Author: admin

रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ व बहुजन समाज पार्टी गठबंधन, सीटों का समीकरण नहीं सुलझा पा रहा है। प्रारंभ में 50-50 प्रतिशत सीट के फार्मूले से शुरू हुई बातचीत अभी तक बेनतीजा है।
बसपा प्रमुख मायावती को जन्मदिन की बधाई देने के बहाने दिल्ली जाकर अजीत जोगी उनके साथ चर्चा भी कर चुके हैं। इसके बाद भी दोनों दलों के नेताओं के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है। राज्य में लोकसभा की 11 सीटों पर कौन सी पार्टी कितनी सीट और कौन कौन सी सीट पर चुनाव लड़ेगी, यह तय करने का प्रयास चल रहा है।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ व बहुजन समाज पार्टी गठबंधन ने विधानसभा चुनाव लड़ा था। यही फार्मूला लोकसभा चुनाव में भी अपनाने का प्रयास हो रहा है। प्रारंभिक दौर में यह संभावना जताई जा रही थी कि बसपा व जकांछ में आधा आधा की हिस्सेदारी होगी पर अब ऐसा नहीं लग रहा है। दोनों ही दल अब इस बात पर मंथन कर रहे है कि किस सीट पर किस दल का उम्मीदवार जिताऊ हो सकता है उसे ही मैदान में उतारा जाए।
शीर्ष क्रम की बैठक अब इस माह के अंत में होनी है। संभावना है कि सीटों के बंटवारे को उसी बैठक में मूर्त रूप दिया जाएगा। बसपा शीर्षक्रम मसलन मायावती से बैैठक से पूर्व जकांछ नेतृत्व एक बार अपने नेताओं संग भी सीटों की स्थिति पर मंथन करना चाहता है। गठबंधन लोकसभा चुनाव में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर केंद्र की राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ाना चाहता है।
आज होगी वरिष्ठ नेताओं की बैठक : जोगी
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अमित जोगी ने कहा कि बसपा शीर्ष नेतृत्व संग इस महीने के अंत में बैठक होगी और सीटों पर गणित सुलझा लिया जाएगा। कहा सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं संग चर्चा होगी और लोकसभा चुनाव के लिए अपनी स्थिति का आकलन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं की राय के बाद पार्टी प्रमुख अजीत जोगी मायावती संग बैठक कर सीटों का स्वरूप तय करेंगे।

Read More

रायपुर । वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नियमित विमान से एक दिवलीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे गए है। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार रही, लेकिन भाजपा सत्ता भोगी हो गई थी। भाजपा राजनीति नहीं बल्कि व्यापार कर रही थी। चावल वाले बाबा चावल में ही भ्रष्टाचार कर रहे थे। जनता ने उन्हें विरोधी रोल चिन्हित किया है। भाजपा उससे ही नहीं उभर पा रही है ।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि अंततः जनता ने सही निर्णय लेकर कांग्रेस को जीत दिलाई है। अब हम सभी की ज़िम्मेदारी है कि कांग्रेस ने जो वादे किए हैं उसे पूरा करें। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का भी आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं पर जो भी झुठे मुकदमे थाने में दायर हुए है उन्हें भी समाप्त किया जाना चाहिए ।

Read More

रायपुर । प्रदेश में इन दिनों बार‍िश की वजह से मौसम का म‍िजाज ठंडा हो गया है। ऐसे ही दो दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी। मौसम का तापमान 10 से 12 डिग्री तक पहुंच चुका है। पूर्वी क्षेत्र में चक्रवात बने थे, जिसका असर पड़ेगा और बारिश भी हो सकती है.मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 2 दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है। जिससे शहर में शीतलहर के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में वृद्धि होगी। दो दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में बूंदाबांदी हो सकती है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में तेज बारिश हो सकती है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रायपुर में बारिश हुई थी। जिससे ठंड बढ़ गई है।

