Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

K.W.N.S.-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। नागमणि के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है. मामले में पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं 4 शातिर फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. वहीं आरोपी के पास से लाखों रुपये नगद जब्त किया गया है. बता दें कि, नागमणि दिखाकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. ये गिरोह सर्विस से पहले टावर लगाने के नाम पर ठगी करता था. वहीं थाना गोरेला क्षेत्र के ग्राम कन्हारी के रिटायर्ड टीचर हरिप्रसाद कश्यप को नागमणि का लालच दिखाकर 15 लाख रुपए की ठगी की थी. जिसका खुलासा पुलिस ने कर दिया है. वारदात में 4 से 5 आरोपी शामिल थे, जिसमें 1 आरोपी पकड़ा गया. वहीं बाकी की तलाश जारी है. आरोपी के पास से बरामद 3 लाख से अधिक की नगदी बरामद की गई है।

K.W.N.S.-जांजगीर। जिले में संचालित अवैध पैथोलैब व क्लीनिक पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को जांजगीर और पेंड्री में अवैध रूप से संचालित पैथोलैब कलेक्शन सेंटर एवं क्लीनिक में छापा मार कार्रवाई की और दोनों को सील कर दिया गया है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 22 में श्री राम मेडिकल स्टोर के पीछे पैथोलैब कलेक्शन सेंटर एवं क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था।
बिना किसी डिग्री के मरीजों का इलाज एवं जांच राधेश्याम साहू पिता श्रीराम साहू द्वारा किया जा रहा था। संयुक्त टीम द्वारा राधेश्याम साहू से पैथोलैब एवं क्लीनिक का वैध दस्तावेज दिखाने की मांग की गई। राधेश्याम साहू द्वारा किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर क्लीनिक एवं पैथोलैब को सील किया गया। इसी प्रकार ग्राम पेंड्री में पेट्रोल पंप के सामने सतीश तिवारी पिता आरबी तिवारी द्वारा तिवारी क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था।
संयुक्त टीम द्वारा नर्सिंग होम एक्ट के तहत पंजीयन एवं क्लीनिक संचालन संबंधी आवश्यक दस्तावेज मांगने पर संचालक द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जा सका। बिना वैध दस्तावेज के क्लीनिक को अवैध तरीके से संचालन करना पाया गया। जिस पर छत्तीसगढ़ नर्सिंग होम एक्ट के तहत अवैध नर्सिंग होम क्लीनिक को सील किया गया। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार जांजगीर प्रशांत पटेल, नवागढ़ बीएमओ नरेश साहू, बीपीएम विजय निर्मलकर, हीरालाल साहू, योगेश तिवारी मौजूद थे।
K.W.N.S.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस वाहनों की चेकिंग अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पुलिस ने शराब पीकर वाहन चालाने वाले 52 लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है। नवपदस्थ एसपी संतोष सिंह ने भी चेकिंग पॉइंट का नाईट में निरीक्षण किया है। बता दें कि बिलासपुर पुलिस जिले में वाहनों की चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
अब तक पुलिस ने 52 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करके मनमानी करने वाले 184 लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इन लोगों से पुलिस ने 45 हजार 900 रुपए का जुर्माना भी वसूला है। बता दें कि देर रात बिलासपुर के नवपदस्थ एसपी संतोष सिंह ने भी चेकिंग पॉइंट का निरीक्षण किया था।

K.W.N.S.-बिलासपुर। जिले में सरकंडा के शराब दुकान में अंग्रेजी शराब में मिलावट का मामला आया है। इस मामले में आबकारी विभाग की टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के सरकंडा में शराब दुकान के कर्मचारी कुछ लोगों से मिलीभगत कर अंग्रेजी शराब में मिलावट करके बिक्री कर रहे थे। इस मामले में आबकारी विभाग की टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पकड़े गए आरोपियों में दुकान का सुपरवाइजर और गार्ड भी शामिल हैं। कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने शराब दुकान के पूरे स्टाफ को हटा दिया है।
