Author: admin

panchayattantra24.-बालोद. झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई. पीड़ित परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की. जांच में डॉक्टर की डिग्री पर्जी पाई गई. इसके बाद पुलिस ने बालोद जिले के कांदुल के रहने वाले आरोपी झोलाछाप डॉक्टर रेखराम साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा. ग्राम हज्जुटोला निवासी प्रार्थी आनंदराव जनबंधु पिता रामचन्द्र जनबंधु ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी. उन्होंने बताया था कि उनका बेटा 40 वर्षीय सुभाष कुमार जनबंधु 14-15 साल से बवासीर की बीमारी से ग्रसित था. देसी दवाई से ईलाज करवा रहा था, जिससे ठीक नहीं हो रहा था. बेटे को इलाज के लिए 8 मई 2025 को डाॅक्टर रेखराम साहू निवासी कांदुल, जिला बालोद के पास लेकर गए थे. 
उन्होंने बताया कि इलाज के लिए डाॅक्टर रेखराम ने प्रार्थी से 8000 रुपए लेकर मृतक सुभाष जनबंधु के गुदा द्वार में अलग-अलग जगहों पर 9 इंजेक्शन लगाया था. इसके बाद दूसरे दिन सुभाष जनबंधु का अत्यधिक रक्त स्त्राव होने लगा. साथ ही उसका पेट फूलने लगा. इसकी जानकारी परिजनों ने डाॅक्टर रेखराम को फोन पर दी तब वह टाल मटोल कर फोन बंद कर दिया। सुभाष जनबंधु को परिजन इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी में भर्ती कराए थे, जहां इलाज के दौरान डाॅक्टरों ने डाॅक्टर द्वारा गलत तरीके से इलाज करना बताया. अत्यधिक रक्त स्त्राव और इंफेक्शन के कारण मरीज की 11 मई 2025 को मौत हो गई. इस मामले की शिकायत पर एसडीओपी गुण्डरदेही ने मामले की जांच की. जांच में पाया कि डाॅक्टर रेखराम साहू का डाॅक्टरी डिग्री छग में रजिस्टर्ड नहीं है. सुभाष जनबंधु के इलाज के दौरान लापरवाहीपूर्वक इंजेक्शन लगाया था, जिससे उसकी मौत हो गई. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अर्जुन्दा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागडे के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी के लिए थाना प्रभारी अर्जुंदा जोगेन्द्र साहू के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी. आरोपी डॉक्टर को 18 सितंबर को गिरफ्तार कर थाना लाकर पूछताछ की गई. इसके बाद न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेजा गया.
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ ने सामाजिक सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। सूरजपुर जिले की 75 ग्राम पंचायतों को “बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत” घोषित किया गया है। विगत दो वर्षों में इन पंचायतों में बाल विवाह का एक भी प्रकरण दर्ज न होने के आधार पर यह मान्यता प्रदान की गई।
इस उपलब्धि के पीछे राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की सतत पहल, सक्रिय मार्गदर्शन और नेतृत्व को निर्णायक माना जा रहा है।उनके नेतृत्व में विभाग ने गाँव-गाँव तक जागरूकता अभियान चलाया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों को सक्रिय किया तथा समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की।
राजवाड़े ने कहा, कि सूरजपुर जिले की यह पहल केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। प्रधानमंत्री जी के अमृत महोत्सव वर्ष में यह उपलब्धि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक सशक्त संदेश है।
सामुदायिक भागीदारी की सराहना
जिला प्रशासन ने इस पहल की सफलता में महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय समुदाय की संयुक्त भूमिका की सराहना की। सभी के सामूहिक प्रयास से यह सुनिश्चित हुआ कि शिक्षा और जागरूकता को प्राथमिकता मिले और कोई भी बाल विवाह न हो।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 10 मार्च 2024 को “बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान” की शुरुआत हुई थी। यह अभियान यूनिसेफ के सहयोग से और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।राज्य सरकार ने बाल विवाह उन्मूलन को सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में रखा है और विभाग लगातार जनजागरूकता, निगरानी और सामाजिक सहभागिता को मजबूत कर रहा है।
सूरजपुर की इस सफलता से प्रेरित होकर अब छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी पंचायतों और नगरीय निकायों को “बाल विवाह मुक्त” घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिन जिलों में विगत दो वर्षों में बाल विवाह का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, वहां शीघ्र ही प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर।भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर का आबकारी समेत अन्य घोटालों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल में हुए तमाम घोटालों को लेकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी के चीरहरण का काम किया. इन घोटालों में कांग्रेस नेताओं के नाम दिख रहे हैं. जांच को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस संवैधानिक संस्था पर आरोप लगा रही है.
छत्तीसगढ़ में SIR की प्रक्रिया शुरू होने को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि देशभर में SIR की शुरुआत हो चुकी है. निर्वाचन के SIR का निर्णय को स्वागत करता हूं. SIR होने से लोगों का काम आसान होगा. वहीं CGPSC घोटाला मामले में विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस के पांच साल के घोटाले याद करने में परेशानी होती है.
कांग्रेस में नई लीडरशिप को लेकर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस और संगठन कभी संभव नहीं. कांग्रेस में कहने भर के नेता है. वे झोंके की तरह आए, आंधी की तरह चले गए. छग बनने से लेकर आज तक यह साफ हो चुका है कि कांग्रेस में कितनी हैसियत के नेता है.