Read More

गरियाबंद लोकतंत्र प्रहरी संघ के राष्ट्रीय संयोजक सच्चिदांदन उपासने द्वारा लोकतंत्र प्रहरी संघ के सभी प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को धूम धाम व हर्सोल्लास के साथ मनाने कहा गया।
तदनुसार इस अवसर में प्रहरी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी के आतिथ्य में भाठागाँव के जे.पी.चौक पर गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय महापर्व के शुभ अवसर पर लोकतंत्र प्रहरी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने ध्वजारोहण किया और एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर गणतंत्र दिवस का महापर्व मनाया गया। विनोद तिवारी द्वारा बताया गया कि लोकतंत्र प्रहरी छत्तीसगढ़ से इस संगठन की नींव पड़ी थी आज पूरे भारत मे इस संगठन के अच्छे कार्य के नाते जुड़ रहे है ये संगठन हमेशा गरीब बेसहारा लोगो की मदद के लिए खड़ा था और हमेसा खड़ा रहेगा। आने वाले दिनों में हमारा संगठन पूरे देश मे जनता को जागरूक करने का अभियान सुरु करने वाला है। जिससे समाज के हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं के बारे विसतारपूर्वक जानकारी मिल सके। जिसमें दिनेश दुबे राकेश शुक्ला रमन झा आदित्य झा दीपक तिवारी राकेश दुबे अशीष त्रिपाठी सुनील मिश्रा त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी त्रिभुननाथ तिवारी पवन रंजीत दुबे सत्येन्द्र मिश्रा अजय मिश्रा प्रकाश चौधरी आशुतोष मिश्रा मनीष वैष्णव प्रमोद तिवारी शामिल रहे।
गरियाबंद में भी प्रहरी महिला शक्तिद्वारा हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस,
वहीं गरियाबंद जिले में भी प्रहरी महिला शक्ति द्वारा भी ध्वजारोहण कर इस पर्व को समस्त महिला शक्तियों के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें सभी प्रहरी महिला शक्ति के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दीं । जिसमें प्रहरी महिला शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू जिला महासचिव श्रीमती सरिता साहू महेश्वरी साहू नेहा यादव लता महिला शक्ति उपस्थित रहे।

Read More

सुनील यादव- गरियाबंद । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचन आयोग का टोल फ्री 1950 नंबर प्रारंभ हो जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम धावडे़ ने जिला काॅल सेन्टर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ आर.के.खुंटे, अपर कलेक्टर के.के. बेहार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जे.आर. चैरसिया, वरिष्ठ अधिकारी एवं निर्वाचन शाखा के कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री धावडे़ ने कहा कि टोल फ्री नंबर 1950 के माध्यम से जिले के नागरिक घर बैठे मतदाता अपना नाम जोड़ने, काटने, नाम में सुधार कराने एवं एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र में नाम शिफ्ट कराने से संबंधित प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही संबंधित मतदाता का नाम किस मतदान केन्द्र एवं विधानसभा में दर्ज है इस संबंध में भी टोल फ्री नंबर 1950 पर कनेक्ट होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। काॅल सेन्टर में दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह सुविधा जिला निर्वाचन कार्यालय गरियाबंद के कक्ष क्रमांक-31 में कार्यालयीन समय प्रातः 10ः30 बजे से 05ः30 बजे तक चालू रहेगी।

