Browsing: बिलासपुर

 
 
K.W.N.S.- बिलासपुर में प्राइवेट काम करने वाला युवक ऑनलाइन पैसे कमाने के लालच में आकर 33 लाख 64 हजार रुपए ठगी का शिकार हो गया। साइबर फ्रॉड करने वाले ठगों ने उसे घर बैठे कमाई करने का तरीका सिखाया और ऑनलाइन रिव्यू देने पर दोगुना पैसे कमाने का झांसा दिया। युवक को जाल में फंसाने के लिए शुरूआत में उसके अकाउंट में रुपए जमा कराया। ताकि, वह ज्यादा पैसा इंस्वेस्ट करे। जैसे ही युवक मोटी रकम लगाया, तब ठगों ने रकम हड़प कर लिया। अब ठगी के शिकार युवक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
मोपका के गनपति होम निवासी कृष्ण कुमार साहू (45) प्राइवेट काम करता है। उसने उन्होंने पुलिस से शिकायत कर बताया कि उसके टेलीग्राम में पार्टटाइम जॉब करने और घर बैठे ऑनलाइन कमाई करने का मेसेज आया। इसके बाद 17 फरवरी को उसने मेसेज में दिए गए वाट्सऐप नंबर पर संपर्क किया, तो उसे अलग-अलग वेबसाइट में जाकर कई बड़े टूरिस्ट प्लेस व अन्य चीजों को ऑनलाइन रिव्यू देने का टास्क सौंपा गया। साथ ही बताया कि रिव्यू देने का टॉस्क पूरा करने पर घर बैठे कमाई होगी। इसके लिए उससे पहले पैसे जमा करवाए गए, जिसे जमा करने के बाद उन्हें टास्क दिया गया। शुरूआत में टास्क पूरा होने पर उन्हें करीब दोगुना प्रॉफिट भी दिया गया।
युवक ने पुलिस को बताया कि शुरूआत के तीन से पांच दिनों के भीतर वह दिए गए टॉस्ट को पूरा किया, जिसके साथ उसने 10-10 हजार रुपए जमा किया था। इसके एवज में उसे 17 हजार 900, 2300 हजार और 48 हजार 900 रुपए मिले। इस तरह से महज तीन से पांच दिनों के भीतर हजारों रुपए कमाई होने पर युवक लालच में आ गया।
इसके वह धीरे-धीरे कर ज्यादा पैसे लगाना शुरू कर दिया और रिव्यू का टॉस्क भी पूरा करता रहा। महज पांच से सात दिन के भीतर उसने 33 लाख 64 हजार रुपए जमा करा दिया। लेकिन, उसे फिर से नया टास्क दिया गया और प्रॉफिट नहीं मिला। प्रॉफिट मांगने पर ठग टालमटोल कर जबाव देते रहे और ज्यादा पैसे लगाने का झांसा देने लगे। लाखों रुपए का चूना लगने के बाद युवक को ठगी का अहसास हुआ, तब उसने थाने में इसकी शिकायत की। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
 

 

K.W.N.S.-बिलासपुर। एक मोबाइल दुकान में फोन की बैटरी फटने से तेज धमाका हुआ, और दुकान में धुआं-धुआं हो गया। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें बैटरी ब्लास्ट होते दिख रहा है। हालांकि, इस हादसे में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।
दरअसल युवक अपने मोबाइल को सही कराने शॉप पहुंचा था। दुकानदार मोबाइल खोलकर देख ही रहा था, तभी अचानक बैटरी फट गई। जिस समय युवक दुकान में मोबाइल सही कराने पहुंचा था, उस समय वहां और भी लोग मौजूद थे। उनके सामने ही दुकान संचालक ने मोबाइल की बैटरी जैसे ही खोलकर देखा तब अचानक बैटरी फट गई और आग के साथ चिंगारी उठी। पटाखा फूटने जैसी आवाज सुनकर दुकान में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, दुकान के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश में जुट गए।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मोबाइल दुकान पहुंच गई थी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवक अपने पुराने सैमसंग मोबाइल की बैटरी दिखाने आया था। जोकि खोलते ही फट गई।
 

 

K.W.N.S.-बिलासपुर। शिक्षा विभाग से जुड़े एक मामले में गुरुवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. सचिव पर कॉस्ट लगाने के बाद भी स्कूल शिक्षा सचिव कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं हुए. उनके नहीं आने पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की. एडवोकेट जनरल की मांग पर फिलहाल कोर्ट ने 5 अप्रैल को मामले की सुनवाई के लिए समय दिया है।
यह पूरा मामला शिक्षा विभाग से जुड़ा है. इसमें एडिशनल रिप्लाई नहीं करने पर कोर्ट ने सचिव पर 20 हजार रुपए का कॉस्ट भी लगाया था. हेड मास्टर की नियुक्ति को लेकर 2012 में याचिका दायर की गई थी, लेकिन समय पर शिक्षा विभाग की ओर से जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर और बार-बार जवाब प्रस्तुत करने के आदेश के बाद भी ध्यान नहीं दिए जाने पर नाराज हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा सचिव पर कॉस्ट लगाया था।
लौदाबाजार के रहने वाले शिक्षक प्रेम लाल साहू ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 2012 में एक याचिका दायर की है. याचिकाकर्ता ने 2012 में याचिका दायर कर बताया है कि हेड मास्टर के एग्जाम में उन्होंने 60 परसेंट अंक प्राप्त किया है. उनके नीचे यानी कि 60 परसेंट से भी कम अंक प्राप्त करने वालों को स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रोमोट करते हुए अन्य की नियुक्ति हेड मास्टर में कर दी गई. लेकिन याचिकाकर्ता प्रेम लाल साहू का प्रमोशन नहीं किया गया. जबकि हेड मास्टर पद पर प्रमोट करने के लिए याचिकाकर्ता का अधिकार पहले बनता है. मामले में सुनवाई अभी चल रही है।
 