 

Read More

panchayattantra24.-बलौदाबाजार। सेवा पखवाड़ा 2025 के अवसर पर गुरुवार को वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन में शासकीय माध्यमिक विद्यालय अर्जुनी में पर्यावरण संरक्षण विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनमें संरक्षण की भावना विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सृजनात्मकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 
धमनी में स्वच्छता अभियान -धमनी ग्राम को ईको-पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करने के प्रयासों के अंतर्गत स्थानीय समुदाय और वन विभाग द्वारा सेवा पर्व के अवसर पर स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।अभियान के अंतर्गत शिवालय एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई तथा जंगल में बिखरे अपशिष्ट सामग्रियों को एकत्र कर निपटान किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि क्षेत्र को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखने हेतु नियमित सफाई, चेतावनी पोस्टर और आगंतुकों को जागरूक करने की पहल की जाएगी।
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। ईओडब्ल्यू ने राज्य सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया की आय से अधिक 16 चल-अचल संपत्तियों को अटैच करने की अनुमति मांगी है। विशेष न्यायालय में लगाए गए आवेदन में ब्यूरो ने बताया है कि सौम्या ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए अवैध वसूली की। इससे अर्जित रकम से परिजनों और अन्य लोगों के नाम पर 45 प्रापर्टी खरीदी गई है। भिलाई-दुर्ग जिला स्थित सभी संपत्तियों की स्वामित्व सौम्या को बताया गया है। इसे चिन्हांकित करने के बाद 29 को ईडी पहले ही अटैच कर चुकी है। अन्य 16 प्रापर्टी भी वसूली और कमीशनखोरी की रकम से खरीदी गई संपत्तियों को अटैच करने का अनुमति मांगी। साथ ही बताया कि सौम्या ने अपने कार्यकाल के दौरान पद का दुरूपयोग करते हुए आय से कई गुना संपत्तियों की खरीदी की। 
जांच के दौरान इसके इनपुट मिलने पर अटैच करने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया है। बचाव पक्ष ने इसका विरोध करते हुए 2 पन्नों का आवेदन देते हुए अपना तर्क प्रस्तुत करने समय मांगा। साथ ही न्यायाधीश को बताया कि जिन संपत्तियों को सौम्या की बताया वह परिजनों द्वारा खरीदा गया है। इसका दस्तावेजी साक्क्ष्य उपलब्ध है। विशेष न्यायाधीश ने दोनों पक्षों का तर्क सुनने के बाद बचाव पक्ष को 22 सितंबर को अपना पक्ष रखने समय दिया है। बता दें कि कोयला घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर सौम्या को रायपुर जेल से रिहा किया गया है।और कोर्ट के निर्देश पर वह प्रदेश से बाहर बंगलुरु में रहकर पेशी में आ रही हैं।
 