Read More

बिलासपुर। सिम्स के पीडियाट्रिक्स (आईसीयू) वार्ड में मंगलवार को अचानक आग लग गई थी। जिसमें आज एक और नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद से अब तक यह तीसरे नवजात की मौत है। इसमें शिशु भवन में भर्ती दो बच्चों की दूसरे दिन ही मौत हो गई थी।
हादसे के दौरान आईसीयू में 40 नवजात बच्चे भर्ती थे। आग लगने के बाद आनन फानन में सभी बच्चों को दूसरे नजदीक अस्पतालों में भर्ती किया गया था। बता दें बच्चों की शिफ्टिंग के दौरान नवजात की तबीयत बिगड़ी थी।
गौरतलब है 22 जनवरी को सुबह 11 बजे सिम्स के पीडियाट्रिक्स वार्ड में अचानक शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी। जिसके बाद सभी 40 नवजातों को दूसरे अस्पतालोें में भर्ती किया गया था। आग लगने को कारण आईसीयू में धुंआ भर गया था जिसके बाद दम घुटने के कारण बच्चों की चीख पुकार मच गई थी।
एनआईसीयू वार्ड में भर्ती प्री मैच्योर बच्चों को शहर के जिला अस्पताल, शिशु भवन और महादेव हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जिसमें शिशु भवन में भर्ती दो बच्चों की दूसरे दिन ही मौत हो गई थी। इसके चलते स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मानवाधिकार के सचिव ने सिम्स प्रबंधन व डॉक्टरों को कड़ी फटकार लगाई थी साथ ही जांच टीम गठित करने का निर्देश दिया था। रविवार को इमलीपारा निवासी नंदकुमार पटेल के नवजात शिशु का महादेव हास्पिटल में मौत हो गई।

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को पद्म विभूषण और बस्तर बैंड के मास्टर अनुप रंजन पाण्डेय को पद्मश्री मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि ये हमारे छत्तीसगढ़ के गौरवगान है। इनसे हमारे प्रदेश की पहचान है। उन्होने कहा कि तीजन बाई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक राजदूत हैं, वे छत्तीसगढ़ की पहचान है हमें उन पर गर्व है। तीजन बाई ने महाभारत की कथाओं पर आधारित छत्तीसगढ़ की लोक गीत-नाट्य की विशिष्ट शैली पंडवानी को न केवल देश में बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान और प्रसिद्धि दिलाई है। छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला एवं संस्कृति को और अधिक समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
इसी तरह से अनुप रंजन पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को बचाने और संवर्धन में योगदान दिया है मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार हबीब तनवीर दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए अनूप रंजन पाण्डेय ने रंगमंच तथा विविध कला क्षेत्रों के माध्यम से अनेक प्रयोग एवं कार्य किए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा के साथ-साथ राज्य की अन्य बोलियों के माध्यम से भी यहां की कला एवं संस्कृति को समृद्ध किया। बस्तर की विविध पारम्परिक नृत्यों को जोड़कर उन्होंने ‘बस्तर बैंड’ के माध्यम से जो कार्य किया, उससे यहां की लोक कला संस्कृति को विशिष्ट पहचान मिली है।

Read More

सुनील यादव – गरियाबंद । 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में कलेक्टर श्याम धावड़े ने ध्वज फहराया। उन्होंने जिला कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर के.के. बेहार एवं संयुक्त कलेक्टर जे.आर. चाैरसिया एवं अमृत लाल ध्रुव सहित वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

