Author: admin

 panchayattantra24.-रायपुर/खरोरा। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को खरोरा में उनकी प्रतिमा का अनावरण एवं चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनका विचारधारा एवं मार्गदर्शन राष्ट्र को प्रगति, समरसता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने वाला है। 
उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए एकात्म मानववाद और अंत्योदय के पथ पर चलते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल अग्रवाल समेत अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब नागपुर से रायपुर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस (20826) से एक मवेशी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा कोटा रेलवे फाटक के पास हुआ, जहां अचानक पटरी पर भटककर पहुंची गाय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। इस टक्कर से मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रेलवे प्रशासन ने क्षतिग्रस्त वंदे भारत एक्सप्रेस को तुरंत यार्ड में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायल हुई मवेशी की मौके पर मौत हो गई है। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक से मवेशी को हटाया गया ताकि रेल यातायात प्रभावित न हो।
वंदे भारत एक्सप्रेस को हुआ नुकसान तेज रफ्तार से गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस के अगले हिस्से में मवेशी टकराने से ट्रेन को आंशिक नुकसान पहुंचा। रेल अधिकारियों ने बताया कि इंजन और सामने के पैनल उखड गया हैं। हालांकि इस हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई है, लेकिन एहतियातन ट्रेन को यार्ड ले जाया जाएगा। जिसके बाद तकनीकी जांच की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने क्षतिग्रस्त कोच और इंजन की मरम्मत प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। 
 स्थानीय लोगों में चिंता कोटा रेलवे फाटक पर हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में आए दिन मवेशियों का रेलवे ट्रैक पर भटकना आम बात है। अक्सर ट्रेन चालकों को इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ती है, लेकिन तेज गति वाली ट्रेनों के सामने यह जोखिम और बढ़ जाता है। वंदे भारत जैसी हाई स्पीड ट्रेनें अगर ऐसे हादसों की शिकार होती रहीं, तो बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। रेलवे प्रशासन और पुलिस ने की अपील 
इस हादसे के बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को लापरवाही से रेलवे ट्रैक के पास न छोड़ें। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ट्रैक के आसपास पशुओं का पहुंचना यात्रियों और ट्रेन दोनों के लिए खतरा है। वहीं पुलिस ने भी चेतावनी दी है कि लापरवाही बरतने वाले पशु मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन पुलिस और रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थिति सामान्य कर दी गई। मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त हिस्से की जांच की और उसके बाद ट्रेन को यार्ड की ओर रवाना कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अन्य ट्रेनों की आवाजाही पर इस घटना का कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में रेलवे ट्रैक पर मवेशियों की मौत और हादसों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कई बार ट्रेन की गति धीमी करनी पड़ती है, जिससे शेड्यूल प्रभावित होता है। रेलवे ने इस समस्या को गंभीर मानते हुए कई बार नगर निगम और स्थानीय प्रशासन को पत्र लिखकर ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
 

