Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

K.W.N.S.-बिलासपुर। पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई की है. ऑनलाईन जॉब से इनकम कमाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपीयों को गुड़गांव हरियाणा से गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई सरकंडा थाने की पुलिस ने की है. प्रार्थी की शिकायत पर एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के बैंक खाते में जमा 4,35,000 रुपए फ्रिज किया गया है. वही कब्जे से नगदी रकम 3,00,000 रुपए और दो नग मोबाईल की जब्त की गई है।

K.W.N.S.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला पेंड्रा मरवाही में छोटा मालवाहक पलटने से 20 श्रद्धालु घायल हो गए. सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. घायलों में 6 लोगों को अधिक चोटें आई है. ये सभी मुंडन कार्यक्रम से लौट रहे थे।
पूरा मामला गोरेला थाना क्षेत्र का है. अमरकंटक गौरेला मुख्यमार्ग पर स्थित चुक्तिपानी गांव में ये हादसा हुआ. अमरकंटक से नर्मदा दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए. ये सभी अनूपपुर जिले के भेलवा गांव के रहने वाले हैं. श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन तेज रफ्तार से आ रही थी. रफ्तार अधिक होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया. पिकअप वाहन चुक्तिपानी गांव के पास अंतिम घाट पर पलट गया, जिसमें 20 लोग घायल हो गए. घायलों में 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने प्रदेश के मंत्री टीएस सिंहदेव बाबा पर तंज कसा। रेणुका ने कहा कि, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कमजोर हो गए हैं। CM नहीं बनने से टीएस असंतुष्ट और दुखी हैं। मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बताकर सरगुजा की जनता को झूठ बोलकर कांग्रेस ने ठगा है। भाजपा में प्रधानमंत्री तो छोड़ो बूथ स्तर का छोटा सा कार्यकर्ता भी टीएस को नहीं बुलाएगा। बाबा कमजोर हो गए हैं बाबा की जरूरत भारतीय जनता पार्टी को नहीं है। बाबा के गढ़ में हम इस बार भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने जा रहे हैं।
केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने रेल और प्लेन सुविधा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि – रेल और प्लेन की सुविधाओं को लेकर मैं लगातार सक्रिय रहती हूँ। सांसद और मंत्री बनने के बाद रेल सुविधाओं का अच्छा विस्तार हुआ है, काफी काम बढे है। जनता की मांगे जायज है, केंद्र सरकार का रेल और प्लेन सुविधाओं को लेकर मांग उठायेंगे।
केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भाजपा नेताओं की बेटियां शादी करें तो लव और कोई दूसरा करे तो जिहाद वाले बयान को लेकर पलटवार किया है और कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। ऐसे बहुत से मामले उजागर हो रहे है। जिसमें आदिवासी बेटियों को झांसा देकर शादी कर लेते है,कभी उनके नाम पर जमीन खरीदते है। नौकरी लगाने का धोखाधड़ी करते है ,और उन्हें चुनाव लडाते है। कुछ ऐसी शादियाँ भी होती है,जिसमें लड़कियां अपने मनपसंद से शादी भी करती है। जिसे संविधान ने अधिकार दिया है, उसका उपयोग करती है।

K.W.N.S.-जांजगीर चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के महन्त गांव में रॉड और डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी शख्स और उसके 3 बेटों को हिरासत में ले लिया है। तालाब में सुबह युवक की लाश मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया और ग्रामीणों ने आरोपियों के घर का घेराव कर दिया था। लोगों के हंगामा देख बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए संतोष यादव और उसके 3 बेटों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए बिलासपुर से FSL की टीम भी पहुंची थी।
दरअसल, महन्त गांव का रामेश्वर सूर्यवंशी बीती रात 3 दोस्तों के साथ तालाब में मछली पकड़ने गया था। आरोप है कि इस वक्त मलदा तालाब में मछली पकड़ रहे थे, तभी संतोष यादव और उसके 3 बेटे पहुंच गए और रामेश्वर सूर्यवंशी को पकड़ लिया। यहां से उसके 3 दोस्त भाग गए। सुबह यहां से 2 सौ मीटर आगे दूसरे गोसाई तालाब में रामेश्वर की लाश मिली, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। परिजन ने 3 दोस्तों से बात की तो सन्तोष यादव के द्वारा रात में रामेश्वर को पकड़ने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सन्तोष यादव के घर का घेराव कर दिया।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी, एसडीओपी और कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही जांजगीर से फोर्स भी बुलाई गई। बाद में, जांजगीर एसडीएम भी मौके पर पहुंची थी। इस दौरान कई घंटे तक हंगामा हुआ। इस बीच, आरोपी सन्तोष यादव और उसके 3 बेटों को हिरासत में लेने के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान बिलासपुर से FSL की टीम भी पहुंची थी। यहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल जांजगीर भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।

