Browsing: बिलासपुर

 K.W.N.S.-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में नव पदस्थ कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने आज कलेक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीसी एक्का, संयुक्त कलेक्टर  वीरेंद्र सिंह एवं आनंद रूप तिवारी, जिला कोषालय अधिकारी  जितेंद्र कुमार श्रीवास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपना परिचय देते हुए नए कलेक्टर का स्वागत किया। कलेक्टर श्रीमती महोबिया ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर का अवलोकन किया। उन्होने अपर कलेक्टर एवं संयुक्त कलेक्टरों के बैठक कक्षों सहित अरपा सभा कक्ष, वीसी रूम, जिला निर्वाचन शाखा, भू-अभिलेख, नाजिर, वित्त, डीएमएफ, अधीक्षक, आवक-जावक आदि शाखाओं का निरीक्षण कर शाखा प्रभारियों  से परिचय प्राप्त की।
 

 
   K.W.N.S.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक 17 साल की लड़की का अगवा कर रेप करने वाले अपराधी को फास्टट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश विवेक कुमार तिवारी ने 20 साल की सजा सुनाई है। युवक ने तीन साल पहले लड़की से दोस्ती की और फिर उसे प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद वह उसे भगाकर अहमदाबाद ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और पुलिस से पकड़े जाने के डर से उसे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।
 मिली जानकारी के अनुसार, लड़की गांव में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। 23 जून 2021 को देर रात वह अपने घर से गायब हो गई जिससे परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारों और परिचितों से भी पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस में अपहरण का केस दर्ज करवाया। मामला दर्ज करके पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की इस दौरान पता चला कि लड़की किसी लड़के के साथ गई है। लिहाजा, पुलिस ने आसपास के थानों के साथ सभी रेलवे स्टेशन और जीआरपी को जानकारी दी और लड़की की तलाश करने को कहा। इस दौरान खबर मिली कि लापता लड़की अहमदाबाद जीआरपी के पास मिली है, जिसे चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अहमदाबाद पहुंची और लड़की को बरामद कर बिलासपुर लेकर आई। 
 पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज किया तब जाकर प्रेम-प्रसंग और दुष्कर्म का मामला सामने आया। लड़की ने बताया कि कुटेला निवासी सूरज जांगड़े (24) पिता फागूराम से उसकी जान-पहचान हुई फिर, दोनों के बीच दोस्ती हुई। इस दौरान सूरज ने उसे शादी का झांसा दिया और अपने साथ ले गया। लड़की ने बताया कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। तब पुलिस ने अपहरण के साथ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायिक रिमांड पर भेजा। जहां फास्ट्र ट्रैक कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ। इसमें आरोपी सूरज दोषी पाया गया।
 

 K.W.N.S.-बिलासपुर। रतनपुर के पर्यटन स्थलों में घूमने के लिए पहुंचने वाले युवाओं के साथ आदतन लूटपाट करने वाले गिरोह के चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी नाबालिग है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 342 और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि रतनपुर के पर्यटन स्थलों में घूमने आने वाले लड़के-लड़कियों से आरोपी चाकू की नोक पर लूटपाट करते थे। इन से लूटी गई मोटरसाइकिल और चार अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। घटना में प्रयुक्त तीन धारदार चाकू और एक बाइक भी इनसे जब्त की गई है।  
गिरफ्तार आरोपियों में 19 साल के धनजीर शिकारी और राजा सारथी तथा 32 साल का संतोष नेताम शामिल हैं। सभी रतनपुर के आसपास के ही रहने वाले हैं। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया जबकि विधि से संघर्षरत नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। उल्लेखनीय है कि रतनपुर में मंदिर, खूंटाघाट, भैसाझार बांध और आसपास के जंगलों में घूमने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक पहुंचते हैं। 
28 जनवरी को अकलतरी निवासी धर्मप्रकाश पारकर ने रतनपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि बाइक सवार 3 लोगों ने 22 जनवरी को भैसाझार डैम से लौटने के दौरान सूनसान जगह पर रोक लिया था। चाकू की नोक पर उन्होंने जेब में रखे 600 रुपए और टच स्क्रीन मोबाइल फोन लूट लिया। संदेह के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले भैरवबाबा मंदिर के पास पहाड़ी के नीचे स्थित कच्चे मकान से राजा सारथी को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के बाद बाकी आरोपी भी पकड़ लिए गए। पूछताछ से पता चला कि उन्होंने 27 जनवरी को भी दो मोबाइल फोन और नगद रुपए लूटे थे। बिलासपुर में तिफरा में उसकी बाइक और मोबाइल फोन की लूट की थी।
 

