Browsing: बिलासपुर

 
K.W.N.S.-कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के अंतर्गत कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा (रेस्ट हाउस) में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासकीय योजनाओं का शत-शत प्रतिशत लाभ आम जनता को दिलाने के लिए बेहतर प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि रिश्वतखोरी की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि औद्योगिक जिला होने के बावजूद भी बहुत सी विसंगतियां हैं। आम जनता के जीवन की बेहतरी के लिए बेहतर प्रयास करने की आवश्यकता है। महुआ शराब बनाने वाले आदिवासी से अवैध वसूली पर होगी कार्यवाही। शिकायत मिलने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।
 

 
K.W.N.S.-कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के अंतर्गत कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा (रेस्ट हाउस) में अधिकारियों की समीक्षा बैठक के पश्चात प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे हैं। सीएम ने कहा भेंट-मुलाकात सरगुजा से शुरू हुआ, बस्तर होते हुए सभी विधानसभा में पहुंच रहा है। लगातार भेंट-मुलाकात कर लोगों से संवाद कर, योजनाओं का फीडबैक ले रहे हैं। लोग शासन की योजनाओं का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। लगातार धान खरीदी में बढ़ोतरी हो रही है। कोरबा खेती में आगे बढ़ रहा है। किसानों का रुझान खेती की तरफ बढ़ा है। पिछले 4 सालों में लगभग 4 गुना धान का उत्पादन बढ़ा है, लोगों का खेती के प्रति रुझान बढ़ा है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पूरे देश में मिलेट्स की सबसे ज्यादा ख़रीदी छतीसगढ़ में की गई है। कोरबा की चिरौंजी की मांग दुनिया भर में है, इसलिए कोरबा में चिरौंजी का प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का फ़ैसला किया है। महुआ के संकलन के लिए अब तकनीक का उपयोग किया जाएगा, नेट लगाकर संग्रहण का निर्णय लिया है ताकि ज़मीन पर गिरने से महुए की गुणवत्ता ख़राब ना हो, ज़्यादा दाम मिले। नेट विधि से महुआ संग्रहण करके पांच हजार क्विंटल इंग्लैंड निर्यात किया गया। हाट बाजार क्लिनिक योजना की गाड़ियां सभी हाट बाजारों में जाए, ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके, इसकी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिले में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल योजना के तहत मेडिकल स्टोर खोलने की मांग आई है।
 

K.W.N.S.-कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के अंतर्गत कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा (रेस्ट हाउस) में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासकीय योजनाओं का शत-शत प्रतिशत लाभ आम जनता को दिलाने के लिए बेहतर प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि रिश्वतखोरी की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि औद्योगिक जिला होने के बावजूद भी बहुत सी विसंगतियां हैं।आम जनता के जीवन की बेहतरी के लिए बेहतर प्रयास करने की आवश्यकता है। महुआ शराब बनाने वाले आदिवासी से अवैध वसूली पर होगी कार्यवाही। शिकायत मिलने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। 
 प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पूरे देश में मिलेट्स की सबसे ज्यादा ख़रीदी छतीसगढ़ में की गई है। कोरबा की चिरौंजी की मांग दुनिया भर में है, इसलिए कोरबा में चिरौंजी का प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का फ़ैसला किया है। महुआ के संकलन के लिए अब तकनीक का उपयोग किया जाएगा, नेट लगाकर संग्रहण का निर्णय लिया है ताकि ज़मीन पर गिरने से महुए की गुणवत्ता ख़राब ना हो, ज़्यादा दाम मिले। नेट विधि से महुआ संग्रहण करके पांच हजार क्विंटल इंग्लैंड निर्यात किया गया। हाट बाजार क्लिनिक योजना की गाड़ियां सभी हाट बाजारों में जाए, ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके, इसकी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिले में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल योजना के तहत मेडिकल स्टोर खोलने की मांग आई है।
 मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि धान संग्रहण केंद्र 1900 से बढ़कर 2500 हो गया है, जिससे किसानों को दूर नहीं जाना पड़ रहा है। दूरस्थ अंचलों में भी अंग्रेजी माध्यम की बेहतर शिक्षा दी जा रही है।उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति के संवर्धन की दिशा में कार्य करते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं। आदिवासी संस्कृति और परम्पराओं को बचाना है, संस्कृति संरक्षण के लिए 25 देवगुड़ी के निर्माण की घोषणा कल की गई। ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिव स्तर पर अधिकारियों की टीम गठित कर, जांच के पश्चात ट्रांसपोर्ट नगर स्थल के बारे में निर्णय लिया जाएगा। 
नक्सलवाद पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पिछले साल सबसे कम घटना हुई, सबसे कम जवान हताहत हुए, सबसे कम आम नागरिक प्रभावित हुए।गौठान मवेशियों के डे केयर के रूप में उपयोगी साबित हो रहा है। विभिन्न आजीविका गतिविधियां भी गौठानों में संचालित हो रही हैं। यहां ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। फसल सुरक्षा, रोड एक्सीडेंट की घटनाएं कम करने और ग्रामीण अंचल में बेहतर आजीविका सुनिश्चित करने के लिए गौठान बनाए गए हैं। महिलाएं गौठानों में बिजली उत्पादन भी करेंगी। जिले में हाथी की समस्या पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हाथी मानव द्वंद्व नहीं होना चाहिए। नरवा कार्यक्रम इस द्वंद्व को कम करने बेहतर साबित हो रहा है। 13 हजार नालों का ट्रीटमेंट किया जा चुका है। कटघोरा को ज़िला बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा- अभी नहीं। कोरबा जिले के 117 मसाहती गांवों के सर्वे करने के कलेक्टर को दिए निर्देश।
 

