Author: admin

panchayattantra24.-रायपुर. राजधानी में तेज रफ्तार कार और बाइक में भिड़ंत हो गई, इस हादसे में एक युवती और दो युवक घायल हो गए हैं. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का है. यह हादसा भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के सामने हुआ. घटना की जानकारी देते हुए CSP लंबोदर पटेल ने बताया कि कार में तीन लड़की सवार थी, जिसमें एक लड़की घायल हुई है. वहीं बाइक सवार दो युवक भी घायल हुए हैं. सभी का इलाज जारी है.
 

Read More

 
panchayattantra24.-नारायणपुर। नारायणपुर से एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां पुलिस के सामने 16 नक्सलियों ने हथियार डाले है। सरेंडर करने वालों में मिलिशिया डिप्टी कमांडर, जनताना सरकार सदस्य और नक्सलियों के न्याय शाखा का अध्यक्ष भी शामिल है। इस समर्पण के बाद पुलिस ने बताया कि, सरेंडर करें वाले नक्सलियों को तात्कालिक तौर पर 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि सौंपी गई है। वही सभी नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत रोजगार, आवास और समुचित सुरक्षा भी मुहैय्या कराई जाएगी। 
छत्तीसगढ़ में एक तरफ जहां सुरक्षा बल और पुलिस के जवान नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर रहे है तो दूसरी तरफ माओवादी अपनी संभावित मौत के डर से आत्मसमर्पण भी कर रहे है। बात करें 2025 में आत्मसमर्पण की तो इस साल 164 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके है। इनमे बड़े नक्सल लीडर से लेकर छोटे सदस्य शामिल है। कई सरेंडर करें वाले नक्सलियों ने बताया कि उनके साथी भी हथियार छोड़ने का मन बना चुके है लेकिन माओवादी पार्टी के बड़े नेताओं के डर से वे जंगलों से बाहर नहीं आ पा रहे है।
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर । पूर्व की कांग्रेस सरकार में छुटभैये नेताओं ने अवैध गांजा वालो और नशे का सामान बेचने वालों का खुलकर साथ दिया। क्या अभी भी उन छुटभैये नेताओं का दखल है इस पर कड़ी निगरानी रखने की जरुरत है। ये ही युवाओं को बर्बाद करने पर तुले है और एसएसपी के इस महत्वपूर्ण सामाजिक उत्थान के लिए चलाये जा रहे मुहीम पर पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस थाने, शासकीय दफ्तरों या अन्य निजी संस्थानोंके दफ्तरों के आलाव प्रमुख बैंकों के आसपास पान ठेलो में भी आसानी से गंजे की सिगरेट मिल जाती है। शुक्र, शनि, रविवार होटलें गुले-गुलजार और हाऊसफुल बार बालाओं की इंट्री राजधानी में, हो रहा नशे के हालत में डांस पार्टी का आयोजन होटलों के मालिक रसूखदार होने से पुलिस रहती है खामोश,नशे की पार्टी शनिवार और रविवार को फुल रहती है। गोवा, केरल, महाराष्ट्र और अन्य कई राज्यों में नियमो के तहत ही होता है डांस पार्टी या नशा पार्टी शनिवार और रविवार को डांस पार्टी का आयोजन लगभग हर बड़े होटलों में होता है सरकार को चाहिए नशा पार्टी और डांस पार्टी के लिए सख्त नियम बनाये., पिछले दिनों नशा पार्टी में एक युवती की हो गई थी मौत । नाइट क्लब और डॉन्स पार्टी के लिए अमूमन अन्य बड़े शहरो में नियम कायदे हैं । पर रायपुर नशा और डांस पार्टी और नाईट क्लबों में कोई कानून नहीं होने से पुलिस बेबस है। 