K.W.N.S.-बिलासपुर। जारी किया बिलासपुर में पिछले एक हफ्ते में कोरना के 6 नए मरीज मिले हैं और एक की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने भी इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया है. लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की जा रही है. जिला अस्पताल और सिम्स अस्पताल सहित जिले के सभी कोरोना जांच केंद्र में जांच बढ़ा दी गई है. बदलते मौसम और मौसमी बीमारियों के साथ ही कोविड के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. यही स्थिति मौसमी मरीजों की भी है. अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के मरीजों की भीड़ भी बढ़ने लगी है. इस तरह की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को अलर्ट करते हुए टेस्टिंग और ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. लेकिन अगर ऐसी भीड़ रही तो कोरोना का विस्फोट हो सकता है।
 

 
 
K.W.N.S.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला पेंड्रा मरवाही में महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. जिस वक्त हमला हुआ उस समय घर पर कोई नहीं था.वहीं पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि चोरी की नीयत से घुसे आरोपी ने महिला पर हमला किया है।
गौरेला के केंवची गांव में सुशीला ठाकुर अपने घर में अकेली रहती है.जो, किराना दुकान चलाकर अपना जीवन यापन करती है. बुधवार सुबह जब घर पर काम करने वाले पहुंचे तो उन्होंने देखा सुशीला बिस्तर पर अचेत पड़ी है. शरीर के आसपास काफी खून था. लोगों ने इसकी सूचना सरपंच को दी.सरपंच ने महिला के परिजनों के साथ मिलकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बताया कि महिला पर धारदार हथियार से हमला हुआ है. मामले की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की है. महिला के परिजनों का बयान लेने के बाद, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस आशंका जता रही है कि घर पर अकेली रह रही महिला के यहां चोरी की नीयत से आरोपी आया होगा. महिला के जाग जाने के बाद, उस पर जानलेवा हमला करके आरोपी भाग गया. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है.पुलिस फोरेंसिक टीम और साइबर सेल की मदद से जांच में जुटी है।
 

 
K.W.N.S.-बिलासपुर। नशे के विरुद्ध निजात अभियान जारी है. जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा और शराब बिक्री करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वही आरोपियों कब्जे से अलग-अलग 5 प्रकरणों में 86.500 किलो गांजा और 1 प्रकरण में 12 लीटर महुआ शराब साथ ही कार और मो.सा. जब्त की गई है. एक अन्य मामले में नाबालिग पीड़िता को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना सीपत पुलिस ने अवैध डीजल के विरुद्ध कार्यवाही की है. आरोपी के घर से 500 लीटर चोरी का डीजल जब्त की गई है.
 जिसकी कीमत ₹48000 है. वही 9 वर्षों से फरार मारपीट व बलात्कार के आरोपी/स्थायी वारंटी को रतनपुर पुलिस ने दबोच लिया है।
 
 

 
 K.W.N.S.-पेंड्रा। गौरेला से शहडोल जाने वाले अंतरराज्यीय मार्ग में एक बार फिर कोयला परिवहन में लगे ट्रेलर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल के नीचे नदी में गिर गया, जिसमें ट्रेलर के ड्राइवर और हेल्पर को चोंट आयी है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ से कोयला लेकर ट्रेलर मध्यप्रदेश के जैतहरी पावर प्लांट जा रहा था। हर्राटोला गांव के पुल के पास अंधा मोड़ होने के कारण यह हादसा हो गया। बता दें कि आए दिन इस पुल में इस प्रकार का हादसा होते रहता है।
यहां लगातार बढ़ रहे हादसे को लेकर पुल को सड़क की दिशा में सीधा बनाने स्थानीय लोगों ने कई मर्तबा प्रशासन से मांग की है, पर इस ओर किसी भी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा। अंधा मोड़ के कारण यहां लगातार हादसे हो रहे हैं।
 

 

