Author: admin

 
panchayattantra24.-कोरबा. खेत में काम कर घर लौट रहे ग्रामीण का सामना लोनर हाथी से हो गया. वह भागकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचता, इससे पहले दंतैल ने सूंड से पकड़कर ग्रामीण को जमीन पर पटक दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र अंतर्गत तनेरा ग्राम के गोरिल्ला डांड़ की है. जानकरी के मुताबिक, धन सिंह गोंड़ 45 वर्ष परिवार सहित निवास करता था. धनसिंह रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे खेत के समीप जंगल से जलाऊ लकड़ी लेकर घर लौट रहा था. इसी दौरान उसका सामना लोनर हाथी से हो गया. धन सिंह दंतैल से अपनी जान बचाकर भाग रहा था. वह सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही दंतैल ने उसे सूंड से पकड़कर जमीन पर पटक दिया. इससे उसकी मौत हो गई. पसान रेंजर मनीष सिंह ने बताया कि हमला करने वाले हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया है. ग्रामीणों से घटनाक्रम की जानकारी ली गई. आगे की कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों को हाथी से दूर रहने की समझाइश दी गई है. वन विभाग की ओर से नियमों के मुताबिक, पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि दी गई है.
 

Read More

 
 panchayattantra24.-रायपुर। नई जीएसटी दरें लागू होने पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, ” आज से GST उत्सव प्रारंभ हुआ है…पीएम मोदी ने देश के 140 करोड़ जनता को उपहार दिया है और पीएम मोदी द्वारा ही संभव है…इससे देश को काफी लाभ और उनका पैसा बचेगा, उनकी बचत बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगा।” बता दें कि आज यानी 22 सितंबर से घी, पनीर खरीदने से लेकर कार और AC खरीदना भी सस्ता हो गया है। सरकार ने 3 सितंबर को GST में कटौती का ऐलान किया था, जो आज से लागू हो गई है। अब केवल दो स्लैब में GST लगेगा- 5% और 18%। सरकार ने टैक्स सिस्टम को आसान बनाने के लिए ऐसा किया है। GST काउंसिल की 56वीं मीटिंग में इस पर फैसला लिया गया था। 
ग्राफिक्स में देखें रोजाना इस्तेमाल का कौनसा सामान कितना सस्ता हुआ। कुछ कंपनियों ने नए रेट जारी नहीं किए हैं। इसलिए उनकी अनुमानित MRP दी गई हैं। इसमें कंपनियों और सेलर्स द्वारा दिया जाने वाला डिस्काउंट शामिल नहीं है। ऐसे में मार्केट में मिलने वाले सामानों की कीमत और ज्यादा कम हो सकती है।
 

Read More

रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जगदलपुर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड में एक करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से निर्मित माहरा समाज के नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय का पारंपरिक मोहरी बाजा के साथ भव्य स्वागत किया गया। माहरा समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री श्री साय को पारंपरिक माहरा पाटा पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने फीता काटकर भवन का विधिवत उद्घाटन किया और इस ऐतिहासिक क्षण में आमंत्रण एवं आत्मीय स्वागत के लिए समाज के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में माहरा समाज के गौरवशाली इतिहास को याद किया। उन्होंने कहा कि जगदलपुर की स्थापना जगतू माहरा तथा धरमपुरा की स्थापना धरमू माहरा द्वारा की गई थी। उन्होंने भूमकाल जैसे आंदोलनों में समाज की सक्रिय भूमिका और अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष को विशेष रूप से रेखांकित किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह के प्रयासों से माहरा समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा मिला है। इस ऐतिहासिक निर्णय से समाज के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बड़े अवसर प्राप्त होंगे और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का मुख्य लक्ष्य गरीबों का कल्याण और किसानों का आर्थिक विकास है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 18 लाख आवासों को मंजूरी दी गई है। किसानों से 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदा जा रहा है, जिसके लिए 3100 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान किया जा रहा है।

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य में नई उद्योग नीति बनाई गई है, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी मिले और स्वरोजगार को भी बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार नक्सलियों के समूल उन्मूलन के लिए तेजी से कार्य कर रही है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण, बिजली की आपूर्ति और मोबाइल टावरों की स्थापना जैसे विकास कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सकें और लोगों को मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ जनहितकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस दिशा में नियद नेल्लानार योजना दूरगामी परिणाम देने वाली साबित हो रही है।

