Author: admin

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गया है। कैबिनेट की पिछली बैठक 19 अगस्त को हुई थी, जिसमें सीमित एजेंडे पर चर्चा हुई थी। जबकि अब मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, इस बैठक में कई अहम नीतिगत फैसले लिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड की बैठक आयोजित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस में यूनिफाइड कमांड की बैठक हुई। 
बैठक में नक्सल विरोधी अभियान तथा विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने फर्जी मतदान करवाया था, गृहमंत्री विजय शर्मा ने सबूत जारी किए। गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में जो खुलासे किए उससे हड़कंप मच गया है। बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से फर्जी वोटर को हटाने और चुनाव को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। आयोग का मानना है कि वह इसी पैटर्न पर अब देश भर में इसे अमल में ला सकता है। इस बीच एसआईआर को लेकर जो सवाल थे वह भी सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद अब किसी तरह का कोई सवाल नहीं रह गया है। आयोग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को पहले ही एसआईआर की तैयारी करने के निर्देश दिए गए है। ऐसे में अगला फैसला उनके फीड़बैक व तैयारी को देखने के बाद दिया जाएगा। लेकिन इस बीच जो संकेत मिल रहे है उसके तहत देश भर में एसआईआर कराने का ऐलान सितंबर के अंत तक किया जा सकता है।
 

Read More

 panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। MP बृजमोहन अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति चुनने मतदान किया। उन्होंने सोशल मीडिया में बताया, आज संसद भवन में साथी सांसदों के साथ एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को उप राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक विजय दिलाने के संकल्प के साथ मतदान किया। विश्वास है कि उनके अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व से राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उपराष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से जारी है। इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद और मंत्री हिस्सा लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा, भाजपा सांसद कंगना रनौत और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने संसद भवन पहुंचकर अपना वोट डाला। एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव पर कहा, “यह भारतीय राष्ट्रवाद की बड़ी जीत होने वाली है। हम सब एक हैं और एक रहेंगे। हम चाहते हैं कि ‘विकसित भारत’ बने। यह जीत उस दिशा में ले जाएगी।”
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान नए संसद भवन में शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना शाम 6 बजे शुरू होगी और परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है।
 

Read More

 

panchayattantra24.-जांजगीर-चाम्पा। निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की मौत हो गई है। महिला की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिले में स्वाइन फ्लू के एक बार फिर मामले सामने आने के बाद स्वस्घ्य महकमा अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एस. कुजूर का कहना है कि स्वाइन फ्लू को लेकर वार्ड बना हुआ है, सभी सुविधाएं वहां है लेकिन अभी एक भी पॉजिटिव मरीज की पहचान जिला अस्पताल में नहीं हुई है। यहां जांच की जाती है। सीएमएचओ डॉ. मनोज बर्मन ने बताया कि चाम्पा के निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य अमला को अलर्ट किया गया है।
 

Read More

 panchayattantra24.-जांजगीर-चाम्पा। निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की मौत हो गई है। महिला की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिले में स्वाइन फ्लू के एक बार फिर मामले सामने आने के बाद स्वस्घ्य महकमा अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एस. कुजूर का कहना है कि स्वाइन फ्लू को लेकर वार्ड बना हुआ है, सभी सुविधाएं वहां है लेकिन अभी एक भी पॉजिटिव मरीज की पहचान जिला अस्पताल में नहीं हुई है। यहां जांच की जाती है। सीएमएचओ डॉ. मनोज बर्मन ने बताया कि चाम्पा के निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य अमला को अलर्ट किया गया है।
 

Read More

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस में यूनिफाइड कमांड की बैठक हुई। बैठक में नक्सल विरोधी अभियान तथा विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 

Read More

 
 panchayattantra24.-रायपुर. जगत जननी मां दुर्गा के पावन पर्व शारदीय नवरात्र का शुभारंभ सोमवार, 22 सितंबर से हो रहा है. मां काली सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की तरह निःशुल्क डोंगरगढ़ दर्शन-10 का शुभारंभ 22 सितंबर से किया जाएगा. समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज (पोल्ले) ने बताया, इस यात्रा के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य रखा गया है. वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर सीटें आबंटित की जाएंगी. पूर्व पंजीयन के लिए समिति के इंदिरा चौक, श्यामनगर स्थित कार्यालय में 17 से 20 सितंबर तक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे एवं शाम 4 से 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है. टिकट आरक्षण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर किया जाएगा. 
यह निःशुल्क यात्रा इस वर्ष भी 4 बसों के माध्यम से कराई जाएगी. ये बसें क्रमशः एक-दूसरे के पीछे डोंगरगढ़ पहुंचेगी. जो प्रातः 09.30 बजे प्रस्थान स्थल से छूटेंगी व गंतव्य स्थल पहुंचकर और श्रद्धालुओं के दर्शन करने के बाद निर्धारित समय पर डोंगरगढ़ से वापस रायपुर लौटेंगी. यह यात्रा 22 से 26 सितंबर तक अर्थात् पांच दिनों तक चलेगी. यदि औसतन 60 यात्री 1 बस में सुविधाजनक रूप से यात्रा करते हैं, तो रोजाना 240 यात्री एक दिन में यात्रा कर सकेंगे.
 