Read More

रजिस्ट्रार फर्म-सोसायटी पद्मिनी भोई ने दिया आदेश, सारे संशोधन खारिज 
 panchayattantra24.-रायपुर। सभी पक्षों को सुनने के बाद पंजीयन फार्म समिति ने जो आदेश जारी किया है उसके मुताबिक प्रेस क्लब में संविधान संशोधन के लिए विशेष सामान्य सभा नहीं बुलाई गई थी और उसने उपस्थित सदस्यों की संख्या आवश्यक नियम अनुसार दर्ज संख्या से कम है इसलिए प्रेस क्लब के संविधान संशोधन प्रस्ताव को पंजीयक ने रद्द कर दिया है, वही प्रेस क्लब की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल जो की 17 फरवरी 2025 को ही पूरा हो चुका है उसको दृष्टिगत रखते हुए प्रेस क्लब की पंजीकृत नियमावली याने पुराने संविधान के अनुसार नियम 4 में वर्णित सदस्यता के अनुसार अगले 60 दिनों में चुनाव किए जाने के निर्देश जारी किए हैं, इस आदेश के बाद अब प्रेस क्लब में 2024 में मतदाता सूची प्रभावशील रहेगी , जबकि संविधान संशोधन की प्रत्याशा में करीब 300 नए सदस्य जोड़े जाने का फैसला फिलहाल लंबित रहेगा ऐसे में, नए सदस्य चुनावी भूमिका हिस्सा नहीं ले पाएंगे, हालांकि पंजीयन फर्म सोसाइटी के आदेश को सचिव स्तर पर अपील में ले जाया जा सकता है पर 60 दिन के अंदर इस संबंध में कोई निराकरण निकल जाए इसकी संभावना कम है 
 मौजूदा कार्यकारिणी विकल्प तलाशने में जुटी 
रायपुर प्रेस क्लब की मौजूदा कार्यकारिणी के निर्णय के खिलाफ आए पंजीयक फॉर्म एवं सोसायटी का फैसला तो आ गया है लेकिन इस फैसले का तोड़ निकालने के लिए मौजूदा कार्य करने विकल्प तलाश रही है बताया जा रहा है कि मौजूदा अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के सदस्य संबंध में विधि विशेषज्ञों की सलाह ले रहे हैं संभव है कि चुनाव कराए जाने के बजाय कोर्ट जाकर इस फैसले की अपील के जरिए राहत पाने की कोशिश की जाएगी, पंजीयन के फैसले के बाद नए सदस्यों को चुनाव में भागीदारी नहीं मिल पाने से मौजूदा कार्यकारिणी के वोट बैंक पॉलिटिक्स को बड़ा धक्का लगा है इसलिए नए सदस्यों को जोड़ जाना और उन्हें वोटिंग पावर दिलाए जाने के लिए कानूनी प्रावधानों पर मौजूदा कार्यकारिणी विचार कर रही है , 
 फैसले का स्वागत, प्रेस क्लब में जश्न
 प्रेस क्लब की मौजूदा कार्यकारिणी के फसलों के खिलाफ शिकायतकर्ताओं को मिली जीत के बाद प्रेस क्लब में जश्न का माहौल देखने को मिला, सभी शिकायतकर्ताओं ने एक साथ प्रेस क्लब के सामने पहुंचकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी इस दौरान जिन सदस्यों की सदस्यता रद्द कर दी थी उन्होंने नाचते गाते , ढोल बजाते हुए प्रेस क्लब में प्रवेश किया,, वरिष्ठ प्रेस क्लब सदस्य प्रशांत शर्मा, अनिल पुसदकर, राम अवतार तिवारी, बृजेश चौबे , सुकांत राजपूत , सुखनंदन बंजारे सहित वरिष्ठ पत्रकारों ने इस 
 फैसले का स्वागत किया है और इस सत्य की जीत करार दिया है शिकायतकर्ताओं की ओर से संदीप पुराणिक और मोहन तिवारी ने चुनाव से प्रेस क्लब की रुकी पड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद जाहिर की है प्रशासक की देखरेख में चुनाव कराने की उठी मांग पंजीयक के फैसले का जहां एक ओर स्वागत किया जा रहा है वहीं दूसरा पक्ष इसकी तोड़ निकालने के लिए कानूनी सहारा ले रहा है ऐसे में शिकायत कर्ता पक्ष ने 60 दिन में चुनाव किए जाने के निर्देश के पालन पर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं सभी शिकायतकर्ता जल्द और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रेस क्लब में चुनाव अधिकारी की नियुक्ति और प्रशासक की देखरेख में चुनाव संपन्न कर जाने की मांग रखी है, 
 लड़ाई अभी बाकी है…
 नियम कानून को लेकर फार्म एवं सोसायटी के सामने लड़ाई लडऩे के बाद असली प्रेस क्लब के चुनावी अखाड़े में देखने मिलने वाली है जहां प्रेस क्लब में कब्जे के लिए अलग-अलग पैनल हाथ आजमाते नजर आएंगे ,बताया जा रहा है कि अध्यक्ष का प्रतिष्ठा पूर्ण पद पाने के लिए इस बार एड़ी चोटी का जोर लगाने दावेदार तैयार बैठे हैं, वर्तमान निवर्तमान अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर के मुकाबले में किस चेहरे को आगे किया जाएगा यह एक बड़ा सवाल है, क्योंकि वर्तमान ताबीज कार्यकारिणी में प्रफुल्ल ठाकुर के पीछे दिवाकर मुक्तिबोध, गिरीश पंकज,पीसी रथ,रुचिर गर्ग और सुनील कुमार के साथ राजीव रंजन जैसे बड़े संपादकों का समर्थन हासिल है , दूसरी ओर अलग-अलग पैनलों में बटें पत्रकारों के समूह मुकाबले में हैं यही कारण है कि पिछले चुनाव में प्रफुल्ल के पैनल के सामने दूसरे गुट मुकाबले में टिक नहीं पाए थे ऐसे में वर्तमान का बीच पदाधिकारी के खिलाफ एक मजबूत पैनल बनाकर लड़े जाने की जरूर बनी हुई है , फिलहाल चुनाव की घोषणा केसाथ पदों को लेकर समीकरण बनाने की जुगत शुरू हो गई है। 
बिलासपुर में प्रेसक्लब चुनाव आज
 बिलासपुर । बिलासपुर में प्रेसक्लब चुनाव की अवधि दो साल की है।और 22 सितंबर को दो साल की अवधि खत्म होगी लेकिन बिलासपुर के पदाधिकारियों ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी को निभाते हुए दो माह पहले ही चुनाव की घोषणा कर आदर्श सुचिता पेश किया है जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है। वहीं राजधानी रायपुर में प्रेसक्लब चुनाव अखाड़ा बना हुआ है यहां जो भी पदाधिकारी अध्यक्ष बनता है नई परिपाटी को जन्म दे देता है। रायपुर में पिछले 10 सालों में समय पर कभी चुनाव नहीं हो पाया है। यह पत्रकारों का अखाड़ा बनकर रह गया है। प्रेस क्लब के सदस्यों के लिए कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया गया। सिर्फ जो 5-10 पदाधिकारी होते है वो ही प्रेसक्लब की गरिमा को धूलधूसरित करने में उतावले होते है। जिसके कारण सैकड़ों पत्रकारों को सरकार से मिलने वाले फयदे सं वंचित होना पड़ता है।
 