K.W.N.S.-कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज 14 जनवरी को कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लगभग 97 करोड़ 30 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दिए। मुख्यमंत्री बघेल ने 59 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें लोकार्पण के 22 और शिलान्यास के 37 कार्य शामिल है। इसके तहत मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत तीन कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत एक कार्य, जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत बारह कार्य, जनपद पंचायत पाली अंतर्गत पाच कार्य तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत एक कार्य का लोकार्पण किया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत दो कार्य, जनपद पंचायत पाली अंतर्गत चार कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग अंतर्गत 11 कार्य, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अंतर्गत एक कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत दो कार्य, जल संसाधन विभाग अंतर्गत दो कार्य, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत दो कार्य और शिक्षा विभाग अंतर्गत 13 कार्यों का शिलान्यास किया गया।
 

K.W.N.S.- बिलासपुर। जिले की पुलिस ने तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. महिला तस्कर के कब्जे से 600 नग इंजेक्शन एम्पूल रेसोजैसिक मादक पदार्थ जब्त की गई है. बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अफसरों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
 

 
 K.W.N.S.-मुंगेली। जिले के लोरमी इलाके में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इधर घटना की जांच के लिए पहुंचे पुलिस के वाहन को मेटाडोर ने टक्कर मार दी। इसमें पुलिस वालों की जान बाल-बाल बची। उन्होंने जैसे-तैसे खेत में कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों मामलों में पुलिस दो अलग-अलग FIR दर्ज की है। मामला लोरमी के चिल्फी चौकी क्षेत्र का है, जहां मंगलवार रात लोरमी-पंडरिया मुख्य मार्ग पर घुटुरकुंडी निवासी 35 वर्षीय उदित नारायण यादव रोज की तरह वापस लौट रहा था। वो बोड़तरा से काम करके अपने घर जा रहा था। रात 10 बजे के करीब युवक अपनी साइकिल से गोल्हापारा के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। 
हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची चिल्फी चौकी पुलिस तफ्तीश में जुटी ही हुई थी कि मेटाडोर ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। उस वक्त पुलिसकर्मी सड़क किनारे मृतक के शव के पंचनामा कार्रवाई में जुटे थे। चिल्फी चौकी पुलिस ने लोरमी से पंडरिया की ओर जा रहे एक मेटाडोर को रुकवाने की कोशिश की। इस दौरान तेज रफ्तार में आ रहे मेटाडोर चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी की स्पीड और बढ़ा दी। जिससे घबराकर पुलिस वालों ने खेत में कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं मेटाडोर ने पुलिस वाहन को इतनी तेज टक्कर मारी कि वो लगभग 40 फीट दूर फेंका गया।
 

  K.W.N.S.-बिलासपुर। शहर के कई क्षेत्रों से महंगी साइकिल चोरी करने वाले शातिर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्चों के साइकिलो को टारगेट कर चोरी करता था। कई दिनों से पुलिस को चोरी की शिकायत मिल रही थी. जिस पर अधिकारी ने एक विशेष टीम गठित किया। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली एक आरोपी ग्राहक की तलाश कर रहा है. मुखबिर के बताए स्थान पर पुलिस ने छापेमारी की और आरोपी को मौके से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दुर्गा प्रसाद उर्फ लुलु रजक पिता छेदीलाल रजक उम्र 25 वर्ष निवासी मेडपार कोरबा बताया।
वही पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बद्री नारायण मीणा के निर्देशन में रेंज स्तरीय “PROCEDURES & MANDATORY PROVISIONS OF NDPS ACT” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत की जाने वाली कार्यवाही की प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण दिया गया। एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दोषमुक्त हुए प्रकरणों की समीक्षा उपरांत विवेचना कार्यवाही में होने वाली त्रुटियों से विवेचकों को अवगत कराया गया।
 

