Browsing: बिलासपुर

 
 K.W.N.S.-जांजगीर-चाम्पा। जिले के अकलतरा में पूर्व विधायक डॉ. राकेश कुमार सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पहुंचे। उन्होंने कहा कि जीवन में नेक काम करना चाहिए, ताकि दुनिया से जाने के बाद लोग याद करे। इधर, नए चेहरों को मौका देने मीडिया के सवाल पर कहा कि छग में आधे से ज्यादा विधायक पहली बार बने हैं। जितने वाले को टिकट मिलती है। स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ी बात कही है कि वे राजनीति में नहीं आना चाहते थे, राजनीति को पसंद नहीं करता था। राजनीति भंवर है, जहां आकर फंस गया हूं। आज भी मन में लगता है कि क्रिकेट खेलता हूं, फुटबॉल तो नहीं खेल रहा हूं। जो भी करो, अच्छे से करो। मंत्री ने 2023 के चुनाव लड़ने को लेकर यह भी बड़ी बात कही है कि अभी तय नहीं किया है। मुख्यमंत्री बनने को लेकर कहा कि हाईकमान ने जो तय किया है तो वे भी उनके साथ हैं। वे अनुशासित हैं. – छग, कांग्रेस के लिए अच्छी जमीन है. लोग आते-जाते हैं। आज भी छग में कांग्रेस की गहरी पैठ है. उम्मीद है, कांग्रेस की ही सरकार बनेगी. कई मुद्दे हैं, जिसमें काम करने बाकी है, जिस पर आगामी बजट में किया जा सकता है।
भेंट मुलाकात को लेकर मंत्री ने कहा कि भेंट-मुलाकात एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए। लोगों को महसूस होना चाहिए कि किसी भी समय जनप्रतिनिधि से मिल सकें। लोगों की उम्मीद बनती है, उसके बाद निरन्तरता बनती तो यह ठोस बुनियाद बनता है। अकलतरा में सीएम के आने से सरकार चली जाने के मिथक को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि ऐसी भ्रांति रहती है, लोगों से जुड़ने ऐसी कोई बाधा नहीं रहनी चाहिए। अकलतरा विस सीट की हार पर कहा कि कांग्रेस से जो वोटर रहे, वे जोगी कांग्रेस की ओर चले गए, इससे हार हुई। आगे रणनीति बनाएंगे।
 

K.W.N.S.- बिलासपुर। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान को बड़ी सफलता मिली है. जिले में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री और परिवहन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आरोपियों कब्जे से अलग अलग 2 प्रकरणों में 15 किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त की गई है, जिसकी कीमत ₹220000 रूपये है. एक और कार्रवाई में पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियो को दबोचा है। अलग अलग प्रकरणों में 51 लीटर शराब जब्त की गई है. बता दें कि एसपी के निर्देश पर निजात अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत अवैध व्यापार करने वाले कारोबारियों पर नकेल कसी जा रही है।
 

K.W.N.S.-जांजगीर। एसपी ऑफिस पहुंचकर पीड़िता ने पलाश चन्देल की गिरफ्तारी को लेकर एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान पीड़िता ने पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के लिए किए गए प्रयास को कमजोर बताया है और गिरफ्तारी के लिए बड़ी टीम बनाने की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि 19 जनवरी को रायपुर के महिला थाने में एफआईआर के बाद पलाश चन्देल फरार है। पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इसमें और प्रयास की जरूरत है। दो शादी करने खुद पर लगे आरोप पर पीड़िता ने कहा कि 2017 में उसकी शादी हुई थी, लेकिन दो शादी नहीं हुई है। एक शादी की जानकारी पलाश चन्देल को भी थी। उसके बाद कोई षड्यंत्र नहीं किया जा रहा है। उसकी तरफ से कोई बात छिपी नहीं है। 
पीड़िता ने कहा है कि उसे बदनाम करने की कोशिश ना किया जाए और उसने इस मामले में राजनीति नहीं करने की नसीहत दी है और कहा है कि उसकी छवि खराब ना किया जाए। इधर, गिरफ्तारी के मसले पर एडिशनल अनिल सोनी ने कहा है कि पलाश चन्देल की गिरफ्तारी की हर सम्भव कोशिश की जा रही है। पुलिस की टीम इंदौर गई थी, वहां पलाश चन्देल नहीं मिला। अभी भी पुलिस की कई टीम, राज्य से बाहर है, जो पलाश चन्देल की तलाश कर रही है।
 

 

