Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बस्तर दशहरा में अनोखी बेल पूजा: जोड़ी बेल फल से मां दंतेश्वरी और मां माणिकेश्वरी को दिया जाता है निमंत्रण

October 18, 2026

छत्तीसगढ़ को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी की नई सौगात, 20 अक्टूबर को CM साय करेंगे दो रेल लाइनों का उद्घाटन

October 18, 2026

बस्तर दशहरा के लिए दंतेवाड़ा से रवाना हुईं मां दंतेश्वरी की डोली और राजछत्र, हजारों श्रद्धालुओं ने दी भावभीनी विदाई

October 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, October 18
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » कवर्धा में धान खरीदी के हिसाब में 17.63 करोड़ रुपये का अंतर, उपार्जन से संग्रहण केंद्रों तक हजारों टन धान की कमी
छत्तीसगढ़

कवर्धा में धान खरीदी के हिसाब में 17.63 करोड़ रुपये का अंतर, उपार्जन से संग्रहण केंद्रों तक हजारों टन धान की कमी

Author AuthorBy Author AuthorOctober 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

पिछले वर्ष करीब सात करोड़ रुपए के धान को चूहों द्वारा नुकसान पहुंचने के आरोप सामने आए थे। अब एक बार फिर बड़े पैमाने पर धान की कमी सामने आने के बाद व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

panchayattantra24.-कवर्धा। एक तरफ जहां नए सीजन की धान खरीदी की तैयारी चल रही है, वहीं बीते सीजन में की गई धान खरीदी का ही हिसाब गड़बड़ाया हुआ है. जिले में धान खरीदी सीजन 2025-26 के आंकड़ों में उपार्जन केंद्रों से लेकर संग्रहण केंद्रों तक धान के उठाव और मिलान में हजारों मीट्रिक टन की कमी सामने आई है।
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, उपार्जन केंद्रों में करीब 11 करोड़ 93 लाख रुपये और संग्रहण केंद्रों में लगभग 5 करोड़ 70 लाख रुपये मूल्य के धान का अंतर सामने आया है। दोनों को जोड़ें तो यह आंकड़ा 17 करोड़ 63 लाख रुपये से अधिक पहुंचता है। सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में धान कहां गया? क्या यह महज सूखत है या फिर कहीं गड़बड़ी भी हुई है? खास बात यह है कि आठ समितियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद धान की कमी की भरपाई अब तक नहीं हो पाई है।
कवर्धा जिले में धान खरीदी सीजन 2025-26 के दौरान 108 उपार्जन केंद्रों में कुल 6 लाख 37 हजार 235 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। लेकिन खरीदी के बाद जब धान के उठाव और उपलब्ध स्टॉक का मिलान हुआ, तो आंकड़ों में बड़ा अंतर सामने आया। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, 6 लाख 33 हजार 392 मीट्रिक टन धान का ही मिलान हो पाया। इस तरह करीब 3 हजार 848 मीट्रिक टन धान की कमी दर्ज की गई।
बताया जा रहा है कि जिले के 52 उपार्जन केंद्रों में धान की कमी सामने आई, जबकि शेष 56 केंद्रों में कमी शून्य दर्ज की गई। इस मामले में खाद्य विभाग और विपणन विभाग ने समितियों पर सख्ती बरती। आठ समितियों के खिलाफ थानों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई। इसके बावजूद कमी की पूरी भरपाई नहीं हो सकी है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई के बाद भी नुकसान की वसूली आखिर कब होगी?
धान की कमी का मामला सिर्फ उपार्जन केंद्रों तक सीमित नहीं है। जिले के बाजार चारभाठा और बघर्रा स्थित दोनों संग्रहण केंद्र भी सवालों के घेरे में हैं। जानकारी के मुताबिक, इस सीजन में उपार्जन केंद्रों से उठाव के बाद यहां करीब 6 लाख 20 हजार क्विंटल धान संग्रहित किया गया था। अंतिम उठाव और स्टॉक मिलान के दौरान करीब 18 हजार 400 क्विंटल धान की कमी सामने आई। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ 70 लाख रुपये बताई जा रही है।
समितियों को मिलने वाले कमीशन से होगी कटौती
कबीरधाम जिला विपणन अधिकारी किशोर चंद्रा ने बताया कि धान की जो कमी पाई गई है, उसकी भरपाई संबंधित समितियों को मिलने वाले कमीशन से कटौती करके की जाएगी। इसके लिए खाद्य विभाग लगातार कार्यवाही कर रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बस्तर दशहरा के लिए दंतेवाड़ा से रवाना हुईं मां दंतेश्वरी की डोली और राजछत्र, हजारों श्रद्धालुओं ने दी भावभीनी विदाई

October 18, 2026

उदंती-सीतानदी अभयारण्य के 128 गांवों ने विस्थापन के खिलाफ खोला मोर्चा, महापंचायत में उठी जल-जंगल-जमीन बचाने की आवाज

October 18, 2026

धमतरी की श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा कारोबार, अब 21 अक्टूबर को होगी खरीदी-बिक्री

October 18, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बस्तर दशहरा में अनोखी बेल पूजा: जोड़ी बेल फल से मां दंतेश्वरी और मां माणिकेश्वरी को दिया जाता है निमंत्रण
  • छत्तीसगढ़ को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी की नई सौगात, 20 अक्टूबर को CM साय करेंगे दो रेल लाइनों का उद्घाटन
  • बस्तर दशहरा के लिए दंतेवाड़ा से रवाना हुईं मां दंतेश्वरी की डोली और राजछत्र, हजारों श्रद्धालुओं ने दी भावभीनी विदाई
  • मासूम की पीठ में दागी सिगरेट, बेरहमी से पीटा : सौतेला पिता और मां गिरफ्तार, बाल आयोग अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल
  • फसलों को कीट और रोगों से बचाने कृषि विभाग की पहल, वैज्ञानिक सलाह से नुकसान रोकने पर जोर

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.