Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से मोबाइल एवं कंप्यूटर से आसानी से जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र

November 7, 2026

मुख्यमंत्री के आत्मीय पत्र से बढ़ा हौसला, बेटियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प हुआ और मजबूत

November 7, 2026

मिठाई, मावा, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने, विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

November 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, November 8
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बिलासपुर » Page 125

Browsing: बिलासपुर

एएसई नरेंद्र सिंह परिहार की हत्या के मामले में बारीकी से जांच जारी

बिलासपुर March 11, 2023

 

K.W.N.S.- कोरबा। बांगो थाना परिसर स्थित आवास में एएसई नरेंद्र सिंह परिहार की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ 24 घण्टे बाद भी खाली है. हत्या के आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ में जुटी है. बता दें कि कोरबा जिले के बांगो थाने में पदस्थ एएसई प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार की लाश शुक्रवार सुबह पुलिस आवासीय परिसर स्थित आवास में मिली थी. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शातिर आरोपियों ने रात दो बजे के बाद घटना को अंजाम दिया था।
एएसआई की हत्या से पुलिस महकमें में मचे हड़कंप के बीच जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था. आरोपी की तलाश के लिए मपुलिस डॉग घटना स्थल से कुछ दूर जाने के बाद भटका गया था. बहरहाल, पुलिस घटना की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
जिले में एएसई हत्याकांड के बाद थाना चौकी के प्रभारी हटाये गए हैं. कोरबा एसपी उदय किरण द्वारा जारी आदेश में 10 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक और 1 सहायक उपनिरीक्षक को हटाया गया है. आदेश में बांगो थाना प्रभारी को रक्षित केंद्र भेजने के साथ अभय बेस बांगो थाना प्रभारी बनाया गया. वहीं सनत सोनवानी को उरगा थाना से बालको थाना पर प्रभारी बनाया गया है।
 

ब्रेकिंग – नौकरी में महिलाओं से लिए 100 प्रतिशत आरक्षण! हाई कोर्ट ने बताया ‘असंवैधानिक’…

बिलासपुर March 9, 2023

बिलासपुर। हाई कोर्ट ने शिक्षण पदों के लिए 100% महिला आरक्षण को असंवैधानिक करार दिया है. मामला शासकीय नर्सिंग कॉलेज में डेमोंस्ट्रेटर, प्रोफेसर के पदों में नियुक्ति से जुड़ा है, जिस पर गुरुवार को हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए भर्ती पर रोक लगा दी है l

बता दें, छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग ने दिसम्बर 2021 में सहायक प्राध्यापक नर्सिंग और डेमोस्ट्रेटर नर्सिंग के 91 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था. इसमें राजपत्र में जून 2013 में चिकित्सा शिक्षा (राजपत्रित) सेवा भर्ती नियम के अनुसार, इन पदों के लिए सिर्फ महिलाओं को ही पात्र माना गया था । 

विज्ञापन में सिर्फ महिलाओं को ही भर्ती करने का उल्लेख किया गया. PSC की भर्ती प्रक्रिया और भर्ती नियम 2013 को चुनौती देते हुए कोरिया के ऐल्युस खलखो, आदित्य सिंह ने अधिवक्ता घनश्याम कश्यप और नेल्शन पन्ना के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की। 

याचिका में इसे आरक्षण नियमों के विपरीत बताते हुए कहा गया कि जिन पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया, उसकी पढ़ाई पुरुष वर्ग के प्रतियोगी भी करते हैं. लेकिन इन पदों पर उन्हें नियुक्ति के लिए वंचित करना संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 16 में दिए गए आरक्षण नियमों का उल्लंघन है l

 
 

 पुलिस अधीक्षक ने होली पर्व को भाईचारे के साथ मनाने को लेकर शांति समिति की ली बैठक

बिलासपुर March 6, 2023

 

 खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने होली पर्व सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक लेने के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिये थे। ज़िले के सभी अधिकारी यवम् थाना-चौकी प्रभारियों ने क्षेत्र के कार्यपालिक दण्डाधिकारी की मौजूदगी में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में होली पर्व आपसी भाईचारा को कायम रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने अपील की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक मनाएं। होली त्योहार पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी और लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। किसी प्रकार की घटना को तुरंत ही थाना-चौकी प्रभारियों को बताएं एवं अफवाहों पर ध्यान ना दें। शांति समिति की हुई इन बैठकों में शहर व गांव में होली पर्व में होलिका दहन के स्थानों के बारे जानकारी ली गई ।बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर चर्चा की गई -नागरिकों से त्यौहार के दिन असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, -होली में जबरन किसी के ऊपर रंग नहीं लगाने, -केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग से बचने , -शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, – दोपहिया वाहन में तीन सवारी नहीं बैठने -तेज गति से वाहन नहीं चलाने , – मुखौटा बेचने या उपयोग नहीं करने की अपील की गई।
 

 शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) की मेजबानी में बीटीआई स्तरीय क्षेत्रीय प्रतियोगिता का हुआ समापन

बिलासपुर March 5, 2023

K.W.N.S.-गौरेला पेन्ड्रा मरवाही। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पेन्ड्रा की मेजबानी में रविवार को बीटीआई स्तरीय क्षेत्रीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। तीन दिवसीय साहित्यिक, सांस्कृतिक क्रीड़ा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर डाइट पेन्ड्रा की छात्राओं ने राजस्थानी गीत से सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में ओव्हरआल चैम्पियन में डाइट पेन्ड्रा को प्रथम, डाइट धरमजयगढ़ को द्वितीय और डाइट जांजगीर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राकेश जालान अध्यक्ष नगर पंचायत पेन्ड्रा ने कहा कि राष्ट्र के विकास में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान है। कोई शिक्षक उस समय गौरवान्वित महसूस करते हैं, जब उनके विद्यार्थी प्रमुख पदों पर पहुंचते हैं। विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी एन.के. चन्द्रा ने कहा कि हम जिले को जो भी सुविधाओं की जरूरत होगी, वो मुहैया कराएंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष रमाकांति साहू, प्राचार्य शासकीय उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर ने कहा कि हार-जीत होता रहता है। आप सभी खिलाड़ी और प्रतिभागी अपनी दिए गए परफार्मेन्स से निराश नहीं हो। सफलता एक न एक दिन जरूर मिलेगी। भविष्य में जो भी अवसर और पद मिलेगा वो आपका एक पड़ाव है, जीवन एक लम्बा सफर है। मोबाइल और टीवी में प्रसारित नकारात्मक सामग्री में आप सभी समय बर्बाद करने से बचें। आप भविष्य में जिस मुकाम पर पहुंचने के लिए सपने देखें हैं उसे प्राप्त करेंगे, आगे बढ़ते रहेंगे। अपने जिले, राज्य, राष्ट्र का नाम रौशन करेंगे। 
क्रीड़ा प्रतियोगिता में बैडमिंटन एकल बालक वर्ग में डाइट बिलासपुर के सरोज कुमार को प्रथम, डाइट जशपुर के गोपाल को द्वितीय, बैडमिंटन एकल बालिका वर्ग में डाइट पेन्ड्रा की राधा यादव को प्रथम, डाइट जांजगीर के ज्योति कुर्रे को द्वितीय, बैडमिंटन युगल बालक वर्ग में डाइट धरमजयगढ़ के कोमल, किरण और डाइट कोरबा के प्रदीप सिंह और लीला सिंह को, बैडमिंटन युगल बालिका वर्ग में डाइट पेन्ड्रा की राधा यादव और शेफाली सिंह को प्रथम, डाइट धरमजयगढ़ की सकिना बंजारे और निकिता को द्वितीय, तवाफेंक बालक वर्ग में डाइट पेन्ड्रा के मणीकुमार को प्रथम, डाइट धरमजयगढ़ के कोमल को द्वितीय, डाइट जांजगीर के व्यास कुमार तृतीय, तवाफेंक बालिका वर्ग में डाइट जांजगीर की टिकेश्वरी को प्रथम, डाइट धरमजयगढ़ की खिलेश्वरी को द्वितीय, डाइट पेन्ड्रा की सुलोचना को तृतीय, गोला फेंक बालक वर्ग में डाइट कोरबा के प्रदीप को प्रथम, डाइट जांजगीर के व्यास कुमार को द्वितीय, डाइट अंबिकापुर के संतलाल को तृतीय, गोला फेंक बालिका वर्ग में डाइट धरमजयगढ़ की पूजा को प्रथम, डाइट पेन्ड्रा की शालिनी को द्वितीय, डाइट जशपुर की दीपमाला को तृतीय, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में डाइट पेन्ड्रा के अभय यादव को प्रथम, डाइट कोरबा के प्रदीप सिंह को द्वितीय, डाइट जशपुर के अश्विन एक्का को तृतीय, 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में डाइट अंबिकापुर की खुशबू रानी को प्रथम, डाइट जशपुर की प्रियांशी तिर्की को द्वितीय, डाइट पेन्ड्रा की निर्मला को तृतीय, वॉलीबाल में डाइट पेन्ड्रा के अभय कुमार यादव एवं साथी को प्रथम, डाइट धरमजयगढ़ के टिकेश्वर साहू एवं साथी को द्वितीय, मार्च पास्ट में डाइट धरमजयगढ़ को प्रथम, डाइट कोरिया को द्वितीय, डाइट कोरबा और डाइट कोरिया को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। 
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एकल नृत्य बालिका वर्ग में बीटीआई बिलासपुर के सुमन पोर्ते को प्रथम, डाइट कोरबा और डाइट पेन्ड्रा के दीक्षा सिंह और स्वाती चक्रधारी को द्वितीय पुरस्कार, डाइट जशपुर के अल्फा बड़ा को तृतीय पुरस्कार, सामूहिक नृत्य (मिश्रित) में डाइट पेन्ड्रा की रोशनी सलाम एवं साथी को प्रथम, बीटीआई बिलासपुर के सिमरन बहादुर रजक एवं साथी को द्वितीय, डाइट कोरबा के यशवंत साहू, करूणा कंवर एवं साथी को तृतीय पुरस्कार, नृत्य नाटिका और लोकगीत समूह गायन में डाइट पेन्ड्रा की शालिनी राठौर एवं साथी को प्रथम, डाइट जांजगीर के चंचल देवांगन एवं साथी को द्वितीय, डाइट जशपुर के अल्फा बड़ा एवं साथी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। साहित्यिक प्रतियोगिता अंतर्गत तात्कालिक भाषण बालक वर्ग में डाइट जांजगीर के कोमल शर्मा को प्रथम, डाइट पेन्ड्रा के विधान दुबे को द्वितीय, डाइट कोरबा के यशवंत को तृतीय पुरस्कार, भाषण बालिका वर्ग में डाइट जांजगीर के अनकृति साहू को प्रथम, डाइट जशपुर के श्वेता पाठक को द्वितीय, डाइट कोरबा के करूणा कंवर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह के अकादमिक सदस्यों, प्रशिक्षकों को भी पुरस्कार प्रदान किया गया। उप-प्राचार्य डाइट पेन्ड्रा आभा सिंह ने कार्यक्रम में योगदान देने वाली सभी व्यक्तियों का आभार प्रदर्शन किया।
 

सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, जा रहे थे शादी समारोह में शामिल होने

बिलासपुर March 5, 2023

 K.W.N.S.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में रविवार को हुए सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों जीजा-साले शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से पुटा गांव जा रहे थे, लेकिन उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। दोनों की मौत मौके पर ही हो गई। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए सत्यनारायण यादव (30 वर्ष) अपने साले बंधन यादव (22 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर पुटा गांव जा रहा था। दोनों ने शराब पी रखी थी, साथ ही बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी। जीजा सत्यनारायण शराब के नशे में था, जिसके कारण वो अपनी तेज रफ्तार बाइक को नियंत्रित नहीं कर सका, पुटा गांव पहुंचने से पहले ही बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिससे दोनों जीजा-साले बाइक से नीचे जा गिरे।
दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई, वहीं खून ज्यादा बह जाने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जीजा सत्यानारायण यादव बेलगहना के नवाडीह का रहने वाला था, वहीं साला बंधन यादव जोगिसार सारीताल पारा थाना गौरेला का निवासी था। दुर्घटना पुटा गांव पहुंचने से पहले हुई। इनकी बाइक पर एक युवक मिलाप सिंह भी सवार था, जो एक्सीडेंट से पहले ग्राम लमना में उतर गया था, जिसके कारण उसकी जान बच गई। रिश्तेदार रामनारायण यादव ने बताया कि मिलाप सिंह को दोनों ने ग्राम लमना में शनिवार रात को छोड़ा था। ये सभी बिल्हा से आ रहे थे।
 