 K.W.N.S.-कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किया गया वादा पूरा हो गया है। छोटु के खेत में सोलर पंप से भरपूर सिंचाई हो रही है और उसके खेत में फसल लहलव्यर्थ कर्म हमारा समय और जीवन की शांति खत्म कर देते हैं,  रही है। मुख्यमंत्री विगत दिनों कोरबा जिले के विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम पिपरिया में ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के माध्यम से रूबरू हुए थे। इस दौरान ग्राम कोरबी निवासी कुमारी अनिता राज ने बताया था कि उनके पिता श्री छोटु राज खेती के सहारे आजीविका चलाते हैं। उनकी भूमि में एक बोर है लेकिन खेत तक बिजली पहुंचाने की समस्या है। जिसके कारण बोर काम नहीं कर रहा है इसलिए उनके पिता के खेत में सोलर पंप लगाया जाए। 
मुख्यमंत्री ने अनिता से वादा किया था कि जल्द ही उसके खेत में सोलर पंप स्थापित होगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए कृषि विभाग द्वारा तत्काल ही प्रकरण तैयार किया गया और एक सप्ताह के भीतर प्रकरण स्वीकृत कर क्रेडा विभाग द्वारा छोटु के खेत में सोलर पंप स्थापित कर दिया गया। अभी छोटु राज के खेत में गेहूं, मटर, टमाटर, धनिया की फसल लहलहा रही है। टमाटर पकने को हैं तथा मटर की फसल तैयार हो गई है। अनिता राज ने कहा कि मुख्यमंत्री से भेट-मुलाकात के दौरान बात करने का मौका मिला और अपनी मांग रख पाई। जिसकी पूर्ति भी तुरंत हो गई। जिसके लिए वह मुख्यमंत्री जी की अत्यंत आभारी है। उन्होनंे बताया कि वह स्वसहायता समूह से जुड़ी हुई हैं और बिहान की सदस्य भी हैं। समूह से जुड़कर उनमें आत्म विश्वास आया है जिसके कारण वह मुख्यमंत्री जी से निःसंकोच होकर अपनी बात कह पायी।
 

K.W.N.S.- पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गुरुवार को सांप और मछली की दो अनोखी प्रजातियां देखे जाने की बात सामने आई है। इसमें नवागांव में ग्रामीणों ने आज मंदिर के पास हरे रंग का बेहद पतला सांप देखा। बताया जा रहा है कि सांप ग्रीन वाइन वाइपर है, जो कि जहरीला नहीं होता है। इस सांप की प्रजाति अमरकंटक से लगे क्षेत्र में भी कई बार देखी गई है। वहीं दूसरी ओर मरवाही के लोहारी गांव में आज सुबह तालाब में मिली सकरमाउथ कैटफिश मछली को लेकर काफी चर्चा है। यह दुर्लभ मछली तालाब में मछली पकड़ने के दौरान एक ग्रामीण को मिली। बताया जा रहा है कि ग्रामीण ने जैसे ही तालाब में एक अजीबो-गरीब मछली फंसाया, यह देखते ही लोग चौंक गए और मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। जब लोगों ने मछली के बारे में गूगल पर सर्च किया तो पता चला कि इस मछली का नाम सकरमाउथ कैटफीश है। ग्रामीण ने मछली को अपने घर में सुरक्षित रखा हुआ है।
 

 K.W.N.S.-बिलासपुर। लूट एवं मारपीट करने वाले आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि एकांत जगह पर आने जाने वालो लोगो को लूट का शिकार बनाते थे। घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल, बेल्ट, प्लास्टिक का लाईटर पिस्टल बरामद किया गया है। ओडिशा जाजपुर स्थित हरिजनसाही गांव के रहने वाले सूर्यकांत मलिक 2 महीने पहले बिलासपुर आए. सिरगिट्टी स्थित गोविंद नगर में रहकर मार्केटिंग का काम करते थे.विगत 27 जनवरी को अपने साथी प्रदीप रावत के साथ घर के पास ही ग्राउंड में क्रिकेट खेलने गए थे. इसी दौरान वापस लौटते समय पानी टंकी के पास शाम करीबन 6.30 बजे बाइक में सवार 3 अज्ञात लड़कों ने उन्हें रोका. एक लड़का उसके नजदीक पहुंचकर मोबाइल देने की बात कहकर उन्हें धमकाने लगा और बेल्ट से पिटाई शुरू कर दी. इसी बीच दूसरे लड़के ने अपने पॉकेट से पिस्टल निकालकर युवक के पेट में अड़ा दिया और मोबाइल फोन, नकद 600 रूपये लूट लिए. 
वही शराब पीने के लिये पैसे की मांग करने व गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वाले आरोपी को भी सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ ही रेप के आरोपी की भी गिरफ्तार हुई है. पुलिस के मुताबिक पीडिता से दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गया था. सरकंडा पुलिस ने रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
 

 

