Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

K.W.N.S.- बिलासपुर। दो अलग- अलग अस्पताल के डॉक्टरों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की है. वहीं तीसरे प्रमुख मामले में सिम्स मेडिकल कॉलेज के डीन के खिलाफ सिम्स की ही एक डॉक्टर ने शिकायत की है. इसमें महिला डॉक्टर ने डीन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, झूठी शिकायत, बार- बार नोटिस देने का आरोप लगाया है. मामले में आयोग ने दोनों पक्षों को 15 फरवरी तक शिकायत से संबंधित समस्त दस्तावेज जमा करने और स्पेशल कमेटी गठित कर रायपुर में मामले की सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मामले में दोनों पक्षों ने अपने अपने दलील दिए. जिसमें बताया गया कि आवेदिका को बार बार परेशान करने की कोशिश की जा रही है. उन्हें किसी भी झूठे मामले में जूनियर से शिकायत लेकर नोटिस जारी किया जाता है. इस मामले में अनावेदक डीन ने आयोग के सामने जानकारी दी कि आवेदिका के पति भी सिम्स मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है. उनके खिलाफ शिकायतों पर कार्रवाई करने की वजह से आवेदिका ने क्षुब्ध होकर शिकायत की है. राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने विपक्ष पर निशाना साधा है. प्रदेश में महिला, बालिका अपराधों के बढ़ने के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि ” बीते ढाई वर्षो में विपक्ष ने आज तक महिला आयोग में एक भी शिकायत नहीं की है.और ना ही कोई भी ऐसी महिला आयोग के समक्ष खड़ी हुई है. जिसके खिलाफ अन्याय और अत्याचार हुआ है. आयोग स्वत: संज्ञान लेकर पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास कर रहा है. विपक्ष आयोग में आए तब पता चले कि किन महिलाओं और बालिकाओं के प्रताड़ना की बात कही जा रही है. पूरे 28 जिलों से आयोग ने डाटा कलेक्ट किया है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के ग्राम बेलपान पहुंचे है। यहां हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री बघेल का आत्मीय स्वागत किया गया। संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ बेलपान पहुंची है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम बेलपान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की गतिविधियों का अवलोकन किया। बेलपान में तेजी से आकार ले रहे महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क का मुख्यमंत्री बघेल ने जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रीपा परिसर में पीपल के पौधे भी लगाए।

K.W.N.S.-मुंगेली। बच्चे भगवान के रूप होते हैं और सनातन धर्म में बच्चियों को देवी का स्वरूप मानकर पूजा जाता है. वहीं दूसरी तरफ कलयुग में ऐसे राक्षस भी हैं, जो नन्ही बच्चियों को भी हवस का शिकार बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसी ही एक घटना निजी स्कूल संचालक के बस कंडक्टर के द्वारा स्कूल से लौटते वक्त चलती बस में 5 साल की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की गई, जिसकी शिकायत परिजनों ने थाने में की है. बच्ची उस हादसे के बाद से डरी हुई है।
बता दें कि ग्राम करही में संचालित निजी स्कूल अध्ययन इंटरनेशनल में प्रार्थी की बच्ची अध्ययनरत है. व्यस्तता के चलते परिजनों ने स्कूल से संचालित बस में उसके आने जाने के लिए व्यवस्था बना रखी है. गत दिवस जब उनकी बच्ची स्कूल से घर पहुंची तो वह रो रही थी. मां के पूछने पर उसने बताया कि बस के दाढ़ी वाले अंकल ने उसके साथ गंदी हरकत की है, जिस कारण उसे दर्द हो रहा है. मां ने जब चेक किया तो देखा कि बच्ची के गुप्तांग से लगातार खून बह रहा था, जिसे लेकर प्राथमिक उपचार के लिए यशोदा हॉस्पिटल डॉ. प्रियंका जांगड़े के पास पहुंचे. डॉक्टर ने उपचार के दौरान बताया कि बच्ची से घिनौनी करतूत की गई, जिस वजह से खून का रिसाव हो रहा है. इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी बस कंडक्टर के विरूद्ध अपराध दर्ज करने की मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी मनीष तिवारी उर्फ नीलू के विरूद्ध धारा 376 एबी लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