Read More

panchayattantra24.-महासमुंद। FIBA अंडर 16 वूमेंस एशिया कप 2025 का आयोजन मलेशिया में 13 से 19 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया गया है, जिसमें भारतीय अंडर 16 महिला बास्केटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ से महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी शामिल है। इसके अलावा भारतीय टीम में तमिलनाडु, कर्नाटका, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना के खिलाड़ी शामिल हैं। एशिया कप में इंडिया टीम ने शानदार खेल खेलते हुए पहले मैच में ईरान को हराया, दूसरे मैच में इंडिया ने उज़्बेकिस्तान को हराया, तीसरे मैच में इंडिया ने समोआ को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमीफाइनल मैच इंडिया विरुद्ध इंडोनेशिया के मध्य खेला गया जिसमें पहले क्वार्टर में दोनों टीम का स्कोर 11-11 से बराबर रहा, दूसरे क्वार्टर में दोनों टीम का स्कोर 24-24 रहा, तीसरे क्वार्टर में इंडिया ने 44- 40 अंकों से बढ़त बनाया, अंतिम क्वार्टर में टीम इंडिया ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने के साथ बढ़त बनाए रखा, अंतिम समय तक इंडिया ने 65 – 53 के स्कोर से मैच जीता एवं फ़ाइनल में प्रवेश किया। एशिया कप में लगातार 4 मैच जीतकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंची। 
मैच में विहा रेड्डी, नेथरा, रेवा अमित कुलकर्णी, वैष्णवी प्रशांत परदेशी, महक शर्मा ने शानदार खेल जारी रखा, इंडिया टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया और टीम को लगातार 4 मैच जीतकर फाइनल तक पहुंचाया। प्रदेश व जिले में खुशी की लहर देखी जा रही है। भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ से दिव्या रंगारी, कर्नाटका से श्रवानी शिवन्ना, महक शर्मा एवं अदिति, तेलंगाना से विहा रेड्डी एवं नेथरा, केरला से एदिना मरियम जॉनसन, तमिलनाडु से एंजलीना अरुण जॉर्ज एवं सुमिथरा देवी कालीमुथु, महाराष्ट्र से रेवा कुलकर्णी एवं वैष्णवी प्रशांत परदेशी, गुजरात से दिनल वित्थानी शामिल है। 
भारतीय टीम के सेमीफाइनल मैच जीतने एवं फाइनल में प्रवेश करने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष राजीव जैन, चेयरमैन विजय अग्रवाल, नरेश डाकलिया, राजीव चौबे, राजेश गौर, भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक अनिथा पॉलदुरई, सहायक प्रशिक्षक रोहित एवं उमा कांत, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद निखिल कांत साहू, जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, बादल मक्कड़, पंकज चंद्राकर, संतोष सोनी, किरण महाडीक, अभिषेक अंबिलकर, राहुल रंजन, कुलेश्वर चंद्राकर, पिता विनोद रंगारी, माता सपना रंगारी, योजना रंगारी, सुभाष मंडल खेल संघों एवं सभी खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
 

Read More

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ अब केवल कोर सेक्टर तक सीमित नहीं, बल्कि सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फार्मा, डिफेंस, एयरोस्पेस और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे अत्याधुनिक उद्योगों का राष्ट्रीय केंद्र बनने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को लेकर कहा, छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति रोजगार और आर्थिक समृद्धि पर केंद्रित है। हम अपने राज्य को नक्सल प्रभावित अतीत से बाहर निकालकर देश का सबसे गतिशील औद्योगिक और तकनीकी हब बना रहे हैं। यह प्रदेश अब निवेश का सबसे आकर्षक गंतव्य बन चुका है। 
