Browsing: बिलासपुर

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में होली से पहले ही पुलिस एक्शन में आ गई है। यही वजह है कि त्योहार में हुड़दंग मचाने और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से पहले ही गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने अब तक 208 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। होली पर्व नजदीक है। ऐसे में शहर के साथ ही जिले में पुलिस शांति व्यवस्था बनाने में जुट गई है। इसके साथ ही अपराध पर नकेल कसने और अपराधियों पर कानून का डर बैठाने के लिए एसपी संतोष कुमार ने त्योहार से पहले बदमाशों की धरपकड़ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर पिछले तीन दिन तक विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान लंबे समय से फरार वारंटियों के साथ ही जिले भर के निगरानी, गुंडा बदमाश समेत 208 आरोपियों की गिरफ्तारियां की गई है। इसमें 185 गुंडे-बदमाशों के घर भी पुलिस ने दबिश दी।
इस कार्रवाई के दौरान कई फरार अपराधी भी गिरफ्तार किए गए हैं। एएसपी राजेन्द्र कुमार जायसवाल ने बताया कि इस कार्रवाई में 133 गिरफ्तारी और 75 स्थाई वारंटी पकड़े गए हैं, जो कई साल से फरार थे। फरार आरोपियों में छेड़खानी, दुष्कर्म, मारपीट, चाकूबाजी, चेक बाउंस जैसे केस के अपराधी शामिल हैं।
 

 
K.W.N.S.-जीपीएम। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला सहित पूरे प्रदेशभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका कलेक्टर दर पर वेतन सहित अपनी 6 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए है। लेकिन अपनी इन आधा दर्जन मांगों को पूरा होता न देख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अब सड़कों पर विभिन्न रूपरंग में नजर आ रहे हैं। कोई कार्यकर्ता दुर्गा तो कोई काली तो कोई अहिंसा का पुजारी महात्मा गाँधी बनकर सरकार का ध्यान अपनी तरफ अपनी ओर खींचने में लगा हुआ है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल पिछले कई दिनों से लगातार जारी है। इनकी प्रमुख मांगों में शासकीय कर्मचारी घोषित करने तक कलेक्टर दर पर वेतन, पदोन्नति शामिल है। ये आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका माँ दुर्गा के नव रूपों सहित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का रूप धारण कर सरकार का ध्यान अपनी ओर करने सड़को पर उतरी हुई हैं।
 

 
K.W.N.S.-कोरबा। जिले के सर्वमंगला मंदिर क्षेत्र से 5 फीट लंबे नाग को रेस्क्यू कर हसदेव नदी के नाले में छोड़ा गया। ये सांप काफी दिनों से यहां देखा जा रहा था, लेकिन गुरुवार को मंदिर के पुजारी मयंक पांडेय के घर में नाग घुस गया। जिसके बाद तुरंत स्नेक कैचर टीम को खबर की गई। स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और सांप को रेस्क्यू किया।
हसदेव नदी के किनारे सर्वमंगला मंदिर स्थित है। मंदिर में देवी की पूजा-अर्चना के लिए रोजाना काफी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं। मंदिर प्रबंधक और पुजारी मयंक पांडेय ने बताया कि पिछले 3 दिनों से ये नाग मंदिर के आसपास घूम रहा था। मंदिर परिसर में देखने के बावजूद श्रद्धालु इसे कुछ नहीं कर रहे थे, क्योंकि नाग को लेकर लोगों में बहुत आस्था है। वो मंदिर परिसर में कुंडली मारकर बैठता था, जिसकी कुछ लोग पूजा भी करते थे। उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया था। लेकिन गुरुवार को नाग पुजारी के घर में घुस गया, जिसकी वजह से परिवार दहशत में आ गया।
 

 
K.W.N.S.-कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में एक युवक चोरी की नीयत से मेडिकल कॉलेज के पीछे मुर्दाघर के पास संदिग्ध स्थिति में घूमते हुए दिखा. जिस पर पहले अस्पताल के कर्मचारियों की नजर पड़ी इसके बाद पुलिस को भी खबर दी गयी. युवक से मोबाइल बरामद कर लिया गया है. जो अस्पताल में एडमिट शिवप्रसाद अनंत की पत्नी कौशल्या बाई का था.
कौशल्या ने बताया कि उसका मोबाइल फोन कुछ देर पहले अस्पताल में वार्ड के बेड से चोरी हो गया था. अब यही फोन पकड़े गए युवक से बरामद किया गया है.अस्पताल में ही काम करता था आरोपी : मेडिकल कॉलेज अस्पताल के किचन मैनेजर आशीष कुमार मिरी ने बताया कि ” पकड़े गए युवक का नाम अभीजीत है. जोकि पहले अस्पताल के किचन में काम करता था. उसकी इसी तरह की हरकतों की वजह से उसे काम से निकाल दिया गया था. बदले की भावना से अभिजीत मुझे मारने के लिए आया हुआ था. पहले तो उसने अस्पताल के वार्ड से एक मरीज का मोबाइल फोन चोरी कर लिया. इसके बाद लोहे का रॉड लेकर वह मेरे वाहन के पास घात लगाकर मेरा इंतज़ार कर रहा था. उसके हाथ में लोहे का रॉड था. मेरी बाइक का प्लग भी निकाल कर अपने हाथ में रखा हुआ था. ताकि मैं बाइक को स्टार्ट ना कर सकूं. समय रहते हमने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है.”
 