K.W.N.S.-कोरबा। शहर के पीजी काॅलेज के सामने रहने वाले केएम नेल्सन ने घर में फांसी लगा ली। पति काे फंदे पर लटकता देख उसकी पत्नी सुनीता दाैड़कर बाहर निकली और लाेगाें काे घटना की जानकारी दी। इस दाैरान पास खड़े प्रेम बंजारे ने डायल 112 काे सूचना दी। सूचना मिलते ही काेरबा-1 की टीम पहुंची। जिसमें सिपाही ईश्वर प्रताप ध्रुव व चालक गजेंद्र यादव शामिल थे। उन्हाेने फंदे से उतारकर व्यक्ति की छाती में पंपिंग की। जिससे वह सांस लेने लगा। 108 टीम के सहयाेग से उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

K.W.N.S.-बिलासपुर। प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि यदि पार्टी मेरा टिकट काटेगी तो मेरा समाज और कार्यकर्ता नाराज हो सकते हैं लेकिन यदि मैं खुद चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लूं तो कांग्रेस या किसी अन्य को नुकसान क्यों होगा?
निजी कार्यक्रम में बिलासपुर प्रवास पर आए साहू ने स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के चुनाव लड़ने का मन नहीं होने पर दी गई अपनी प्रतिक्रिया के बाद आए उनके बयान पर बोल रहे थे। इस संबंध में उनसे पत्रकारों ने सवाल किया था। उल्लेखनीय है सिंहदेव ने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि इस बार पहले की तरह चुनाव लड़ने का उनका मन नहीं है। इस बारे में भी अपने समर्थक कार्यकर्ताओं से बात करके ही कोई फैसला करेंगे। उनके इस बयान पर साहू ने कहा था कि कांग्रेस में टिकट के लिए अनेक दावेदार होते हैं, किसी के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले से कोई फर्क पार्टी को नहीं पड़ता।
सिंहदेव के इस बयान पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि सूर्योदय और सूर्यास्त होता रहेगा। जो आज है कल नहीं रहेगा। मेरे रहने या नहीं रहने से फर्क नहीं पड़ता लेकिन ताम्रध्वज साहू चुनाव नहीं लड़ते हैं तो निश्चित रूप से इसका असर पड़ेगा। अगर साहू चुनाव नहीं लड़ेंगे तो उनके यहां भी 10-20 उम्मीदवार आ जाएंगे। वे साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बेहतर कार्य करने के अलावा सर्व समाज में उनकी लोकप्रिय हैं। साहू ने कहा कि किसी भी विधायक का परफॉर्मेंस खराब नहीं है। टीएस बाबा सहित अन्य कद्दावर नेताओं को मुख्यमंत्री लगातार विधायकों के परफारमेंस के बारे में जानकारी दे रहे हैं। किसी विधायक के काम व्यवहार या दौरे को लेकर कोई शिकायत है तो इसकी जानकारी भी विधायकों को दी गई है। टिकट कटने का भी मसला ऐसा है कि हर बार नए लोगों को भी मौका दिया जाता है। इस बार भी दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री और प्रभारी महासचिव इसे तय करेंगे।

K.W.N.S.-जांजगीर। दो दिन पहले ससुराल वालों ने अपनी बहू की मौत के बाद उसके शव का दफना दिया था, उसी शव को दो दिन बाद कब्र खोदकर बाहर निकाला गया और उसका पोस्टमार्टम किया गया. इस मामले में मृतका के घर वालों ने (मायके) ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की आशंका व्यक्त की थी. ये पूरा मामला जांजगीर के बलौदा का है. जानकारी के मुताबिक पंतोरा चौकी अंतर्गत ग्राम बेलटुकरी के विकास आदिले की पत्नी करूणा आदिले ( 27 ) गर्भवती थी. करूणा की तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां बेटे को जन्म देने के बाद उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों की जांच में ये पता चला है कि उसके शरीर में खून की कमी थी. वहां उसकी तबियत और खराब हुई तो उसे चांपा और फिर बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई. हालांकि हत्या की आशंका के बाद एसडीएम के प्रतिवेदन के आधार पर बलौदा नायब तहसीलदार की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला गया और उसका पोस्टमार्टम किया गया।