सरकार ने पिछले दिनों छत्तीसगढ़ राज्य लॉजिस्टिक पॉलिसी-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया है। यह नीति छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति देश की कनेक्टिविटी का केंद्र बिंदु है। यह नीति लॉजिस्टिक सेक्टर और ई-कॉमर्स में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय निवेश को आकर्षित करेगी, निर्यात अधोसंरचना को मजबूत करेगी और सस्ती भंडारण सुविधाओं का विस्तार करेगी। लॉजिस्टिक नीति से राज्य में ड्राई पोर्ट, इनलैंड कंटेनर डिपो की स्थापना को प्रोत्साहन मिलेगा, उद्योग, व्यापार और किसानों को आधुनिक, सस्ती भंडारण और वितरण सुविधा प्राप्त होगी, लॉजिस्टिक लागत में कमी के माध्यम से व्यापार और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। व्यवसाय और नागरिक जीवन में अनावश्यक जटिलताएं दूर होंगी। 
कुछ कानूनों के प्रावधानों का गैर-अपराधीकरण करने से व्यवसायियों को बेवजह न्यायालयीन प्रकरणों में फंसने से राहत मिलेगी और न्यायिक खर्च में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से व्यापार व जीवनयापन में सहजता सुनिश्चित की जाएगी। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ सरकार का प्रयास है कि निवेशकों, उद्योगपतियों और नागरिकों के लिए ऐसा परिवेश बने जिसमें न्यूनतम बाधाएं हों और विकास के हर क्षेत्र में अधिकतम संभावनाएं खुलें। औद्योगिक विकास की संभावनाओं से भरा है छत्तीसगढ़ प्रदेश: छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 लागू की गई है, जिससे निवेशकों के लिए उद्योग स्थापित करना पहले से अधिक सरल और सुविधाजनक हो गया है. ऑनलाइन आवेदन और त्वरित प्रोसेसिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे निवेश प्रक्रिया पारदर्शी और तेज़ हो. ‘सिंगल विंडो 2.0’ प्रणाली लागू की गई है, जिससे सभी आवश्यक स्वीकृतियां आसानी से मिल रही हैं और निवेशकों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा. नए औद्योगिक पार्क से निवेश को बढ़ावा: साय ने कहा कि राज्य सरकार नए औद्योगिक पार्कों की स्थापना कर रही है, जिससे उद्योगपतियों को आवश्यक बुनियादी ढांचा और संसाधन उपलब्ध होंगे. इससे नव उद्यमियों को भी सशक्त वातावरण मिलेगा, जिससे वे अपनी व्यावसायिक कामों को मजबूती से आगे बढ़ा सकेंगे. इस पहल से न केवल औद्योगिक इकाइयों की संख्या बढ़ेगी बल्कि प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे. रिकॉर्ड निवेश प्रस्ताव, एआई सेक्टर को बढ़ावा: मुख्यमंत्री ने बताया कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद अब तक छत्तीसगढ़ को 1.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं. 
प्रदेश में एआई, आईटी, डाटा सेंटर, फार्मास्युटिकल, रियल इस्टेट और रोबोटिक्स जैसे सेक्टरों को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है. इसके परिणामस्वरूप पहली बार सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर और एआई आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए निवेश प्रस्ताव मिले हैं. ये प्रस्ताव प्रदेश के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा. सीएम साय ने आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ सरकार उद्यमियों को हरसंभव सहायता करेगी. सीएम ने कहा कि प्रदेश की औद्योगिक नीति स्पष्ट, पारदर्शी और निवेशक अनुकूल है. देश विदेश के उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में व्यापार स्थापित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं दी जा रही हैं. मुख्यमंत्री ने निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार उनके व्यापार को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग देगी. वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 : इससे अनुमतियों में लगने वाला समय घटकर रिकॉर्ड समय में आएगा। यह इज ऑफ डूइंग बिजनेस में छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करेगा। छत्तीसगढ़ सरकार उद्योगों के लिए सरल, पारदर्शी और तेज प्रक्रियाओं को प्राथमिकता दे रही है। वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 के माध्यम से निवेशकों को आवश्यक स्वीकृतियाँ अब न्यूनतम समय में प्राप्त होंगी, जिससे प्रदेश में निवेश का माहौल और मजबूत होगा। नई औद्योगिक नीतियों और सहज अनुमतियों की व्यवस्था से छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
 