 

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में सस्ती कीमत में काजू खरीदने के लालच में आकर ट्रेन मैनेजर तीन लाख रुपए ठगी के शिकार हो गए। उन्हें चेन्नई की एक कंपनी के संचालक और उनकी पत्नी ने सस्ती कीमत में काजू भेजने का ऑर्डर लिया और तीन लाख रुपए वसूल लिए। इसके बदले में वॉट्सऐप पर फर्जी डिलीवरी ऑर्डर थमा दिया। ट्रेन मैनेजर ट्रांसपोर्ट ऑफिस में काजू लेने पहुंचे, तब ठगी का पता चला। उनकी शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार देवरीखुर्द स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी विनोद सिंह रेलवे में ट्रेन मैनेजर हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनका बेटा अमित कुमार घर पर ही किराना दुकान चलाता है। अमित साल 2020 में चेन्नई स्थित एलाइट स्पाइस कंपनी से संपर्क कर काजू मंगाता था। इसके एवज में वह ऑनलाइन पेमेंट करता था। ऑर्डर करने पर कंपनी की ओर ट्रांसपोर्ट के जरिए काजू की डिलीवरी कराई जाती थी।
हर बार की तरह इस बार भी अमित से कंपनी के संचालक योगनाथ चंद्रन ने संपर्क किया। इस बार उसने सस्ती कीमत में बढ़िया काजू भेजने के लिए ऑर्डर लिया। इस पर अमित के पिता विनोद सिंह ने अपने अकाउंट से संचालक योगनाथ चंद्रन और उसकी पत्नी सुमार्थी एस के बैंक अकाउंट में दो किश्तों में तीन लाख रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद योगनाथ चंद्रन ने अपनी कंपनी के नाम से वीआरएल ट्रांसपोर्ट के नाम डिलीवरी ऑर्डर भेजा। जब अमित डिलीवरी ऑर्डर लेकर काजू लेने ट्रांसपोर्ट ऑफिस पहुंचा, तब ट्रांसपोर्टर ने कंपनी की तरफ से अधिकृत मेल नहीं आने की बात कहते हुए काजू देने से मना कर दिया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
 

 
 
K.W.N.S.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रिसदी स्थित सागौन बाड़ी में बुधवार को भीषण आग लग गई है। 12 एकड़ नर्सरी में पिछले करीब चार घण्टों से आग लगी है। घटना की सूचना मिलने पर 112 और नगर सेना का दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। आग लगाने से छोटे-बड़े बेसकीमती लकडिय़ां जलकर राख हो गई है। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है।
 

 
K.W.N.S.-कोरबा। कोरबा शहर के इमलीडुग्गू वार्ड क्रमांक- 8 में भारी वाहनों के परिवहन पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही तालाब के सौंदर्यीकरण करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों ने कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर गौमाता चौक पर चक्काजाम कर दिया। वार्ड पार्षद सुफल दास के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। चक्काजाम करीब 4 घंटों तक चला।
पुलिस-प्रशासन ने लोगों को समझा-बुझाकर चक्काजाम खत्म करवाया। मांगों को पूरा करने के लिए क्षेत्रवासियों ने प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने दोबारा चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। भारी वाहनों के परिवहन से उड़ने वाली धूल से परेशान इमलीडुग्गू वार्ड के लोगों ने गौमाता चौक पर चक्काजाम कर दिया। वार्ड पार्षद के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन के कारण मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और तहसीलदार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर प्रदर्शन को समाप्त करवाया।
वार्ड पार्षद सुफल दास ने बताया कि पिछले कई सालों से भारी वाहनों की आवाजाही रोकने और तालाब के सौंदर्यीकरण की मांग कई बार रखी गई है, लेकिन इसके बावजूद जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा, जिसके चलते सड़क पर उतरना पड़ा। वहीं तहसीलदार लखेश्वर सिदार ने बताया कि चक्काजाम की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। लोगों की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।
 

 