K.W.N.S.-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में अचानकमार क्षेत्र के सुंदूर वनांचल ग्रामों के वन अधिकार पट्टाधारी बैगा कृषकों के आर्थिक उत्थान एवं विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल 13 जनवरी को आदिवासी विकास विभाग के सहयोग से उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग द्वारा ग्राम बिजराकछार के 28 वन अधिकार पट्टाधारी बैगा कृषकों को 28 पैकेट सब्जी मिनी कीट, 616 फलदार पौधे, 840 किलो ग्राम वर्मी खाद एवं 56 लीटर ब्रम्हास्त्र जैविक कीटनाशक का वितरण किया गया। उद्यान विभाग के सहायक संचालक सतीश कुमार ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैगा किसानों को एक एकड़ भूमि के लिए यह प्रदाय किया गया। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच, वन संरक्षण समिति के अध्यक्ष, उद्यान विभाग के क्षेत्रीय अमला और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

K.W.N.S.-बिलासपुर। एक रसूखदार के कहने पर रायगढ़ के आदिवासी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के मामले में दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने गहरी नाराजगी जताई. हाईकोर्ट ने जेल में बंद आदिवासी आरोपी को अंतरिम जमानत के रूप में तत्काल रिहा करने का आदेश दिया है।
बता दें कि रायगढ़ निवासी मकशीरो ने पिता पीला राम की मौत के बाद उनकी ज़मीन का नामांतरण के लिए तहसील में आवेदन किया. तहसील से मकशीरो और उसकी बहनों के नाम जमीन चढ़ गया. इसके बाद मकशीरो ने एक आवेदन लगाया कि उसके पिता की ऋण पुस्तिका गुम हो गई और उसे डुप्लीकेट ऋण पुस्तिका उपलब्ध कराया जाए. इस पर दो आपत्ति आई. अजीत मेहता ने कहा कि पीला राम ने जमीन मेरे नाम वसीयत कर दी है. वहीं अर्पित मेहता ने कहा कि मृतक पीला राम ने उन्हें जमीन लीज पर दे रखी है और ओरिजनल ऋण पुस्तिका हमारे पास है. इसकी सुनवाई के दौरान तहसीलदार ने सवाल उठाया कि एक आदिवासी की जमीन की वसीयत गैर आदिवासी कैसे करा सकता है और मेहता पिता पुत्र की आपत्ति को ख़ारिज कर दिया. साथ ही पुलिस को निर्देशित किया कि अजीत मेहता से ओरिजनल ऋण पुस्तिका जब्त कर तहसील में जमा करें. इसके खिलाफ़ मेहता पिता पुत्र ने एसडीओ के समक्ष अपील किया वो भी ख़ारिज हो गया।
अपील खारिज होने के बाद मेहता पिता पुत्र ने कोतवाली पुलिस से मिलकर मकशीरो के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराई और उसे जेल भेज दिया. जिला न्यायालय से जमानत याचिका खारिज होने के बाद मकशीरो ने अपने अधिवक्ता हरि अग्रवाल के माध्यम से हाईकोर्ट में रिट याचिका लगाई. मामले की सुनवाई हाईकोर्ट जस्टिस संजय के. अग्रवाल और जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की डिवीजन बेंच में हुई. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद जेल में बंद आदिवासी आरोपी मकशीरो को अंतरिम जमानत देते हुए तत्काल रिहा करने का आदेश दिया है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में 14 साल की स्टूडेंट को भगाकर ले जाने और उसके साथ रेप करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक ने 9वीं कक्षा की छात्रा के मोबाइल पर कॉल कर पहले उससे दोस्ती की। फिर उसे प्यार में फंसा लिया। नए साल पर उसे घुमाने के बहाने युवक बहलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, लड़की के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक के साथ लड़की को बरामद कर लिया है। मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है।
टीआई सुनील कुर्रे ने बताया कि बीते एक जनवरी को नवमीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा के गायब होने की जानकारी मिली। उसके परिजन ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी घर के पास से बिना बताए लापता हो गई है। पुलिस ने नाबालिग लड़की के गायब होने पर अपहरण की आशंका से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान परिजन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने परिचित और रिश्तेदारों के यहां लड़की की तलाश की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।
इधर, पुलिस गांव के युवकों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई। साथ ही मोबाइल के जरिए भी लड़की की तलाश करने की कोशिश की। जांच में पता चला कि सीपत क्षेत्र के ग्राम जांजी निवासी जागेश्वर प्रसाद सूर्यवंशी (19) और लड़की के बीच लगातार बातचीत चल रही थी। इसी आधार पर पुलिस ने ग्राम जांजी में दबिश दी, जहां जागेश्वर को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि लड़की को वह अपने घर में रखा है। पुलिस ने उसके घर से लड़की को भी बरामद कर लिया।