Read More

 panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की उत्कृष्टता का प्रतीक, प्रदेश का सबसे पुराना और सबसे बड़ा पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय तथा इससे संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने जटिल उपचारों में लगातार ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं जिन पर हर किसी को गर्व हो सकता है। ताज़ा उदाहरण एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट (एसीआई) के कार्डियोलॉजी विभाग में हुआ, जहाँ 68 वर्षीय महिला मरीज पर देश का छठा और किसी भी सरकारी संस्थान का पहला बैकमैन टोटल फिजियोलॉजिकल पेसिंग सफलतापूर्वक किया गया।
 डॉक्टरों के अनुसार यह जटिल प्रक्रिया अब तक एम्स दिल्ली और पीजीआई चंडीगढ़ जैसे शीर्ष संस्थानों में भी नहीं की गई थी। बैकमैन टोटल फिजियोलॉजिकल पेसिंग का अर्थ है – हृदय की धड़कन को पूरी तरह प्राकृतिक कंडक्शन सिस्टम (conduction system) के जरिए नियंत्रित करना, ताकि मरीज को लंबे समय तक स्थिर और सुरक्षित हृदय गति मिल सके। यहां ध्यान देने योग्य है कि अब तक एसीआई और अन्य सरकारी कार्डियक संस्थानों में लेफ्ट बंडल या हिज़ बंडल में लीड लगाने के कई केस हो चुके हैं, लेकिन राइट एट्रियम यानी बैकमैन बंडल में लीड लगाने का यह पहला मामला है। इससे हृदय के दोनों चैम्बर्स की धड़कनें प्राकृतिक विद्युत मार्ग (conduction system) से संचालित होती रहती हैं। 
 एसीआई के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया कि रायपुर निवासी यह मरीज सिक साइनस सिंड्रोम नामक गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थी। इस रोग में हृदय को धड़कन देने वाली कोशिकाएँ (पेसमेकर कोशिकाएँ) क्षतिग्रस्त हो जाती हैं और धड़कन अनियमित हो जाती है। सामान्यतः ऐसे मामलों में वेंट्रिकुलर या लेफ्ट बंडल पेसिंग की जाती है, लेकिन इस मरीज का हृदय कमजोर था और एट्रियल रिद्म भी अनियमित थी। केवल वेंट्रिकुलर पेसिंग करने से हार्ट फेल्योर और तेज धड़कन का खतरा था।इसी कारण एसीआई की टीम ने बैकमैन टोटल फिजियोलॉजिकल पेसिंग का निर्णय लिया। इस प्रक्रिया में हृदय की प्राकृतिक विद्युत संरचना के एट्रियम भाग में पेसमेकर की लीड लगाई गईं। यह तकनीक हृदय को उसके स्वाभाविक ढंग से धड़कने में मदद करती है और हार्ट फेल्योर का जोखिम बेहद कम कर देती है।
इस तरह संपन्न हुई प्रक्रिया सबसे पहले लेफ्ट बंडल की स्थिति का इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी मैपिंग किया गया। फिर ठीक उसी तरह राइट एट्रियम के बैकमैन बंडल की मैपिंग कर लीड इंप्लांट की गई। इस तरह पूरा पेसिंग सिस्टम प्राकृतिक ढंग से काम करने लगा।उपचार करने वाली टीम में कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव, डॉ. एस. के. शर्मा, डॉ. कुणाल ओस्तवाल, डॉ. अनुराग कुजूर और डॉ. वेद प्रकाश शामिल थे। यह उपचार मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत किया गया, जिसमें योजना का लाभ दिलाने में मेडिको सोशल वर्कर खोगेंद्र साहू का विशेष योगदान रहा। 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट द्वारा किया गया यह सफल उपचार छत्तीसगढ़ की चिकित्सा सेवाओं के उच्च स्तर और निरंतर प्रगति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल अब केवल सामान्य उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि विश्वस्तरीय जटिल प्रक्रियाओं को भी सफलतापूर्वक अंजाम दे रहा है। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों की टीम को साधुवाद देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल मरीजों के जीवन को नई आशा देती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सरकारी संस्थान चिकित्सा विज्ञान में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट, रायपुर द्वारा किया गया यह जटिल उपचार प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती और चिकित्सकों की उत्कृष्ट क्षमता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ के मरीजों को अत्याधुनिक कार्डियक प्रक्रियाओं के लिए महानगरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हर नागरिक को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से निःशुल्क और उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हों। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सक दल को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय चिकित्सा मानचित्र पर और अधिक प्रतिष्ठित करेगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 में इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी के सर्वाधिक मामलों के उपचार में एसीआई देशभर में पाँचवें स्थान पर रहा है।
 