K.W.N.S.-मुंगेली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के तहत कार्यरत सैकड़ों महिलाओं ने मानदेय बढ़ाने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है. मांगों को लेकर लोरमी में महिला क्रेडर सीआरपी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है।
महिलाओं का कहना है कि 2016 से बिहान योजना में 15 से 25 सौ रुपए कम मानदेय पर उनके द्वारा कार्य किया जा रहा है. बावजूद इसके अब तक शासन की ओर से किसी प्रकार का मानदेय नहीं बढ़ाया गया है, जिससे उन्हें जीवन-यापन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं भाजपा नेत्री जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ने भी महिलाओं के इस मांग का समर्थन किया है. उन्होंने कहा, सभी महिला क्रेडर कृषि सखी पशु सखी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विद्या योजना के अंतर्गत सात वर्षों से कार्य कर रही है।
इधर सीआरपी लता माथुर और बिंदु यादव ने मांगे पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने की बात कही है तो वहीं जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ने भी हड़ताल में बैठी महिलाओं की मांग को जायज बताते हुए समय पर मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में सड़क की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है।
 

 
K.W.N.S.-जांजगीर चांपा। नैला नगर पालिका में तालाबों के पानी को स्वच्छ करने नया प्रयोग शुरू किया गया है। अंबिकापुर से ई-बॉल मंगाया गया हैं, जिसे तालाबों में डाला जा रहा है। पहले ऐतिहासिक भीमा तालाब में ई-बॉल को पानी साफ करने डाला गया था। यहां पानी की क्वालिटी में सुधार आने के बाद एक अन्य तालाब में भी डाला गया है।
नगर पालिका के द्वारा दोनों तालाबों के पानी को जांच के लिए भेजा गया है। भीमा तालाब के पानी में ई-बॉल डालने के बाद अफसरों और जनप्रतिनिधियों को सुधार दिखा है। इसके बाद दूसरी बार पानी को जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि पता चल सके कि तालाब के पानी में कितना सुधार हुआ है। फिलहाल, अम्बिकापुर में किए गए प्रयोग को जांजगीर-नैला नगर पालिका के तालाबों में किया जा रहा । यह प्रयोग सफल हुआ तो शहर के अन्य तालाबों में पानी साफ करने वाले ई-बॉल को डाला जाएगा।
आपको बता दें कि ई-बाल सफेद रंग है, जिसे विशेष तरह से बनाया गया है। लाबों में एक निश्चित संख्या में डाला जाता है, ताकि तालाब का पानी हो सके। अंबिकापुर के इंजीनियर के प्रयोग के तौर पर जांजगीर-नैला में भेजा है। सब कुछ ठीक रहा तो शहर के अन्य तालाबों में ई-बॉल डालकर प्रदूषित पानी को साफ किया जाएगा।
 

 

K.W.N.S.-बिलासपुर। हिस्ट्रीशिटर कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी शूटर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी को यूपी से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई है. इस हत्याकांड के एक शूटर पप्पू वाल्मिकी (दाढ़ी) को उत्तरप्रदेश पुलिस ने बीते 15 मार्च को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक उत्तरप्रदेश में उसने चार साल पहले विद्युत ठेकेदार के घर डाका डाला था. जिसके बाद से वो फरार चल रहा था. उत्तरप्रदेश पुलिस ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था. इधर, बिलासपुर पुलिस का दावा है कि संजू हत्याकांड में पप्पू भी शामिल था. पुलिस ने लखनऊ के आरोपी प्रसीन गुप्ता से पूछताछ की थी. जिसके आधार पर उसे शूटर मानकर आरोपी बनाया गया है. पप्पू को उत्तरप्रदेश पुलिस के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही सकरी पुलिस तीन दिन पहले ही लखनऊ के लिए रवाना हुई थी. जिसे पुलिस कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ गई है. पप्पू से अभी पुलिस को शूटर और वारदात में प्रयुक्त हथियार के संबंध में कोई अहम जानकारी नहीं मिल पाई है।
पुलिस का दावा है पप्पू ने गोली मारकर संजू त्रिपाठी की हत्या की है। बता दें कि दिसंबर 2022 सरेराह बिलासपुर में एक कार में संजू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धरपकड़क भी की। आरोपियों से पुलिस को पिस्टल नुमा हथियार बरामद किए थे। SSP पारुल माथुर ने मामले की जांच के लिए 22 पुलिसकर्मियों की टीम गठित की थी, जो लगातार ही इसपर जांच कर रही है। इस टीम में पुलिस के अधिकारियों से लेकर टीआई, एसआई और कांस्टेबल शामिल हैं। जांच के लिए पड़ोसी राज्यों के लिए भी टीम को भेजा जाता है। इस मामले में पुलिस को शक है कि हत्या की वारदात को प्रोफेशनल शूटरों द्वारा अंजाम दिया गया है। संजू त्रिपाठी की हत्या के मामले में पुलिस छत्तीसगढ़ सहित आसपास के 5 राज्यों में आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। साथ ही पुलिस की साइबर सेल लगातार आरोपियों के जुड़े हुए लोगों के मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर रही थी। इसी लोकेशन के आधार पर कपिल त्रिपाठी नाम के आरोपी के लिए भी पुलिस ने दिल्ली पहुंचकर काठमांडु के लिए जाने वाली बस को लखनऊ में रोककर गिरफ्तार किया था। वहीं अब इस मामले के एक और आरोपी को यूपी के लखनऊ में यूपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिसे सीजी पुलिस लेकर आ गई है।