K.W.N.S.-कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के सिल्ली गांव के पास सड़क के किनारे मिट्टी लेबल कर रहा रोड रोलर अचानक पलट गया। हादसे में रोड रोलर का ऑपरेटर उसके नीचे दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम रघु सिंह (45 वर्ष) था, जो मूल रूप से बिहार के रोहतक जिले का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, कवर्धा निवासी कन्हैयालाल अग्रवाल सड़क समतलीकरण का काम करवा रहा था। रोड रोलर चालक रघु सिंह हर दिन की तरह सड़क की लेबलिंग का काम कर रहा था, इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबकर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना कंपनी के कर्मचारियों-अधिकारियों को दी गई। मौके पर अधिकारियों के साथ ही पाली थाना पुलिस भी पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद रोड रोलर चालक को वाहन के नीचे से निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया।

K.W.N.S.-कोरबा। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जिले की सड़कों में होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सड़कों पर आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश परिवहन और यातायात-पुलिस विभाग को दिए। कलेक्टर ने सड़कों पर मालवाहकों के बेतरतीब पार्किंग से होने वाले हादसों पर भी कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे भारी वाहनों की वजह से सड़क वन-वे बन जाता है, यातायात बाधित भी होती है और एकाएक पीछे से वाहन टकराने से इंसानों की जान जा रही है। वाहनों में रिफलेक्टर नहीं होने से भी दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ जाती है। ऐसी लापरवाही नहीं चलेगी। लोगों की जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं, इसलिए जांच करें और कार्यवाही करते हुए सभी वाहनों में रिफलेक्टर लगवाएं, ताकि हादसे रूके। उन्होंने किसी भी ट्रांसपोर्टर के वाहन बिना रिफलेक्टर के सड़क पर नहीं चलने देने और दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों का सहयोग लेने भी कहा।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्री झा ने जिले में दुर्घटनाजन्य वाले स्थानों को चिन्हित कर सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठानें के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लैक स्पॉट, अंधा मोड़, रात्रि में अंधेरे की वजह से हो रही दुर्घटनाओं वाले स्थानों में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने जनसहयोग से सोलर आधारित हाईमास्ट लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने सड़क किनारे ढाबों के बाहर भी बाहर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश अधिकारियों को दिए। समिति की बैठक में कलेक्टर ने क्षेत्र की सड़कों के मरम्मत के निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित उपक्रमों को अपने क्षेत्र के सड़कों को मरम्मत करने दिए गए निर्देशों के तहत कार्यवाही नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिले की सड़कों में ज्यादातर उपक्रमों की गाड़िया चलती है, उनकी भी जिम्मेदारी है कि खराब व मरम्मत योग्य सड़कों की सुध लें। उन्होंने इस संबंध में पर्यावरण अधिकारी को आवश्यक निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने दुर्घटनाओं की मॉनिटरिंग करने तैर डाटा तैयार करने बनी विभागों की टीम को भी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर, जिला परिवहन अधिकारी, यातायात पुलिस प्रभारी सहित समिति के सदस्य और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
हम लोगों कों दिखता है, आप लोगों को क्यों नहीं दिखता ?
कलेक्टर श्री झा ने शहर की सड़कों पर हूटर, प्रेशर हार्न लगाकर वाहन चलाने वाले, काली फिल्म लगाने वाले, सायरन बजाने वाले, कट मारते हुए तेज गति से वाहन चलाने वाले, मोबाइल से बात करते हुए वाहन चलाने वाले, बिना नंबरों के गाड़ी चलाने वालों सहित नाबालिगों के वाहन चलाने पर भी कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे लापरवाह वाहन चालकों की वजह से सामान्यजनों का खतरा बढ़ जाता है। सड़क पर दुर्घटनाओं की आशंकाएं बनी रहती है। यह सब हम लोगों को दिखता है, आप लोग क्यों नहीं देख पाते ? कलेक्टर ने स्कूलों को नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक लगाने के संबंध में जागरूक करने कहा। उन्होंने नाबालिगों के वाहन चलाने पर कार्यवाही करने के साथ उनके माता-पिता को थाना बुलाकर समझाइश देने और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले लापरवाह वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सड़क पर यातायात के नियम तोड़ने वालों का नंबर नोट करते हुए कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
वाहनों की गति कम कर, दुर्घटनाएं रोके
कलेक्टर ने सड़कों पर तेज वाहनों की गति कम करने एवं यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा के लिए आवश्यकता अनुसार स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रीट, साइन बोर्ड लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों पर वाहनों की तेज गति को कम करने के लिए मानक स्तर के 5-6 रबर के स्ट्रीप वाले रंबल स्ट्रीट बनाएं। उन्होंने दिलीप बिल्डकॉन कंपनी, नेशनल हाइवे के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि चांपा-उरगा रोड, कोरबा-पत्थलगांव, उरगा-बिलासपुर और कटघोरा अंबिकापुर सड़क मार्ग में सुरक्षा की व्यवस्था हेतु सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। कलेक्टर ने बालकों परसाभांठा, कुसमुण्डा-सर्वमंगला की सड़कों में भी हादसे रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर सहित अन्य उपाय करने के निर्देश परिवहन और यातायात विभाग को दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क और लोक निर्माण विभाग की सड़कों से जुड़ने वाले प्रमुख मार्गों में लगभग 30 मीटर पूर्व गति अवरोधक बनाने के भी निर्देश दिए।
मृतक परिवार को मिले प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा का लाभ
कलेक्टर झा ने सड़क हादसों में जान गंवाने वाले मृतक परिवार के सदस्यों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा का लाभ देने के लिए सभी जनपद सीईओं, थानों और सरपंच तथा कोटवारों को भी जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगभग 80 प्रतिशत ग्रामीणों का इस योजना में बीमा है और हादसे में मृत सदस्य के परिजनों को एक माह के भीतर ही दो लाख की राशि बीमा के रूप में प्रदान की जाती है। निर्धारित अवधि के बाद राशि नहीं मिलती है। ऐसे में परिवार के सदस्यों को यह राशि प्राप्त हो जाएं, इसके लिए भी संबंधित को समय पर सूचना देना जरूरी है। उन्होंने थानों और सरपंचों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए ऐसे प्रभावित परिवार को सूचना देने कहा।
K.W.N.S.-बिलासपुर। कोरोना महामारी को लेकर बिलासपुर में सोमवार को मॉक ड्रिल किया गया. पिछले दिनों कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. सभी राज्यों को कोरोना से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं. बिलासपुर में कोविड अस्पताल और सिम्स मेडिकल कॉलेज में कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया।
डेमो के रूप में एक मरीज को अस्पताल के गेट से लेकर उसे स्ट्रेचर के माध्यम से कोविड वार्ड तक ले जाया गया और बेड में लेटाकर उसके इलाज के साथ ही मशीनों को लगाकर उसकी जांच की गई. ऑक्सीजन, बीपी, शुगर और अन्य जांच कर मॉक ड्रिल पूरा किया गया. कोरोना के नए वेरिएंट के आतंक ने भारत सरकार को डरा दिया है. भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना महामारी को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया है. अस्पतालों को इससे निपटने तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए है।

