Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

K.W.N.S.-बिलासपुर। देर रात नशेड़ियों को शराब उपलब्ध कराने वाले कोचिए को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित शराब दुकान बंद होने के बाद अधिक दाम पर नशेड़ियों को शराब उपलब्ध कराता था। उसके कब्जे से 93 पाव देसी शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। शहर में शराब दुकान बंद होने के बाद भी कई जगहों पर कोचियों द्वारा श्ाराब की बिक्री की जा रही है। कोचिए थोक में शराब खरीदकर देर रात अधिक कीमत में शराबियों को शराब उपलब्ध कराते हैं। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने टिकरापारा के खटिक मोहल्ले में दबिश देकर संतोष खटिक(47) को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रहा था। कड़ाई करने पर उसने शराब को छुपाकर रखना बताया।
आरोपित की निशानदेही पर 93 पाव देसी शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। शहर के कई बार से देर रात तक नशेड़ियों को शराब उपलब्ध कराई जा रही है। बार के गार्ड और कर्मचारी बाहर से ही नशेड़ियों को शराब उपलब्ध कराते हैं। इसके कारण बार के बाहर नशेड़ियों का देर रात तक आना जाना लगा रहता है। इसकी शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस और आबकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शहर के कई मोहल्ले में शराब कोचिए सक्रिय है। शराब दुकान बंद होने के बाद ये कोचिए सक्रिय हो जाते हैं। इन मोहल्लों से देर रात तक नशेड़ियों को शराब उपलब्ध कराया जा रहा है। कई बार कार्रवाई के बाद भी इस पर लगाम नहीं लग सका है। बीते दिनों सरकंडा क्षेत्र में सक्रिय कोचियों पर बड़ी कार्रवाई की गई। इसके बाद से कोचियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई है।

K.W.N.S.-कोरबा। सर्वे के दौरान सोलवा गांव के समीप 11 फीट लंबा किंग कोबरा मिला है। महुआ बीनने गए लोगो ने सबसे पहले किंग कोबरा को देखा। इसके बाद वनविभाग की टीम ने इसका रेस्क्यु किया है। बता दें कि 7 माह पहले घायल किंग कोबरा मिलने के बाद वन विभाग ने कोरबा में पापुलेशन डेंसिटी सर्वे करने का फैसला किया था। इसमें 3 माह में 4-4 किंग कोबरा मिले हैं। इनमें से एक की लंबाई 14 फीट मिली है और यह इतना बड़ा है कि अगर फन फैलाकर सतह से उठे तो इंसान जितनी ऊंचाई हो जाती है।
वन विभाग ने बताया था कि यह अब तक का सबसे लंबा किंग कोबरा है। इस पर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिस जल्द ही केंद्रीय वन मंत्रालय को भेजा जाएगा जिससे सांपों के डिस्ट्रिब्यूशन मानचित्र में छत्तीसगढ़ का नाम भी जुड़ जाए। दरअसल पहले भी कई बार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कोरबा में किंग कोबरा के होने की सूचनाएं मिलती रही थीं। इसके बाद वन विभाग ने सर्वे कराया। सितंबर, अक्टूबर और नवंबर तक विभाग ने नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से सर्वे करवाया। इसमें पूरे वन क्षेत्र को 4 ग्रिड में बांटकर एम सूरज, मोइज अहमद, फैज बख्श, रामा कृष्णा और कोरबा के ग्रामीणों के जरिए सर्वे करवाया गया।

