Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती अवसर पर 12 से 19 सितम्बर 2025 तक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम विभाग द्वारा राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना, उनकी कार्यक्षमता में सुधार लाना तथा औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना था। इस अवधि में आयोजित शिविरों में श्रमिकों को स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा प्रदान की गई, साथ ही कार्यस्थल की सुरक्षा, उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, दुर्घटनाओं से बचाव और प्राथमिक चिकित्सा संबंधी जानकारी दी गई।
राज्य के विभिन्न औद्योगिक जिलों में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए गए। रायपुर जिले के उरला एसोसिएशन भवन एवं सिलतरा स्थित सामुदायिक भवन में 1 हजार 50 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दुर्ग जिले में भिलाई के मंगल बाजार में 300 तथा रसमड़ा के दशहरा मैदान में 200 श्रमिकों ने लाभ लिया। कोरबा जिले में अडानी पावर, बालको और डीएसपीएम में आयोजित शिविरों से कुल 835 श्रमिक लाभान्वित हुए। रायगढ़ जिले में 32 कारखानों में आयोजित शिविरों से 3 हजार 800 श्रमिक लाभान्वित हुए, साथ ही पंजरी प्लांट, नगर निगम ऑडिटोरियम में 1 हजार 200 श्रमिकों का परीक्षण किया गया। बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंग्स प्रा.लि. में 1 हजार 72 श्रमिकों ने परीक्षण कराया। महासमुंद जिले के बिरकोनी में 254 श्रमिक, बलौदाबाजार जिले के बाबाडीह में 350 एवं कुकुरडीह में 207 श्रमिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
इसी तरह कवर्धा जिले के राम्हेपुर व पंडरिया स्थित शक्कर कारखानों में 200-200 श्रमिक, जांजगीर-चांपा जिले के बम्नीडीह स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में 374 तथा अकलतरा स्थित केएसके महानदी पॉवरजेन में 400 श्रमिक, सक्ती जिले में आरकेएम पावरजेन डभरा में 296 तथा डी.बी. पावर बडादरहा में 352 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुंगेली जिले के खम्हारडीह स्थित कुसुम स्मेल्टर्स में 250, सूरजपुर जिले के नयनपुर स्थित यूव्ही वेन्चर्स में 47, बस्तर जिले के जगदलपुर में 85, राजनांदगांव जिले के टेडेसरा व इंदमरा में क्रमशः 60 एवं 133 श्रमिक तथा बेमेतरा जिले के ग्राम सरदा स्थित राईजन इंडस्ट्रीज में कई श्रमिक लाभान्वित हुए।
रजत जयंती अवसर पर 17 सितम्बर 2025 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे श्रमिक राज्य की शक्ति और विकास के प्रतीक हैं तथा उनका स्वास्थ्य और कल्याण हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस महासम्मेलन के दौरान भी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 300 श्रमिकों का परीक्षण किया गया। राज्य शासन का मानना है कि श्रमिकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं, बल्कि राज्य की औद्योगिक उत्पादकता और समग्र विकास को भी सुनिश्चित करते हैं। इस दृष्टि से यह पहल प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं श्रमिक कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

panchayattantra24.- मुंगेली। जिले से एक सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें एक पूर्व सोसायटी प्रबंधक ने व्हाट्सएप पर शख्स की फोटो भेजकर हत्या के लिए 50 हजार की सुपारी दी, लेकिन शराब के नशे में धुत्त सुपारी किलर ने गलत व्यक्ति की हत्या कर दी. पुलिस की तगड़ी जांच और सटीक कार्रवाई के चलते 10 दिन में हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. “व्हाट्सएप” पर भेजे गए एक फोटो से शुरू हुई यह कहानी, एक परिवार की तबाही और पांच युवाओं की जिंदगी की बरबादी पर खत्म हुई. फिल्मी अंदाज में 10 सितंबर 2025 को ग्राम दाबों, थाना फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र, जिला मुंगेली में दो युवकों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, इसमें एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक घायल हो गया.
पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 10 सितंबर को रात करीब 9 बजे हेमचंद और हेमप्रसाद नवोदय विद्यालय के सामने रोड किनारे बैठे थे, तभी अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से हमला किया. हेमप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेमचंद किसी तरह से भागने में कामयाब हो गया. गिरफ्तार मुख्य आरोपी तरवरपुर धान खरीदी सोसायटी के पूर्व प्रबंधक नेतराम साहू ने पूछताछ में बताया कि “तुलसी साहू और उसका बेटा नरेंद्र उर्फ पप्पू, मेरे खिलाफ धान खरीदी में अनियमितता को लेकर कोर्ट में परिवाद कर चुके थे. मेरी नौकरी चली गई थी. कोर्ट से बहाली के बाद भी वे लोग मुझे ड्यूटी जॉइन नहीं करने दे रहे थे. इसी कारण मैंने पप्पू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.”
नेतराम ने अपने साले सुनील साहू को हत्या की सुपारी दी और व्हाट्सएप पर पप्पू की तस्वीर भेजते हुए कहा, “ यह आदमी मुझे बहुत परेशान कर रहा है. तुम अपने दोस्तों को लेकर इसे खत्म कर दो. तुम्हें 50 हजार रुपए दूंगा.” सुनील साहू ने अपने दोस्त शुभम पाल, गौकरण साहू और एक विधि से संघर्षरत बालक को शामिल किया. सभी आरोपी नेतराम के घर चातरखार में 3 दिन रुके. फिर 10 सितंबर की शाम चारों ने छत से लोहे के पाइप निकालकर रखे और मोटर साइकिल के नंबर प्लेट हटाकर निकल पड़े. रात 8.30 बजे नेतराम ने फोन कर बताया – “टारगेट रोड किनारे शराब पी रहा है, वहीं उसकी बाइक खड़ी है. वहीं मार देना.” चारों आरोपी वहां पहुंचे, शराब पीने लगे और दो युवकों को बैठे देखा. शुभम ने पूछा – “तुममें से पप्पू कौन है?” जवाब मिला – “हम पप्पू नहीं हैं.” इसके बावजूद सुनील ने एक युवक (हेमप्रसाद) के सिर पर पीछे से लोहे की पाइप से दो वार किए और शुभम ने उसके सीने व चेहरे पर हमला किया. साथ बैठे हेमचंद साहू किसी तरह भाग निकला. दरअसल, जिसे मारना था, वो पप्पू नहीं था. सुपारी किलर ने नशे में गलत युवक को मार डाला. हत्या के बाद सुनील ने नेतराम को फोन कर बताया – “जिसे मारना था, उसे मार दिए हैं.” इसके बाद आरोपी मृतक का मोबाइल, प्रार्थी की मोटरसाइकिल और खुद की बाइक लेकर मुंगेली से होते हुए चकरभांठा, बिलासपुर चले गए. लेकिन कानून के लंबे हाथ आरोपियों तक आखिरकार पहुंच गए.
panchayattantra24.-दुर्ग। बड़ी खबर सामने आई है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर कुम्हारी पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आज सुबह महाराष्ट्र पासिंग दो स्कॉर्पियो वाहन से 6 करोड़ 60 लाख रुपए बरामद किया है, इस रकम के साथ चार व्यक्ति सवार थे, रकम बरामदगी की सूचना आयकर विभाग को दे दी है है, अग्रिम कार्यवाही जारी है। हवाला रकम होने की आशंका जब्त करोड़ों कैश हवाला के होने की आशंका जताई जा रही है, फ़िलहाल गिरफ्तार 4 लोगों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है, मुख्य सरगना के बारे में पता लगाया जा रहा है, आखिर इतनी बड़ी रकम का मालिक कौन है और किसके पास ले जाकर छोड़ना था।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक रीनू ठाकुर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रीनू ठाकुर अपनी कर्त्तव्यपरायणता, सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व तथा मधुर व्यवहार के कारण विभागीय परिवार में विशिष्ट स्थान रखने वाली अधिकारी रहीं। उन्होंने विभागीय दायित्वों का निर्वहन सदैव पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ किया और अपने कार्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय रही है।
मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को प्रतिष्ठित अटल भूषण सम्मान 2025 मिला है, MP बृजमोहन अग्रवाल ने बधाई देते हुए X पोस्ट में लिखा, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ भाजपा उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को अटल फाउंडेशन, प्रधानमंत्री संग्रहालय द्वारा घर वापसी अभियान के लिए प्रतिष्ठित अटल भूषण सम्मान 2025 से अलंकृत किए जाने पर उन्हें बधाई दी। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी ने अपने अदम्य साहस और समर्पण से लाखों लोगों को उनकी जड़ों से वापस जोड़ा है। आपके द्वारा चलाया जा रहा, “घर वापसी अभियान” सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा का महत्त्वपूर्ण संकल्प है। आपका यह कार्य सनातन की शाश्वत धारा को और सशक्त करता है। अटल भूषण सम्मान 2025 से अलंकृत होना आपके इसी तप और त्याग का सम्मान है।
बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर, रायपुर में राज्य-स्तरीय रोजगार मेला, 114 कंपनियाँ और 8–10 हजार अवसर

panchayattantra24.-जगदलपुर। राज्य सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत 9 और 10 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में एक राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में राज्य में निजी क्षेत्र में कार्यरत 114 कंपनियां शामिल होंगी, जो 8 से 10 हजार बेरोजगारों को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी। इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवार रोजगार विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है, उनके लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बस्तर में 23 और 24 सितंबर, 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रोजगार पंजीकरण शिविर लगेगा। आईटीआई उत्तीर्ण ऐसे सभी इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक दस्तावेज और आधार कार्ड के साथ इस शिविर में पंजीकरण करा सकते हैं। इस पहल से राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी प्रमुख मांगें पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री साय का आभार जताते हुए प्रदेशव्यापी हड़ताल वापस लिए जाने के निर्णय से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कल से प्रदेशभर में एनएचएम कर्मचारी काम पर लौटेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों द्वारा हड़ताल समाप्त किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय और राज्यहित में उठाया गया कदम बताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर कर्मचारी को अपने परिवार का हिस्सा मानती है और उनकी जायज़ मांगों के प्रति सदैव संवेदनशील रही है। उन्होंने कहा कि जनता का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार ने सदैव इस दिशा में ठोस पहल की है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों के इस निर्णय से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ और मज़बूत होंगी तथा जनता को उत्कृष्ट और सुलभ चिकित्सा सुविधाएँ मिलेंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से छत्तीसगढ़ एक और बेहतर, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगा।
उल्लेखनीय है कि एनएचएम कर्मचारी अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर गए थे। राज्य सरकार ने इनमें से चार मांगों को पूरा कर दिया है। तीन अन्य मांगों पर समिति गठित कर कार्यवाही प्रारंभ की गई है, जबकि संविलयन, पब्लिक हेल्थ केडर और आरक्षण संबंधी मांगों पर भारत सरकार से निर्णय लिया जाना है।
इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर हड़ताल समाप्त होने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य का प्रत्येक कर्मचारी परिवार का सदस्य है और एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर राज्यहित में सराहनीय निर्णय लिया है।
इस अवसर पर विधायक किरण देव, छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ से डॉ अमित मिरी, डॉ रविशंकर दीक्षित, पूरन दास, कौशलेश तिवारी, हेमंत सिन्हा, दिनेश चंद्र, संतोष चंदेल, प्रफुल्ल पाल, डॉ देवकांत चतुर्वेदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर. नक्सली संगठन के शांति वार्ता के पत्र पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है. गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि नक्सली आम लोगों की हत्या करना बंद करें और प्लांट किए गए आईडी को भी हटा लें. उन्होंने बताया कि नक्सलियों की ओर से मिला पहला पत्र पोलित ब्यूरो मेंबर का है, जबकि दूसरा पत्र ज्यूनियर कैडर का है, जो तेलंगाना से है. शराब घोटाला मामले को लेकर ईडी द्वारा पैसे कार्टून में भरकर कांग्रेस भवन पहुंचने के खुलासा को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया. उन्होने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में प्रशासन को झोंका गया था. अभी रोज नई-नई कथाएं आएगी. कांग्रेस सरकार के दबाव में अच्छे अधिकारी भी फंसे. यह सच्चाई है, तभी जांच में बातें आ रही है. शराब व्यापार के लिए बाहरी को प्रश्रय दिया गया.