Read More

 
 panchayattantra24.-रायपुर। देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने और हर घर तक स्वच्छ, सस्ती एवं निरंतर बिजली पहुँचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है। यह महत्वाकांक्षी योजना न केवल नागरिकों को बिजली बिल से हमेशा के लिए राहत दिला रही है, बल्कि परिवारों को आत्मनिर्भर बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण में भी क्रांतिकारी योगदान दे रही है। छत्तीसगढ़ में इस योजना का क्रियान्वयन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में अत्यंत प्रभावी और संवेदनशील ढंग से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सौर ऊर्जा को अपनाने की गति तेज हुई है। 
 देश की “पावर कैपिटल” कहलाने वाले कोरबा जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का प्रभाव विशेष महत्व रखता है। यहाँ अनेक परिवार इस योजना का लाभ उठाकर हर महीने बचत कर रहे हैं और बिजली बिल आने जाने के झमेले से मुक्त हो रहे हैं। इन्हीं में से एक प्रेरक उदाहरण हैं नकटीखार, कोरबा निवासी रंजीत कुमार है, जिन्होंने अपने परिवार के जीवन में ऊर्जा क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया है। रंजीत कुमार जो एसईसीएल, कुसमुंडा में डंपर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं, मेहनतकश व्यक्ति हैं। हर महीने आने वाला बिजली बिल, परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें और बच्चों की पढ़ाई के खर्चों के बीच बिजली बिल अक्सर उनके बजट को बिगाड़ देते थे। यही कारण था कि जब प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत आवेदन कर इसका लाभ उठाने का निश्चय किया। दो माह पहले आवेदन करके उन्होंने अपने घर की छत पर सोलर पैनल सिस्टम लगवाया। जिसकी कुल लागत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए रही, 78 हजार रुपए केंद्र सरकार की सब्सिडी पहले ही मिल चुकी है। शेष राशि में उन्होंने सस्ती व आसान दर पर लोन लेकर तथा कुछ नकद भुगतान देकर किया। सिर्फ कुछ हफ्तों में ही यह निवेश उनके जीवन के लिए सबसे बड़ा वरदान साबित हुआ। पहले जहां उनके घर का बिजली बिल हर महीने एक हजारों रुपए तक पहुँच जाया करता था, वहीं अब सौर ऊर्जा से चल रहे घर का मासिक बिल मात्र 130 रुपए आ रहा है।
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना केवल परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और पर्यावरण की भी बड़ी मित्र है। सौर ऊर्जा से न केवल कोयला और डीज़ल जैसे पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता कम होती है, बल्कि वायु प्रदूषण में भी भारी कमी आती है। कोरबा जैसे औद्योगिक जिले में, जहाँ कोयला आधारित बिजली उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है, वहां सौर ऊर्जा का बढ़ता उपयोग पर्यावरण संरक्षण में ऐतिहासिक योगदान है। परिवारों को बिजली बिल से मुक्तिमिल रही है, घरों में रोशनी और उपकरणों का संचालन संभव हो रहा है, लोग ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। 
 कुमार और उनके परिवार ने बताया “अब हमें बिजली बिल की चिंता नहीं रहती। सौर पैनल ने हमारी जिंदगी आसान बना दी है। बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होती और घर के उपकरण भी बिना रुकावट चलते हैं। आज उनका घर न केवल रोशन है बल्कि ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक आदर्श भी बन गया है। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के सशक्त क्रियान्वयन से आमजन का जीवन बदल रहा है। यह योजना उन हजारों परिवारों के लिए प्रेरणा है, जो अब तक बिजली का स्थाई उपाय ढूंढ रहें थे। पीएम सूर्यघर योजना ने उन्हें आत्मनिर्भरता, आर्थिक मजबूती और स्वच्छ ऊर्जा की राह दिखाई है।
 