K.W.N.S.-बिलासपुर। कोरोनाकाल के दौरान राज्य सरकार ने प्रदेश में बेचे जा रहे शराब पर कोरोना टैक्स लगाया था. इस मामले में 10 माह बाद भी राज्य सरकार अपना जवाब पेश नहीं कर सकी. इस मामले में बुधवार को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को जवाब पेश करने अंतिम मौका दिया है. इस मामले की सुनवाई 6 सप्ताह बाद होगी. इस मामले पर पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, बीमारी के नाम पर शराब में टैक्स लगाना, यह सरकार की डकैती है। 
इस याचिका को पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल व अन्य ने लगाया था, जिसमें कहा गया था कि इस टैक्स का पैसा कोरोना अधोसंरचना में नहीं लगाया गया है. कोरोनाकाल के दौरान राज्य सरकार ने शराब पर 10 प्रतिशत कोरोना टैक्स लगाया था. यह टैक्स शराब में अब भी जारी है. इस मामले में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल ने टैक्स से मिलने वाले पैसे को कहां लगाया जा रहा है और इस तरह लगाए गए टैक्स को अधोसंरचना में लगाने के नियम की बात कहते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिका में कहा गया है कि शराब में लगाए गए कोरोना टैक्स से करोड़ों रुपए जमा हुए हैं. इस टैक्स की राशि को कोरोना अधोसंरचना में नहीं लगाई गई है और स्वास्थ्य विभाग को भी पैसे ट्रांसफर नहीं किए गए, जबकि नियमानुसार जिस वजह से टैक्स लिया जाता है, उसका उपयोग उसी अधोसंरचना में किया जाना चाहिए, लेकिन राशि का उपयोग किस तरह किया जा रहा यह स्पष्ट नहीं है। 
 

   

K.W.N.S.-कोरबा. कोरबा में अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है. बालको में प्राइवेट कंपनियों की ओर से अवैध निर्माण की जानकारी मिली तो महकमा हरकत में आया. टीम ने मौके पर पहुंचकर न सिर्फ अवैध निर्माण को रोका बल्कि मनमाना निर्माण करा रही 4 प्राइवेट कंपनियों को सील कर दिया. अब इन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी.
शहर में लंबे समय बाद अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने ठोस कार्रवाई की है. मंगलवार को नगर पालिक निगम और सुरक्षाबलों को मिलाकर 50 सदस्यों की टीम ने अपर आयुक्त के नेतृत्व में बालको प्लांट के भीतर प्रवेश किया. नगर पालिक निगम कोरबा के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने बताया कि “कंपनियां बिल्डिंग परमिशन के बिना ही निर्माण करा रही थीं, जिसके लिए इन्हें पूर्व में भी 2 बार नोटिस जारी किया जा चुका है. लेकिन कंपनी प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया.”
अपर आयुक्त ने बताया कि “सभी कंपनियां बालको प्रबंधन के अधीन काम कर रही हैं. जिन 4 निजी कंपनियों के कार्यालयों को सील किया गया है, उनमें एसीसी, सुभाष इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, केईसी और आरकेटीसी ठेका कंपनी शामिल हैं. इन पर 2 से 3 करोड रुपए की पेनल्टी लगाई जा सकती है, जिसका आंकलन किया जा रहा है.”
 

 
 K.W.N.S.-बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा द्वारा रेंज के जिलों में M-Passport प्रारंभ किये जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली गई। M-Passport की सुविधा अब तक रेंज के तीन जिलों के 09 थानों में संचालित थी जिसे रेंज के सभी थानों में क्रियान्वयन किया जावेगा। माह फरवरी, 2023 से जिला बिलासपुर के सभी थानें में M-Passport की सुविधा होगी उपलब्ध। 15 दिवस की समयावधि में अनिवार्य रूप से पासपोर्ट सत्यापन की प्रक्रिया के दिये गये निर्देश। 
बता दें कि पासपोर्ट सेवा परियोजना, विदेश मंत्रालय (एमईए), भारत सरकार के पीएसपी डिवीजन द्वारा निष्पादित की जा रही है, जिसका उद्देश्य भारतीय नागरिकों को त्वरित, सुविधाजनक और पारदर्शी तरीके से पासपोर्ट संबंधी सभी सेवाएं प्रदान करना है। यह राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस योजना (एनईजीपी) के तहत भारत सरकार की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है जिसे निजी भागीदार के रूप में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के साथ सार्वजनिक-निजी-भागीदारी मोड में निष्पादित किया जा रहा है। यह परियोजना पहले से ही भारत भर में 93 पासपोर्ट सेवा केंद्रों और 412 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों के माध्यम से नागरिकों की सेवा कर रही है।
 

 
K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जिले के नैला चौकी क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। नहरिया बाबा मंदिर से 20 मीटर की दूरी पर नाबालिग लिंक एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। मृत लड़की का नाम प्रिया सूर्यवंशी (17 वर्ष) है, जो खैरा रोड नैला की रहने वाली थी।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम करीब 6.30 बजे वो नहरिया बाबा मंदिर में दर्शन के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी वो ट्रेन की चपेट में आ गई। नैला पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। नैला थाना प्रभारी रीना नीलम कुजूर ने बताया कि नैला स्टेशन मास्टर ने सूचना दी थी कि नहरिया बाबा मंदिर के पास एक किशोरी की लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।
ट्रेन के लोको पायलट ने बताया कि 3 लड़कियां नहरिया बाबा मंदिर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, इनमें से 2 लड़कियों ने ट्रैक पार कर लिया था, लेकिन प्रिया के पटरी पार करने से पहले ही लिंक एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन प्रिया के ऊपर से होती ही निकल गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसका शव मंदिर से करीब 20 मीटर की दूरी पर मिला है। मंगलवार को शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम करवाया गया।