बता दें कि मिलावटी शराब के तार रायपुर और अंबिकापुर से भी जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि शराब के बोतलों की नकली शीशी और ढक्कन की सप्लाई बसों से की जाती है। आरोपी दुकान बंद होने के बाद देर रात तक शराब में मिलावट का काम करते थे। इस दौरान एक सेल्समैन सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। इस मामले की जांच में बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल आबकारी विभाग की टीम कार्रवाई में जुट गई है।
K.W.N.S.- बिलासपुर। पदोन्नति को लेकर अवमानना के एक मामले में हाईकोर्ट ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति बलदेव शर्मा को नोटिस जारी किया है. उनसे पूछा गया है कि क्यों ना उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए. इस मामले में कोर्ट ने उन्हें 21 मार्च को उपस्थित होने का निर्देश दिया है. हाईकोर्ट ने यह नोटिस विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. शाहिद अली की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए जारी किया है।
आपको बता दें, कि विश्वविद्यालय में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. शाहिद अली ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के अंतर्गत पदोन्नति के लिए विश्वविद्यालय में आवेदन किया था, लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा पदोन्नति प्रक्रिया शुरु नहीं किए जाने पर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका लगाई।
याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 29 जून 2022 को विश्वविद्यालय एवं सचिव उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन को डॉ. शाहिद अली के पदोन्नति से संबंधित अभ्यावेदन 90 दिनों के भीतर निराकृत करने का आदेश दिया. हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद विश्वविद्यालय ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की, तब डॉ. शाहिद अली ने हाईकोर्ट में अवमानना की याचिका दाखिल की. मामले में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति बलदेव शर्मा को अवमानना का नोटिस जारी किया है।
K.W.N.S.-बिलासपुर। हसदेव अरण्य को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोल माइंस बड़ा मुद्दा है. यहां की जनता की जमीनों को लूटा जा रहा है और उन्हें बेघर किया जा रहा है. अगर किसान जमीन देने के लिए तैयार नहीं है, तो कोल माइंस नहीं लगाना चाहिए. राकेश टिकैत ने मंगलवार को शहर के कोन्हेर गार्डन में हसदेव बचाओ आंदोलन की मुहिम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हसदेव के लिए किसान समिति केंद्र और राज्य सरकार से बात करेगी. राकेश टिकैत ने निशाना साधते हुए कहा कि एनजीटी क्या कर रही है ? जब एक पेड़ कटते हैं, तो नोटिस जारी हो जाता है. यहां तो पूरा जंगल ही उजाड़ दिया गया. फिर भी कोई नोटिस नहीं है. जंगल को उजाड़ने के लिए केंद्र और राज्य सरकार जिम्मेदार हैं. पूरे देश में इसकी खिलाफत होनी चाहिए।
टिकैत ने छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों की भी तारीफ की है. उन्होंने कहा कि यहां कि कुछ नीतियों को तो पूरे देश में लागू करना चाहिए. टिकैत ने कहा छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार कई बेहतर कार्य कर रही है. जनसमस्याओं के साथ सरकार इन मुद्दों को भी निपटाए. केंद्र सरकार की ओर से नया कृषि कानून लाया गया था, जिसे लेकर लंबे समय तक प्रदर्शन किया गया. अंततः सरकार को इन कानूनों को वापस लेना पड़ा. हसदेव के जंगल, जमीन और पर्यावरण को बचाने के लिए पिछले 377 दिन से आंदोलन चल रहा है. उन्होंने कहा कि जंगल बचाने की मुहिम चलते रहनी चाहिए, कोयले के लिए जंगल काटना दुखद है. हसदेव बचाओ आंदोलन जारी रहना चाहिए।

K.W.N.S.-मुंगेली। लोरमी SDM पार्वती पटेल ने इलाज के लिए स्वास्थ्य कार्ड बनवाने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयुष्मान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रथ के माध्यम से गांव-गांव में आयुष्मान कार्ड के फायदे बताये जाएंगे और लोगों को ज्यादा से ज्यादा कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. इसी के तहत आयुष्मान भारत पखवाड़ा के अंतर्गत लोगों को जागरुक करने के लिए लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल से आयुष्मान रथ को रवाना किया गया. इस दौरान खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीएस दाऊ, बीपीएम शैलेन्द्र पांडेय और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