K.W.N.S.-कोरबा। आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा पाली-तानाखार के प्राचीनतम महादेव के मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने 108 बेलपत्र मंदिर के गर्भगृह में स्थापित शिवलिंग पर अर्पित कर प्रदेश वासियों के लिए सुख एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी और पुरातत्व विभाग के केयरटेकर शिव मंदिर के संबंध में जानकारी ली।पुरातत्व विभाग के केयरटेकर ने बताया कि मंदिर की प्रमुख विशेषताओं में से एक मंदिर के द्वार शाखा के अधोभाग में गंगा ,जमुना और शेव द्वारपालों का अंकन है। देवी गंगा का वाहक प्रतीक मगरमच्छ और यमुना देवी के वाहक प्रतीक कछुआ है। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा यह महादेव मंदिर ना केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है बल्कि अनेकता में अखंडता का संदेश भी दे रहा है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति धनाढ्य है जिसका जीवित उदाहरण पाली में स्थापित यह महादेव मंदिर है।
द्वार शाखा पर उत्कीर्ण एक अभिलेख के अनुसार इस मंदिर का निर्माण बाण राजवंश के राजा विक्रमादित्य ने 870-900 ई. पूर्व के मध्य कराया था। इस मंदिर का जीर्णोद्धार लगभग 200 वर्षों के पश्चात रतनपुर के कलचुरी राजा जाजल्लदेव द्वारा करवाया गया। लगभग 3 फीट ऊंचे चबूतरे पर निर्मित यह मंदिर उत्तर भारतीय नागर शैली का प्रतिनिधित्व करता है। गर्भगृह की बाह्य दीवारों पर भद्र रथ में व्दि तलीय कुलिकाओं का समायोजन किया गया है। मंदिर के गर्भगृह का प्रवेश द्वार त्रिशाखा प्रकार का एवं विभिन्न अभिप्राय से सुसज्जित है। गर्भ ग्रह में शिवलिंग स्थापित है जिसके बाह्य भित्तियों पर उत्कीर्ण देव प्रतिमाओं में नटराज, वायुमुंडा, सूर्य,शिव वाहिनी दुर्गा एवं सरस्वती उल्लेखनीय है। गर्भगृह के सामने अष्टकोण मंडप है। स्थापत्य की दृष्टि से संभवतः यह स्थापतियों का दक्षिण कौशल क्षेत्र में एक नया प्रयोग था, को की अष्टकोणीय आकार के मंडप तत्कालीन समय में इस क्षेत्र में प्रस्तुत नहीं थे। मंडप के उत्तरी व दक्षिणी ओर वतायन है, साथ ही उत्तर की ओर एक अतिरिक्त प्रवेश द्वार की हैह मंडप की अंतः भित्तियों पर शैवाचार्यों एवं धर्मावलंबियों को विभिन्न मुद्राओं और क्रियाकलापों में व्यस्त दिखाए गया है, जोया प्रमाणित करता है कि तत्कालीन समय में यह क्षेत्र शैव संप्रदाय का बड़ा केंद्र था। यह मंदिर 22 एकड़ में फैले नौकोनिया तलाब के समीप स्थित है जिसके चलते इसका दृश्य और भी मनोरम दिखता है। प्रत्येक वर्ष माघ मास में पाली में आयोजित होने वाले मेले के दौरान काफी संख्या में पर्यटक मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं।