Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में एक महिला को सरकारी टीचर के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने महिला का नौकरी लगाने के लिए उसके पति से चार लाख रुपए में सौदा तय किया था। लेकिन, दो लाख रुपए वसूल करने के बाद वह मोबाइल बंद कर गायब है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी ठग के खिलाफ रायपुर और बेमेतरा जिले में भी इसी तरह से केस दर्ज है।
टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि, मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र के ग्राम ककेड़ी निवासी प्रिया राजपूत (25) पति नवीन (25) शिक्षित बेरोजगार महिला हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके जेठ मनोज राजपूत के माध्यम से रायपुर के माना में रहने वाले पप्पू शिवहरे उर्फ ख्यालीराम पवैया से उनके पति का परिचय हुआ। पप्पू शिवहरे ने नवीन से कहा कि रायपुर में उसके सरकारी विभागों के अफसरों से अच्छी जान-पहचान है। अपनी पहचान के माध्यम से वह उसकी पत्नी प्रिया की सरकारी शिक्षक के पद पर नौकरी लगवा सकता है। उसकी बातों में आकर नवीन अपनी पत्नी की नौकरी लगवाने के लिए तैयार हो गया। इसके लिए चार लाख रुपए में सौदा तय हुआ था।

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जिले से इस वक्त की बड़ी और दुःखद खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर आते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मिली जानकारी के अनुसार, छग राज्य महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर अपने घर के पास टहल रही थी। इसी दौरान उनको अचानक अटैक आ गया। अटैक आने के बाद तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं जानकारी के अनुसार शशिकांता राठौर का डायलिसिस भी चल रहा था।
K.W.N.S.-कोरबा। सात जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कोरबा प्रवास प्रस्तावित है। प्रवास के दौरान वे टीपीनगर स्थित जिले के इंदिरागांधी स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करेंगे एवं सर्वमंगला माता का दर्शन करेंगे। उनके प्रवास को मद्देनजर रखते हुए आम सभा में आने वाले लोंगो एवं आम जनता की सुविधाओं के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी किया है। 01- कुसमुंडा दीपिका व उरगा की ओर से आम सभा मे आने वाले लोग पार्किंग क्रमांक 4 जश्न रिसोर्ट के बगल में एवं पार्किंग क्रमांक 5 सोनालिया स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
02- दरी कटघोरा की ओर से आमसभा में आने वाले लोग सीएसईबी चौक से बुधवारी होते हुए पार्किंग क्रमांक 06 मुड़ापार बाजार ग्राउंड और पार्किंग क्रमांक 07 सर्कस मैदान में वाहन पार्क करेंगे। 03-करतला रजगामार मानिकपुर बालको एवं रामपुर क्षेत्र से आने वाले लोग भी पार्किंग क्रमांक 06 मुड़ापार बाजार ,07 सर्कस ग्राउंड और पार्किंग क्रमांक 08 घंटाघर मैदान और पार्किंग क्रमांक 09 एसईसीएल हेलीपेड मैदान में वाहन पार्क करेंगे। 04. पार्किंग क्रमांक 01 सतनाम भवन और पार्किंग क्रमांक 2 गुरुद्वारा भवन को वीआईपी पार्किंग बनाया गया है। वीआईपी पार्किंग के लिए पास वितरित किया गया है । उक्त पार्किंग तक वाहन लाने किये पुलिस द्वारा जारी किया गया पास दिखाना अनिवार्य होगा।
K.W.N.S.-मुंगेली। जिले के लोरमी इलाके में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपने माता-पिता को संबोधित करते हुए लिखा है- ”मुझसे एक गलती हो गई है, इसलिए मैं बाबा जी के पास जा रही हूं, मेरे पति को मत फंसाना, उन्हें तो कुछ पता ही नहीं है”। मामला लालपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय संजना कुमारी अपने पति और 4 साल की बेटी के साथ रहती थी। गुरुवार को उसका शव फांसी पर लटकता हुआ मिला था।
बुधवार रात खाना खाकर जब पति और बच्ची सो गई, तो महिला ने उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पति जब गुरुवार को सुबह उठा, तो उसे पत्नी कमरे में नहीं दिखाई दी, वहीं दरवाजा भी बाहर से लगा हुआ था। इसके बाद उसने पड़ोस में रहने वाली अपनी भाभी को आवाज लगाई। आवाज सुनकर भाभी घर पर आई और दरवाजा खोला। तुरंत पति दूसरे कमरे में भागकर गया, तो वहां उसकी पत्नी संजना फांसी पर लटकी हुई मिली। पति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची लालपुर थाना पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। वहां से मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार हो गए. बिलासपुर केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, गंभीर मारपीट के मामले में कैदी सुनील कुमार को दुर्ग न्यायालय से पेशी कराकर लाया बिलासपुर लाया जा रहा था. कैदी बिलासपुर केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था. बंदी को शिवनाथ एक्सप्रेस से बिलासपुर लाया जा रहा था. इस दौरान सिलयारी स्टेशन के पास पुलिस को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया. जीआरपी पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी है. वहीं इस मामले में ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक देवचरण मरावी, आरक्षक विकास कुर्रे पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

K.W.N.S.-पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक स्कूल ऐसा भी है जहां न बेंच है, न अपना भवन। खुले आसमान के नीचे बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। राज्य सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाने का दावा तो करती है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। यह बात है जिले के ग्राम ढिटोरा की। ऐसा नहीं है कि हमेशा से इस स्कूल का भवन नहीं था, भवन जर्जर हो चला था तो उसे गिरा दिया गया। लेकिन इस बात को 3 साल बीत गए। लेकिन नया भवन अब तक नहीं बना। पिछले 3 सालों से छात्र-छात्राएं बिना भवन के ही पढ़ने को मजबूर हैं। बच्चे खुले आसमान और पेड़ों के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया है।
दरसअल, जिला प्रशासन ने ग्राम ढिटोरा का स्कूल भवन जर्जर हो जाने के कारण उसे डिस्मेंटल कर दिया था। मरवाही उपचुनाव 2020 के दौरान स्कूल का प्लास्टर गिरने की घटना के बाद तहसीलदार के आदेश पर ये कार्रवाई का गई थी। लेकिन बच्चों की पढ़ाई के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। तब से लेकर अब तक बच्चे बिना स्कूल भवन के ही बाहर में पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं प्रशासन की उदासीनता के कारण 3 साल बाद भी प्राथमिक शाला ढिठोरा का भवन नहीं बनाया गया हैं । अब यह स्थिति बन गई है कि इस स्कूल के बच्चे कभी किसी दूसरे के कच्चे मकान की छत के नीचे, तो कभी मोहल्ले में, तो कभी सार्वजनिक स्थानों में पढ़ने को मजबूर हैं।बच्चों की पढ़ाई के लिए न तो स्कूल भवन है और न ही कक्षा और सब कुछ मौसम की मेहरबानी पर निर्भर करता है। मौसम जैसा होता है। उसी आधार पर कक्षा भी लगती है। बच्चों का यह ओपन स्कूल जिले के अधिकारियों और सरकारी दावों को मुंह चिढ़ाती हुई नजर आती है। पुराना भवन तोड़ने में तो जल्दबाजी की गई। लेकिन नए भवन के लिए कोई कोशिश नहीं की जा रही है।

K.W.N.S.-कोरबा। ग्राम तिवरता-झाबर मार्ग पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव से लगे कोसाबाड़ी नर्सरी में एक महिला की लाश खून से लथपथ फांसी के फंदे पर लटकी मिली. इस घटना की जानकारी मिलते ही दीपका पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है. महिला का शव जमीन पर मुंह के बल मिलने से पुलिस हत्या की आशंका जता रही है. जांच में मृतिका की पहचान ग्राम झाबर के आमापारा की रहने वाली जैत कुंवर पति स्वर्गीय शंकर कंवर के रूप में की है. पुलिस के मुताबिक, घटना स्थल से कुछ दूरी पर मृतिका का चप्पल और चूड़ी का टुकड़ा मिला है. मृतिका के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. सिर फटा हुआ और चेहरा खून से लथपथ और बाल बिखरे हुए थे. जिस तरह से मृतिका के शरीर पर चोट के निशान पाया गया है उससे मामला संदिग्ध है।
भगत दीपका पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ड को बुलाया है. डॉग बाघा को सेंट दिया गया, जहां गांव की ओर गया. इसके आधार पर कुछ जानकारी जुटाई जा रही है. दीपका थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन उसके सिर पर चोट को देखते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पीएम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चलने के बाद जांच कार्यवाही की जाएगी. बताया जा रहा है मृतिका जेठकुवर थोड़ा दिमागी रूप से कमजोर थी और अपने दोनों बेटे से अलग रहती थी।