Read More

रायपुर ।बिलासपुर प्रदेश का पहला ऐसा नगर निगम बनने जा रहा है, जहां नागरिक अब स्मार्ट चैटबॉट के जरिए अधिकांश सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकेंगे। बिलासपुर नगर निगम ने डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए वॉट्सऐप आधारित चैटबॉट सेवा शुरू कर रही है। इसके माध्यम से लोग प्रॉपर्टी टैक्स की जानकारी और भुगतान, बिल्डिंग परमिशन, शिकायत पंजीकरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी सुविधाएं चंद मिनटों में प्राप्त कर सकेंगे।

*ऐसे करेगा काम स्मार्ट चैटबॉट*

इस चैटबॉट का उपयोग करना बेहद आसान होगा। इसके लिए निगम एक विशेष वॉट्सऐप नंबर 91 88157 82574 जारी करेगा। उस नंबर को मोबाइल में सेव करने के बाद केवल हाथ या नमस्ते लिखकर मैसेज भेजना होगा। इसके जवाब में ऑटोमेटेड रिप्लाई आएगा, जिसमें विभिन्न सेवाओं की सूची होगी। नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार विकल्प चुनकर प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। यह चैटबॉट एआई और मेटा की तर्ज पर काम करेगा। इसकी जानकारी निगम अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचारित करेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।

*बिलासपुर में स्वच्छ वार्ड चैलेंज : मिलेगा 10 लाख रूपये का इनाम*

नगर निगम बिलासपुर द्वारा शहर को स्वच्छ रखने और पूरे देश में पहले स्थान पर लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए स्वच्छ वार्ड चैलेंज प्रतियोगिता शुरू की जा रही है। इस प्रतियोगिता को शुरू करने की घोषणा केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने की। इस चैलेंज के तहत हर माह सभी वार्डों का सर्वे किया जाएगा, जो वार्ड सबसे स्वच्छ होगा, स्वच्छता के पैमाने पर खरा उतरेगा, उसे विकास कार्यों के लिए पुरस्कार स्वरूप 10 लाख रूपये की अतिरिक्त स्वीकृति दी जाएगी। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में इस बार स्वच्छ गणेश पंडाल की तर्ज पर स्वच्छ दुर्गाेत्सव पंडाल प्रतियोगिता भी शुरू की जाएगी, जिसमें सबसे स्वच्छ दुर्गा पंडाल को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर पुरस्कृत किया जाएगा।

Read More