Author: admin

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने क्रिकेट के मैदान में भी अपना जौहर दिखाए और वकीलों के 6 विकेट झटकने के साथ ही 23 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। हाईकोर्ट जज और बार एसोसिएशन के बीच हुए सद्भावना मैच में वकीलों ने जजों के सामने घुटने टेक दिए और 216 रन के मुकाबले 153 रन पर ऑलआउट हो गए। दरअसल, हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली वर्ष पर रविवार को बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में रविवार को सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच शुरू होने से पहले टॉस कराया गया, जिसमें जजों की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम के कप्तान व जस्टिस राकेश मोहन पांडेय ने सर्वाधिक 50 रनों का योगदान दिया और अपनी टीम को मजबूती दिलाई। हाईकोर्ट जस्टिस की टीम ने 12 ओवर के मैच में 216 रन बनाए। वकीलों की तरफ से सचिव वरूणेंद्र मिश्रा ने तीन विकेट हासिल किए। 
 जस्टिस टीम के 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बार एसोसिएशन के सचिव वरूणेंद्र मिश्रा मात्र 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने एक-एक कर 6 वकीलों के पैवेलियन भेज दिया। उन्होंने अपनी टीम की तरफ से 6 विकेट हासिल किए। वकील सुनील ओटवानी, ग्रंथालय सचिव समीर सिंह, ईश्वर जायसवाल, प्रगलाभ शर्मा, विवेक शर्मा, विकेक सिंघल, आशीष गुप्ता, एएन पांडेय, भास्कर प्यासी, शिशिर दीक्षित, मतीन सिद्धिकी, गौतम खेत्रपाल, अमित वर्मा मिलकर 153 रन ही बना सके।
 

Read More

 
बस्तर–सरगुजा सहित दूरस्थ अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस
 
कैंसर के शोध, रोकथाम और इलाज में उपयोगी साबित होगी एरोकॉन 2025 संगोष्ठी
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता का स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में वित्तीय संसाधन कभी बाधा नहीं बनेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सभागार में ‘एरोकॉन 2025’ छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश चैप्टर के दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ कर विशेषज्ञों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज रायपुर के छात्रों के लिए 65 करोड़ रुपये की लागत से नए छात्रावास निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हजारों मरीज आज विशेषज्ञ चिकित्सकों के परिश्रम और नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों के कारण संजीवनी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते दो दशकों में कैंसर की प्रारंभिक पहचान और उपचार के क्षेत्र में हुए शोध से भविष्य के लिए नई उम्मीदें जगी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक जिले में कैंसर डे-केयर सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं और छत्तीसगढ़ भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
 
 
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत प्रदेश में अनेक मरीजों का इलाज संभव हुआ है। जीएसटी में कैंसर की दवाइयों और उपकरणों को सस्ता किए जाने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। श्री साय ने बताया कि राज्य के अस्पतालों में कैंसर उपचार के लिए अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं और आज ही एम्स रायपुर में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का शुभारंभ किया जा रहा है, जो यह प्रमाणित करता है कि सरकारी अस्पताल नवीनतम तकनीक अपनाने में अग्रणी हैं। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) कैंसर की पहचान में बेहद उपयोगी सिद्ध हो रही है और राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में इसे तेजी से शामिल कर रही है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार लगातार स्वास्थ्य बजट में वृद्धि कर रही है और नये मेडिकल कॉलेज खोल रही है। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में 5,000 बिस्तरों की क्षमता वाली मेडिसिटी का निर्माण किया जा रहा है। बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार हर विकल्प पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरगुजा, धरमजयगढ़ और बस्तर में नये अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एरोकॉन 2025 संगोष्ठी कैंसर की रोकथाम और उपचार की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एरोकॉन 2025 के सातवें आयोजन में कैंसर उपचार से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ एक मंच पर आए हैं। इससे इस बीमारी के इलाज में नये आयाम खुलेंगे। उन्होंने कहा कि रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि मध्यभारत के अन्य राज्यों के मरीजों के लिए भी प्रमुख उपचार केंद्र है। भविष्य में अत्याधुनिक तकनीकों और मशीनों के माध्यम से यहां चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज रायपुर राज्य का सबसे बड़ा कैंसर सेंटर है, जहाँ आधुनिकतम सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले समय में प्रदेश में छह फिजियोथेरेपी कॉलेज स्थापित होंगे, बस्तर और सरगुजा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल प्रारंभ होंगे, मानसिक रोगियों के लिए पृथक चिकित्सालय और नेचुरोपैथी कॉलेज खोले जाएंगे। मेकाहारा में 232 करोड़ रुपये की लागत से 700 बिस्तरों की वृद्धि की जाएगी तथा रोबोटिक सर्जरी और आईवीएफ सेंटर जैसी नवीनतम सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। 
इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, मेडिकल कॉलेज रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी, आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी.के. पात्रा, विशेषज्ञ चिकित्सकगण, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 