पोते और दादा के ऊपर गिरी दीवार, इलाज के दौरान बच्चे की मौत, दादा गंभीर  

बिलासपुर March 3, 2023

 
K.W.N.S.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही के नरौर गांव में अचानक से एक दीवार भरभर्राकर गिर गया। इस दौरान दिवार के पास बैठा एक बुजुर्ग और वहीं पर खेल रहा एक 4 साल का बच्चा दीवार के मलबे में दब गए। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को मलबे से बहार निकलकर अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई वहीं उसके घायल दादा के पैर में गंभीर चोट आने से उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। यह पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मरवाही के नरौर गांव में अपने घर में एक बुजुर्ग बैठा हुआ था और पास ही में उसका चार साल का पोता भी खेल रहा था। इस दौरान घर का एक दिवार अचानक से गिर गया। दादा और पोता दोनों दीवार के मलबे की चपेट में आ गए। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में मलबे में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला और 112 आपातकालीन सेवा को फोन कर उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने 4 साल के बच्चे अंकुश मराबी की मौत की पुष्टि की, जबकि उसके दादा बाबूलाल मरावी का पैर टूटने के चलते अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। फिलहाल बाबूलाल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

अवैध रेत परिवहन पर एसडीएम ने की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर सहित 142 ट्राली रेत किया जब्त

बिलासपुर March 3, 2023

 

K.W.N.S.-मुंगेली। लोरमी क्षेत्र में अवैध रेत खनन परिवहन और भंडारण थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिस पर शुक्रवार को एसडीएम ने बड़ी कार्रवाई की है. एसडीएम पार्वती पटेल ने राजस्व विभाग की टीम के साथ नवागांव जैत के नदी में चल रहे अवैध खनन के बाद परिवहन करने वाले दो ट्रैक्टर सहित 142 ट्राली डंप रेत को जब्त किया. एसडीएम ने कहा कि अवैध रेत का भंडारण और परिवहन करने वालों को आगे भी बख्शा नहीं जाएगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब्त रेत और ट्रेक्टरों को माइनिंग विभाग को सुपुर्द किया जाएगा. जिनके द्वारा नियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी. ताकि अवैध खनन परिवहन और भंडारण में रोक लगाई जा सके. जिससे शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान ना हो. बता दें कि लोरमी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में रेत का अवैध खनन जोरों पर है. इसी के तहत उरईकछार, घनाघाट, डोंगरिया, नवागांव जैत समेत कई स्थानों पर धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है।
 

स्वभाव में सादगी और विनम्रता है तो आप एक आदर्श नर्स बनकर बना सकती हैं अपना करियर 

बिलासपुर March 2, 2023

K.W.N.S.-बिलासपुर। मानवता की सेवा के लिए नर्सिंग जॉब को सबसे बेहतर माना जाता है। यदि आपमें मानव सेवा की भावना, मरीजों का हौसला बढ़ाने की क्षमता, स्वभाव में सादगी और विनम्रता है तो आप एक आदर्श नर्स बनकर अपना करियर बना सकती हैं। मेडिकल के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। इस कारण अब पहले से ज्यादा नर्सों की मांग होने लगी है। नर्सिंग में पैसा तो है ही मानवता की सेवा करने का सच्चा अवसर भी मिलता है। साथ ही लोगों की दुआएं भी मिलती हैं। नर्सिंग के काम में जोखिम और चुनौती जरूर है, लेकिन हमें उन रोगियों की देखभाल करना होता है, जो खुद ही तनावपूर्ण स्थितियों में होते हैं। ऐसी स्थिति में भी हमें उनका हौसला अफजाई करना होता है। उनके लिए हमेशा सकारात्मक सोच रखनी होती है।
नर्सिंग स्वास्थ्य सेवा से जुड़ा ऐसा पेशा है, जिसमें मरीजों की चौबीस घंटे निगरानी रखनी होती है । सेवा जब शीर्ष पर पहुंचती है तो नर्सिग का रूप ले लेती है। चिकित्सक की अपेक्षा नर्स मरीज की बेहतर सेवा करती है। नर्स हर समय मरीज के पास होती है और उसके हर दुःख का ख्याल करती है । उसकी बेहतर देखभाल करती है जिससे मरीज शीघ्र स्वास्थ्य लाभ करता है। विश्वास सोशल वेलफेयर सोसाइटी विगत चार सालों से चल रही एक पंजीकृत संस्था है। ये उपासना एजुकेशन ट्रस्ट की ट्रेनिंग पार्टनर है। यहां प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत अनेक प्रकार के कोर्स कराए जाते हैं। इनमें जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (कोर्स अवधि – 9 महिने) और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) (कोर्स अवधि- 3 महीने ) व (मेडिकल लैब टेक्नीशियन) (कोर्स अवधि – 9 महीने) आदि कोर्स कराए जाते है। हमारा उद्देश्य किन्ही कारणों से पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों को कम फीस में कौशल प्रशिक्षण देने का है।ये कोर्स दसवीं ,बारहवी पास किसी भी आयुवर्ग के लोग कर सकते हैं। जो विद्यार्थी आर्थिक कठिनाइयों की वजह से बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम आदि कोर्स नही कर पाते हैं। उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। ये कोर्स करके बच्चे अपनी जीविका आसानी से चला सकते हैं। कोर्स करने के पश्चात मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट दिया जाया है।
 
