Author: admin

 
panchayattantra24.-रायपुर। नारायणपुर में नक्सल के दो सेंट्रल कमेटी (CC) मेंबर को ढेर करने में सुरक्षाबलों ने कामयाबी पाई है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस पर कहा कि लगातार मिल रही सफलताओं के बीच सुरक्षा बलों ने वरिष्ठ नक्सली कैडरों को मार गिराया गया है. नक्सलियों के वरिष्ठ नेतृत्व का खात्मा हो रहा है, उनका संगठन कमजोर पड़ रहा है. वर्ष 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद का सफाया कर दिया जाएगा. 
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नक्सलियों से बातचीत को लेकर विजय शर्मा की मानसिक स्थिति को अस्थिर बताए जाने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी मानसिकता स्थिर है कि बस्तर में विकास पहुंचे. इसके साथ ही सवाल किया कि ये (कांग्रेस) नक्सलवाद का खात्मा क्यों नहीं चाहते हैं. दरअसल, बड़ी संख्या में नक्सली समाज की मुख्यधारा में आना चाहते हैं. वहीं 51 महतारी सदन के लोकार्पण को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि बड़े समय से माता-बहनों की मांग थी. 29 लाख महिलाएं स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं. सभी के लिए रहने की बेहतर व्यवस्था होगी. स्व-सहायता समूह द्वारा महिलाओं का एक खास कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ भी शुरू हो रहा है. महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए यह एक बड़ा कदम है. 
वहीं जीएसटी 2.0 को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा इस पर दुकानों तक पहुंचेगी. भाजपा के वरिष्ठ नेता दुकानों में पहुंचकर शॉपिंग करेंगे. इसके साथ ही उन्होने दुकानदारों से जीएसटी की जानकारी देने की अपील की है.
 

Read More

 
 panchayattantra24.-राजिम। छत्तीसगढ़ में शारदीय नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच नवापारा राजिम में नवरात्र के प्रथम दिवस के अवसर पर पं.दीनदयाल उपाध्याय चौक में भगवा ध्वज फहराया गया। अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू के हाथों ध्वज फहराकर क्षेत्रवासियों को नवरात्र पर्व की बधाई दी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ ही ग्रामीण मौजूद रहे। दरअसल, भगवा ध्वज को भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा के विशेष पहल से नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू और उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी ने स्थापित किया है। गौरतलब हो कि, पिछले दिनों एक दुर्घटना में नितुल देवांगन का निधन हो गया था। मृतक की स्मृति में भगवा ध्वज का स्थापना किया गया है। जिसका उद्घाटन अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू के हाथों हुआ। 
 इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू,परदेशीराम साहू, राजकुमार कंसारी,अशोक नागवानी, मायाराम साहू, पाल सिंह चावला, सभापति सचिन सचदेव,सहदेव कंसारी, पूजा कंसारी, पार्षद जीना निषाद,लोमेशश्वरी साहू, महामंत्री सिंटू सौरभ जैन,चेतन साहू,उपाध्यक्ष धीरज साहू, तनु मिश्रा, मुकुंद मेश्राम, मनीष चौधरी, पारसमनी साहू, राजू रजक,अनुज राजपूत, राजेश गिलहरे, लीला निषाद, गौरव समनानी, जनपद सदस्य वर्षा मिश्रा, सेवाराम यादव, दुजराम साहू, धनमति साहू, तनु मिश्रा, उमा कंसारी, पदमनी सोनी,नीता धीवर, किरण सोनी मौजूद रहीं।
 