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में सूने मकानों में हाथ साफ करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार हुए हैं. सरकंडा पुलिस ने इनसे चोरी का माल खरीदने वाले गोल्ड लोन कंपनी के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे।
सरकंडा थाना क्षेत्र में एक के बाद एक चार घरों में चोरियां हुईं थी. जनवरी महीने में सरकंडा के लक्ष्मी ग्रीन सिटी बिजौर के रहने वाले सुनील गुप्ता और देवनंदन नगर फेस टू के रहने वाले अनिल राठौर, राजकिशोर नगर के विवेक मिश्रा और ग्राम नगौई के गजेंद्र श्रीवास के घर चोरी हुई. इन लोगों के घर पर चोरों ने धावा बोलकर सोने चांदी के जेवर सहित नकद रकम और अन्य सामान की चोरी कर ली थी।
एक के बाद एक हुई चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज हुई.पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए टीम बनाई. एसीसीयू की मदद से टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों के सीसीटीवी को खंगाला.करीब सौ से ज्यादा सीसीटीवी को खंगालने के बाद संदिग्ध लोगों को पुलिस ने चिन्हित किया.इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों से एक एक करके पूछताछ की. इस पूछताछ में पुलिस को असली चोर मिल गए. पुलिस को पूछताछ में पता चला कि इन चोरियों में अटल आवास लिंगियाडीह के आदतन शातिर चोर अनिल निषाद उर्फ अन्ना और भागीरथी साहू शामिल हैं. जो पहले भी चोरी के अन्य प्रकरणों में जेल जा चुके हैं. अपने मंहगे शौक पूरा करने के लिये टोली बनाकर चोरी करते थे.इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया. दोनों ने सरकंडा क्षेत्र में 4 चोरी करने की बात कबूल की है. इस पर पुलिस ने उनके पास से नकद रकम सहित सोने चांदी के करीब 4 लाख रुपये का माल बरामद किया है. इस मामले में चोरी का माल खरीदने वाले गोल्ड लोन कंपनी के मैनेजर सैय्यद इमरान भी पुलिस के कब्जे में है।
K.W.N.S.-बिलासपुर। हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने आज सुबह 10.15 बजे अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान एक ओवेशन हुआ जिसमें सभी न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी, एडवोकेट जनरल व अधिवक्ता उपस्थित थे। उन्होंने जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी की जगह ली है जो इसी महीने सेवानिवृत्त हुए हैं। इस बीच कार्यवाहक चीफ जस्टिस का कार्यभार जस्टिस गौतम भादुड़ी संभाल रहे थे।
जस्टिस सिन्हा ने गुरुवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने रायपुर में शपथ दिलाई थी। शपथ ग्रहण के बाद कल बिलासपुर पहुंचने पर हाईकोर्ट आवासीय परिसर में न्यायाधीशों, एडवोकेट जनरल और न्यायिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 5 सितंबर 1964 को जन्मे जस्टिस सिन्हा ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से 1990 में स्नातक की डिग्री हासिल की और 1990 में प्रैक्टिस शुरू की। 21 नवंबर 2011 को वे इलाहाबाद हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए और 6 अगस्त 2013 से वहां स्थायी न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे थे।

K.W.N.S.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रेप की शिकायत के एक मामले को इस आधार पर रद्द कर दिया जिसमें पीड़िता से आरोपी ने विवाह कर लिया। पीड़िता ने कोई कार्रवाई नहीं करने की अपील कोर्ट में की थी। जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पीड़िता की शिकायत पर धारा 376 और एससी एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया था। स्थानीय कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही थी। केस को खत्म करने के लिए आरोपी और पीड़िता की ओर से हाईकोर्ट में आवेदन लगाया गया। पीड़िता ने कहा कि उसने आरोपी के विरुद्ध विवाह नहीं करने की वजह से शिकायत की थी। अब आरोपी ने उससे विवाह कर लिया है इसलिए वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती। उनके अधिवक्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का उदाहरण भी दिया गया। जस्टिस रजनी दुबे ने केस निरस्त करने का आदेश देते हुए कहा कि एफआईआर का मूल कारण विवाह नहीं करना था। अब यह कारण समाप्त हो चुका है। ऐसी स्थिति में केस चलने योग्य नहीं है।
K.W.N.S.–बिलासपुर। नशे के विरुद्ध निजात अभियान जारी है. इसी कड़ी में कार्रवाई करते पुलिस ने जिले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही 7 प्रकरणों में 116 लीटर महुआ शराब और 1 प्रकरण में 09 किलो ग्राम गांजा जब्त की गई है. साथ ही महिला संबंधित अपराध में चौकी बेलगहना ने त्वरित कार्यवाही कर नाबालिक से दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को दबोच लिया है।
ठगीबाज पकड़ा गया – नौकरी लगाने के नाम पर 6,00,000 रूपये धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया और बताया कि आरोपी बीते 6 महीने से फरार था. जुआरियों पर भी कार्रवाई की है. इस मामले में रुपए पैसों का दांव लगाते 5 आरोपी धरे गए है। आरोपियों के कब्जे से ₹71500 नगदी रकम और 52 पत्ती ताश बरामद किया गया है।
K.W.N.S.- बिलासपुर/कोटा। जिले के रतनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी में सरकारी जमीन पर खेती के लिए खुदाई के दौरान कलचुरी काल की प्राचीन मूर्तियां मिली हैं। मूर्ति देखने के बाद लोगों ने खुदाई रोक दी और इसकी सूचना पुरातत्व विभाग को दी। इसके बाद रायपुर से पुरातत्व विभाग की टीम वहां पहुंची और प्राचीन धरोहर को सुरक्षित करने जांच की गई। यहां विशेषज्ञों ने मूर्तियों की बनावट और रूपरेखा के अनुसार इसे 13-14वीं शताब्दी कलचुरी काल में निर्माण किया गया शिव मंदिर बताया।
13-14वीं शताब्दी में नन्दी क्वार्टजाइट पत्थर और शेष बलुआ पत्थर से निर्माण की गई मंदिर की अवधेश अवशेष मिलने के पूर्व नीम वृक्ष के नीचे स्थापत्य खंड द्वार स्तंभ और आमलक के खंडित अवश्य पूर्व से विद्यमान थे। जो ग्रामीणों की आस्था का केंद्र रहा। इससे ग्रामीण सिद्ध बाबा के नाम से परंपरागत पूजित करते रहे। उसके उत्तर में जेसीबी से खुदाई के दौरान योनि पीठ, नंदी और अलंकृत स्थापत्य खंड प्रकाश में आया। मंदिर शेष अनुसार 35×22×6 सेमी पूर्व ईट का आकार मिला। इस मंदिर से शैव आचार्य, नंदी और योनि पीठ के अवशेषों से यह स्पष्ट होता है कि प्राचीन काल में शिव मंदिर विद्यमान रहा। मूर्तियों की बनावट और रूपरेखा अनुसार विशेषज्ञों ने इसे 13-14वीं शताब्दी कलचुरी काल निर्धारित किया है। इस दौरान पुरातत्व, अभिलेखागार और संग्रहालय के संचालक विवेक आचार्य और उप संचालक डॉ. पीसी पारख के निर्देश पर टीम पोंडी स्थल निरीक्षण करने पुरातत्व विभाग के टीम के सदस्य डीएस ध्रुव संग्रहाध्यक्ष, जिला पुरातत्त्व संघ, बिलासपुर प्रभात कुमार सिंह पुरातत्त्ववेत्ता, मुख्यालय रायपुर, प्रवीण तिर्की, उत्खनन सहायक रायपुर, डॉ. राजीव मिंज रायपुर और कमलेश देवांगन बिलासपुर उपस्थित रहे।

K.W.N.S.- कोरबा। कटघोरा-अम्बिकापुर हाइवे-130 मार्ग के ग्राम बंजारी के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में तीन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि, कटघोरा-अम्बिकापुर हाइवे-130 मार्ग के ग्राम बंजारी के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई. इसके बाद सड़क किनारे ट्रक में जा घुसा।
जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त कार में 6 लोग सवार थे. जिसमें से 3 लोगों की हालत बेहद गंभीर है. घायल तिवरता से प्रेमनगर जिला-सूरजपुर परिक्षा दिलाने जा रहे थे. उसी बीच ये हादसा हुआ है. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा के लिए रवाना किया गया है।

K.W.N.S.- बिलासपुर। बिलासपुर में महिला को काम दिलाने के बहाने उससे दोस्ती कर रेप करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा किया और तीन महीने तक शारीरिक संबंध बनाते रहा। बाद में महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। उसकी हरकतों से तंग आकर युवती ने केस दर्ज करा दिया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
टीआई फैजूल शाह ने बताया कि मूलत: मुंगेली जिले की रहने वाली 28 वर्षीय महिला तीन महीने पहले तिफरा क्षेत्र में आकर काम की तलाश कर रही थी। इस दौरान वह प्राइवेट जॉब कर रही थी। तभी उसकी मुलाकात तिफरा के शांतिनगर में रहने वाले ठेकेदार नेहरू साहू उर्फ नहरू (40) से हुई। उसने महिला से दोस्ती की और उसे काम दिलाने का झांसा दिया। इस बीच वह युवती से बातचीत करता रहा। इसी दौरान बीते दिसंबर माह में वह युवती को सरकंडा स्थित किराए के मकान में ले गया, जहां उसने लड़की से संबंध बनाया। फिर बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया और अपने घर वालों की मर्जी से शादी करने की बात कही। उसकी हरकतों को देखकर युवती ने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
K.W.N.S.- कोरबा। कोरबा रेलवे स्टेशन परिसर में बने पब्लिक टॉयलेट में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। आग देखकर वहां लोगों में हड़कंप मच गया। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन में काफी यात्री अपनी-अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने देखा कि पब्लिक टॉयलेट पूरी तरह से आग की लपटों से घिरी हुई है और काफी ऊंचाई तक धुआं भी उठ रहा है। इसके बाद वहां यात्रियों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
रेलवे की स्टेशन मास्टर एके गुप्ता ने आग लगने की सूचना तत्काल दमकल वाहन को दी।फाटक बंद होने के चलते फायर ब्रिगेड को पहुंचने में देरी हो गई। तब तक पब्लिक टॉयलेट का काफी हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। इसके बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। 2-3 घंटों की मशक्कत के बाद बुधवार सुबह आग पर काबू पाया गया।