Read More

 
 panchayattantra24.-रायपुर। विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने वरिष्ठ स्वयंसेवक शांताराम सर्राफ को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री शांताराम सर्राफ जी के अंतिम दर्शन कर उनकी दिवंगत देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्राफ जी ने संघ को प्रदेश में सशक्त एवं मजबूत बनाने में अमूल्य योगदान दिया है, उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हम सभी उनके कार्य को आगे बढ़ायें। मैं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जागृति मंडल, पंडरी पहुँचकर छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय श्री शांताराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रद्धेय शांताराम जी संघ के वरिष्ठ प्रचारक थे और उनका मेरे साथ गहरा आत्मीय संबंध रहा है। वे सदैव अभिभावक के समान स्नेह और मार्गदर्शन प्रदान करते रहे। उनका निधन संघ परिवार, समाज और प्रदेश के लिए ही नहीं, बल्कि मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा सभी शुभचिंतकों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने श्रद्धेय शांताराम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे हमारे लिए पिता तुल्य थे। उन्होंने मदकूदीप को पुनर्जीवित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपनी विनम्रता तथा जीवन मूल्यों से सभी के आदर्श बने। संघ के वरिष्ठ प्रचारक के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता और स्वयंसेवकों को परिवार मानकर निरंतर मार्गदर्शन किया। मुख्यमंत्री रहते हुए भी मुझे उनका स्नेह और आशीर्वाद मिलता रहा। उनके निधन से पूरा प्रदेश शोकाकुल है। 
 इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे, विधायक सर्वश्री अनुज शर्मा एवं मोतीलाल साहू, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, कृषि कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं आमजन उपस्थित थे।
 

Read More

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। सीएम विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जोगीपुर में गौ अभ्यारण्य का निर्माण चल रहा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने गौवंश संरक्षण के लिए प्रदेश के जशपुर, बेमेतरा और बिलासपुर में गौ अभ्यारण्य बनाने की स्वीकृति दी थी। जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर स्थित यह अभ्यारण्य नदी, तालाब और हरियाली से घिरा है। यहां 18 लाख रुपए की लागत से काऊ प्रोटेक्शन ट्रेंच का निर्माण किया गया है। साथ ही 17 लाख रुपए से 300 पशुओं के लिए शेड बनाया गया है। मनरेगा से पानी की टंकी और पशुओं के लिए कोटना का निर्माण पूरा हो चुका है। 
 कलेक्टर ने चपोरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल का भी निरीक्षण किया। स्कूल में 100 छात्राएं अध्ययनरत हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रोटीनयुक्त आहार देने और हीमोग्लोबिन की जांच कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कोटा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में राशन दुकान, स्वास्थ्य केंद्र और प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल, कोटा एसडीएम नितिन तिवारी और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
 