Read More

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर शहर के आकाशवाणी चौक स्थित माँ काली मंदिर से डोंगरगढ़ तक निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया। रायपुर से माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बस सेवा का नि:शुल्क लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कालीमाता सेवा समिति की इस पहल की सराहना करते हुए समिति के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने माँ काली और माँ बम्लेश्वरी से छत्तीसगढ़ में खुशहाली, समृद्धि और शांति की कामना की। साथ ही सभी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।
 माँ काली सेवा समिति द्वारा संचालित यह नि:शुल्क बस सेवा पूरे नवरात्र पर्व के दौरान नौ दिनों तक लगातार चलेगी। इस सेवा के तहत प्रतिदिन चार बसें रायपुर से श्रद्धालुओं को डोंगरगढ़ तक ले जाएँगी और उन्हें दर्शन के उपरांत वापस रायपुर लाएँगी। मुख्यमंत्री ने आज चार बसों में लगभग दो सौ महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के प्रथम जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बसों को हरी झंडी दिखाते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कालीमाता सेवा समिति पिछले दस वर्षों से निस्वार्थ सेवा भाव से प्रत्येक नवरात्र में प्रतिदिन चार बसों से श्रद्धालुओं को माँ बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु ले जाती है। यह न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण भी है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के अवसर पर देवी मंदिरों में दर्शन की लालसा हर सनातनी के मन में होती है। माँ के दर्शन की कल्पना मात्र से ही मन में दिव्य ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन कई बार परिस्थितिवश हर कोई दूर स्थित देवी स्थलों तक नहीं पहुँच पाता। ऐसे में यह बस सेवा श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। माँ बम्लेश्वरी के दरबार तक पहुँच श्रद्धालुओं के लिए अब और सुगम हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बस सेवा से समिति ने माँ बम्लेश्वरी के दर्शन का मार्ग प्रशस्त करने के साथ ही सेवा, समर्पण और समावेशिता का प्रेरक संदेश भी दिया है। 
मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में राजिम से रायपुर तक मेमू ट्रेन का भी शुभारंभ किया गया है। इससे छत्तीसगढ़ की कुंभनगरी राजिम के श्रद्धालुओं को माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए और अधिक सुविधा होगी। उन्होंने इस पहल के लिए कालीमाता सेवा समिति से जुड़े श्रीचंद सुंदरानी, दीपक भारद्वाज और सभी पदाधिकारियों को साधुवाद दिया। इस अवसर पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति से एक बस कवर्धा से डोंगरगढ़ तक चलाने का आग्रह किया।
 

Read More

 panchayattantra24.-धमतरी। CM साय ने करेलीबड़ी में महतारी सदन का शुभारंभ किया। हर महतारी सदन में महिलाओं के लिए एक किचन और एक दुकान की व्यवस्था की गई है, ताकि वे घर के बने उत्पादों को स्थानीय बाजार में बेच सकें। यह सुविधा न केवल उन्हें रोजगार देने में मदद करती है, बल्कि उनके स्वावलंबन को बढ़ावा भी देती है। 
महतारी सदन की विशेषताएं सुरक्षा की व्यवस्था महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महतारी सदन परिसर में बाउंड्रीवाल और शौचालय की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, पानी की सुविधा के लिए बोरवेल  भी उपलब्ध कराया गया है, ताकि महिलाएं अपनी आवश्यकताओं के अनुसार पानी का उपयोग कर सकें। विशाल क्षेत्रफल यह महतारी सदन 2507 वर्ग फीट (2507 sq ft) के क्षेत्रफल में बनाए गए हैं, जो महिलाओं को पर्याप्त स्थान प्रदान करते हैं। यहाँ पर हॉल, कमरे, किचन, स्टोर, और दुकान जैसी सुविधाएं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का अवसर महिलाएं अपनी कलात्मकता और कौशल का उपयोग करके विभिन्न उत्पाद बना सकती हैं, जैसे कि हस्तशिल्प, घरेलू सामान, और अन्य लोक कला। इन उत्पादों को बेचने के लिए प्रत्येक महतारी सदन में दुकान की सुविधा प्रदान की गई है, ताकि महिलाएं सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ सकें।
 

Read More

panchayattantra24.-जगदलपुर. नवरात्रि पर्व पर गरबा कार्यक्रमों में गैर सनातनियों को प्रायोजक बनाने पर वीएचपी और बजरंग दल ने कड़ा विरोध जताया है. उनका कहना है कि प्रायोजक के रूप में गैर हिन्दुओं के शामिल होने से गरबा की मर्यादा भंग हो रही है. यही आस्था के पर्व को चोट पहुंचाने का काम करते हैं. वहीं गरबा कार्यक्रमों से गैर सनातनियों को अलग नहीं करने पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया है. वीएचपी बजरंग दल के जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता का कहना है कि गैर गरबा के कार्यक्रम में प्रायोजक के रूप में गैर हिंदुओं के शामिल होने से गरबा की मर्यादा भंग हो रही है, गरबा में अश्लीलता फूहड़ता और नग्नता बढ़ गई है, आस्था के पर्व को चोट पहुंचाने का काम गैर सनातनियों द्वारा किया जाता हैं, जिसका विरोध अब वीएचपी और बजरंग दल द्वारा किया जाएगा.
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। CM साय ने डोंगरगढ़ दर्शन के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग देवी मंदिरों में आज मां ब्रह्मचारिणी के स्वरुप में माता रानी की पूजा की गई। रायपुर की मां महामाया को पीले रंग की साड़ी पहनाई गई है। बस्तर की मां दंतेश्वरी का आज लाल फूलों से श्रृंगार हुआ है। 
इस बीच, डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने खास तैयारियां की हैं। कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक एक विशेष कॉरिडोर बनाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को पैदल और वाहन से दर्शन के लिए जाने में सुविधा हो सके। इस मार्ग पर 4 पेट्रोलिंग वाहन चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे। ये वाहन न केवल निगरानी करेंगे, बल्कि पीए सिस्टम के जरिए लगातार यह निर्देश देंगे कि पदयात्री सड़क के बाईं ओर चलें। भीड़ नियंत्रण के लिए डोंगरगढ़ में इस बार जिगजैग व्यवस्था की गई है, ताकि भगदड़ जैसी किसी भी स्थिति से बचा जा सके।
 