 राजधानी में इन दिनों नशा पार्टी और डांस पार्टी शबाब पर है। बड़े होटलों में हर शनिवार और रविवार को नशा पार्टी और नशा पार्टी का आयोजन किया जाता है। पुलिस को सब जानकारी होती है लेकिन होटल मालिकों के रसूख के सामने किसी की नहीं चलती इसी वजह से खुलेआम बार बालाओं को नचाया जा रहा है और नशे के हालत में जमकर पैसे भी उड़ाया जा रहा है। राजधानी और आसपास के बिगड़े नवाबों के अलावा युवाओं के लिए आकर्षक पैकेज का लालच देकर होटल,क्लब और बार वाले युवाओं की भीड़ को अपने ओर खींच रहे हैं। राजधानी और आसपास के फार्म हाउसों में शनिवार और रविवार डांस पार्टी का आयोजन भी किया जाता है जिसमे पहुंचे युवाओं को नशा भी परोसा जाता है। देखा गया है की अन्य बड़े शहरो में डांस पार्टी और नशा पार्टी के लिए नियम और कायदे प्रशासन ने बनाये हैं लेकिन राजधानी में ऐसा कोई कानून नहीं है जिसका अनुचित फायदा होटल, क्लब और बार वाले उठा रहे हैं। सरकार को चाहिए युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस को सख्ती से निपटने का आदेश भी देना चाहिए। देखने में आया है कि एसएसपी निजात अभियान चलकर युवाओ को नशे से दूर रखना चाहते हैं वहीँ उनके मातहत अधिकारी कर्मचारी होटल वालों के रसूख को देखकर इन सब पर कार्रवाई करने में पीछे रहती है। 
देखने में आया है कि निजात अभियान के बावजूद नशे का कारोबार रुक नहीं रहा थाने के स्टाफ पर भी कड़ी नजऱ रखने की जरुरत नशे की लत छुड़ाने में लोगों की मदद कर रहा एसएसपी सिंह का ‘निजात’ अभियान नशे के कारोबारी के गिरेबान में हाथ डाले तो जड़ से सफाई होगी नए नए तरीके से लोग नशे का सामान बेच रहे। मजे की बात ये है कि थाने के आसपास भी आसानी से नशे का सामान उपलब्ध होने लगा है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायगढ़,महासमुंद, कोरिया और अन्य जिले में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ शुरू किए गए निजात अभियान के माध्यम से नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और लोगों को नशे की लत छोडकऱ सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अधिकतर युवाओं को स्कूल के दौरान गलत सांगत के वजह से शराब और गांजे की लत लग जाती है और नशे की लत के कारण युवा अपनी पढ़ाई छोड़ देते हैं। इस लत के वजह से उनका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन भी नारकीय हो जाता है। निजात अभियान के कारण सैकड़ों युवाओं ने नशा छोड़ दिया है और अब उनका जीवन भी सुखमय हो गया है। ये सब निजात अभियान के कारण ही संभव हुआ है। देखा गया है कि ‘निजात’ अभियान के तहत पुलिस नशीले पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी को प्रभावी ढंग से रोकने में सफल हुआ है। साथ ही बड़ी संख्या में लोग अब नशे की लत छोडकऱ सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। 
 राजधानी के एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस नशा मुक्ति अभियान तो जरूर चला रही है । लेकिन विडम्बना है की अधिकतर थानों के आसपास ही नशे के सामान आसानी से मिल जा रहे हैं कहीं न कहीं थाने के स्टाफ की मिली भगत भी नजऱ आती है। दूसरे तरीके से यह भी कहा जा सकता है कि नश इन सौदागरों के साथ मिलकर पुलिसअधीक्षक के इस नशा ,मुक्ति अभियान की हवा निकलने में तो नहीं लगे है। गांजा , चरस, अफीम सहित हर प्रकार का नशा युवाओं को आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जा रहा है। गांजा तो हर चौक चौराहों और तो और पुलिस थानों के पास भी मिल जा रहा है। आखिर इन अपराधियों को किसका संरक्षण मिल रहा है। 
रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रांतर्गत, शहर से लेकर गाँव, स्कूलो, चौराहे, बाजारों एवं अन्य सभी स्थानों तक नशे के विरुद्ध लोगों के मध्य व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नशे से ग्रस्त युवको को काउंसिलिंग कराया गया। बता दें कि निजात अभियान पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की पहल है, जिसके तहत पुलिस टीम द्वारा शराब, गाँजा और अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री करने वाले कोचियों पर कार्रवाई की गई है। इस अभियान के अंतर्गत शहर से लेकर गाँव तक नशे के विरुद्ध लोगों के मध्य व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
 

Read More

panchayattantra24.-रायगढ़। जिले में एक बंद कमरे से असहनीय बदबू आ रही है। कमरे को खोलने पर अंदर जगह-जगह खून के छींटे दिखाई दिए। जमीन में दफनाने जैसे निशान भी पाए गए हैं। इन हालातों को देखते हुए पुलिस इसे हत्या से जुड़ा मामला मान रही है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में बंद कमरे में बदबू आने की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। जमीन के भीतर कितनी लाशें दफन हैं, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुष्टि के लिए पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम और डॉग-स्क्वॉड का इंतजार कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या की आशंका से जांच आगे बढ़ा रही है। घटना स्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।
 

Read More

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद का वार्षिक आमसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में आज गुरुवार को दोपहर 3 बजे से ” वीमतारा” स्वदेशी भवन के पास मधुपिले चौक शान्ति नगर में आयोजित किया जा रहा है। मुख्य विषय के अंतर्गत वार्षिक प्रतिवेदन 2024 – 25 , पूर्व वित्तीय वर्ष का ऑडिट रिपोर्ट के साथ आगामी वर्ष हेतु अनुमानित बजट का अनुमोदन , चार्टर एकाउंटेंट की नियुक्ति, परिषद द्वारा संचालित बालगृह बालिका , बालगृह बालक , खुला आश्रय बालक माना कैम्प रायपुर, बालगृह बालिका कोंडागांव, वाणी वाचन श्रवण एवं बहु प्रशिक्षण पुनर्वास केंद्र, दिव्यांग बच्चों का प्री प्रायमरी विशेष स्कूल शिक्षा का मन्दिर की गतिविधियो की जानकारी, आगामी योजनाओ के संबंध में चर्चा, पूर्व पदाधिकारी एवं सदस्यों का छत्तीसगढ़ सरकार के आयोग/निगम में नियुक्त होने पर उनका सम्मान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य विषय पर चर्चा किया जा सकता है।
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। बेटियों को शिक्षा मिलने से हमारी पीढ़ियाँ शिक्षित होती हैं। प्रदेश सरकार बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को बधाई देते हुए कहा कि इस छात्रवृत्ति योजना से हजारों बेटियों को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास हुआ है और इसमें बेटियों ने भी अपनी भूमिका निभाकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। बेटियाँ आर्थिक दिक्कतों के कारण अपनी पढ़ाई अधूरी न छोड़ें—इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। यह योजना प्रदेश में बालिकाओं की उच्च शिक्षा में नामांकन दर को और अधिक बढ़ाने में सहायक होगी।
 साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संकल्प को यह स्कॉलरशिप आगे बढ़ाएगी। इसके माध्यम से शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली निम्न आय वर्ग की छात्राओं को विशेष रूप से मदद मिलेगी और वे अपनी उच्च शिक्षा जारी रख पाएँगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बेटियाँ पढ़ती हैं तो वे केवल दो परिवारों को ही नहीं बल्कि पूरी पीढ़ियों को शिक्षित करती हैं। उन्होंने सभी महाविद्यालयों में इस योजना की जानकारी व्यापक रूप से पहुँचाने के निर्देश दिए। 
उल्लेखीय है कि इस योजना के तहत प्रदेश के शासकीय विद्यालयों से 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली नियमित छात्राएँ पात्र होंगी। जो छात्राएँ शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक के प्रथम वर्ष अथवा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में देश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लेंगी, उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।योजना का लाभ पाने के लिए वेबसाइट https://azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship/ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। साथ ही, क्यूआर कोड स्कैन कर भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदन दो चरणों में स्वीकार किए जाएँगे—पहला चरण 10 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तथा दूसरा चरण 10 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक। फाउंडेशन द्वारा छात्रवृत्ति योजना की पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क संचालित की जाएगी। यदि योजना से संबंधित किसी प्रकार की धोखाधड़ी या शिकायत की जानकारी हो, तो उसे scholarship@azimpremjifoundation.org पर प्रेषित किया जा सकता है।
 

Read More

panchayattantra24.-बलौदाबाजार। अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत अब श्रमिकों के मेधावी बच्चे प्रदेश के नामी निजी स्कूलों में निःशुल्क पढ़ाई कर सकेंगे। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के तहत पंजीकृत श्रमिक सुमित्रा साहु के पुत्र दिव्य कुमार साहु का चयन कक्षा 6वीं में निजी आवासीय विद्यालय दिल्ली पब्लिक स्कुल, कोटरापाली, जुर्डा, रायगढ़ मे हुआ है। यहां कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। 
 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का शुभारम्भ मंगलवार को किया। योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रदेश के 100 बच्चे चयनित हुए हैं। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि मण्डल अंतर्गत 1 वर्ष पूर्व पंजीकृत श्रमिक के प्रथम दो संतान जो कक्षा छठवी में अध्ययनरत हो उनका चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाता है। योजना का उद्देश्य श्रमिक के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है जिसमें चयनित बच्चों को कक्षा छठवीं से बारहवीं तक प्रदेश के श्रेष्ठ आवासीय निजी विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त होगी।
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां महिला थाना परिसर में एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, आग लगाने के बाद वह महिला चीखते हुए दौड़ने लगी।मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे रोकने और आग बुझाने की कोशिश की। किसी तरह आसपास मौजूद लोगों ने कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

Read More

 
 panchayattantra24.-कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के प्रवास के दौरान जिला कार्यालय परिसर में लगे विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। मुख्यमंत्री साय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में पीएम जनमन आवास योजना के तहत पहाड़ी कोरवा वर्ग की अजगरबहार निवासी सुमत्री बाई, ग्राम चुईया के अमर सिंह कोरवा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ग्राम कुरूडीह के परदेशी राम यादव और ग्राम भैसमा के रामबंधु को आवास की चाबी एवं पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया। 
 रेशम विभाग के स्टॉल में कोरबा निवासी शत्रुघन केंवट को कोसा उत्पादन हेतु 3 लाख 27 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनांतर्गत तुमान करतला की सविता पटवा (मां सर्वमंगला स्व सहायता समूह) को 1 लाख 20 हजार रुपये का ऋण दिया गया। आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत कोरबा जिले के बिरहोर वर्ग के मोटू, घसनीन और सुरगुजहीन बाई को वन अधिकार मान्यता पत्र वितरित किए गए। श्रम विभाग की ओर से मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत पोंड़ीबहार निवासी राजकुमार टेकाम और पुरानी बस्ती निवासी श्रीमती सावित्री सिंह (पति स्व. कर्नल सिंह बैंस) को 1-1 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। नगरीय प्रशासन विभाग के स्टॉल में तब्बसुम खातुन और भान कुमारी साहू को पीएम आवास (शहरी) योजना अंतर्गत आवास की चाबी सौंपी गई। इसी तरह विमलेश यादव और गौरी राजवाड़े को शहरी आवास 2.0 निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र, नक्शा एवं भवन अनुज्ञा पत्र प्रदान किए गए।

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रायपुर की राजभाषा पत्रिका महतारी-2025 का विमोचन किया। कार्यालय में हिन्दी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने तथा कार्मिकों में हिन्दी के प्रति स्नेह, लगाव व रूचि पैदा करने के लिए यह पत्रिका प्रकाशित की गई है। इस अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी गौरव गर्ग एवं कार्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 

Read More