Read More

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। जिले के बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने आरडीएसएस योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर शिकायत की और जांच की मांग की है। विधायक सुशांत ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत बिलासपुर संभाग में लगभग 300 करोड़ रुपये की गड़बड़ियों की बात सामने आई है। बिलासपुर जिले में 35 करोड़ रुपये से अधिक का सीधा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। विधायक ने सचिवस्तरीय जांच टीम गठित कर कार्रवाई की मांग की है।
राज्य सरकार द्वारा बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत एरियल बंच केबल (एबीसी) लगाने का काम कराया गया था, जिसके तहत बिलासपुर, मुंगेली और कोरबा जिले का कार्य पुणे की एसटी इलेक्ट्रिकल कंपनी को सौंपा गया था, जिसकी समय सीमा जनवरी 2025 तक तय की गई थी। विधायक सुशांत शुक्ला का आरोप है कि कंपनी ने कार्य को समय पर पूरा नहीं किया, लेकिन नियमानुसार पेनल्टी लगाने और ठेका निरस्त करने की बजाय, अधिकारियों ने गैरकानूनी तरीके से तीन अन्य कंपनियां जय हिंद एनर्जी, शारदा कंस्ट्रक्शन और सिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को सबलेट दिया। उन्होंने बताया कि जांच में गंभीर अनियमितताओं के बावजूद बिलासपुर जिले के प्रोजेक्ट कार्यपालन यंत्री को बचाने सिर्फ सहायक यंत्री को निलंबित कर खानापूर्ति की गई, जबकि अन्य जिलों में कार्यपालन यंत्रियों को निलंबित किया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जांच प्रक्रिया पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण रही और सिर्फ दो दिनों में दोषी अधिकारियों को क्लीन चिट दे दी गई।
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। अर्पण कल्याण समिति द्वार सेक्टर, बजाज कॉलोनी न्यू राजेन्द्र नगर में संचालित अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षाक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के मूक बधिर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को तिलक लगाकर उनकी पूजा की। समारोह के मुख्य अतिथि ए.एस.ए. ग्रुप के चेयरमेन और समाजसेवी सत्यनारायण अग्रवाल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीनियर सिटीजन फोरम के ध्रुबाचरण अग्रवाल तथा इनरव्हील क्लब रायपुर की अध्यक्ष सुनिता अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी सौरभ मिश्रा ने की। इस अवसर पर अतिथियों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं का शाल, श्रीफल व स्मृति मिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। समारोह को सम्बोधित करते हुये सत्यनारायण अग्रवाल ने कहा कि मूक बधिर बच्चों की सेवा ही प्रभु की सच्ची सेवा है। अर्पण कल्याण समिति इसके लिये बधाई के पात्र है। इन बच्चों के बीच आने से मानसिक शांति मिलती है। 
अग्रवाल ने इस अवसर पर स्कूल के पांच बच्चों को गोद लेने की घोषणा की। ध्रुबाचरण अग्रवाल ने कहा कि ये बच्चे भले की सुन बोल नहीं सकते किन्तु भगवान ने इन्हें तेज बुद्धि का बरदान दिया है। ये बच्चे आने वाले दिनों में देश का नाम रोशन करेंगे। सौरभ मिश्रा ने भी 2 बच्चों को गोद लेने की घोषणा की। पूर्व महापौर व सभापति प्रमोद दुबे ने दिव्यांग स्कूल की शिक्षकों का सम्मान करना ही असली गुरु सेवा है।स्कूल प्रबंधन ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। समारोह में सर्व प्रथम पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष धनजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा, मृत्युन्जय शुक्ला आदि उपस्थित थे। अभार प्रदर्शन प्राचार्य कमलेश शुक्ला तथा संचालन समन्वयक सीमा छाबड़ा ने किया। अर्पण कल्याण समिति ने कमालेश कुमार शुक्ला, अमन चौबे, मोनिका साहू, गरिमा हरीहारनो, करिश्मा शांगोड़े, पूजा लाखे, शीला पिल्ले, प्रतिष्ठा शुक्ला, कामिनी खरे. रूमा राय पूनम ठाकुर, तामेश्वरी साहू तथा राकेश ठाकुर सहित राजधानी के विभिन्न दिव्यांग स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया।
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का फैसला लिया है। इसके बाद नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के अफसरों ने नक्सल ऑपरेशन तेज कर दी है। हिड़मा समेत 43 नक्सली मोस्ट वांटेड की लिस्ट में हैं। नक्सलियों के खिलाफ AI तकनीकी का इस्तेमाल कर ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। नक्सल प्रभावित राज्यों के अधिकारियों को अभियान के दौरान एक दूसरे को गोपनीय सूचना दी जाएगी। 
एनकाउंटर के दौरान बॉर्डर पर दोनों तरफ से नक्सलियों को घेरने और उनको ढेर करने को कहा गया है। केंद्रीय अधिकारियों ने नक्सल प्रभावित राज्यों के अफसरों को बड़े लीडर्स को टारगेट कर मारने कहा है। छत्तीसगढ़ में फोर्स का अब अगला टारगेट हिड़मा सहित कई वांटेड नक्सली है। दरअसल, नया रायपुर के निजी रिसॉर्ट में शुक्रवार को साढ़े 3 घंटे बैठक हुई। जिसमें केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी चीफ तपन कुमार डेका, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के डीजीपी CRPF, BSF, ITBP के शीर्ष अधिकारी, IB, NIA के निदेशक और राज्यों के गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में ड्रग्स तस्करी के हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नव्या मलिक और इवेंट मैनेजर विधि अग्रवाल को आमने-सामने बैठाकर शुक्रवार को गहन पूछताछ की. दोनों ने कबूल किया कि रायपुर के अलावा पुणे, मुंबई और गोवा में टेक्नो पार्टी और ड्रग्स पार्टी का आयोजन किया जाता था. नव्या और विधि हर माह मुंबई और गोवा का दौरा करती थीं, जहां संभ्रांत घरानों के युवक-युवतियां रातभर चलने वाली इन पार्टियों में शामिल होते थे. दोनों ने रायपुर, नवा रायपुर, मंदिर हसौद, वीआईपी रोड और चंद्रखुरी के होटल, रिसॉर्ट, क्लब और फार्महाउस की जानकारी दी, जहां ये पार्टियां आयोजित होती थीं. विधि की इवेंट कंपनी ‘बिहाइंड द सीन्स’ रायपुर के बड़े होटल, क्लब और मैरिज पैलेस में न्यू ईयर सेलिब्रेशन सहित कई इवेंट्स आयोजित करती थी. 
 पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये पार्टियां 25-30 लोगों के ग्रुप के साथ शुरू होती थीं, लेकिन रात 1 बजे के बाद करीबी 10-15 लोग ही रुकते थे. इन फार्महाउस में ड्रग्स के साथ अश्लील गतिविधियां भी होती थीं. पुलिस ने नव्या, विधि और हर्ष आहूजा को रिमांड पर लिया है, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है. तीनों का संपर्क बड़े उद्योगपतियों, कारोबारियों, सीए, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से था, जिनके साथ पार्टी करने की बात भी कबूल की गई है. पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से चैट्स मिले हैं, जिनके आधार पर ड्रग्स खरीदने वालों की सूची तैयार की जा रही है. इन लोगों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा और उनके परिजनों को भी सूचित किया जाएगा, क्योंकि कई माता-पिता को अपने बच्चों की गतिविधियों की जानकारी नहीं है. पुलिस अब इन फार्महाउस और क्लब के मालिकों को पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी में है.
 