Read More

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में चल रहे ‘निश्चय अभियान’ के तहत खमतराई क्षेत्र के डेरापारा में पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करों के 15 अवैध ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। ये ठिकाने नगर निगम की जमीन पर बने झोपड़ियों में थे, जिनमें आरोपी वर्षों से गांजा और अवैध शराब का व्यापार कर रहे थे। 
पुलिस को लंबे समय से खमतराई, डेरापारा, तेलीबांधा, कालीबाड़ी और कुकुरबेड़ा इलाकों में नशे के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। इन इलाकों में लगातार अवैध रूप से गांजा, टेबलेट और सिरप का खुला कारोबार चल रहा था। बीते सप्ताह पुलिस ने 40 ठिकानों पर छापेमारी कर 60 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें पुरुष, महिलाएं और नाबालिग शामिल थे। जांच में 15 गांजा तस्करों को जेल भेजा गया, जबकि अन्य आरोपियों को नोटिस जारी कर उनके अवैध कब्जों को खाली करने के निर्देश दिए गए। 
 पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि तस्करों ने अवैध मकान तो बनाए ही थे, साथ ही बिजली विभाग की अनाधिकृत कनेक्शन का भी उपयोग किया था। बिजली विभाग ने इसकी पुष्टि की और पुलिस ने निगम और बिजली विभाग को कार्रवाई की अनुशंसा की। इसके बाद निगम और पुलिस की टीम ने बुलडोजर से इन मकानों को जमींदोज कर दिया। विशेष रूप से 21 सितंबर को खमतराई पुलिस ने डेरापारा स्थित आरटीओ ऑफिस के पास छापेमारी कर रेनु सोनवानी और चांदनी सोनी नामक महिलाओं को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 181 बोतल देशी शराब जब्त की गई। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने इलाके में अन्य अवैध ठिकानों पर भी दबिश दी और तस्करों के कारोबार को निशाना बनाया।
खमतराई के अलावा तेलीबांधा, कालीबाड़ी और कुकुरबेड़ा इलाकों में भी नशे के खुले कारोबार की शिकायतें मिल रही हैं। पुलिस ने कहा है कि इन इलाकों में भी तस्करों और उनके अवैध ठिकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मकानों और संपत्तियों को निशाना बनाया जाएगा ताकि तस्करों को आर्थिक नुकसान पहुंचे और वे नशा कारोबार से बाहर निकलें। सिर्फ तस्करों पर ही नहीं, बल्कि गांजा पीने वालों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नए कानून के तहत अब गांजा सेवन करने वालों को भी सजा का प्रावधान है। इसलिए जिन्हें गांजा पीते हुए पकड़ा जा रहा है, उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान रायपुर शहर को नशामुक्त बनाने की दिशा में अहम कदम है और इसे निरंतर जारी रखा जाएगा। प्रशासन का कहना है कि शहर में नशा नियंत्रण के लिए समय-समय पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। तस्करों और अवैध शराब विक्रेताओं पर बुलडोजर कार्रवाई का मकसद न केवल अपराधियों को दंडित करना है, बल्कि पूरे इलाके में चेतावनी देना भी है कि नशा कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
नगर निगम के सहयोग से की गई यह कार्रवाई शहर के नशामुक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल मानी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभियान में पुलिस और निगम की टीमों की सतत निगरानी रहेगी और किसी भी अवैध कब्जे या नशा कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों और उनके अवैध कारोबार की जानकारी मिलते ही पुलिस को तुरंत सूचित किया जाए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार पेट्रोलिंग और छापेमारी कर नशे के कारोबार पर लगाम लगाएगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई न केवल तस्करों और अवैध कारोबारियों को आर्थिक नुकसान पहुंचाती है, बल्कि युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रखने में भी मदद करती है। इसके साथ ही यह कदम शहर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खमतराई क्षेत्र में की गई हालिया कार्रवाई ने यह भी दिखा दिया है कि पुलिस अब किसी भी स्तर पर नशा तस्करों को बख्शने के मूड में नहीं है। आईजी अमरेश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि निश्चय अभियान केवल शुरुआत है और भविष्य में अन्य इलाकों में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। 
राज्य सरकार ने भी इस अभियान को समर्थन दिया है और कहा है कि नशे के कारोबार पर नियंत्रण के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। रायपुर पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि तस्करों और नशे के सेवन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनकी संपत्तियों पर भी नजर रखी जाएगी। इस अभियान से पुलिस और प्रशासन का संदेश साफ है—रायपुर में नशा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बुलडोजर कार्रवाई, गिरफ्तारी और संपत्ति जब्ती जैसे कदम लगातार जारी रहेंगे। इसके जरिए न केवल तस्करों को दबाया जाएगा, बल्कि शहरवासियों में भी नशा विरोधी चेतना पैदा होगी। इस प्रकार रायपुर में नशा मुक्त शहर बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन की यह पहल अहम मानी जा रही है। अभियान का मकसद केवल सजा देना नहीं, बल्कि अपराधियों और तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करना है, ताकि भविष्य में नशे का कारोबार कम से कम शहर में रहे।
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा ने एक बार फिर से कांग्रेस के खिलाफ कार्टून पोस्ट किया है. अबकी बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उनके बेटे चैतन्य बघेल के जरिए निशाना साधा है. दोनों पर तंज कसते हुए लिखा है, वोट चोर और नोट चोर. भाजपा नेता केदार गुप्ता ने इस पर कहा कि देखिए कांग्रेस का चरित्र उजागर हो गया है. 
चोरी नहीं डकैती की है वोट की. पेटियां लेकर भाग जाते थे. अब बीजेपी की सरकार है, ये लोग नहीं बचेंगे. एनजीओ घोटाले को लेकर भाजपा नेता केदार गुप्ता ने कहा कि निश्चित रूप से निशक्त जनों की राशि पर बंदरबाँट किया गया है. आईएएस अधिकारी पर बड़ी जिम्मेदारी होती है. हाईकोर्ट ने यदि कहा है तो शर्मनाक बात है. अधिकारियों को तो सरेंडर कर जांच में साथ देना चाहिए. वहीं 71 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर भाजपा नेता ने कहा कि नक्सलवाद का उपयोग कांग्रेस राजनीति के लिए करती है. इसका पर्दाफाश हो गया है. सरकार के योजनाओं के चलते नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं. हमारी सरकार नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है.
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। आबकारी घोटाला में ईडी के द्वारा गिरफ्तार रायपुर सेंट्रल जेल में बंद चैतन्य बघेल के खिलाफ इओडब्लू ने ACB/EOW स्पेशल कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन पेश किया है। मंगलवार देर शाम कोर्ट में पेश आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है। आपको बता दे कि, आबकारी घोटाले की जांच ईडी के अलावा EOW भी कर रहा है। ईओडब्लू के प्रोडक्शन वारंट आवेदन स्वीकार होने के बाद चैतन्य बघेल को बुधवार 24 सितंबर को भोजनावकाश के बाद सेंट्रल जेल से एसीबी स्पेशल कोर्ट लाया जा सकता है। 
 चैतन्य के कोर्ट में पेश होते ही ईओडब्लू चैतन्य को गिरफ्तार करेगी और अदालत से रिमांड आवेदन लगा सकती है। अब कितने दिन का पुलिस रिमांड स्पेशल कोर्ट स्वीकार करेगी ये दोनों पक्षों की बहस के बाद ही तय हो पायेगा। आपको बता दे कि, मंगलवार 23 सितंबर को चैतन्य बघेल की ओर से हाईकोर्ट में भी अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर दी गई है, लेकिन याचिका पर सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है। 
गौरतलब है कि पूर्व में भी हाईकोर्ट में चैतन्य बघेल के द्वारा ईओडब्लू के खिलाफ अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी, और तब हाईकोर्ट ने यह लिबर्टी देते हुए याचिका खारिज की थी कि, इसे निचली अदालत में पेश करें। निचली अदालत इस आवेदन को प्राथमिकता से सुनेगा और उसके बाद ही कोई अग्रिम आदेश जारी करेगा। यह आदेश ठीक उस वक्त जारी हुआ था जबकि ईओडब्लू द्वारा जारी कराए प्रोडक्शन वारंट के अनुपालन में चैतन्य बघेल को जेल से कोर्ट लाया जा चुका था। हाईकोर्ट के आदेश और दी गई लिबर्टी के आलोक में तब चैतन्य को ईओडब्लू ना तो गिरफ्तार कर पाई और ना ही रिमांड पर ले पाई थी।