 
 K.W.N.S.-बिलासपुर। पूर्व सीएम रमन सिंह की संपत्ति की जांच की मांग को लेकर हाई कोर्ट में लगाई गई याचिका पर 8 फरवरी को अंतिम सुनवाई होगी. कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की ओर से लगाई गई याचिका में कहा गया है कि पूर्व सीएम रमन सिंह ने 2008, 2013 और 2018 तक संपत्ति को लेकर शपथपत्र में गलत जानकारी दी है. मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग की है. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में मामला की सुनवाई के बाद 8 फरवरी को अंतिम सुनवाई की बात कही है। 
 

 
 K.W.N.S.- बिलासपुर। बेलगहना थाना क्षेत्र में एक घर में गमी का माहौल था. इस दौरान एक शराबी युवक मौके पर पहुंचा.जब परिजनों ने शराब पीकर आने का विरोध किया तो शराबी युवक ने उसी घर के एक अन्य सदस्य की हत्या कर दी. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है.जिस युवक की हत्या की गई उसके दादा की मृत्यु का कार्यक्रम रखा गया था. बेलगहना में एक अजीब मामला सामने आया है.जहां एक परिवार में मौत के बाद शोक का कार्यक्रम हो रहा था.जिसमें आसपास के लोगों को बुलाया गया था. लेकिन इसी दौरान एक शराबी युवक ने मौके पर पहुंचकर घर का माहौल खराब कर दिया. कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी बेलगहना के ग्राम ढोलमौहा में रहने वाले लवन सिंह पैकरा की मौत हो गई थी. इसकी जानकारी होने पर गांव के लोग उसके घर पहुंचने लगे. इसी दौरान गांव में रहने वाला दिलेश पैकरा शराब के नशे में लवन सिंह के घर आया. तब उसकी हरकतों को देखकर लवन सिंह के पोते शिवनाथ पैकरा ने घर के अंदर आने से मना किया.जिस पर दिलेश उससे विवाद करने लग गया।
शिवनाथ पैकरा को ये नहीं पता था कि जिसे वो समझाईश दे रहा है वो उसी का काल बनकर आया है. इसके बाद दिलेश ने शिवनाथ को जान से मारने की धमकी दी. इससे पहले शिवनाथ कुछ समझ पाता दिलेश ने अपने पास रखे चाकू को निकाला और शिवनाथ पर ताबड़तोड़ वार करने लगा.हमला करने के बाद मौके से दिलेश मौके से भाग गया.आसपास मौजूद लोगों ने घायल शिवनाथ को सिम्स अस्पताल पहुंचाने के लिए गाड़ी मंगवाई.लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही शिवनाथ की मौत हो गई.जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
शिवनाथ की मौत के बाद परिजनों में काफी गुस्सा था. इधर पुलिस सरगर्मी से आरोपी दिलेश की तलाश कर रही थी.दिलेश के घर जाने पर पता चला कि वो फरार हो चुका है.जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर घेराबंदी की. पुलिस से आंख मिचौली खेल रहा दिलेश ज्यादा समय तक बच नहीं पाया और पकड़ा गया. पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू बरामद किया है.वहीं घटना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है. गांव में दादा पोते का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
 

 

K.W.N.S.-  बिलासपुर। एक्सिस बैंक के कैशियर से मिलीभगत कर शराब दुकान की रकम जमा करने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने एक करोड़ 27 लाख रुपये का गबन कर लिया। बैंक मैनेजर की शिकायत पर कैशियर और कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। व्यापार विहार के एक्सिस बैंक शाखा प्रबंधक मुखर्जी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की है कि उनके बैंक में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन (सीएसएमसीएल) का चालू खाता है। कार्पोरेशन इस खाते में टफ सेक्यूरिटी फैसिलिटी मैनेजमेंट के माध्यम से रकम जमा करता है। इस कंपनी को ग्राहक ने ही राशि जमा करने के लिए नियुक्त किया है। कार्पोरेशन की ओर से बैंक को बताया गया कि उनके खाते में 1.27 करोड़ रुपये की प्रविष्टि नहीं हुई है, जो 2 दिसंबर 2022 से 5 दिसंबर 2022 के बीच जमा की गई थी। बैंक की ओर से कहा गया कि इस अवधि में यह रकम जमा नहीं की गई है। तब ग्राहक सीएसएमसीएल ने 46 प्रविष्टियां प्रस्तुत की जिनमें 1.27 करोड़ रुपये की पावती दिखाई गई थी। बैंक मैनेजर ने इस पर राशि प्राप्त करने वाले कैशियर राकेश प्रसाद से पूछताछ की। कैशियर ने इस पर स्वीकार कर लिया कि उसने बिना रकम प्राप्त किए ही उनको पावती दे दी। इसके एवज में उसे कमीशन मिला। इस तरह से टफ सेक्यूरिटी के कर्मचारियों ने कैशियर की मदद से जालसाजी और धोखाधड़ी की। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 120 (बी), 420, 467 तथा 468 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया है।