Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर
K.W.N.S.- जांजगीर चांपा। जिले में प्रशासन ने एक बार फिर नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई है। अकलतरा क्षेत्र के परसाहीबाना गांव में नाबालिग लड़की की शादी होने की सूचना के बाद प्रशासन की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और परिजन को समझाइश दी। इसी माह नाबालिग लड़की की शादी रुकवाने का यह चौथा मामला है। दरअसल, महिला व बाल विकास विभाग, जिला बाल कल्याण अधिकारी की टीम पुलिस के साथ पहुंची और लड़की के बारे में परिजन से पूछताछ की तो उसकी उम्र 16 वर्ष 2 माह निकली। इसके बाद, परिजन को बाल विवाह कानून और उसके दुष्परिणाम के बारे में बताया गया। इसके बाद नाबालिग लड़की की शादी रोकी गई। बता दे कि आज अक्ती के दिन नाबालिग की शादी होने वाली थी, जिसे प्रशासन के द्वारा रुकवाई गई है। आपको बता दें, जिले में इससे पहले बम्हनीडीह ब्लॉक के पुछेली गांव पामगढ़ ब्लॉक के मेउं गांव और जांजगीर क्षेत्र के पेंड्री गांव में प्रशासन ने नाबालिग की शादी रुकवाई थी। जिले में इससे पहले भी कई नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई जा चुकी है।