 
 
 
 
 
 

एसीएमई कंपनी के नाम से 53 हजार की ठगी करने वाले राजधानी से गिरफ्तार

बिलासपुर March 2, 2023

K.W.N.S.-बिलासपुर। जिले की पुलिस ने एसीएमई कंपनी के नाम से कमीशन के नाम पर 53 हजार रुपए की ठगी करने वाले आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है, और कब्जे से लैपटॉप और मोबाइल भी जब्ती की है. बता दें कि लगातार पुलिस के पास ठगी के मामले सामने आ रही थी.
निजात अभियान में चार गिरफ्तार – जिले में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही कब्जे अलग-अलग 3 प्रकरणों में 165 पाव शराब और बाइक जब्त की गई है.
आगामी धार्मिक त्यौहार होली एवं सब-ए-बारात के मद्देनजर कल शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों से शांति समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया। बैठक में गणमान्य नागरिक एवं थाना स्टाफ उपस्थित थे।
दरअसल बिलासपुर जिले में ड्रग्स / नारकोटिक्स के अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत जगह-जगह वॉल-आर्ट के ज़रिए लोगों तक अभियान के विजुअल जागरूकता कर प्रचार-प्रसार पहुंचाए जा रहे हैं।
 

हाईकोर्ट ने उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को दूसरी बार अवमानना नोटिस जारी की 

बिलासपुर March 2, 2023

K.W.N.S.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला को 56 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने के मामले में दिए गए आदेश की अवहेलना पर दूसरी बार अवमानना नोटिस जारी की है।
हाईकोर्ट में शिवप्रसाद कृपाल, रमाशंकर नाग सहित कांकेर जिले के 56 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने एक याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि प्रथम नियुक्ति के 10 साल बाद उन्हें सेवा में नियमित नहीं किया गया, जबकि इसका प्रावधान है। हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई की थी और प्रमुख सचिव को याचिकाकर्ताओं के प्रकरण का विधि सम्मत निराकरण करने का आदेश दिया था। आदेश का पालन नहीं होने पर उन्होंने प्रमुख सचिव के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की थी। अवमानना याचिका की सुनवाई के बाद जस्टिस संजय के अग्रवाल की बेंच ने याचिकाकर्ताओं को पुनः अभ्यावेदन देने कहा और प्रमुख सचिव को निर्धारित समय में नियमों के अनुसार प्रकरण का निराकरण करने का आदेश दिया। इसका भी निर्धारित समय पर परिपालन नहीं हुआ। तब याचिकाकर्ताओं ने दोबारा अवमानना याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान दोबारा नोटिस जारी करते हुए उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को कोर्ट ने अवमानना नोटिस देकर जवाब मांगा है।
 

Previous 1 … 123 124 125 126 127 … 212 Next
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से मोबाइल एवं कंप्यूटर से आसानी से जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र
  • मुख्यमंत्री के आत्मीय पत्र से बढ़ा हौसला, बेटियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प हुआ और मजबूत
  • मिठाई, मावा, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने, विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण
  • पीएम किसान सम्मान निधि से बदली नारायणपुर के नरेन्द्र कुमार की खेती की तस्वीर, खाद-बीज के लिए नहीं होना पड़ता परेशान
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पंचायती राज संगठन के 28 जिला अध्यक्ष नियुक्त

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.