कार्यक्रम में माहरा समाज के संभाग अध्यक्ष श्री राजू बघेल ने स्वागत उद्बोधन दिया। शांति नाग ने प्रतिवेदन का वाचन किया तथा समाज के संरक्षक श्री बिच्चेम पोंदी ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, महापौर श्री संजय पांडे, पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक श्री महेश गागड़ा, श्री लच्छूराम कश्यप, श्री बैदूराम कश्यप, श्री सुभाऊ कश्यप, कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, माहरा समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी बहुल गांवों के विकास में किसी प्रकार की कमी न हो, धन की कोई समस्या न हो—इस दृष्टि से धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना शुरू की है। इस योजना के लिए 80 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान हेतु प्रधानमंत्री जनमन योजना प्रारंभ की गई है, जिससे इन विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सकारात्मक प्रयास हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि इन सभी सार्थक प्रयासों से जनजातीय क्षेत्रों में विकास की गंगा बहेगी और हमारे जनजातीय समुदाय निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यह बात जगदलपुर के वन विद्यालय परिसर में धुरवा समाज के संभाग स्तरीय नुआखाई मिलन समारोह और नवनिर्मित सामाजिक भवन “ओलेख” के लोकार्पण कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर उन्होंने धुरवा समाज हेतु 05 स्थानों पर पंद्रह-पंद्रह लाख रुपए की लागत से डोम निर्माण के लिए कुल 75 लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही, धुरवा समाज के 36 सरपंचों द्वारा ग्राम पंचायतों के विकास हेतु प्रस्तुत प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रतीकात्मक गुड़ी में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की और धुरवा समाज के नवनिर्मित सामाजिक भवन “ओलेख” का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धुरवा समाज के वीर नायक शहीद गुंडाधुर को नमन करते हुए कहा कि आज का यह ऐतिहासिक नुआखाई मिलन समारोह हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का संवाहक है। यह हमारे जनजातीय समाज की महान परंपरा है कि हम किसी भी अनाज या फल को ग्रहण करने से पूर्व अपने देवी-देवताओं की पूजा कर उन्हें अर्पित करते हैं और फिर ग्रहण करते हैं। यह परंपरा आज भी कायम है और आने वाली पीढ़ियों तक इसे बनाए रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने धुरवा समाज को सामाजिक भवन “ओलेख” के लोकार्पण की बधाई देते हुए कहा कि यह नवीन भवन समाज के विकास की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा और समाज के सभा-सम्मेलनों के लिए काम आएगा।

उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि अटलजी ने जनजातीय समुदाय के कल्याण को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार में पृथक से जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि अटलजी का जन्मशताब्दी वर्ष अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आदिवासी बहुल बस्तर और सरगुजा संभाग के विकास के लिए विशेष आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इन क्षेत्रों के विकास की चिंता करते हुए दोनों विशेष आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरणों का गठन किया था, जिससे योजनाओं के अतिरिक्त भी इन इलाकों में आवश्यक विकास कार्य सुनिश्चित किए जा सकें।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बस्तर संभाग के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से सड़कों, पुल-पुलियों, बिजली और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही आवास और राशन जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान कर रही है। हर पात्र व्यक्ति को जनहितकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में हम पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने धुरवा समाज के सदस्यों को नुआखाई मिलन समारोह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज का यह समन्वित प्रयास नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जब हम अपने पूर्वजों की परंपराओं का निर्वहन करते हुए उन्हें निरंतर संजोए रखते हैं, तो समाज की एकता और संस्कृति मजबूत होती है।

कार्यक्रम को वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप और विधायक जगदलपुर श्री किरण देव ने भी संबोधित करते हुए धुरवा समाज को नुआखाई मिलन समारोह की शुभकामनाएं दीं।

आरंभ में धुरवा समाज के संभागीय अध्यक्ष श्री पप्पू नाग ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया और समाज की गतिविधियों से अवगत कराया। समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक छतड़ी, धुरवा तुवाल एवं कोटी सहित तीर-धनुष भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। अन्य अतिथियों का भी पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम आटामी, छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, जगदलपुर के महापौर श्री संजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा तथा समूचे बस्तर संभाग से आए धुरवा समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जब बस्तर के दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने की बात होती है तो सबसे पहले दुर्गम जंगलों और उफनती इंद्रावती नदी का ख्याल आता है। बरसात के मौसम में दुर्गम गाँवों तक पहुँचना बेहद जोखिमपूर्ण माना जाता है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में प्रदेश का प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए लोगों की जान बचाने की प्राथमिकता के साथ कार्य कर रहा है।