K.W.N.S.- Amit Mishra- बिलासपुर । शहर की गोल्डन बेल म्यूजिकल बैंड ने स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के एक दिन पहले शहर के छात्राओं और युवाओं के बीच एकल और सामूहिक गीतों की प्रतियोगिता रखी। इसमें विशेष स्कूल के बच्चे भी सामान्य बच्चों के साथ प्रतिभागी रहे और सभी 200 प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सांसद लखन लाल साहू ने इस मौके पर कहा कि नई पीढ़ी में देशभक्ति का जोश जगाने का सबसे असरदार तरीका संगीत है। देशभक्ति गीतों की बदौलत ही अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों का खून खौला करता था। संगीत विशारद छात्रा गीतिका साहू को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया जो हाल ही में उप-पुलिस-अधीक्षक के रूप में चयनित हुई हैं।
बीते 10 वर्षों से भक्ति संगीत, देशभक्ति और प्रेरक गीतों का मंचन करने वाली म्यूजिक बैंड, गोल्डन बेल की ओर से आज सुबह शहर की शालाओं और युवाओं के बीच देशभक्ति गीतों की प्रतियोगिता एकल और सामूहिक वर्ग में रखी गई थी। कार्यक्रम बिलासपुर पर केन्द्रित वेब पोर्टल बिलासपुर लाइव की पहल से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद लखन लाल साहू ने किया। उन्होंने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम आजादी का पर्व क्यों मनाते हैं, गणतंत्र दिवस क्यों जरूरी है यह नई पीढ़ी को बताने का सबसे अच्छा माध्यम है। यह सिलसिला हमारे शहर में शुरू हुआ है तो आगे चलते रहना चाहिए। आजादी का जुनून पैदा करने में गीत-संगीत की बड़ी असरदार भूमिका रही है। यही बात हमारे स्कूल और कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों और युवाओं को अब भी प्रभावित करती है।
छह घंटे तक चले इस आयोजन में शहर के करीब एक दर्जन स्कूलों के 200 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया। तीन वर्गों की इस प्रतियोगिता में बिलासपुर गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं भी प्रतिभागी रहीं।
उल्लेखनीय यह रहा कि विकास नगर और तिफरा स्थित नेत्रहीन विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने भी इसमें भाग लिया और सामान्य बच्चों के साथ ही स्पर्धा की और उन्हें सफलता भी मिली। 14 वर्ष तक एकल देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में नेत्रहीन टिकेश्वरी ने सामान्य वर्ग के बच्चों को पीछे करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वह विकास नगर स्थित नेत्रहीन विद्यालय की छात्रा हैं। द्वितीय स्थान सेंट जेवियर्स स्कूल के विकास गोस्वामी ने प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर सेंट फ्रांसिस स्कूल की शौर्या तिवारी रहीं। 18 वर्ष तक के आयु समूह में सेंट जेवियर्स स्कूली की सचिता श्रीवास्तव प्रथम रहीं। दूसरे स्थान पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के देवतोष श्रीवास्तव रहे। तृतीय स्थान पर सेंट फ्रांसिस स्कूल के देवातय रहे। इससे अधिक उम्र वर्ग की स्पर्धा मे बिलासा गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने एकल वर्ग में भाग लिया, जिसमें सुखविन्दर सिंह ने प्रथम स्थान और लक्ष्मी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लक्ष्मी नेत्रहीन छात्रा हैं।
समूह गान प्रतियोगिता एक ही वर्ग में रखी गई जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पहला स्थान अर्जित किया, दूसरा स्थान सेंट जेवियर्स और तीसरा ब्रिलियेंट पब्लिक स्कूल बिजौर को मिला।
इस आयोजन को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह था और लगातार 6 घंटे तक राघवेन्द्र राव सभा भवन में श्रोता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता जेठू साहू ने उपस्थित होकर घोषणा की वे श्रेष्ठ गायकों को अपनी आगामी फिल्मों में जगह देंगे। बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष तिलकराज सलूजा ने कहा कि यह आयोजन पत्रकारों के सामाजिक सरोकार को प्रदर्शित करता है।
इस मौके पर संगीत विशारद गीतिका साहू को सम्मानित किया गया। वे राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा के बाद उप पुलिस अधीक्षक के रूप में चयनित की गई हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित दर्शक नेत्रहीन विद्यालयों के दो दर्जन से अधिक बच्चों की गर्मजोशी से द्रवित हो उठे और इसकी खूब सराहना की। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने इन नेत्रहीन छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण के लिए उपकरण देने की घोषणा की। संगीत साधक गिरीश त्रिवेदी और विवेक जोगलेकर ने प्रत्येक नेत्रहीन प्रतिभागी के लिए विशेष उपहार दिये। कार्यक्रम के संचालन के लिए कोरबा से विशेष रूप से रविन्द्र साहू पहुंचे थे जो बीते दस वर्षों से राष्ट्रीय समारोहों में कोरबा के कार्यक्रमों का संचालन करते हैं।
बिलासपुर लाइव वेब पोर्टल के एडिटर राजेश अग्रवाल ने कहा कि नई प्रतिभाओं को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। गोल्डन बेल म्यूजिकल बैंड के चेयर मेन परमवीर मरहास ने कहा कि इन युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए हम उन्हें मंच उपलब्ध कराते रहेंगे।
कार्यक्रम में पार्षद अखिलेश चंद्र बाजपेयी, शैलेन्द्र जायसवाल व स्कूल कॉलेजों के प्राचार्य तथा संगीत शिक्षक व संगीत प्रेमी उपस्थित थे।