Read More

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। महिला को टोनही बोलकर उसके बेटे-बहू मिलकर प्रताड़ित कर रहे हैं। मारपीट कर जमीन पर कब्जा करने के लिए महिला को घर छोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं। महिला ने मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत पुलिस से की। लेकिन, पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया। परेशान महिला ने मामले की शिकायत आईजी से की है, जिसमें बेटा और बहू के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। ग्राम परसदा निवासी लक्ष्मीन चन्द्राकर (60) ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति शिवनंदन चन्द्राकार (60) की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका बेटा मनहरण चन्द्राकर और बहू चित्ररेखा चन्द्राकर सौतेले बेटा-बहू है। वो अपने बेटे-बहू से अलग रहती है। 20 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे बेटे-बहू ने लक्ष्मीन को टोनही कहते हुए विवाद किया। विरोध करने पर मारपीट की। 
 महिला ने बताया कि, वह अपनी शिकायत लेकर चकरभाठा थाने गई थी। लेकिन, पुलिस स्टाफ ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसे थाने से भगा दिया। महिला ने सबूत के तौर पर गवाह भी बताया। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने बताया कि, बेटा मनहरण और चित्ररेखा उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आए दिन मारपीट करते हैं। जिससे वो परेशान है। पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की, तब परेशान होकर महिला ने पूरे मामले की शिकायत आईजी संजीव शुक्ला से की है। आईजी ऑफिस में पुलिस अफसरों ने महिला को कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
 

Read More

panchayattantra24.- रायपुर। महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में नगर निगम की एमआईसी की बैठक आज महात्मा गांधी सदन के एमआईसी कक्ष दोपहर 2 बजे से आयोजित है. बैठक में आम जनता को संपत्ति नामांतरण की प्रक्रिया सरल करने और टाउनहाल रिनोवेशन के बाद उसका किराया तय करने एमआईसी में प्रस्ताव लाया जा जा रहा है, इसके सााथ ही लोककर्म विभाग के नाला निर्माण संबंधी प्रस्ताव स्वीकृति के लिए रखे जायेंगे. मंगलवार को नगर निगम की मेयर इन कौंसिल की बैठक दोपहर 2 बजे से महात्मा गांधी सदन में आयोजित है. 
इस बैठक में राजस्व विभाग द्वारा लाये जा रहे संपत्ति नामांतरण की प्रक्रिया को सरली करण करने संबंधी प्रस्ताव प्रमुख है. जनता को होने वाली असुविधा को देखते हुए नामांतरण की समय सीमा के लिए 7 दिन का समय निर्धारित करने प्रस्ताव एमआईसी में विचार के लिए लाया जा रहा है. इसके अलावा गंदे पानी के सुगम निकासी के लिए नगर निगम के लोककर्म विभाग की ओर नाला निर्माण की स्वीकृति संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी. साथ ही राजधानी के ऐतिहासिक टाउनहॉल के रिनोवेशन कार्य के बाद इसके किराया निर्धारण संबंधी प्रस्ताव विचार के लिए रखा जा सकता है. अन्य प्रस्ताव में निगम के इंजीनियरों की पदोन्नति, चिकित्सा क्षतिपूर्ति बिल और गरीबी उपशमन विभाग से मिले गरीबों के पेंशन संबंधी 100 से अधिक प्रकरणों पर चर्चा के बाद एमआईसी की मुहर लगेगी.
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। बलौदाबाजार जिले के ग्राम मोहतरा के शाला प्रांगण में आज 26 लाख 42 हज़ार रुपए से बनने वाले आहाता निर्माण एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंत्री टंकराम वर्मा ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का वास्तविक आधार है।
 विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक है कि बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिले। अतिरिक्त कक्षों और आहाता निर्माण से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए सुविधाजनक माहौल मिलेगा और गांव के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत, जनपद पंचायत से जुड़े अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। स्थानीय ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि अब बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर ज़िले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की ओर से चलाए गए सफल अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। दोनों पर 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता केवल नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव ही नहीं है। 
 बल्कि छत्तीसगढ़ में शांति, सुरक्षा और विकास की प्रक्रिया को और भी गति प्रदान करती है। मुख्यमंत्री ने इस अभियान में शामिल सुरक्षाकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी बहादुरी और समर्पण से ही प्रदेश आज शांति और विकास की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न और माननीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में नक्सलवाद का अंत अब पहले से कहीं अधिक निकट और निश्चित होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का संकल्प अवश्य साकार होगा।
 

Read More