 
 K.W.N.S.- कोरबा। जिले के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, वहीं करीब 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहगीरों ने पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना मोरगा चौकी क्षेत्र की है। घटना रविवार की है, जहां यात्रियों से भरी बस पटना से कटघोरा की ओर आ रही थी। यात्री बस राजधानी ट्रैवल्स की थी। वो रोड क्रॉस कर रही थी कि तभी अचानक सामने आ गए भैंस से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। बस में 30 से 40 लोग सवार थे। बस के पलटते ही वहां चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर ग्रामीण और राहगीर जमा हो गए। उन्होंने दुर्घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और 108 एंबुलेंस को दी। 108 एंबुलेंस के ईएमटी उदय प्रजापति और ड्राइवर श्रीपाल साहू पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बस में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में डेढ़ साल की बच्ची उमे अदीबा की मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल हैं। इनमें से 2 घायलों की हालत गंभीर है। जिस भैंस से टक्कर हुई थी, उसकी भी मौत हो गई है। घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

 
 K.W.N.S.- कोरबा। जिले में दिनों बाइक गिरोह का आतंक मचा हुआ है। इन गिरोह ने शहरवासियों के नाक में दम ला दिया है। गिरोह की बाइक कान चिरती आवाज सुन राहगीर भी जान बचाने सड़क किनारे हो जा रहे हैं, लेकिन इस पर रोक लगाने में प्रशासन के नामुंदे नाकाम दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार शहर में शाम होते ही बाइकर्स गिरोह सक्रीय हो जाते हैं और जमकर उत्पात मचाते हैं। इन बाइकर्स गिरोह के आतंक से राहगीर और आमजन खासे परेशान है। इनका आतंक अधिकतर घंटाघर कोसाबाड़ी और सुभाष चौक के आसपास दिखाई देता है। बाइकर्स गिरोह के आतंक पर पुलिस गस्त की टीम अंकुश नहीं लगा पा रही है, जो उनकी कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाती है। बाइकर्स गिरोह इतने हाई स्पीड से फर्राटे भरते हैं कि, आम लोग शहम जा रहे हैं। बाइकर्स कभी बीच सड़क पर बर्थडे मनाते हैं, तो कभी आतिशबाजी कर हुड़दंग मचाते हैं। इनकी हुड़दंग से मानो ऐसा लगता है कि इनके बीच जमकर लड़ाई हो रही है। इन पर रोक न लगा पाना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है।
 

 K.W.N.S.- बिलासपुर। नागपुर से बिलासपुर के बीच एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पत्थरबाजी हुई है। कामठी के पास हुई इस घटना में शामिल छह नाबालिगों को आरपीएफ ने पकड़ लिया, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए बाद में चेतावनी देकर छोड़ भी दिया।
 रविवार को 20826 वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर नागपुर से रवाना हुई थी। इस पर दोपहर 2:14 बजे कामठी रेलवे स्टेशन के पास पत्थरबाजी की गई। पथराव के कारण कोच सी 6 का कांच टूट गया। ट्रेन के स्टाफ ने इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल नागपुर को दी। मौके पर पहुंचकर आरपीएफ ने स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद 6 बच्चों को पकड़ लिया। उनको थाने लाया गया और भविष्य में ऐसा नहीं करने के लिए चेतावनी दी गई। उल्लेखनीय है कि पिछले 11 दिसंबर से यह ट्रेन नागपुर और बिलासपुर के बीच चल रही है। ट्रेन शुरू होने के 1 दिन पहले दुर्ग के पास इसमें पत्थर फेंके गए थे। इसके बाद 14 दिसंबर को भिलाई पावर हाउस और भिलाई नगर थाने के बीच पत्थरबाजी की घटना हुई थी।
 इस महीने की 21 तारीख को भी ट्रेन पर पत्थर फेंक कर शीशा तोड़ा गया था। देश के अलग-अलग स्थानों पर वंदे भारत हाईस्पीड ट्रेन की शुरुआत की गई है, उसके बाद से इन ट्रेनों में पथराव की घटनाएं हो रही है। रेल मंत्रालय के निर्देश पर ट्रेन रूट में पड़ने वाले गांवों में आरपीएफ और जीआरपी जागरूकता अभियान भी चला रही है।
 

   

  K.W.N.S.-कोरबा। जिले के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे में बड़ा हादसा हुआ है. जहां एक बस पलट गई. हादसे में 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं. जिनका इलाज कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. वहीं बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. बता दें कि, पटना से कोरबा आ रही राजधानी बस भैसे से टकराकर सड़क किनारे पलट गई. हादसे में एक महिला सहित 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
 वहीं अन्य यात्रियों को भी मामूली चोट आई है. वहीं हादसे के बाद संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है. हादसे में दीपक ठक्कर, गिरी देवी, अरुण कुमार और धीरज सिंह को गंभीर चोट आई है. जानकारी के अनुसार सभी का इलाज कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मोरगा पुलिस भी मौके पर पहुंची है।
 