नक्सल प्रभावित जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। कांकेर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अब आमजन तक पहुँच रहा है। यह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन का परिणाम है, जिसने बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया और आयुक्त-सह-संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में प्रदेशव्यापी “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान ने बीजापुर जिले के सबसे दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित की है। बीते शनिवार को स्वास्थ्य दल ने स्वयं नाव चलाकर उफनती इंद्रावती नदी पार की और अबूझमाड़ से लगे ग्राम कोंडे में शिविर लगाया। इस शिविर में कुल 132 मरीजों की जांच की गई, जिनमें मलेरिया, सर्दी-खाँसी और त्वचा रोग से पीड़ित रोगी प्रमुख रहे। विशेष रूप से 10 गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और परामर्श प्रदान किया गया। मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत महिलाओं को पोषण, एनीमिया से बचाव और सुरक्षित मातृत्व संबंधी विस्तृत जानकारी भी दी गई। बीजापुर जिले में बीते तीन दिनों के दौरान अभियान की गति उल्लेखनीय रही है। इस अवधि में हजारों लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें उच्च रक्तचाप के 3,177 मामले सामने आए। इसके अतिरिक्त, महिलाओं में मुख, स्तन और सर्वाइकल कैंसर की 2,823 स्क्रीनिंग की गई तथा उन्हें आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया गया। साथ ही 314 गर्भवती महिलाओं को जांच, टीकाकरण और परामर्श का लाभ मिला। अभियान के अंतर्गत दूरस्थ अंचलों में आयोजित शिविरों के माध्यम से अब तक 1,200 से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग और 800 से अधिक व्यक्तियों की सिकल सेल जांच भी की जा चुकी है।

ये आँकड़े केवल संख्याएँ नहीं, बल्कि उस संकल्प का प्रमाण हैं जिसके तहत प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि बीजापुर जिले के दूरस्थ और दुर्गम अंचलों में भी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बाधित न हो। यही कारण है कि स्वास्थ्य कर्मी नदी, पहाड़ और जंगल पार करके महिलाओं और बच्चों तक जीवन रक्षक सेवाएँ पहुँचा रहे हैं। प्रदेश सरकार का यह प्रयास इस विचार को सशक्त करता है कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है।” इसी दिशा में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर पहुँच इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता है।

बस्तर संभाग में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे ये सुधार न केवल स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को ऊँचा उठा रहे हैं, बल्कि यह भी प्रमाणित कर रहे हैं कि सुशासन और समर्पित प्रयासों से सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव संभव है।

Read More

रायपुर। 22 सितंबर से लागू हो रहे प्रदेश में जीएसटी 2.0 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसका सब जगह असर दिखेगा। जीएसटी के जो 4 स्लैब थे, उसको घटकर के 2 किया गया है। अब केवल 5 और 18 प्रतिशत का स्लैब है। पहले जो 28 प्रतिशत था, वह घटकर 18 हो गया है। इस तरह से 10 प्रतिशत की कटौती है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में जीएसटी रिफार्म को लेकर कहा कि इससे उद्योग-व्यापार में लाभ होगा, और हमारे अन्नदाता किसान भाइयों को भी बहुत लाभ होगा। कृषि उपकरण, कीटनाशक की कीमत काफी कम होगी, जिससे कृषि की लागत भी कम होगी, और किसानों को फायदा होगा।

वहीं भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज भी दिलचस्प मुकाबला होगा। आज इंडिया जीतेगी। इस दौरान बस्तर प्रवास को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि दो समाज के कार्यक्रम हैं। सामाजिक भवन का उद्घाटन है।