panchayattantra24.-रायपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के नगर पंचायत लखनपुर स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली व फलों का वितरण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ कर श्री अग्रवाल ने स्वयं का रक्तचाप जाँच करवाया और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
सेवा पखवाड़ा के अंर्तगत मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ग्राम पंचायत हर्राटिकरा, सांडबार में ’’पीपल फार पीपल़़’’ अभियान के अंतर्गत पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन को पूरी तरह जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित किया है। उनका संदेश ‘सेवा ही संकल्प’ हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सेवा पखवाड़ा न केवल जरूरतमंदों की मदद का अवसर है, बल्कि यह समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और सकारात्मक परिवर्तन लाने का उत्सव है। हम सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है और इसे जनभागीदारी का आंदोलन बनाना है।” उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
कार्यक्रम में लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर बड़ी संख्या में आमजन एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए तथा सभी ने प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

panchayattantra24.-रायपुर। मो. फरहान सोरठियाराज्य जीएसटी विभाग ने जीएसटी एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस नेटवर्क तथा जीएसटी प्राईम पोर्टल का उपयोग करके बोगस फर्म और बोगस बिल तैयार करने वाले सिंडिकेट का पता लगाया है। इसका मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया है, जो जीएसटी के कर सलाहकार के रूप में कार्य करता था। इस सिंडिकेट के कारण राज्य को प्रतिमाह करोड़ों रूपये के कर राजस्व का नुकसान होता था।
राज्य जीएसटी की बी.आई.यू. टीम इस प्रकरण पर एक माह से कार्य कर रही थी। मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया के ऑफिस में 12 सितंबर को जांच की गयी। जांच के दौरान यहां से 172 फर्मों के बारे में जानकारियां मिली। फरहान ने अपने 5 ऑफिस स्टॉफ को फर्मों का पंजीयन कराने, रिटर्न फाईल करने और ई-वे बिल तैयार करने के लिये रखा था। इसके अलावा मास्टर माइंड के आफिस से बोगस पंजीयन के लिये किरायानामा, सहमति पत्र, एफिडेविट तैयार करने के भी साक्ष्य मिले हैं।
26 बोगस फर्मों से ही 822 करोड़ का ई-वे बिल जनरेट किया गया, जबकि रिटर्न में 106 करोड रूपये का ही टर्नओव्हर दिखाया गया है। केवल इन फर्मों से ही राज्य को 100 करोड़ रूपये के जीएसटी का नुकसान होने का प्रारंभिक आंकलन है। यहां से प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार राज्य के भीतर और पंजाब, असम, मणिपुर, ओडिसा में भी पंजीयन लिया गया है। पंजीयन के लिए बोगस दस्तावेज जैसे किरायानामा एवं सहमति पत्र भी तैयार किये जाते थे। इन फर्मों के माध्यम से बोगस सप्लाई बिल और ई-वे बिल जारी किए जा रहे थे।
मो. फरहान के बोगस फर्मों से संबंधित दस्तावेज छुपाये जाने की सूचना पर विभाग ने 17 सितंबर को फरहान के चाचा मो. अब्दुल लतीफ सोरठिया के आवास में सर्च (जांच) किया गया। वहां अधिकारियों को 1 करोड़ 64 लाख रूपये के नोट और 400 ग्राम सोने के 4 बिस्किट मिले। विभाग के अधिकारियों ने इसे जब्त कर के आयकर विभाग को सूचना दे दी है।
जीएसटी अधिकारियों द्वारा इन फर्मों से करोड़ों रूपए के जीएसटी फ्रॉड की राशि की गणना की जा रही है। इस प्रकरण में कई ब्रोकर, स्क्रैप डीलर और इनपुट टैक्स क्रेडिट के लाभ लेने वाली कम्पनियाँ भी विभाग के जांच के दायरे में है। राज्य कर विभाग द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्यवाही प्रगति पर है।