K.W.N.S.-कोरबा। ग्राम तिवरता-झाबर मार्ग पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव से लगे कोसाबाड़ी नर्सरी में एक महिला की लाश खून से लथपथ फांसी के फंदे पर लटकी मिली. इस घटना की जानकारी मिलते ही दीपका पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है. महिला का शव जमीन पर मुंह के बल मिलने से पुलिस हत्या की आशंका जता रही है. जांच में मृतिका की पहचान ग्राम झाबर के आमापारा की रहने वाली जैत कुंवर पति स्वर्गीय शंकर कंवर के रूप में की है. पुलिस के मुताबिक, घटना स्थल से कुछ दूरी पर मृतिका का चप्पल और चूड़ी का टुकड़ा मिला है. मृतिका के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. सिर फटा हुआ और चेहरा खून से लथपथ और बाल बिखरे हुए थे. जिस तरह से मृतिका के शरीर पर चोट के निशान पाया गया है उससे मामला संदिग्ध है।
भगत दीपका पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ड को बुलाया है. डॉग बाघा को सेंट दिया गया, जहां गांव की ओर गया. इसके आधार पर कुछ जानकारी जुटाई जा रही है. दीपका थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन उसके सिर पर चोट को देखते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पीएम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चलने के बाद जांच कार्यवाही की जाएगी. बताया जा रहा है मृतिका जेठकुवर थोड़ा दिमागी रूप से कमजोर थी और अपने दोनों बेटे से अलग रहती थी।

K.W.N.S.-बिलासपुर/कोटा। कोटा स्थित पेट्रोल पंप में लूट की कोशिश की गई थी। जहां सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जूट गई थी। वहीं अब इस घटना के संबध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने भी घटना स्थल पर जाकर मामले की जानकारी ली और जांच कर रही टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस संबद्ध में आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए एएसपी राहुल देव शर्मा और ग्रामीणों के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। इसके साथ ही आरोपियों के संबद्ध में सूचना देने वालों को 5000 रुपए ईनाम की उद्घोषणा भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की है।
कल देर शाम कोटा लोरमी मेन रोड स्थित नवल किशोर, संजय अग्रवाल पुष्कर पेट्रोल पंप में कुछ बदमाश घुस आए थे। उन्होंने देसी कट्टे से एक राउंड गोली चलाई और एक राउंड को लोड नहीं कर पाए। इस दौरान आवाज सुनकर कर्मचारी हरकत में आ गए तो बदमाश घबराकर वहां से भाग गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई। आपको बता दें कि यह घटना रात के सन्नाटे की नहीं बल्कि शाम साढ़े सात से आठ बजे के बीच घटित हुई थी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जूट गई थी और अब पुलिस इस पर कार्रवाई कर रही है।

K.W.N.S.-कोरबा। श्री त्रिपुर तीर्थयात्रा स्पेशल ट्रेन में कोरबा जिले के एक तीर्थयात्री की मौत हो गई, जिसके बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। मौत के बाद यात्रा समिति ने शव ले जाने की व्यवस्था नहीं की, जिसके कारण करीब 30 घंटे से ज्यादा समय तक शव के साथ अन्य यात्री सफर करने के लिए मजबूर हो गए। 38 घंटे के बाद शव को ट्रेन से लेकर परिजन कोरबा पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, भागीरथ बिस्वास (69 वर्ष) नाम के तीर्थयात्री अपनी पत्नी सुनीता के साथ 24 दिसंबर को 10 दिन के त्रिपुर तीर्थयात्रा के लिए ट्रेन से रवाना हुए थे। तेलंगाना में भागीरथ की तबियत बिगड़ी और ट्रेन के टॉयलेट में उनकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित यात्रियों ने बताया कि यात्रा समिति ने खाने-पीने के साथ ही अन्य सुविधाओं को लेकर काफी लापरवाही बरती। उन्होंने कहा कि रामेश्वरम में भी आउटर पर ट्रेन खड़ी कर दी गई थी, जिसे लेकर जमकर विवाद भी हुआ। वहीं तीर्थयात्री की मौत के बाद समिति ने शव को पहुंचाने तक की व्यवस्था नहीं की। उन्हें शव के साथ यात्रा करनी पड़ी। 38 घंटे बाद ट्रेन जब कोरबा पहुंची, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।