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से करने की तैयारी जोरों पर हैं। रायपुर जिले के पांच विकासखंड एवं बलौदा बाजार जिले के तीन विकासखंड, इस प्रकार आठ विकासखंडों में यह ग्राम पंचायत एवं स्कूल स्तर से खेल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 19 वर्ष से कम और 19 वर्ष से ज्यादा, महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों का मैच होगा। फाइनल मैच लोक सभा स्तर का राजधानी रायपुर में नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगा। जिसके लिए केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडावीया जी को आमंत्रित किया गया है। सांसद श्री अग्रवाल ने बताया कि खेल महोत्सव के तहत खो खो, कुश्ती, बॉलीबॉल, बास्केटबॉल, भारोत्तोलन, तैराकी, शरीर शौष्ठव, शतरंज, कबड्डी, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, रस्साकसी, रस्सी कूद का आयोजन किया जाएगा। 
 सिमगा, भाटापारा और बलौदा बाजार विकासखंड में 7 से 11 अक्टूबर तक खेलों का आयोजन किया जाएगा। अभनपुर, आरंग, तिल्दा, धरसींवा विकास खंड में 13 से 17 अक्टूबर तक खेल का आयोजन किया जाएगा। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 15 नवंबर से 19 नवंबर तक खेलों का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड स्तर पर विजेता टीमों का अंतिम फाइनल मैच रायपुर में होने वाली प्रतिस्पर्धा जो नवंबर के अंतिम सप्ताह में संभावित है आयोजित होगी जिसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री माननीय मनसुख मंडावीया को आमंत्रित किया गया है।
 खेलों का पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है जिसके लिए QR कोड जारी किया गया है, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के कोई भी खिलाड़ी QR कोड अथवा ऑफलाइन फॉर्म भरकर भी प्रतियोगिता में शामिल हो सकता है। समस्त विजेताओं, उपविजेताओं और खिलाड़ियों को समापन अवसर पर आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत स्वस्थ भारत के संकल्पों को पूरा करने के लिए रायपुर लोकसभा में यह भव्य आयोजन किया जा रहा है। क्यूआर कोड जारी होते ही अब तक 11704 खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लेने के लिए अपना पंजीयन कर लिया है। सभी खिलाड़ी बंधुओ से अनुरोध है कि QR कोड के माध्यम से अधिकाधिक संख्या में पंजीयन करा कर खेल गतिविधियों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।
 

Read More

 
 panchayattantra24.-दुर्ग। जिले में पुलिस ने एक बड़े निवेश घोटाले का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दुगुना करने का लालच देकर लोगों से 10 से 12 करोड़ रुपये तक की धोखाधड़ी की है। मुख्य आरोपी स्नेहांशु नामदेव और उसकी पत्नी डाली नामदेव समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल, टाटा कर्व कार, महंगे मोबाइल, जेवरात और अन्य चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। 
फर्जी कंपनियों के जरिए निवेशकों से ठगी पुलिस के अनुसार, आरोपी स्नेहांशु नामदेव ने अपनी पत्नी और सहयोगियों के साथ मिलकर दो फर्जी कंपनियां खोली थीं — निशा बिजनेस कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड (सूर्या मॉल, जुनवानी) यूनिक इन्वेस्टमेंट साल्यूशन (सुपेला चौक) इन फर्मों के जरिए निवेशकों को शेयर बाजार में 20 से 40 प्रतिशत मासिक लाभांश और एक साल में रकम दुगुनी करने का लालच दिया गया। इसके लिए विभिन्न कंसल्टेंट्स को भी 10 से 15 प्रतिशत कमीशन देकर नए निवेशक जोड़ने का काम किया गया। 
फर्जी दस्तावेज और मिरर इमेज से बनाया भरोसा आरोपीगण ने निवेशकों को विश्वास दिलाने के लिए निवेश संबंधी फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसके अलावा, मिरर इमेज कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के जरिए ग्राहकों को नकली पासवर्ड और आईडी जारी कर निवेश का आभास कराया गया। व्हाट्सएप के माध्यम से इन्हें भेजकर निवेशकों को झांसा दिया जाता था। शिकायत से खुला मामला प्रार्थी करण शर्मा ने चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला में लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि स्नेहांशु नामदेव और उसकी पत्नी सहित अन्य आरोपियों ने उनसे और उनके साथियों से लगभग 66.47 लाख रुपये की ठगी की है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने धारा 318(4), 61(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 
 पुलिस जांच में उजागर हुआ घोटाला पूछताछ में सामने आया कि आरोपी स्नेहांशु नामदेव ने पत्नी डाली नामदेव और निशा मानिकपुरी को फर्जी डायरेक्टर बनाकर कंपनियां खड़ी कीं। इन कंपनियों का न तो SEBI और न ही RBI में पंजीयन था। आरोपी केवल रकम की मनी रोलिंग कर रहे थे और निवेशकों से करोड़ों रुपये एकत्र कर उनमें से कुछ हिस्सा लौटाते थे। शेष रकम से खुद की आलीशान जिंदगी जी रहे थे। जब्त संपत्ति और बरामदगी आरोपियों से अब तक लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य के सामान जब्त किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं: 
हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल टाटा कर्व कार स्कूटी सोने-चांदी के जेवरात नगदी रकम घरेलू सामग्री फ्लैट संबंधी दस्तावेज बैंक पासबुक, चेकबुक कंप्यूटर, लैपटॉप वरटू समेत महंगे विदेशी मोबाइल फोन इसके अलावा निवेश और खर्च से जुड़े रजिस्टर व अन्य वित्तीय दस्तावेज भी पुलिस ने बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी स्नेहांशु नामदेव (37 वर्ष), निवासी साईविला, जंजगिरी, थाना कुम्हारी डाली नामदेव (35 वर्ष), पत्नी स्नेहांशु नामदेव निशा मानिकपुरी (26 वर्ष), निवासी विजय नगर, दुर्ग धातरी कोसरे (24 वर्ष), निवासी डीपाकेट, मरोदा, भिलाई शुभम गुप्ता (25 वर्ष), निवासी कृपाल नगर, कोहका आगे की कार्रवाई पुलिस ने पांचों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। साथ ही धोखाधड़ी से जुड़ी संपत्तियों और रकम की जांच आगे भी जारी रहेगी। अनुमान है कि यह रकम 12 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निवेश करते समय किसी भी कंपनी के दस्तावेज, पंजीयन और वैधता की पूरी तरह जांच करें और लालच में आकर बिना जांच-पड़ताल के रकम न लगाएं।
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को छेरी-खेड़ी में आयोजित 350वीं शहीदी शताब्दी वर्ष के अवसर पर निकाली गई नगर कीर्तन यात्रा में शामिल हुए। यह शोभायात्रा सिख समाज द्वारा निकाली गई है, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए टाटीबंध गुरुद्वारा में जाकर समाप्त होगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सिख समाज को बधाई देते हुए उनकी परंपराओं और शौर्य गाथाओं को प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु और सामाजिक संगठन शामिल हुए।
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिला प्रशासन द्वारा आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अभिनव पहल ‘प्रोजेक्ट उद्यमी’ शुरू की गई है। इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत आरंग में भव्य क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई और पात्र हितग्राहियों को सीधा लाभ वितरित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल ने हितग्राहियों को चेक और स्वीकृति-पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि “ऐसे शिविर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ ही योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुँचाते हैं। जिला प्रशासन का नवाचार ‘प्रोजेक्ट उद्यमी’ आने वाले समय में युवाओं और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त साधन बनेगा।”
 प्रोजेक्ट उद्यमी : जिला प्रशासन का नवाचार क्रेडिट कैंप की सबसे बड़ी उपलब्धि रही प्रोजेक्ट उद्यमी, जिसके अंतर्गत 405 हितग्राहियों को 9.59 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं और ग्रामीण उद्यमियों को वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराकर स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है। विभिन्न विभागों की उपलब्धियां कैंप में राजस्व विभाग ने 7 हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए और 1 हितग्राही का एग्रीमेंट पंजीकृत किया। कृषि विभाग ने 22 हितग्राहियों को केसीसी प्रदान किया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में एनआरएलएम के अंतर्गत 8 महिला स्व-सहायता समूहों को 12.62 लाख रुपये स्वीकृत तथा 37 समूहों को 132.12 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त इंटरप्राइज फाइनेंस योजना के तहत 2 समूह सदस्यों के ऋण स्वीकृत एवं 45 सदस्यों को 41 लाख रुपए का ऋण उपलब्ध कराया गया। रेशम विभाग ने 35 हितग्राहियों को 5 लाख रुपये का अनुदान प्रस्तावित किया और 50 व्यक्तियों को रेशम उत्पादन की जानकारी दी। पशु विभाग ने 35 हितग्राहियों को केसीसी का लाभ दिया तथा 70 लोगों को पशुपालन की जानकारी प्रदान की। उद्यानिकी विभाग ने 29 किसानों को ग्राफ्टेड बैंगन और टमाटर के पौधे वितरित किए, 10 हेक्टेयर क्षेत्र में केला लगाने की योजना स्वीकृत की और 200 किसानों को करेला, लौकी व भिंडी के बीज उपलब्ध कराए। स्वास्थ्य विभाग ने 10 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए और 15 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की। खेल विभाग ने 20 युवाओं का खेल पंजीयन किया। 
 ग्रामीण विकास की नई दिशा यह क्रेडिट कैंप साबित करता है कि जिला प्रशासन रायपुर का नवाचार ‘प्रोजेक्ट उद्यमी’ केवल योजनाओं का लाभ पहुँचाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, उद्यमशीलता को बढ़ावा देने और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की ठोस पहल है। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
 

Read More