K.W.N.S.-बिलासपुर. सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के खाते से करीब 3 लाख 35 हजार निकालकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है.महिला के खाते से लाखों रुपए की चोरी हुई थी.जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस से की.पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी की पतासाजी की गई.
सिविल लाइन क्षेत्र के चाटापारा के रहने वाली कुसुम पवार के बैंक खाते से चोरी कर ली गई थी. बुजुर्ग महिला के बैक खाते में जो मोबाइल नंबर था. वो उसकी बेटी का था .वही नंबर बैंक खाते में लिंक था. एक साल पहले कुसुम की बेटी की मौत हो गई.बेटी की मौत हो जाने के बाद बैंक से लिंक मोबाइल नंबर रिचार्ज नहीं होने के कारण बंद हो गया था.
कंपनी ने सिम में रिचार्ज नहीं होने के कारण उसे बंद कर दिया.साथ ही साथ नंबर इंदौर के रहने वाले कुशल खत्री को अलॉट हुआ. अब बैंक में जब भी ट्रांजेक्शन होता तो कुशल खत्री के मोबाइल में मैसेज जाता. लिहाजा कुशल ने बैंक में जब जाकर जानकारी ली तो उसे पता चला कि बैंक में उसका नंबर रजिस्टर्ड है.यही से कुशल ने रकम निकालने की सोची. आरोपी कुशल ने ना सिर्फ महिला के बैंक खाते से तीन लाख 35 हजार रुपए की ठगी की.बल्कि 5 लाख 4 हजार का लोन लेकर गबन भी कर दिया.बुजुर्ग महिला ने जब रुपये कटने के बाद बैंक में जाकर अपने खाते में जमा राशि की जानकारी ली.तो मामले का खुलासा हुआ. इस पूरे मामले में कुसुम पवार ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. जिस पर थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने आरक्षक भेजकर इंदौर में कुशल खत्री को दबिश देकर गिरफ्तार किया है.

