिधि और सामाजिक पदाधिकारी की उपस्थिति प्रमुखता से रही। सभा में विस्थापन नीति को अवगत कराए बगैर जबरिया विस्थापन का आरोप लगाया गया। वही अभयारण्य क्षेत्र के ग्रामों में अपेक्षित विकास का अभाव से नाराजगी दिखी, शाम को आवाजाही पर प्रतिबंध का भी विरोध जताया गया।
महासभा में इन मुद्दों पर गहन चर्चा कर 60 दिवस के भीतर शासन द्वारा समाधान कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। इतना ही नहीं पारित प्रस्ताव को संसद, विधानसभा और जिला पंचायत पटल पर रख अनुपालन कराने का निर्णय लिया गया। इसके साथ चेतावनी दी गई कि इस दिशा में कदम नहीं उठाए जाने पर इसे अनुसूचित क्षेत्र में पेशा एक्ट का उल्लंघन मानते हुए आने वाले दिनों में सर्वव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