इस रथ के माध्यम से योजना के तहत 50 हजार रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज के लिए कार्ड बनाने की जानकारी गांव वालो को दी जाएगी. योजना के फायदे बताकर ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को उसका लाभ दिलाने के लिए शहर से लेकर गांव-गांव तक प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है. आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड पंजीयन और निःशुल्क इलाज की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने और योजनांतर्गत क्लेम को बढ़ाने के उद्देश्य से हर दिन विशेष गतिविधियां संचालित की जा रही है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. एक बेलगाम माजदा वाहन ने बाइक सवारों को रौंदकर मौत के घाट उतार दिया. सड़क खून से सन गई है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. बताया जा रहा है कि माजदा की से बाइक सवार पति, पत्नी और बेटी की मौत हो गई है. एक बच्ची की हालत नाजुक है. उसलापुर ब्रिज में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि तखतपुर क्षेत्र के बेलपान मेला से घूम कर बाइक सवार दंपत्ति और बच्चे लौट रहे थे. मूलतः कोटा के लमकेना में रहने वाला परिवार तिफरा के मन्नाडोल में रहता था. सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। यहां ग्राम पंचायत गढ़वट,बिल्हा में गुरुवार 9 फरवरी की रात आदिवासी लोककला अकादमी रायपुर,छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की ओर से नाचा के अंतर्गत नाटकों की सफल प्रस्तुति हुई। हजारों की तादाद में मौजूद ग्रामीणों के बीच जब नाचा की प्रस्तुति शुरू हुई तो दर्शकों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इसके बाद देर रात तक ठहाके गूंजते रहे। यहां उल्लेखनीय है कि नाटक ‘सियान के सिखवैया’,’लेड़गा’, ‘लबर झबर के चलवा चलती’ और ‘रिखीराम गौटिया’ वरिष्ठ नाचा गुरु काशीराम साहू के मार्गदर्शन में आदिवासी लोककला अकादमी की 20 दिन की नाचा कार्यशाला के दौरान तैयार किए गए थे। कार्यशाला के समापन उपरांत ग्राम पंचायत गढ़वट, बिल्हा में इनका मंचन हुआ। शुरुआत में आदिवासी लोककला अकादमी रायपुर के अध्यक्ष नवल शुक्ल ने आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नाचा के माध्यम से कुरीतियों के विरुद्ध जागरुकता बढ़ाने यह पहल की गई है।
यहां पहला नाटक ‘सच पर लबर झबर के चलवा चलती’ मूल रूप से समाज में झूठ के बढ़ते चलन पर चोट करते हुए सामाजिक संदेश पर आधारित था। दर्शक इस प्रहसन पर हंस-हंस कर लोटपोट हो गए। दूसरा नाटक ‘रिखीराम गौटिया’ लालच के विरुद्ध संदेश देते हुए मंचित किया गया। जिसमें पूंजीपति रिखी राम, एक शराबी मास्टर और उसकी पत्नी के इर्द-गिर्द कथानक बुना गया था। इस गंभीर कहानी में हास्य का जबरदस्त पुट था। इस वजह से लालच के विरुद्ध संदेश देते हुए भी इस नाटक ने दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। इसी तरह नाटक ‘सियान के सिखवैया’ और ‘लेड़गा’ का भी सफल मंचन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत बिल्हा की सरपंच फिरतिन बाई, उपसरपंच तुकाराम चंद्राकर, पंचगण गंगाराम कश्यप, नीतू कश्यप, बद्री कश्यप और नरेंद्र कश्यप सहित कई लोगों का विशिष्ट योगदान रहा। ग्रामवासियों ने देर रात इन नाटकों का लुत्फ उठाया। इनमें बच्चों,छात्र-छात्राओं और महिला दर्शकों की संख्या बहुतायत रही।
K.W.N.S.-बिलासपुर। 5 वर्षीय बच्ची के इलाज में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. गलत इलाज करने की वजह से बच्ची के हाथ में इंफेक्शन फैलने से बच्ची का हाथ काटने की नौबत तक आ गई है. ऐसे में परिजनों ने डॉक्टरों पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.बता दें कि, मध्य नगरी चौक स्थित शिशु भवन हॉस्पिटल में पैर के इलाज के लिए एक मासूम को भर्ती कराया गया था. लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही मासूम पर भारी पड़ गई. डॉक्टरों के गलत इलाज करने की वजह से बच्ची के हाथ में इंफेक्शन फैलने की वजह से हाथ तक कटाने की नौबत आ गई है।
वहीं अब परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. साथ ही परिजनों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मामले की शिकायत डॉक्टर और ड्यूटी में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।