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। राज्य स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता 2023 में छत्तीसगढ़ में तीसरा स्थान हासिल करने वाले बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम सरहर के मानस मंडली टीम को कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने टीम के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं को मंच देने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए मानस गायन प्रतियोगिता की शुरूआत की है। यह जिले के लिये गौरव की बात है कि ग्राम स्तर पर मानस गायन करने वालों की पहचान राज्य स्तर पर हुई।
मानस गायन प्रतियोगिता में शामिल होकर आपकी टीम ने ग्राम स्तर से विकासखण्ड, जिला, संभाग के पश्चात राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया, यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल से मानस गायन करने वालों के साथ गांवों में भी एक अलग सकारात्मक माहौल बना है। अपने जिले की कलेक्टर से सम्मानित होने पर खुशी प्रकट करते हुए मानस मंडली टीम के सदस्यों ने बताया कि राजिम कुंभ मेले में 16 से 18 फरवरी तक राज्य स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुति दी। जिन्हें बहुत सराहा गया और तीसरे स्थान के लिए चयनित करते हुए पुरस्कृत किया गया। मंडली के सदस्य महोदव साहू ने बताया कि महादेव मानस मंडली सरहर को राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त होने पर 2 लाख की राशि और प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ है। कलेक्टर से सम्मान के दौरान बम्हनीडीह जनपद के सीईओ कुबेर सिंह, ग्राम सरहर की सरपंच श्रीमती सुनन्दा चंद्रा,राजकुमार चंद्रा, सचिव रोहित पटेल भी उपस्थित थे।
 

 
K.W.N.S.-कोरबा। जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कर्मचारियों की गैर जिम्मेदार लापरवाही सामने आई है। कर्मचारियों ने एक बुजुर्ग समेत दो मरीजों को एक्सपायरी डेट की ड्रिप लगा दी। यह ड्रिप पूरी तरह से शरीर में जाता इससे पहले परिजन की नजर रेपर में लिखे तारीख पर पड़ी। इसकी भनक लगते ही स्वास्थ्य कर्मी सकते में आ गए। उन्होंने आनन-फानन में ड्रिप को बदल दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधन ने वार्ड इंचार्ज और नर्स को शो कॉज नोटिस जारी करते हुए तत्काल अन्यत्र अटैच कर दिया है।
सीएसईबी कॉलोनी निवास एक बुजुर्ग महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार वालों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार सप्ताह भर से प्रथम तल स्थित महिला वार्ड में चल रहा था। उनकी तबीयत में लगातार उपचार के बाद काफी हद तक सुधार भी आ गया। बुजुर्ग महिला के साथ आये परिजन की नजर रेपर में लिखे तारीख पर पड़ी। इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे। वहीं स्वास्थ्य कर्मी सकते में आ गए। उन्होंने आनन-फानन में ड्रिप को बदल दिया। इसके साथ ही अन्य मरीज को लगाए गए ड्रिप की जांच पड़ताल की गई। जांच करने पर एक अन्य मरीज को भी लगा ड्रिप एक्सपायरी मिला जिसे हटाकर दूसरा ड्रिप लगाया गया।
इस मामले की जानकारी होते ही अस्पताल प्रबंधन के कान खड़े हो गए। प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आला अफसरों को अवगत कराया इसके साथ ही सोकाज नोटिस जारी करते हुए वार्ड इंचार्ज और नर्स को तत्काल प्रभाव अन्यत्र अटैच कर दिया गया। बता दें कि, ग्लूकोज के ड्रिप में निर्माण तिथि दिसंबर 2019 और एक्सपायरी डेट नवंबर 2022 दर्ज था। लिहाजा बुजुर्ग मरीज को लगाया हुआ ड्रिप एक्सपायर हो गया था।
 

 
K.W.N.S.-कोरबा। रजगामार क्षेत्र में हाइटेंशन लाइन के नीचे एक युवक का शव जला मिला। मामले में करंट की चपेट में आकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल रजगामार के बैरियर के पास सोनाराम के टिकरा में हुई है, जहां ऊपर से 11 केवी की हाइटेंशन लाइन गुजरी है। सुबह लोगों ने एक युवक का शव अधजले हालत में देखा।
पास ही बिजली तार भी पड़ा था, जिससे लोगों ने आशंका जताई कि करंट की चपेट में आकर झुलसने से युवक की मौत हुई होगी। घटना की सूचना रजगामार पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया।
बाद में रजगामार के डीएम कॉलोनी निवासी जनक राम केवट ने मृतक को अपना पुत्र राजेश केवट (27) बताया। जनक राम के मुताबिक सोमवार की रात 9 बजे राजेश घर से खाना खाकर निकला था, जिसके बाद वह नहीं लौटा। मौके पर राजेश की मोबाइल भी जली हुई हालत में मिली है। हालाकि शरीर के ऊपर के हिस्से में किसी तरह के जख्म के निशान नहीं मिले।