K.W.N.S.-कोरबा। इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. सात साल की एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की गई. बच्ची के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनाचार करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
घटना कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना इलाके की है. बच्ची का परिवार यहां किराए के मकान में रहता है. जानकारी के मुताबिक, बीते 20 अप्रैल को मोहल्ले में रहने वाले 2 युवकों ने मिलकर एक 7 वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी दोनों युवकों ने बच्ची को चॉकलेट के बहाने एक गोदाम के अंदर ले जाकर अनाचार की घटना को अंजाम दिया. बच्ची के रोते हुए घर पहुंचने पर परिजनों से कारण पूछा तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।
परिजनों को मासूम बच्ची के साथ हुई घटना का पता चलते ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी ने तत्काल दबिश देकर दोनों आरोपियों शिवकुमार और हरिनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। एसडीएम के ऊपर दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज की गई है। एसडीएम फिलहाल राज्य के महत्वपूर्ण औद्योगिक नगरी में पोस्टेड हैं। एफआईआर में बताया गया है कि एसडीएम ने तलाक के लिए दबाव बनाते हुए माना एयरपोर्ट रोड़ के सुनसान अंधेरे में ट्रक के नीचे फेंकने की धमकी दी। साथ ही शादी के एक दिन पहले उन्होंने दबाव बना कर नई कार खरीदवा दी। एसडीएम और उनके 6 रिश्तेदारों व एसडीएम के पीएसओ के खिलाफ बिलासपुर के महिला थाना में दहेज प्रताड़ना, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कौशल प्रसाद तेंदुलकर मूलतः सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम चिसदा के रहने वाले है। वे वर्तमान में कोरबा जिले के कटघोरा अनुविभाग में एसडीएम के पद पर पदस्थ हैं। पहले वह पोड़ी- उपरोड़ा में एसडीएम थे। 15 मार्च 2022 को आदेश जारी कर उन्हें एसडीएम कटघोरा बनाया गया। उनकी शादी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के व्यापार विहार के नागदौने कालोनी स्थित 30 वर्षीय सुरभि पाटले के साथ 12 दिसंबर 2021 को सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी में यथा शक्ति कन्या पक्ष वालों ने आवभगत करते हुए दान दहेज दिया था। बावजूद इसके कार व नगद की मांग करते हुए डिप्टी कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर अपनी पत्नी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। जिसके चलते उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। अपनी एफआईआर में सुरभि ने बताया है कि उनके मायके वाले वेन्यू कार दहेज में देने वाले थे, पर उनके होने वाले पति व उनके मामा ने वेन्यू कार एसडीएम पद के अनुरूप नही होने की बात कह होंडा सिटी कार खरीदने हेतु दबाव बनाया गया। और बिना लड़की वालों की जानकारी होंडा सिटी कार बुक करवा ली गई। लड़की वालों को मजबूरी में शादी के एक दिन पहले 11 दिसंबर 2021 को होंडा सिटी कार खरीद कर देनी पड़ी।
पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद वह लगभग 8 माह तक अपने पति के साथ रही। इस दौरान उनकी सास राममति भी उनके साथ एक ही घर मे रहती थी। इस दौरान उनकी सास दहेज की मांग करते हुए उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करती रही। साथ ही उनके पति भी उनसे मायके से नगद मंगवाने की मांग करते थे। साथ ही पति शादी के दूसरे दिन से बच्चा नही लेना है कहते थे। दूसरी तरफ उनकी सास व जेएल कुर्रे की पत्नी बच्चा नही दिखा तो दूसरी शादी करने की धमकी देते थे। अप्रैल माह में एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर ने पत्नी के गले मे चाकू लगाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। उनके द्वारा हमेशा अपनी पत्नी को तलाक देने हेतु दबाव बनाया जाता था और बार बार मायके छोड़ दिया जाता था। मई में प्रेगनेंसी की जानकारी मिलने पर बार बार गर्भपात करवाने की धमकी कौशल प्रसाद पत्नी को देते रहे।
पीड़िता के पति कौशल प्रसाद तेंदुलकर, पीड़िता की सास राममति तेंदुलकर, ससुराली रिश्तेदार जेएल कुर्रे,संजय कुर्रे, सलीम कुर्रे,जेएल कुर्रे की पत्नी, मामा ससुर दिलीप खरे व डिप्टी कलेक्टर के पीएसओ दिलीप कैवर्त्य के खिलाफ धारा 498-ए,294,506, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में रेलवे की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी गुजरने के बाद जैसे ही बैरियर उठा फिर अचानक उसका रेलिंग टूट कर नीचे गिर गया। इस हादसे में फाटक पार कर रहे लोग बाल-बाल बच गए। बैरियर उनके ऊपर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पूरा मामला तारबाहर फाटक का है।
दरअसल, तारबाहर रेलवे फाटक हमेशा बंद रहता है, जिसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती है। आउटर के इस लाइन में मालगाड़ियां गुजरती है और गाड़ी पार होने पर बैरियर खुलता है। रोज की तरह मंगलवार की शाम को भी फाटक बंद था। इस दौरान वहां से मालगाड़ी गुजर रही थी, जिसके कारण बैरियर के दोनों तरफ ट्रैक पार करने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी।
मालगाड़ी गुजरने के बाद बैरियर खुल कर ऊपर उठ गया। इतने में लोग ट्रैक पार करने लगे। तभी अचानक ऊपर उठा हुआ बैरियर टूट कर नीचे गिरने लगा, जिसे देखकर लोग अपनी-अपनी गाड़ी छोड़कर इधर, उधर भागने लगे। इसके चलते वहां अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते बैरियर टूटकर नीचे गिर गया। हालांकि, इस हादसे में किसी को चोंट नहीं लगी। लेकिन, बैरियर किसी के ऊपर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

K.W.N.S.-बिलासपुर। जिले के तखतपुर में आज 8 एजेंडों को लेकर नगर पालिका की सामान्य सभा की बैठक बुलाई गई थी, जहां जोरदार हंगामा हुआ. बैठक में एजेंड को लेकर पार्षद आपस में ही भिड़ गए. पार्षदों में जमकर झूमाझपटी भी हुई. नगर पालिका की सामान्य सभा में पार्षद एक दूसरे में धक्का मुक्की की. वहीं हंगामे के बीच सामान्य सभा की बैठक जारी है. एजेंडे में सवाल को लेकर हंगामा हुआ है।