Read More

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी जिला के मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेली बड़ी में 245 करोड़ 80 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। साय ने धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन शुभारंभ कार्यक्रम में 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया और जिले को विकास का महा उपहार दिया। उन्होंने कुरूद विधानसभा क्षेत्र में 77 कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। यह सभी विकास कार्य जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, सड़क, पेयजल, उद्योग, विज्ञान, पर्यटन और सामाजिक विकास जैसे विविध क्षेत्रों को नई दिशा देने वाले हैं। 
 महिला सशक्तिकरण – नए भवनों का शिलान्यास साय ने महतारी सदन योजना के तहत 51 महतारी सदन भवनों का लोकार्पण किया। लगभग 2 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से निर्मित ये भवन महिलाओं के लिए सम्मान और आत्मनिर्भरता के नए केंद्र बनेंगे। यह महतारी सदन छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों की शक्ति और क्षमता को समाज में नई पहचान देंगे। औद्योगिक विकास ग्राम करेली बड़ी और भालूझूलन में औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 16 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से आधारभूत ढांचा तैयार किया जाएगा मुख्यमंत्री ने इसके लिए भूमिपूजन भी किया। इसके अलावा जी-जामगांव औद्योगिक क्षेत्र में 6 करोड़ रूपए की राशि से निर्मित विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का लोकार्पण भी किया। इन कार्यों से उद्योग और रोजगार की नई संभावनाएँ खुलेंगी। 
 शिक्षा एवं कौशल विकास मुख्यमंत्री साय ने शिक्षा और कौशल उन्नयन के लिए 27 करोड़ 67 लाख रूपए की लागत से आईटीआई भवन, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज और लाइवलीहुड कॉलेज भवन के लिए शिलान्यास भी किया। श्री साय ने 7 करोड़ 53 लाख रूपए से बने कृषि महाविद्यालय भवन एवं छात्रावास का लोकार्पण भी किया। ये संस्थान युवाओं के लिए उच्च शिक्षा और कौशल विकास के प्रमुख केंद्र बनेंगे। सड़क और अधोसंरचना मुख्यमंत्री ने धमतरी जिले में 9 सड़कों के निर्माण और सुधार कार्यों का शिलान्यास भी किया। इन सड़कों पर 119 करोड़ 79 लाख रूपए खर्च किए जायेंगे। उन्होंने इसके साथ ही गौरव पथ योजना के तहत 1 करोड़ 70 लाख रूपए से बने गातापार और बकली मार्ग का भी किया। यह सभी नई सड़कें गाँवों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी। 
स्वास्थ्य सुविधाएँ मुख्यमंत्री साय ने मगरलोड विकासखंड के भेण्ड्री में 75 लाख रूपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण भी किया। इससे ग्रामीण अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक सुलभ होंगी। पेयजल एवं सिंचाई साय ने धमतरी जिले में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 30 करोड़ रूपए की लागत के 39 कार्य का लोकार्पण किया। जिससे जिले की हर बस्ती ‘हर घर जल’ प्रमाणित होगी। उन्होंने कोडेबोड़ में सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत 26 करोड़ 37 लाख रूपए से निर्मित योजना का लोकार्पण किया। और महानदी नहर पर 4 करोड़ 29 लाख रूपए से क्रॉस रेग्युलेटर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इससे किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।
 विज्ञान एवं पर्यटन मुख्यमंत्री ने गंगरेल में साइंस पार्क बनाने के लिए शिलान्यास किया। इस साइंस पार्क के बन जाने से बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ पर्यटन की नई संभावनाओं को भी बढ़ावा देगा। सामाजिक विकास आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने 50 लाख की लागत से बनने वाले कंवर समाज भवन (मधुबन धाम, राकांडीह) की आधारशिला भी रखी। यह भवन जिले में सामुदायिक विकास को नई ऊर्जा देगा। इन सभी विकास कार्यों से धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र में न केवल आधारभूत संरचना मजबूत होगी, बल्कि सामाजिक, शैक्षणिक, औद्योगिक और कृषि क्षेत्र में भी नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक दिन जिले की प्रगति और जनकल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
 