Read More

 

panchayattantra24.-बस्तर/दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित उत्तर भारत के कई राज्यों का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान वो बाढ़ प्रभावित राज्यों में स्थिति की समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा लगातार बारिश से हुई तबाही के बीच हो रहा है, जिसने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है और बुनियादी ढांचे और कृषि को भारी नुकसान पहुंचाया है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण इस मौसम में 500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पिछले दो दिनों में भूस्खलन, अचानक बाढ़ और मकान ढहने से दर्जनों लोगों की जान चली गई है। राजमार्ग अवरुद्ध हैं, नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, फसलें नष्ट हो गई हैं और हजारों लोग फंसे हुए हैं क्योंकि यह क्षेत्र दशकों में सबसे खराब मौसम आपदाओं में से एक का सामना कर रहा है। हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक बना हुआ है, जहां मानसून की शुरुआत से अब तक 360 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के अनुसार, 1,087 सड़कें अभी भी अवरुद्ध हैं, जबकि 2,838 बिजली आपूर्ति लाइनें और 509 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हैं। 
 अनुमान के मुताबिक 3,979.52 करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है, जिससे सार्वजनिक और निजी दोनों तरह के बुनियादी ढांचे प्रभावित हुए हैं। वहीं पंजाब में बाढ़ ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। राज्य के 23 जिलों के 1,900 से ज्यादा गांव जलमग्न हो गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप 43 लोगों की मौत हो गई है। लगभग 1.71 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिसके कारण राज्य सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए केंद्र से विशेष वित्तीय पैकेज की मांग की है। जम्मू-कश्मीर में स्थिति में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। कई दिनों की भारी बारिश के बाद झेलम नदी और अन्य जलाशयों का जलस्तर कम होने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में क्षेत्र में शुष्क मौसम रहने और केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। उत्तराखंड और अन्य उत्तर भारतीय क्षेत्रों में भी भीषण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जिससे व्यापक संपत्ति का नुकसान हुआ है और दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। फिलहाल राहत कार्य जारी हैं। राज्य और केंद्रीय दोनों एजेंसियां बचाव कार्यों का समन्वय कर रही हैं और प्रभावित लोगों को आवश्यक सामग्री वितरित कर रही हैं।
 

Read More