K.W.N.S.-बिलासपुर/एमपी। शहडोल जिले में सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार करीब 7 बजे बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां खड़ी मालगाड़ी में बिलासपुर से आ रही मालगाड़ी टकरा गई। इसी दौरान तीसरी मालगाड़ी वहीं से गुजर रही थी, हादसा होते ही दोनों मालगाड़ी के डिब्बे तीसरी मालगाड़ी पर जा गिरे और इंजन में आग लग गई। हादसे में एक पायलट की मौत हुई है। वहीं 5 लोको पायलट घायल हो गए हैं, जिन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। बिलासपुर और जबलपुर से रेल अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि स्टेशन के पास सिग्नल ओवरशूट होने की वजह से हादसा हुआ। हालांकि रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के पीछे क्या वजह रही, ये जांच के बाद ही बताया जा सकेगा।
बताया जा रहा है कि सिंहपुर स्टेशन पर कोयला लोडेड मालगाड़ी खड़ी थी और सिग्नल रेड था। उसी समय कोयला लोडेड दूसरी मालगाड़ी भी उसी ट्रैक पर आ गई। दूसरी मालगाड़ी सिग्नल ओवरशूट करते हुए इस मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे दोनों ट्रेन डीरेल हो गईं और इंजन में आग लग गई। रेल हादसे के कारण कटनी-बिलासपुर रेलवे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। कटनी और बिलासपुर की ओर से आने-जाने वाली सभी यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों को रोका गया है। बचाव कार्य चल रहा है, जल्द ही आवागमन दोबारा शुरू किया जाएगा।

K.W.N.S.-लोरमी। मुंगेली जिला में बीजेपी नेता शत्रुहन साहू की हत्या मामले में पुलिस ने पांच हत्यारों को गिरफ्तार किया है. इस हत्याकांड में कोई और नहीं परिवार ही कातिल निकला. मृतक की पत्नी, 2 बेटे, 1 बेटी और बहू ने खूनी खेल खेला है. सिर पर फावड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिए. दरअसल, लोरमी में भाजपा नेता की हत्या मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी, बेटा, बहू सहित पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. लोरमी पंडरिया मुख्य मार्ग में नेता की लाश मिली थी. सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे. बीजेपी नेता के रूप में मृतक की पहचान हुई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक शत्रुहन साहू गोड़खाम्ही मंडल के पिछड़ा वर्ग महामंत्री थे. आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी थी. चिल्फी पुलिस चौकी के गोल्हापारा गांव की घटना थी. इसी बीच लोरमी पुलिस को पत्नी, बेटा, बेटी, बहू सहित पांच आरोपियों पर शक हुआ. हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी बहू 6 माह की गर्भवती है।
पुलिस ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने और घर में जाकर जांच करने पर पता चला कि फावड़े पर खून के धब्बे थे. कार में भी खून के धब्बे थे, जिसके आधार पर परिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. परिवार ने बताया कि शत्रुहन साहू शराब पीकर लड़ाई झगड़ा करता था, जिससे वह परेशान हो गए थे. मृतक की पत्नी ने बताया कि शादी के 30 साल बाद भी पति का सुख नहीं मिला. पति हमेशा मारपीट-गाली-गलौज करता था. वे हताश हो गए थे।

K.W.N.S.-कोरबा। वन मंडल कटघोरा के केंदई और पसान रेंज में घूम रहे हाथी अब भोजन की तलाश में गांव के किनारे पहुंचने लगे हैं। 8 हाथियों के झुंड ने जल्के सर्किल के सरमा गांव में अंधेरा होते ही ग्रामीण के घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर रखें महुआ,धान और चावल को खा गए। हाथियों की आहट सुनकर ग्रामीण परिवार समेत भागकर अपनी जान बचाई। उसके बाद ग्रामीणों ने मशाल और टॉर्च लेकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।
पसान रेंज में 25 हाथी अलग-अलग झुंड में घूम रहे हैं। 8 हाथी शाम को अंधेरा होने के बाद घूमते हुए सरमा निवासी रविंद्र कुमार के घर के पास पहुंचे। हाथी की आहट सुनकर रविंद्र ने अपने परिजन को बाहर निकलने सतर्क किया और स्वयं भी भागने लगा। हाथियों ने उसके मिट्टी के दीवार के साथ ही दरवाजे को भी तोड़ दिया। इसके बाद अंदर रखे महुआ, धान और चावल को खा गए। रविंद्र ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीण मशाल और टॉर्च लेकर शोर मचाते हुए रविंद्र के घर के पास पहुंचे। हाथियों को किसी तरह जंगल की ओर खदेड़ा तब सभी ने
केंदई रेंज में 21 हाथियों का झुंड घूम रहा है। कोरबी सर्किल के कापा नवापारा के पास जंगल में लगाए गए फेंसिंग खंभे को तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर एमके साहू और वन अमले ने मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी ली। हाथी एक जंगल से दूसरे जंगल जाने के लिए खंभे को भी नहीं छोड़ते हैं। वन विभाग की टीम ने आसपास गांव में मुनादी कराकर सतर्क किया है।