Read More

 

panchayattantra24.-महासमुंद। राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेलीबाड़ी धमतरी से वर्चुअल रूप से जुड़कर 51 महतारी सदनों को मातृशक्ति को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण किया गया है। उन्होंने 17 जिलों के 51 महतारी सदनों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया तथा सभी महिलाओं को बधाई दी। 
इस अवसर पर महासमुंद जिले के ग्राम खट्टी में आयोजित महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम में राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा श्री बघेल ने फीता काटकर महतारी सदन का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात उन्होंने महतारी सदन का अवलोकन भी किया। इस दौरान महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, स्काउट एवं गाइड जिलाध्यक्ष येतराम साहू,जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, जनपद पंचायत महासमुंद अध्यक्ष दिशा दीवान, उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर,नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल, जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर चंद्राकर, महेन्द्र सिक्का, प्रकाश शर्मा, आनंद साहू, दिग्विजय साहु, खट्टी की सरपंच अनिता मेहरा उपस्थित रहे। 
 इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार ने जो महतारी सदन की परिकल्पना की है, वह वास्तव में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मील का पत्थर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व से आज हमारी बहन-बेटियों को न सिर्फ काम करने का अवसर मिल रहा है, बल्कि उन्हें सामूहिक निर्णय लेने और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का भी मौका मिल रहा है। महतारी सदन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और सामाजिक समरसता बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगा। छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर महिलाओं के साथ खड़ी है। 
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि आज का यह शुभ अवसर महिलाओं की उन्नति और ग्राम पंचायतों की प्रगति दोनों को एक साथ जोड़ने वाला है। महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि यह हमारी बहन-बेटियों के सपनों को साकार करने का केन्द्र बनेगा। यहाँ से महिलाएँ स्वावलंबन की दिशा में नए आयाम तय करेंगी और गांव की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाई पर ले जाएँगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत अभियान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की प्रतिबद्धता से यह पहल महिलाओं के जीवन में नये उत्साह और आत्मविश्वास का संचार करेगी। उन्होंन सभी ग्रामवासियों से अपील किया कि वे इस महतारी सदन को अपनी साझा शक्ति और सहयोग का केन्द्र बनाएं। 
बसना विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से प्रदेश में महिलाओं के लिए यह विशेष पहल संभव हो सकी है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और संवेदनशील सोच के कारण ही मातृशक्ति को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में ऐसा ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। यह सदन उनके संकल्प और महिलाओं के सम्मान, संस्कार तथा प्रगति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। महतारी सदन के माध्यम से हमारी माताओं और बहनों को बैठकर अपनी बात कहने, सीखने, सिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम को चंद्रहास चंद्राकर, येतराम साहू, भीखम साहू ने भी संबोधित किया। 
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बताया कि दूसरे चरण में महासमुंद जिले में कुल 17 महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक महतारी सदन की लागत राशि 24 लाख 70 हजार रुपए है। पहले चरण में 08 एवं द्वितीय चरण में 09 महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा।जिसमें महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरकोनी व भोरिंग में, बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हारिया और खल्लारी में, बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़फुलझर, सिंघनपुर और भंवरपुर तथा सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केंदुआ और तोषगांव में महतारी सदन का निर्माण होगा। आज के कार्यक्रम में लखपति दीदियों को चेक वितरण किया गया। साथ ही पंचायतों में क्यूअर कोड का जारी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला समूह के सदस्य, ग्रामीण महिलाएं, नागरिक मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक महतारी सदन का क्षेत्रफल लगभग 2500 से 2507 वर्गफुट होता है, जिससे महिलाओं को पर्याप्त जगह मिलती है। 
इसमें हॉल, कमरा, किचन, स्टोर रूम, दुकान, बरामदा, सामुदायिक शौचालय, और ट्यूबवेल की व्यवस्था होती है। सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल बनाई जाती है। महिलाओं के लिए उत्पादों के निर्माण व बिक्री हेतु किचन और दुकान की सुविधा उपलब्ध रहती है। विशेष रूप से हस्तशिल्प, घरेलू सामान, लोक कला आदि विक्रय की सुविधा उपलब्ध है जिससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिले। प्रत्येक सदन में पानी के लिए ट्यूबवेल, स्वास्थ्य सुविधाएं और सीमित अवधि के लिए कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था जाएगी। सामुदायिक समरसता एवं महिला सक्रियता को बढ़ावा देने के लिए ये सदन सामूहिक बैठकों के केंद्र के रूप में भी उपयोग किए जाएंगे।
 