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जिला जेल में सजायाफ्ता बंदी ने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 4 दिन पहले 5 अप्रेल को बंदी बनवारी कुमार कश्यप को कोर्ट ने नाबालिग लड़की से रेप और पॉक्सो के मामले में 20 साल की सजा सुनाई थी। जेल में सजायाफ्ता बंदी के फांसी लगाने के बाद हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद जांजगीर एसडीएम और तहसीलदार भी जेल पहुंचे थे और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मृतक युवक के पास से सुसाइड नोट और लड़की की फ़ोटो भी मिली है। घटना की सूचना के बाद परिजन भी पहुंच गए हैं और वे सदमे में हैं। परिजन ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, 15 मार्च 2022 को नवागढ़ थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 8 अप्रैल 2022 को लड़की के मिलने के बाद पुलिस ने बयान लिया था और रेप के आरोप में 15 मई 2022 को नवागढ़ पुलिस ने पामगढ़ थाना क्षेत्र के खैरा गांव के युवक बनवारी कुमार कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। कोर्ट ने अभी 5 अप्रैल को प्रकरण की सुनवाई की और आरोपी युवक बनवारी कुमार कश्यप को रेप और पॉक्सो के मामले में 20 साल की सजा सुनाई थी।
इधर, बीती रात सजायाफ्ता बंदी बनवारी कुमार कश्यप ने जेल के बैरक नम्बर 10 के ऊपर फांसी लगा ली। सूचना के बाद मौके पर जांजगीर एसडीएम, तहसीलदार, सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची और पंचनामा कर शव को मर्च्युरी भिजवाया गया है। सजायाफ्ता बंदी से सुसाइड नोट और लड़की की फ़ोटो को बरामद किया है। फिलहाल, तमाम बिंदु पर जांच की जा रही है। जिला जेल के जेलर जेएल मेश्राम ने बताया कि सजायाफ्ता बंदी के मामले में बयान लिया जा रहा है। जांच में जिसकी गलती सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि सजा मिलने के दूसरे दिन कोई मिलने आया था। युवक के परिजन का कहना है कि वे लोग मिलने नहीं आए थे। ऐसे में यह भी जांच का विषय है कि आखिर, युवक से मिलने कौन आया था ? परिजन यह भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर लड़की की फ़ोटो युवक तक पहुंची कैसे ? 24 साल का था मृतक सजायाफ्ता बंदी बनवारी कुमार कश्यप, 24 साल का था। पिछले साल नाबालिग लड़की को भगाकर लखनऊ ले गया था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई थी। प्रकरण कोर्ट में था और सजा होने के बाद उसने फांसी लगा ली। इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच जारी है।

KW.N.S.-बिलासपुर। 6 अप्रैल से गायब हुई एक कोचिंग छात्रा की लाश आज यानी रविवार सुबह रतनपुर थाना क्षेत्र के खूंटाघाट से बरामद की गई हैं। लाश तैरकर डैम के किनारे पर पड़ी हुई थी जिसपर कुछ लोगो की नजर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना फ़ौरन पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने लाश की शिनाख्त प्रीति भारद्वाज के तौर पर की। प्रीति बीते 6 अप्रैल से गायब थी। घरवालों की शिकायत के बाद उसकी तलाश की जा रही थी।
प्रीति भारद्वाज अकलतरा की रहने वाली थी और बिलासपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। गुरूवार 6 अप्रैल को उसने अपने परिजनों को मोबाइल पर मैसेज किया और फिर उसका फोन स्वीच ऑफ़ हो गया। परिजनों ने उसे सम्पर्क करने का प्रयास किया लेकिन नही हो पाया। उन्होंने इसकी सूचना बिलासपुर पुलिस को दी।
पुलिस की साइबर टीम ने जब तहकीकात शुरू की तो प्रीति का आखिरी लोकेशन उन्हें रतनपुर दिखाया। इसके बाद टीम रतनपुर पहुंची और प्रीति की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता-मालूम नहीं चल पाया। वही आज सुबह मिली लाश प्रीति की निकली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टंम के लिए रवाना कर दिया हैं। पीएम के पश्चात ही मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा। मामले की जाँच हर एंगल से की जा रही हैं।