Read More

रायपुर  । रेलवे स्टेशन परिसर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहरेगा। स्टेशन के मेन गेट व वीआईपी गेट के आसपास सौ फीट के लंबे पोल पर तिरंगा झंडा लगेगा। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पुणे की एक निर्माण एजेंसी को कांट्रेक्ट दिया गया है। यह तिरंगा झंडा 15 फरवरी से रेलवे स्टेशन पर शान से लहराएगा ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम ने बताया कि इस गणतंत्र दिवस पर यह तिरंगा झंडा फहराये जाने की तैयारी थी, लेकिन तिरंगा झंडा के पोल का स्ट्रक्चर समय पर तैयार नहीं हो पाने की वजह से तिरंगा झंडा 26 जनवरी के बजाय अगले महीने 15 फरवरी को फहराया जाएगा।
वहीं रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ने तीन महीना पहले देशभर के ए-1 स्टेशनों पर समान ऊंचाई के तिरंगे लगाने का फैसला लिया था। इसके तहत स्टेशनों पर तिरंगा झंडा लगाया जा रहा है।
गौरतलब है कि राजधानी के मरीन ड्राइव पर 205 फीट ऊंचा तिरंगा लगा है, जो लोगों को आकर्षित करता है। एयरपोर्ट पर भी करीब 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया गया है, जो दूर से नजर आता है। अब स्टेशन परिसर में भी तिरंगा यात्रियों में देश प्रेम का जज्बा जगाएगा।
लाइटिंग व सौंदर्यीकरण की व्यवस्था
तिरंगा झंडा के लिए पूरे क्षेत्र में लाइटिंग व सौंदर्यीकरण की व्यवस्था होगी। अधिकारियों का कहना है कि तिरंगा के सम्मान में विधिवत नियमों का पालन किया जाएगा। इस क्षेत्र में तिरंगा स्थापना के बाद प्रत्येक गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस को रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
आरपीएफ करेगी सुरक्षा
स्टेशन पर तिरंगे की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ की होेगी। इसके लिए आरपीएफ पुलिस के जवान लगतार माॅनिटरिंग करेंगे। साथ ही सीसीटीव्ही कैमरे से भी नजर रखी जाएगी, ताकि तिरंगे की शान में किसी भी तरह की चूक न हो। अधिकारियों ने कहा की खासतौर पर इस क्षेत्र की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था होगी।
दो स्टेशन का चयन
भारतीय रेलवे ने इसके तहत देश के 75 स्टेशनों का चयन किया है, जहां तिरंगा झंडा लगाना है। इसमें प्रदेश के दो रेलवे स्टेशन रायपुर व बिलासपुुर स्टेशन का चयन किया गया है। इसके तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर तिरंगा झंडा फराया गया है। रायपुर स्टेशन पर भी जल्द तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।
देश प्रेम की जज्बा जगाएगा
रेलवे के निर्देश पर स्टेशन में 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दिया गया है। स्टेशन परिसर पर तिरंगा यात्रियों में देश प्रेम की भावना जागृत करेगा। – कौशल किशाेर, डीआरएम, दक्षिण पूर्व मध्य रेल

Read More