Read More

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के निदेशक टी सी महावर के नेतृत्व में राज्य प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों (डिप्टी कलेक्टरों) ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री डेका ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में आप लोगों की अहम भूमिका है किसी प्रकार के दबाव में काम न करें, जनहित में त्वरित निर्णय लें।
कोई नागरिक अपनी समस्या निराकरण के लिए आवेदन दे रहा तो उसे उसका परिणाम भी मिलना चाहिए। राज्यपाल ने नामांतरण में होने वाली धोखा धड़ी को रोकने और भू माफियाओं पर सख्ती करने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान कोई समस्या आती है तो वे राजभवन आकार मिल सकते हैं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, प्रशिक्षण निदेशक प्रणव सिंह सहित परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर सारिका मित्तल, शुभम देव, शिक्षा शर्मा, शुभांगी गुप्ता, पूजा पिंचा, मधु गभेल, देवाशीष कुरी, भावना साहू, लोकांश एल्मा, रश्मि पोया, आशीष कुमार, सुमित कुमार धु्रव, अभिषेक तम्बोली, गगन शर्मा उपस्थित थे।
 

Read More

 
 panchayattantra24.-दिल्ली। जिस पल का सबको इंतजार था, वो घड़ी अब आ चुकी है. शाहरुख खान को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया जाना है. यह खबर आने के बाद उनके फैन्स और पूरी फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई है. अब बस उस पल का इंतजार खत्म हो गया है जब किंग खान ने अवॉर्ड को अपने हाथ में लया. फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और दुनियाभर में शानदार कमाई की थी. इस फिल्म में शाहरुख ने डबल रोल निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया. उनके दमदार अभिनय, एक्शन और इमोशन्स ने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ रोमांस किंग ही नहीं, बल्कि हर किरदार में जान डालने वाले सुपरस्टार हैं. 
 सुपरस्टार मोहनलाल को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है. यह अवॉर्ड भारतीय फिल्म जगत में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है. फिल्म जवान के लिए शाहरुख को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मानित किया. उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी. शाहरुख को यूं ही नहीं किंग खान कहा जाता. उनके मंच पर आते ही वहां बैठे सभी लोग चियर करते दिखाई दिए. रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस के 71वें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें ये सम्मान दिया. रानी ने ‘मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में दमदार भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें ये सम्मान दिया गया. रानी-शाहरुख के अलावा एक्टर विक्रांत मैसी को भी बेस्ट एक्टर के सम्मान से नवाजा गया. एक्टर्स को अवॉर्ड मिलता देख हर कोई उत्साहित हो उठा, पूरा विज्ञान भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
 

Read More