K.W.N.S.-बिलासपुर। हाईकोर्ट ने राज्य में सीनियर पायलट की नियुक्ति के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है। प्रारंभिक सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने नियुक्ति की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।
राज्य सरकार ने सीनियर पायलट की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था। चयन समिति ने इस पद के लिए एन बमन को उपयुक्त पाया। बमन ने व्यक्तिगत कारणों से नियुक्ति लेने से इंकार कर दिया। बमन के बाद प्रतीक्षा सूची में युगल रात्रे का नाम पहले स्थान पर था। चयन समिति ने उन्हें अनुपयुक्त पाते हुए नियुक्ति के लिए नया विज्ञापन जारी कर दिया। इसके खिलाफ रात्रे अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट गए। प्रारंभिक सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने सीनियर पायलट की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी। विगत 6 अप्रैल को इस प्रकरण में अंतिम सुनवाई जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की सिंगल बेंच में हुई। राज्य सरकार की ओर से उप महाधिवक्ता संदीप दुबे ने कहा प्रतीक्षा सूची में उसका नाम गलती से रख दिया गया था। इस सूची को रद्द कर दिया गया। राज्य सरकार के सीनियर पायलट को किंग एयर बी टू हंड्रेड को उड़ाना है। इसमें अत्यंत विशिष्ट व्यक्ति होते हैं, जिसमें अत्यंत सावधानी बरती जाती है। इसके पायलट की योग्यता का मापदंड केंद्र सरकार की सिविल एवियेशन विभाग ने तय किया है। इसके अनुसार पायलट को एयर टू हंड्रेड को 50 घंटे चलाने का अनुभव और वीआईपी फ्लाई पिक्स बैग को 3000 घंटे चलाने का अनुभव होना चाहिए। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता प्रफुल्ल भारत ने पक्ष रखा।
दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने 13 अप्रैल को दिए गए फैसले में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाला कोई उम्मीदवार जब तक उस पद पर चयनित नहीं हो जाता, नियुक्ति को चुनौती नहीं दे सकता है। साथ ही विशिष्ट व्यक्तियों के लिए पायलट की नियुक्ति करना एक गंभीर प्रक्रिया है जो संघ का विषय है। केंद्र शासन के दिशानिर्देश के अनुरूप राज्य सरकार नियुक्ति कर रही है। इसे त्रुटिपूर्ण नहीं कहा जा सकता।

K.W.N.S.-कोरबा। मुर्गा चोरी का आरोप लगाते हुए एक युवक ने पड़ोसी की जमकर पिटाई कर दी. उसने खुद को बचाने का प्रयास कर रहे अधेड़ की उंगली को दांत से काटकर जख्मी कर दिया. मामले में पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मारपीट की धारा के तहत कार्रवाई की. इसके अलावा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल दाखिल करा दिया है।
सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत मैग्जीन भांठा में जितेंद्र साहू निवास करता है. उसने शौकिया तौर पर मुर्गी पाला हुआ है. उसका एक मुर्गा अचानक गायब हो गया. उसे पड़ोस में ही रहने वाले हनुमान प्रसाद निषाद पर मुर्गा चोरी करने का संदेह था।
इसी बात को लेकर देर शाम जितेंद्र नशे में धुत होकर हनुमान के घर पहुंचा. उसने मुर्गा चोरी का आरोप लगाते हुए हनुमान से गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी. जब अधेड़ खुद को बचाने का प्रयास कर रहा था, तो जितेंद्र ने उसकी एक उंगली को दांत से काट लिया, जिससे अधेड़ जख्मी हो गया. इस पूरे मामले की शिकायत हनुमान ने पुलिस चौकी पहुंचकर की. पुलिस चौकी प्रभारी शिव कुमार धारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम रवाना कर दिया. मामले में जांच उपरांत आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506,323 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया.इसके अलावा धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जमानत के अभाव में जेल दाखिल कराया गया है।