K.W.N.S.-बिलासपुर। उसलापुर स्टेशन के आगे महावीर नगर के पास गंभीर रूप से झुलसी हुई महिला मिली है। डाक्टरों के मुताबिक महिला 70 प्रतिशत झुलस चुकी है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके कारण पुलिस को उसके संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है। सिविल लाइन पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जानकारी ली जा रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि किसी ने डायल 112 को फोन कर बताया कि महावीर नगर मंगला बाइपास के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई है। महिला ठेठाडबरी रेलवे ट्रैक के पास पड़ी हुई है। सूचना पर डायल 112 और 108 एंबुलेंस पहुंच गई।
वहीं, सिविल लाइन की टीम भी मौके पर पहुंची। जवानों ने झुलसी महिला को अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने बताया कि महिला 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके कारण पुलिस को महिला के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। उसने सोने की दो अंगूठी, कानों में सोने के टाप्स, हाथों में लाल-पीली चूड़ी पहनी है। एक पैर की अंगुली में बिछिया है। पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सभी थानों में इसकी जानकारी देकर गुम इंसान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एक टीम को आसपास की कालोनियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाने कहा गया है। इसके आधार पर महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है।
 

K.W.N.S.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (CIMS) के डॉक्टरों ने ट्रक के पहिए के नीचे दबने से घायल मरीज के पैर को कटने से बचा लिया। दरअसल, युवक का पैर बुरी तरह से डैमेज हो गया था। उसकी हडि्डयां टूट गई थी और मांसपेशियां भी फट गई थी, जिसमें रॉड लगाकर डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन किया। जानकारी के अनुसार रतनपुर के खूटाघाट में रहने वाले शारदा यादव (42) पिता स्व बलदेव यादव बीते 15 जनवरी को हादसे का शिकार हो गए, जिससे उनका दायां पैर ट्रक के पहिए में दब गया था। इस घटना के बाद उसके पैर की हड्‌डी टूटकर बाहर निकल गई। उसे गंभीर हालत में रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखकर सिम्स रेफर कर दिया गया।सिम्स में मरीज़ को हड्डी रोग विशेरषज्ञ डॉ. दीपक जांगड़े ने जांच किया तो पता चला कि मरीज़ की हालत गंभीर थी। उसके शरीर से काफी खून बह गया था। साथ ही हड्‌डी भी टूटकर रक्तवाहनियों को दबा दिया था, जिससे पैर के नीचे खून का बहाव रूक गया था। डॉक्टर ने तत्काल मरीज़ और परिजन को ऑपरेशन कराने का सुझाव दिया। फिर परिजनों की सहमति के बाद डॉ दीपक जांगड़े ने सीनियर डॉक्टर डॉ एआर बेन के मार्गदर्शन में सीनियर डॉ. आर के दास, राजीव के साथ मिलकर इमरजेंसी में ऑपरेशन किया। ऑपरेशन में रक्तवाहनियों के दबाव को हटा कर हड्डी को रॉड से जोड़ा गया। साथ ही मांसपेशियों को रिपेयर किया गया। डॉ. जांगड़े बताया कि सबसे पहले मरीज के पैर में खून के बहाव को ठीक करने के लिए मांसपेशियों के दबाव को हटाया गया। खून का बहाव पैरों में सामान्य रूप से शुरू होने के बाद हड्‌डी को रॉड से जोड़ा गया। यह जटिल ऑपरेशन करीब चार घंटे चला, जिसके बाद खून का बहाव पैरो में सामान्य हो गया। इस तरह से मरीज का पैर कटने से बचा लिया गया।
 

 
 K.W.N.S.-जांजगीर। भोथिया के अटल भवन के पास हार्वेस्टर में अज्ञात व्यक्ति ने देर रात आग दी। लपटें उठता देख आसपास के लोगाे ने उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हार्वेस्टर पूरी तरह जल गया। वारदात के बाद पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है। जैजैपुर पुलिस के अनुसार भोथिया का युवक दशरथ श्रीवास कुछ माह कृषि कार्य के लिए हार्वेस्टर खरीदा था। वर्तमान में क्षेत्र में फसल की कटाई पूरी हो जाने के कारण वह हार्वेस्टर क्रमांक सीजी 11 डीए 5335 को गांव के अटल भवन के पास खड़ा किया था। रात लगभग डेढ़ बजे अचानक उसके हार्वेस्टर में आग की लपटें उठने लगी, हार्वेस्टर को जलता देख मोहल्लेवासियों ने इसकी जानकारी दशरथ को दी और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हार्वेस्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।