Read More

 panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश उत्सव का समापन हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ हुआ। गणेश विसर्जन की झांकियों और शोभायात्राओं के दौरान पूरे शहर का माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर उमड़े और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से शहर गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर रायपुर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से विशेष इंतजाम किए थे। शहर के मुख्य चौक-चौराहों से लेकर विसर्जन स्थलों तक पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। गणेश विसर्जन की शोभायात्राएं शहर के अलग-अलग इलाकों से निकलकर तालाबों और नदी तटों तक पहुंचीं। जगह-जगह झांकियों में भगवान गणेश की सुंदर और आकर्षक प्रतिमाएं सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने ढोल-ताशे, नृत्य और भजन-कीर्तन के साथ भगवान गणेश को विदाई दी। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कई जगह इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया जिससे जल प्रदूषण को कम किया जा सके। इस दौरान पुलिस प्रशासन की सक्रियता और तत्परता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। रायपुर पुलिस ने विसर्जन कार्यक्रम को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शहर को अलग-अलग सुरक्षा जोन में बांटा था। भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी, ट्रैफिक जवान और विशेष दस्ते तैनात किए गए थे। वहीं, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी की मदद से शोभायात्राओं की निगरानी की गई। 
कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) लाल उम्मेद सिंह ने राहत की सांस ली और जवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों और जवानों की मेहनत और निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के बड़े आयोजन में पुलिस की सजगता और जनता का सहयोग ही सुरक्षा और शांति की गारंटी है।एसपी लाल उम्मेद सिंह ने कार्यक्रम के समापन के बाद उन पुलिसकर्मियों के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई, जो विसर्जन के दौरान लगातार ड्यूटी पर तैनात रहे। तस्वीर में उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, जिसने इस आयोजन को पूरी तरह सुरक्षित बनाने में अहम योगदान दिया। गणेश विसर्जन के अवसर पर प्रशासन और पुलिस द्वारा किए गए इंतजामों की लोगों ने भी प्रशंसा की। श्रद्धालुओं ने कहा कि इस बार की शोभायात्राएं बिना किसी बाधा और अव्यवस्था के संपन्न हुईं। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रही और सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया। कुल मिलाकर, रायपुर में गणेश विसर्जन का आयोजन शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। पुलिस की मुस्तैदी और प्रशासनिक प्रयासों ने इस पर्व को यादगार बना दिया। एसपी लाल उम्मेद सिंह का जवानों के साथ तस्वीर खिंचवाना न केवल पुलिस बल के उत्साह को बढ़ाने वाला कदम है बल्कि यह संदेश भी देता है कि किसी भी बड़े आयोजन में पुलिस और जनता का तालमेल ही सबसे बड़ी सफलता है।
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय 8 सितंबर की देर रात राजधानी रायपुर के हृदयस्थल जयस्तंभ चौक स्थित नगर निगम द्वारा निर्मित स्वागत मंच पर पहुंचे और ऐतिहासिक गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल होकर झांकियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रायपुर की गणेश विसर्जन झांकी अत्यंत ऐतिहासिक परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने विघ्नहर्ता श्री गणेश से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक विसर्जन यात्रा में आमंत्रित करने के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि विगत दिवस राजधानी रायपुर में शाम 8 बजे से ही गणेश झांकी यात्रा प्रारंभ हो गई थी। इस बार भी निर्धारित रूट पर शारदा चौक से झांकियों को टोकन प्रदान किया गया। झांकियां तेलघानी नाका, राठौर चौक और तात्यापारा से होकर शारदा चौक में एकत्रित हुईं, तत्पश्चात एक-एक कर आगे बढ़ीं। ये सभी झांकियां जयस्तंभ चौक से होते हुए मालवीय रोड, सदर बाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, लाखेनगर, अश्वनी नगर, सुंदर नगर और रायपुरा मार्ग से होकर महादेव घाट तक पहुंचीं। इस वर्ष भी झांकियों को विभिन्न विषयों पर आकर्षक रूप से सजाया गया। इनमें विविध पौराणिक प्रसंगों के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर और राफेल विमान की झलक भी देखने को मिली। रायपुर की सड़कों पर झांकी के रूप में राफेल विमान का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। एक झांकी में बप्पा छत्तीसगढ़ी पारंपरिक परिधान में विराजमान दिखाई दिए। इन झांकियों को देखने के लिए न केवल रायपुर शहरवासी बल्कि आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में राजधानी पहुंचे।
 

Read More

 
 panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस में चुनाव नेतृत्व को लेकर चल रही लड़ाई पर छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि 2028 का चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे. कांग्रेस चुनाव लड़ती है, तो कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं. सभी व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाती है. हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे. व्यक्ति विशेष का मामला नहीं है. डबल इंजन की सरकार केवल धुआं फेक रही है. जनता के परेशानियों का काम नहीं कर रही है. बिलासपुर में आज होने वाले ‘वोट चोरी’ को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी ने तमाम तथ्य रखे हैं. निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट नहीं देने का कानून बदल दिया. यह तमाम चीजे दर्शाती हैं कि कुछ ना कुछ गड़बड़ी है. इसको लेकर आगे भी खुलासा करेंगे और छत्तीसगढ़ की जनता को भी बताएंगे कि कैसे वोट चोरी हो रही है. इसके बाद कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान भी चलाएगी. वहीं यूनिफाइड कमांड की बैठक को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि इसमें बीजेपी राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश करती है. इस मामले में ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाता है, पर काम कैसे हो रहा है, इस बात की पारदर्शिता रहनी चाहिए.
 

 

Read More